2015年5月22日 星期五

2015-05-23 भारत (India) खेलकूद


Live हिन्दुस्तान
   
PHOTO: चेन्नई से हारने के बाद जब कोहली की आंख से निकले आंसू   
Live हिन्दुस्तान
चेन्नई से मैच हारने के बाद विराट कोहली बेहद निराश दिखे। उनकी आंखों से निकल रहे आंसू साफ बता रहे थे कि अगर आरसीबी 20 रन ज्यादा बना लेती, तो मैच जीत सकती थी। मैच के बाद विराट कोहली ने कहा कि चेन्नई के खिलाफ यह बहुत ही छोटा लक्ष्य था। 139 रन का टारगेट डिफेंड करना मुश्किल था। उन्होंने कहा, सेमीफाइनल में पहुंचना हमारे लिए बहुत अच्छा रहा। हमने जैसा खेला इसके लिए टीम के प्लेयर्स की सराहना की जानी चाहिए। 2.jpg. गौरतलब है कि आशीष नेहरा की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज माइक हसी के जुझारू अर्धशतक से चेन्नई सुपकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के ...

बैंगलोर को हराकर छठी बार IPL के फाइनल में पहुंची चेन्नई   आज तक
गेल-हर्षल और अंपायर बने RCB के लिए विलेन, रिकॉर्ड छठी बार फाइनल में CSK   दैनिक भास्कर

सभी ५६ समाचार लेख »   


ABP News
   
पाकिस्तान की आसान जीत   
नवभारत टाइम्स
छह साल के बाद आखिरकार पाकिस्तान में इंटरनैशनल क्रिकेट की वापसी हुई। पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज के पहले T20 इंटरनैशनल मैच में मेजबान टीम ने 5 विकेट से आसान जीत हासिल की। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 172 रन का चैलेंजिंग स्कोर खड़ा किया। कैप्टन एल्टन चिगुंबुरा ने सबसे अधिक 54 रन (35 बॉल, 8 फोर, 1 सिक्स) की पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान ने ओपनर मुख्तार अहमद (83 रन, 45 बॉल, 12 फोर, 3 सिक्स) और अहमद शहजाद (55 रन, 39 बॉल, 6 फोर, 1 सिक्स) की धमाकेदार ओपनिंग पार्टनरशिप (13.3 ओवर में 142 रन) के बूते 19.3 ओवर में पांच विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
पाकिस्तान ने जिंबाब्वे को पांच विकेट से हराया   Zee News हिन्दी

सभी १५ समाचार लेख »   


आईबीएन-7
   
वर्ल्ड बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचीं 5 भारतीय लड़कियां   
आईबीएन-7
ताइपेई। भारतीय महिला मुक्केबाज सोनिया, सविता, मंदीप संधू, साक्षी और गोनेला निहारिका ने एआईबीए महिला जूनियर विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। 48 किलोग्राम भारवर्ग में सोनिया ने थाईलैंड की फुनसांग चिरानचाया को 2-1 से, जबकि सविता ने 50 किलोग्राम भारवर्ग में तुर्की की क्यूमेंटर आयटेन को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से मात दी। 52 किलोग्राम भारवर्ग में मंदीप ने फ्रांस की वोनयू जोहाना को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। साक्षी ने 54 किलोग्राम भारवर्ग में थाईलैंड की टिटाबथाई प्रीदाकामोन को तकनीकी अंकों के आधार पर मात दी। साक्षी के ही कदमों ...

भारत की 5 महिलाएं वर्ल्ड बॉक्सिंग के फाइनल में   Abhitak News
विश्व जूनियर महिला मुक्केबाजी के फाइनल में 5 भारतीय   Zee News हिन्दी
विश्‍व जूनियर मुक्‍केबाजी के फाइनल में पांच भारतीय   Nai Dunia

सभी १० समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
रेड लाइन : आज से लेडिज कोच में बदलाव   
नवभारत टाइम्स
दिलशाद गार्डन से रिठाला के बीच बनी मेट्रो की रेड लाइन पर लेडीज कोच की पोजिशन में शनिवार से कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। डीएमआरसी का कहना है कि महिला यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया जा रहा है। मेट्रो प्रवक्ता के मुताबिक आज से रिठाला मेट्रो स्टेशन से जो ट्रेनें दिलशाद गार्डन की ओर जाएंगी, उनमें ट्रेन का आखिरी कोच लेडीज कोच रहेगा, जबकि दिलशाद गार्डन से रिठाला की तरफ जाने वाली ट्रेनों में पहले की ही तरह ट्रेन का पहला कोच महिलाओं के लिए रिजर्व रहेगा। रिठाला पर मेट्रो टर्मिनेट होने से दोनों को काफी परेशानी होती है जिसको देखते हुए यह बदलाव ...

