2015年5月26日 星期二

2015-05-27 भारत (India) मनोरंजन


एनडीटीवी खबर
   
शाहरुख़ ने ट्वीट किया 'बजरंगी भाईजान' का पहला लुक   
एनडीटीवी खबर
मुंबई: "मेरे करण अर्जुन आएंगे" ये डायलॉग है मशहूर फ़िल्म करण अर्जुन का, जिसमें करण और अर्जुन का किरदार निभाया था सलमान और शाहरुख ने, पर उसके बाद इन दोनों की दोस्ती में दरार आ गई, पर पिछले कुछ वक्त से इन दोनों की दोस्ती वापस गहरा रही है। कभी ईद मिलन, कभी सलमान की बहन अर्पिता की शादी तो कभी कोई उत्सव जैसे मौकों पर इन दोनों का मिलना-जुलना शुरू हो गया, और अब शाहरुख ख़ान ने ट्वीट किया सलमान की आने वाली फ़िल्म बजरंगी भाईजान का पहला लुक, जहां शाहरुख़ ने एक तीर से दो निशाने लगाए हैं। शाहरुख़ ने अपने ट्वीट में कहा, मैं समझता हूं कि हीरो होने से बड़ा भाई होना है। भाईजान इस ईद ...

सलमान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का फर्स्ट लुक रिलीज   आज तक
तड़का: शाहरुख कर रहे 'बजरंगी भाईजान' का प्रमोशन!   आईबीएन-7
शाहरुख खान ने किया शेयर सलमान का लुक 'बजरंगी भाईजान' में   Samachar Jagat

सभी २३ समाचार लेख »   


ABP News
   
अभिनेता डेप को हो सकती है 10 साल की जेल   
ABP News
लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप को अपने पालतू कुत्तों को गैरकानूनी रूप से ऑस्ट्रेलिया ले जाने के लिए 10 साल जेल की सजा हो सकती है. वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' के अनुसार, एक ऑस्ट्रेलियाई सीनेट समिति ने कहा कि यदि यह मामला न्यायालय में जाता है और 51 वर्षीय डेप दोषी ठहराए जाते हैं, तो उन्हें 10 साल जेल या 2,65,000 डॉलर का जुर्माना हो सकता है. गौरतलब है कि डेप महीने की शुरुआत में अपने दो पालतू कुत्तों पिस्टल एवं बू के साथ अपने निजी जेट विमान में ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश कर वहां के संगरोध कानून की अवहेलना की थी. एक रिपोर्ट के अनुसार, मामले की जांच में पाया गया कि डेप, ...

हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप को हो सकती है 10 वर्ष की जेल   Samachar Jagat
हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप को हो सकती है 10 साल की सजा!   Patrika
जॉनी डेप को हो सकती है 10 साल की जेल   आज तक
Zee News हिन्दी   
सभी ११ समाचार लेख »   


Jansatta
   
दीपिका नहीं, कैटरीना नहीं... तो किससे करेंगे शादी रणबीर कपूर!   
Jansatta
बॉलीवुड में जहां इन दिनों 'रॉकस्टार' रणबीर कपूर और 'बार्बी डॉल' कैटरीना कैफ की मंगनी और शादी की ख़बर ज़ोरों पर थी वहीं रणबीर ने इस बात को बकवास करार कर दिया है। जी हां, एक इन्टरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने यह साफ कह दिया कि 'देखिए रोका का कार्यक्रम तब होता है जब शादी को अरेंज किया जाए और जिसके बाद लड़की को किसी और पुरुष से मिलने की इजाजत नहीं होती लेकिन मेरे साथ ऐसा कुछ है ही नहीं। रणबीर की मानें तो अभी उनका शादी का कोई प्लान नहीं है इसीलिए मंगनी जैसी सेरिमनी तो बकवास ही समझिए। रणबीर कपूर का अभी सिर्फ लव लाइफ को एंजॉय करने का ही ईरादा है। रणबीर ने यह भी साफ कहा कि जब ...

