2015年5月2日 星期六

2015-05-03 भारत (India) व्यवसाय


Live हिन्दुस्तान
   
भूमि अधिग्रहण विधेयक पर संयुक्त सत्र की संभावना   
Live हिन्दुस्तान
मोदी सरकार ने संकेत दिया है कि यदि विवादास्पद भूमि अधिग्रहण विधेयक बजट सत्र में यदि राज्यसभा में पारित नहीं होता है तो संयुक्त सत्र बुलाया जा सकता है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि राज्यसभा में पारित नहीं होने पर इस विधेयक को संयुक्त सत्र में रखना संवैधानिक जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए नये भूमि अधिग्रहण कानून की दरकार है। जेटली ने एक निजी टेलीविजन चैनल को दिये साक्षात्कार में कहा कि उनकी सरकार इस विधेयक को राज्यसभा में पारित कराने का पूरा प्रयास करेगी क्योंकि यह ग्रामीणों ...


और अधिक »   


नवभारत टाइम्स
   
मोबाइल नंबर पॉर्टेबिलिटी लागू होने की तिथि 2 माह बढ़ी   
नवभारत टाइम्स
केंद्र सरकार ने पूर्ण एमएनपी (मोबाइल नंबर पॉर्टेबिलिटी) लागू करने की तिथि दो माह बढ़ाने का निर्णय लिया है। यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, विभिन्न संचालकों द्वारा पूर्ण एमएनपी के लिए आवश्यक हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर स्थापित किए जा चुके हैं। इन संचालकों द्वारा आंतरिक परीक्षण अग्रिम स्थिति में है। इस संबध में अंतिम विस्तृत परीक्षण जल्द ही शुरू होंगे और इसे अधिकतर संचालकों द्वारा दो माह में पूरा कर लिया जाएगा। बयान के अनुसार, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ( ट्राई) की तीन नवबंर, 2014 को प्राप्त सिफारिशों को मंजूरी दी गई थी। इन सिफारिशों को छह माह के भीतर ...

अब दो महीने अवधि बढ़ी एमएनपी की   Samachar Jagat
एमएनपी को लागू करने की अवधि दो महीने बढी   पंजाब केसरी
मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की डेडलाइन 2 महीने बढ़ी   Palpalindia

सभी १३ समाचार लेख »   


ABP News
   
आईजीआईए बना दुनिया का सर्वोत्तम हवाईअड्डा   
दैनिक भास्कर
एजेंसी | नई दिल्ली. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआईए) को 2014 का विश्व का सबसे बेहतरीन हवाईअड्डा घोषित किया गया है। आईजीआईए को हर साल 2.5 से 4.0 करोड़ यात्रियों द्वारा यात्रा करने की श्रेणी के तहत यह खिताब मिला। एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल ने 28 अप्रैल को जॉर्डन में एसीआई एशिया-प्रशांत/विश्व वार्षिक महासभा के समारोह में आईजीआईए को एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (एसीक्यू) पुरस्कार से सम्मानित किया। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आई. प्रभाकर राव ने बताया, 'हमने एसीआई जैसे अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्रद मंच पर भारतीय ...

आइजीआइ एयरपोर्ट फिर बना सर्वश्रेष्ठ   दैनिक जागरण
दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा दुनिया में सर्वोत्तम   Rajasthan Patrika

सभी १० समाचार लेख »   


Jansatta
   
मोगा: बस से फेंकी गई लड़की के पिता ने कहा- 'सुखबीर पर मामला दर्ज होने के बाद ही अंतिम संस्कार'   
Jansatta
पंजाब के शिक्षा मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने मोगा कांड पर असंवेदनशील बयान देकर बादल सरकार की मुश्किल बढ़ा दी। छेड़खानी के बाद फेंकी गई लड़की की मौत को रखड़ा ने रब दी इच्छा बताई है। गुरुवार को बादल परिवार की परिवहन कंपनी की एक बस में हादसा हुआ, जिसमें एक मां-बेटी के साथ छेड़छाड़ के बाद दोनों को चलती बस से नीचे धकेल दिया गया, जिसमें बेटी की मौत हो गई और मां घायल हो गई। रखड़ा ने कहा-दुर्घटनाओं को कोई रोक नहीं सकता। जो कुछ हुआ वह ईश्वर की मर्जी थी। हमारे साथ कभी भी दुर्घटना हो सकती है। जो कुछ हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। आप कुदरत की मर्जी के खिलाफ नहीं जा सकते। इस बीच ...