महिलाओं को मेट्रो में यात्रा करना होगा आसान, बढ़ेंगी सुविधाएं   दैनिक जागरण
मेट्रो में महिलाओं के लिए अब दो डिब्बे   देशबन्धु

सभी ४ समाचार लेख »   


Samachar Jagat
   
साइना World Ranking में आस्ट्रेलियाई ओपन से पहले फिर से नंबर वन पर पहुंची   
Samachar Jagat
खेल डेस्क। भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल ताजा बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में एक बार फिर से नंबर वन पर पहुंच गई है । साइना ने गत माह शीर्ष रैंकिंग खो दी थी । अब वह 26 मई से शुरू हो रहे आस्ट्रेलियाई ओपन से पूर्व एक बार फिर से शीर्ष पर काबिज हो गई है । साइना आस्ट्रेलियाई ओपन सुपर सीरीज में गत चैम्पियन है । वह अपना पहला मुकाबला में क्वालीफायर मैच से खेलेगी। दूसरी तरफ पी वी सिंधू एक स्थान पिछडक़र 12वें पायदान पर आ गई । पुरूष एकल में के श्रीकांत चौथे स्थान , पी कश्यप 13वें और एच एस प्रणय 15वें स्थान पर बरकरार हैं ।
साइना नेहवाल एक बार फिर शीर्ष पर काबिज़   Sanjeevni Today
फिर नंबर वन का ताज पहना सानिया नेहवाल ने   KhabarFast News
साइना फिर से बनीं नंबर वन खिलाड़ी   बीबीसी हिन्दी
Pressnote.in (कटूपहास) (प्रेस विज्ञप्ति) (सदस्यता)   
सभी ३१ समाचार लेख »   


बीबीसी हिन्दी
   
आईपीएल: चेन्नई और मुंबई खेलेंगे फ़ाइनल   
बीबीसी हिन्दी
आईपीएल-8 में शुक्रवार को रांची में खेले गए दूसरे क्वालिफायर मुक़ाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को एक रोमांचक मुक़ाबले में 3 विकेट से हराकर फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. चेन्नई के सामने जीत के लिए केवल 140 रनों का लक्ष्य था लेकिन जीत के लिए उसे 19.5 ओवर तक इंतज़ार करना पड़ा. संकटमोचक धोनी. चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने संकट के समय 26 रन बनाए. उनके अलावा चेन्नई के माइक हसी ने 46 गेंदों पर 3 चौक्के और 2 छक्के लगाते हुए 56 रन बनाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. रॉयल चैलेंजर्स. बंगलौर के युज़ुवेंद्र चहल ने 28 रन देकर 2 विकेट लिए. इससे पहले टॉस हारकर ...


और अधिक »   


प्रभात खबर
   
शुक्ला ने कहा, भारत-पाक श्रृंखला बहाल होने की तत्काल कोई संभावना नहीं   
प्रभात खबर
चंडीगढ़ : भारत-पाकिस्तान श्रृंखला के भविष्य को लेकर लगायी जा रही अटकलबाजियों के बीच आईपीएल अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि इन दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंध बहाल होने की तत्काल कोई संभावना नहीं है. पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान ने दिसंबर में यूएई में द्विपक्षीय श्रृंखला के आयोजन को लेकर हाल में बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया से कोलकाता में और फिर बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर से नई दिल्ली में मुकाकात की थी. दोनों बोर्ड के बीच जो करार हुआ है उसके अनुसार भारत और पाकिस्तान 2022 तक छह द्विपक्षीय श्रृंखलाएं खेलने पर सहमत हुए हैं लेकिन शुक्ला ने कहा कि पीसीबी ...

भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज फिलहाल नहीं: राजीव शुक्ला   आज तक
भारत-पाकिस्तान श्रृंखला की बहाली फिलहाल नहीं : राजीव शुक्ला   Zee News हिन्दी
भारत-पाक क्रिकेट सीरीज बहाल होने की संभावना नहीं   Patrika

सभी ११ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
IPL7 : चेन्नै के खिलाड़ियों के कमरे में रातभर महिला?   
नवभारत टाइम्स
आईपीएल मैचों के दौरान रंगारंग पार्टियां और इवेंट कई बार प्रोटोकॉल के उल्लंघन का कारण बने हैं। अंग्रेजी अखबार 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सीजन में एक शख्स के जहाज पर प्रीति जिंटा का किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ियों को पार्टी देने का मामला आईसीसी के ऐंटी करप्शन स्कैनर पर है। इसके अलावा चेन्नै सुपर किंग्स के खिलाड़ी के कमरे में एक महिला का रात गुजारना और शाहरुख खान के दोस्त का बिना बीसीसीआई की इजाजत के केकेआर के खिलाड़ियों के लिए डिनर आयोजित करने का मामला भी जांच के घेरे में है। आईपीएल फ्रेंचाइजी द्वारा प्रोटोकॉल के उल्लंघन के ये ...

फिर विवादों में चेन्नई सुपरकिंग्स,खिलाड़ी के कमरें में मिस्ट्री वुमन ने बिताई थी रात-रिपोर्ट   News Channel (प्रेस विज्ञप्ति) (ब्लॉग)

सभी २४ समाचार लेख »   


ABP News
   
IPL खेल रहे प्लेयर्स को एम्ब्रोस की चेतावनी, कहा- 'आते ही वापसी की उम्मीद न करें'   
दैनिक भास्कर
लंदन. वेस्ट इंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कर्टली एम्ब्रोस ने आईपीएल में खेल रहे अपने देश के खिलाड़ियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वो देश लौटते से ही टेस्ट टीम में शामिल होने की उम्मीद ना करें। पूर्व कैरेबियाई फास्ट बॉलर ने कहा, “आईपीएल में खेल रहे खिलाड़ियों के बिना भी वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज ड्रॉ करवाई है।” गौरतलब है कि एम्ब्रोस वर्तमान में वेस्ट इंडीज के कोचिंग स्टाफ के सदस्य हैं। ये खिलाड़ी हैं आईपीएल में. भारत में इस वक्त चल रहे आईपीएल-8 में 6 वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी खेल रहे हैं। इसमें क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), कीरन पोलार्ड (मुंबई ...

IPL खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलनी चाहिये : एम्बरोज   Sahara Samay
वेस्टइंडीज के आईपीएल खेलने वाले खिलाड़ी यह तय करें कि देश जरूरी है या फिर आईपीएल : कर्टली एम्बरोज   प्रभात खबर
आईपीएल खेलेंगे तो भुगतना होगा अंजाम   Dainik Navajyoti

सभी १० समाचार लेख »   


Nai Dunia
   
डोपिंग के दोषी पाए गए 8 वेटलिफ्टिंग कोचेज पर दो साल का प्रतिबंध   
दैनिक भास्कर
नई दिल्ली. वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन ने 8 वेटलिफ्टर्स के कोचों पर दो साल का प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। ये कोच पिछले कुछ महीने में अलग अलग चैम्पियनशिप में प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के दोषी पाए गए थे। महासंघ ने चार राज्यों दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और मणिपुर के संघों पर भी एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है चूंकि यहां से डोपिंग के सबसे ज्यादा मामले पकड़े गए हैं। इस साल की शुरुआत से अब तक 26 वेटलिफ्टिंग इवेंट्स में और उसके बाहर डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। सबसे ज्यादा दोषी यमुनानगर में जनवरी में हुई नेशनल यूथ और वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में पकड़े गए। भरना होगा ...

IWF ने आठ कोचों पर दो साल का प्रतिबंध लगाया   ABP News
प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के मामले में आठ भारोत्तोलन कोचों पर दो साल का प्रतिबंध   प्रभात खबर

सभी १२ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言