रणबीर कपूर बोले, 'कैटरीना से मंगनी नहीं करूंगा'   प्रातःकाल
'पीके 2' में मुफ्त में काम करेंगे रणबीर   Live हिन्दुस्तान
रोका की रस्म नहीं रखेंगे रणबीर-कैट   दैनिक भास्कर
बीबीसी हिन्दी   
सभी २१ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
मैं ''एबीसीडी 2'' के लिए अभिनय में निपुण कलाकार चाहता हूं : रेमो डिसूजा   
प्रभात खबर
नयी दिल्ली : गैर पेशेवर अभिनेताओं के साथ फिल्म 'एबीसीडी' को बनाने वाले निर्माता रेमो डिसूजा का कहना है कि वह इसके सीक्वल के लिए अभिनय कौशल में अच्छी तरह से निपुण लोग चाहते थे इसलिए उन्होंने इसके लिए वरुण धवन और श्रद्धा कपूर को चुना है. 43 वर्षीय कोरियोग्राफर ने कहा कि पटकथा ऐसे अभिनेताओं को चाहती थी जो कि फिल्म में पेशेवर डांसर की तरह नजर आयें. 19 जून को इस फिल्म के प्रदर्शित होने की संभावना है. उन्होंने कहा,' पूरी तरह से डांस आधारित फिल्म होने के लिए 'एबीसीडी' की प्रशंसा हुई, जिसने दर्शकों को डांस के विभिन्न रुपों को दिखाया है.' रेमो ने कहा,' पहली फिल्म में ऐसे ...

'एबीसीडी 2' के लिए अच्छे अभिनेता चाहता था: रेमो डिसूजा   Pressnote.in (कटूपहास) (प्रेस विज्ञप्ति) (सदस्यता)
एबीसीडी-2 के लिए रितिक ने वरूण और श्रद्धा को सराहा   Zee News हिन्दी
रितिक हुए वरुण-श्रद्धा के डांस से प्रभावित, ट्वीटर पर की तारीफ   दैनिक जागरण

सभी ११ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
इरफान नजर आए अपने नए अवतार में   
नवभारत टाइम्स
इरफान के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर नजर आ रहे हैं। हालिया रिलीज 'पीकू' में जहां उनकी ऐक्टिंग की जबर्दस्त तारीफ की गई, ‌वहीं उनकी आने वाली फिल्म 'जज्बा' में ऐश्वर्या के अपोजिट होने की वजह से वह काफी चर्चा में हैं। कान फिल्म फेस्टिवल में 'जज्बा' फिल्म की पहली झलक ऐश्वर्या राय के साथ पेश करने के बाद अब डायरेक्टर संजय गुप्ता ने फिल्म के दूसरे पोस्टर में ऐक्टर इरफान खान को दिखाया है। 'पीकू' स्टार इरफान इस नए पोस्टर में काले रंग की लेदर जैकेट और चश्मा पहने नजर आ रहे हैं। संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी ऐक्शन ड्रामा 'जज्बा' में इरफान एक सस्पेंड पुलिसवाले का किरदार निभा रहे हैं।
'जज्बा' में इरफान खान का फर्स्ट लुक लॉन्च   Live हिन्दुस्तान
''JAZBAA'' में इरफान का फर्स्‍टलुक जारी, वीडियो   प्रभात खबर

सभी ३५ समाचार लेख »   


Sahara Samay
   
हिट एंड रन केस: सलमान को दुबई जाने की इजाजत   
Sahara Samay
बंबई हाईकोर्ट ने मंगलवार को अभिनेता सलमान खान को एक शो के लिए दुबई जाने की अनुमति दे दी. सलमान, वर्ष 2002 में हुए हिट एंड रन मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद जमानत पर जेल से बाहर हैं. न्यायमूर्ति शालिनी फणसालकर जोशी ने सलमान के आवेदन पर सुनवाई करते हुए उनको 'इंडो अरब बॉलीवुड अवार्ड्स' शो के लिए दुबई जाने की अनुमति दे दी. यह शो 29 मई को दुबई में होने जा रहा है. सलमान के वकील निरंजन मुंदारगी ने अदालत को सूचित किया कि अभिनेता को उनकी पेशेवर प्रतिबद्धताओं के सिलसिले में 27 से 30 मई तक के लिए बाहर जाना है. मुंदारगी ने कहा कि सलमान लौटने के 12 घंटे के अंदर अपना पासपोर्ट पुलिस ...

सलमान   नवभारत टाइम्स
हाईकोर्ट से सलमान को मिली दुबई जाने की इजाजत, AIBA में करेंगे परफॉर्म   दैनिक भास्कर
सलमान को मिली दुबई जाने की इजाजत   आज तक
Zee News हिन्दी   
सभी ५२ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
अमिताभ की 'वजीर' का दूसरा टीजर इस फिल्‍म के साथ होगा रिलीज   
दैनिक जागरण
मुंबई। अगले हफ्ते जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' रिलीज होने जा रही है। अगर आप इसे देखने थिएटर जाएंगे तो आपको अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर की फिल्म 'वजीर' के दूसरे टीजर की झलक भी दिख सकती है। इस फिल्म को बिजॉय नाम्बियार ने निर्देशित किया है और विनोद चोपड़ा फिल्म्स व राजकुमार हिरानी फिल्म्स ने इसे प्रोड्यूस किया है। कोंकणा की यह फिल्म अगस्त में होगी रिलीज, विनय बने हैं स्वतंत्रता सेनानी. फिल्म 'वजीर' में अमिताभ बच्चन ने एक विकलांग शतरंज खिलाड़ी का किरदार निभाया है, जबकि फरहान अख्तर एक एटीएस ऑफिसर बने हैं। इस फिल्म का पहला टीजर अमिताभ बच्चन की ही फिल्म ...