मोगा कांड: बादल की आर्बिट बसें बंद, पीड़ित परिवार फिर भी अड़ा   दैनिक जागरण

सभी १० समाचार लेख »   


आज तक
   
BSNL ने भी की रोमिंग दरों में 40 फीसदी की कटौती   
आज तक
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी BSNL ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड उपभोक्ताओं के लिए रोमिंग काल की दरों में 40 फीसदी तक की कटौती की है. नई दरें 1 मई से प्रभावी हो गईं हैं. BSNL ने एक विज्ञप्ति में कहा कि दूरसंचार नियामक TRAI के आदेश का पालन करते हुए रोमिंग दरें कम की गईं हैं. विज्ञप्ति के अनुसार रोमिंग में इनकमिंग कॉल दर 40 फीसदी , एसटीडी 23 फीसदी और लोकल फोन कॉल की दर 20 फीसदी कम कर दी गई है. इसी प्रकार रोमिंग में नेशनल SMS सेवा की दर में 75 फीसदी की कटौती की गई है. आपको बता दें कि इससे पहले BSNL ने अपने लैंडलाइन धारकों को रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक असीमित मुफ्त कॉल ...

बीएसएनएल ने रोमिंग दरों में 40 प्रतिशत तक कटौती की   Sahara Samay
सस्ती रोमिंग   Live हिन्दुस्तान

सभी ६१ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
ट्रेन के बारे में दी गलत जानकारी तो भरना पड़ेगा जुर्माना   
नवभारत टाइम्स
ट्रेनों के चलने के बारे में गलत सूचना देना अब रेलवे के अधिकारियों को महंगा पड़ सकता है। गाड़ी अगर 3 घंटा लेट होती है तो यात्रियों को जो रिफंड दिया जाता है, रेलवे उसे दोषी अधिकारी के वेतन से काटेगा। ट्रेन के परफॉर्मेंस को सही दिखाने के मकसद से इसके चलने की स्थिति के बारे में 'गलत रिपोर्टिंग' की समस्या को रेल मंत्रालय समाप्त करना चाहता है। सूत्रों ने पुष्टि की कि यह रेल मंत्रलाय का यह कदम 1 जून से प्रभावी होगा। इस हफ्ता इस संबंध में एक आदेश जारी किया गया है। नियम के अनुसार, अगर कोई ट्रेन किसी स्टेशन पर 3 से अधिक घंटे बाद पहुंचती है या इसके प्रस्तान में 3 घंटे से ज्यादा देर ...

ट्रेन के बारे में दी गलत जानकारी तो जुर्माना   Patrika
Train के बारे में गलत सूचना देने पर भरना पड़ेगा जुर्माना   Sanjeevni Today
यात्री ने मांगा रिफंड,तो जिम्मेदार अधिकारी पैसा भरेगा,ट्रेन हुई लेट   Mahanagar Times
news india network   
सभी १९ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
मारुति सुजुकी ने अप्रैल महीने में कुल 1.11 लाख गाडिय़ां बेची..   
Samachar Jagat
नई दिल्ली। करीबन दो सालों तक सुस्त पड़े बाजार के बाद अब कार बाजार नए उत्साह से लबरेज नजर आ रहा है। हर छोटी बड़ी कार कंपनी नए मॉडल लांच करने की तैयारी में हैं तो कुछ कंपनियां नए सिरे से निवेश बढ़ाने जा रही हैं। ऐसे में अप्रैल के महीने में कारों की बिक्री में भी तेजी देखने को मिली है जिससे लगता है कि दुनिया के सबसे आकर्षक कार बाजार के तौर पर भारत की छवि फिर से बन सकती है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की बिक्री साल दर साल आधार पर अप्रैल में 29.6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मारुति सुजुकी ने अप्रैल महीने में कुल 1.11 लाख गाडिय़ां बेची हैं। सालाना आधार पर ...

नकारात्मक दबाव के बीच वाहन कंपनियों की बिक्री बढ़ी   Tarunmitra
अप्रैल 2015: मारुति सुजुकी की बिक्री में 29.6 फीसदी की बढ़ोतरी   Shri News
मारुति सुजुकी ने 1.11 लाख गाडिय़ां बेची   Sanjeevni Today

सभी ३२ समाचार लेख »   


Zee News हिन्दी
   
लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी की कीमतों में सुधार   
Zee News हिन्दी
नई दिल्ली : कारोबार के मिश्रित रूख के बीच लगातार दूसरे दिन सोना कीमतों में गिरावट आई और कमजोर वैश्विक रूख के अनुरूप आज इसकी कीमत 160 रुपये की गिरावट के साथ 27,030 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई जबकि औद्योगिक इकाइयों की लिवाली उभरने से चांदी की कीमत 510 रुपये की तेजी के साथ 37,210 रुपये प्रति किग्रा हो गई। बाजार सूत्रों ने कहा कि कमजोर होते वैश्विक रूख के कारण सोना पर दवाब रहा। फेडरल रिजर्व द्वारा अमेरिकी ब्याज दर बढ़ाने की ओर कदम बढ़ाने के कारण सोना छह सप्ताह के निम्न स्तर तक नीचे चला गया जिससे मुख्यत: सोना कीमतों पर दवाब रहा। घरेलू बाजार में सामान्यतया कीमतों का रूख ...

सोना और फिसला, चांदी में सुधार   दैनिक जागरण
वैश्विक बाजार में आई गिरावट से 110 रुपए सस्ता हुआ सोना   बिजनेस भास्कर
वैश्विक संकेतों से सोने में गिरावट कायम, चांदी की कीमतों में सुधार   Veer Arjun

सभी १३ समाचार लेख »   


एनडीटीवी खबर
   
साप्ताहिक समीक्षा : सेंसेक्स, निफ्टी में 1.5 फीसदी गिरावट   
एनडीटीवी खबर
नई दिल्ली: देश के शेयर बाजारों में पिछले संक्षिप्त कारोबारी सप्ताह में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में करीब डेढ़ फीसदी गिरावट दर्ज की गई। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सप्ताह 1.55 फीसदी या 426.63 अंकों की गिरावट के साथ शुक्रवार को 27,011.31 पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.49 फीसदी या 123.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,181.50 पर बंद हुआ। शुक्रवार 1 मई 2015 को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर शेयर बाजार बंद रहे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से पिछले सप्ताह सात में ...

सेंसेक्स, निफ्टी में 1.5 फीसदी गिरावट (साप्ताहिक समीक्षा)   Current Crime (प्रेस विज्ञप्ति)

सभी २९ समाचार लेख »   


एनडीटीवी खबर
   
बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज की मानक दर 0.25 फीसदी घटाई   
एनडीटीवी खबर
नई दिल्ली: सरकारी क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) ने शनिवार को अपनी आधार दर या मानक दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती करके इसे 9.95 प्रतिशत करने की घोषणा की। इससे उसके वाहन, आवास और अन्य ऋण सस्ते हो जाएंगे। नई दर चार मई से प्रभावी होंगी। बैंक आधार दर से कम पर ब्याज नहीं देते। बीओआई ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा है कि उसने अपनी आधार दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती करके इसे 9.95 प्रतिशत करने का निर्णय किया है। नई दरें चार मई 2015 से प्रभावी होंगी। रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने पिछले महीने बैंकों की आलोचना की थी कि वे धन की लागत घटने के बावजूद कर्ज सस्ता नहीं कर रहे ...

बैंक ऑफ इंडिया ने आधार दर 0.25 प्रतिशत कम की   Rajasthan Patrika
BOI का कर्ज सस्ता, बेस रेट 0.25 % हुआ कम   बिजनेस भास्कर

सभी ७ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言