'वजीर' का टीजर 'दिल धड़कने दो' के साथ   नवभारत टाइम्स
'दिल धड़कने दो' के साथ दिखेगा बिग बी की फिल्म 'वजीर' का टीजर   ABP News
"दिल ध़डकने दो" के साथ दिखेगा "वजीर" का टीजर   khaskhabar.com हिन्दी
FilmiBeat Hindi   
सभी ६ समाचार लेख »   


आज तक
   
'हीरो' फिल्म की डेट आगे बढ़ी, सामने आया पहला पोस्टर   
आज तक
सलमान खान के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म 'हीरो' की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गयी है. यह फिल्म 3 जुलाई 2015 को रिलीज होने वाली थी. हीरो अब सितम्बर महीने में 25 तारीख को बॉक्स ऑफिस पर आएगी. सूत्रों की माने तो रमजान का महीना होने की वजह से तारीख बढ़ाई गई है. एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार 'पहले इस फिल्म की रिलीज डेट 3 जुलाई थी लेकिन रमजान के महीने में रिलीज न करके अब यह सितम्बर में रिलीज होगी'. फिल्म में सुनील शेट्टी की बेटी आतिया शेट्टी और अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली हैं. हीरो फिल्म को निर्देशक निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म को सलमान खान ...

'सलमान खान प्रोडक्शंस' की फिल्म 'हीरो' का फर्स्ट लुक जारी   ABP News
सूरज पंचोली की फिल्म हीरो का First look जारी   Patrika
'हीरो' फिल्म का फर्स्ट लुक जारी   Bhasha-PTI

सभी १० समाचार लेख »   


प्रातःकाल
   
सिंह इज ब्लिंग' में अक्षय-एमी जैक्सन का फर्स्ट लुक आया सामने   
प्रातःकाल
singh_is_bling मुंबई: प्रभुदेवा की आने वाली फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' में अक्षय कुमार और एमी जैक्सन का फर्स्ट लुक सामने आया है। प्रभुदेवा ने मंगलवार को फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' का एक फोटो जारी कर अक्षय और एमी का लुक सबके साथ शेयर किया। फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' की गोवा की शूटिंग का शेड्यूल पूरा हो गया। इस बात की जानकारी सोमवार को अक्षय कुमार ने दी। अक्षय ने ट्वीट कर बताया, 'फिल्म सिंह इज ब्लिंग का शूटिंग शेड्यूल खत्म हो गया है। गुडबाय टू गोवा और इन प्यारी महिलाओं के आदर सत्कार के लिए धन्यवाद।' सिंह इज ब्लिंग' में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री एमी जैक्सन हैं साथ ही बिपाशा बसु ...

अक्षय की ''सिं‍ह इज ब्लिंग'' का पहला पोस्‍टर रिलीज   प्रभात खबर
आ गया 'सिंह इज ब्लिंग' का पहला पोस्टर   आज तक
ट्विटर पर दिखी 'सिंह इज ब्लिंग' की पहली झलक   Live हिन्दुस्तान

सभी २२ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
''गब्बर'' अक्षय कुमार की पहली सेल्‍फिश सेल्‍फी   
प्रभात खबर
मुंबई : बॉलीवुड के 'खिलाडी' अक्षय कुमार पर भी सेल्फी का जादू छाने लगा है तभी तो उन्होंने अपनी पहली सेल्फी ऑनलाइन पोस्ट की है. तस्वीर में 47 साल के अभिनेता बिना कमीज पहने एक आइने के सामने अपने फोन के साथ खडे हैं. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ' काफी समय हो गया दोस्तों, आपका रविवार अच्छा हो ऐसी कामना करता हूं. मेरी पहली सेल्फी का आनंद उठाए.' अभिनेता की आखिरी फिल्म 'गब्बर इज बैक' सफल रही थी. फिल्‍म इस साल की अभी तक सबसे ज्‍यादा कमाने वाली फिल्‍म है.
खिलाड़ी अक्षय कुमार पर भी छाया सेल्फी का खुमार   Live हिन्दुस्तान
अक्षय पर छाया सेल्फी का जादू   नवभारत टाइम्स
अक्षय की बिना शर्ट 'सेल्फिश सेल्फी'   पर्दाफाश

सभी २३ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言