2015年5月30日 星期六

2015-05-31 भारत (India) खेलकूद


आईबीएन-7
   
इंग्लैंड के सर्वोच्च टेस्ट स्कोरर बने कुक   
आईबीएन-7
लीड्स| न्यूजीलैंड के खिलाफ हेडिंग्ले स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी में गैरी बालांस के साथ सलामी जोड़ी के लिए शतकीय साझेदारी निभाने के साथ कप्तान एलिस्टर कुक टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। कुक ने 187 गेंदों में 75 रनों की पारी खेलने के दौरान अपने मेंटर एवं कोच रहे दिग्गज इंग्लिश बल्लेबाज ग्राहम गूच के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। कुक जब दूसरे टेस्ट में खेलने उतरे तो वह गूच (8,900 रन) के रिकॉर्ड से मात्र 31 रन दूर थे। 2006 में शतक के साथ टेस्ट में पदार्पण करने वाले कुक ने इंग्लैंड की ओर से टेस्ट ...

गूच को पछाड़ कुक ने हासिल की एक और उपलब्धि   Rajasthan Patrika
कुक ने गूच का रेकॉर्ड तोड़ा, इंग्लैंड के बिना किसी नुकसान के 163 रन   नवभारत टाइम्स
इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी बने कुक   Zee News हिन्दी
एनडीटीवी खबर   
आज तक   
प्रभात खबर   
सभी १५ समाचार लेख »   


प्रातःकाल
   
गद्दाफी स्टेडियम के बाहर आत्मघाती हमला   
प्रातःकाल
gaddafi_stadium_attack लाहौर। पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच शुक्रवार रात दूसरे वनडे मैच के दौरान गद्दाफी स्टेडियम के बाहर बिजली ट्रांसफार्मर में विस्फोट की खबर का खंडन करते हुये सूचना प्रसारण मंत्री परवेज राशिद ने साफ किया है कि यह दरअसल एक आतंकी आत्मघाती हमला था जिसमें दो पुलिसकर्मी मारे गये है। पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्री परवेज ने बताया कि शुक्रवार रात गद्दाफी स्टेडियम के बाहर हुआ हमला आत्मघाती हमला था जिसमें दो पुलिसकर्मी मारे गये है। यह हमला रात नौ बजे उस समय हुआ जब पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज का दूसरा दिन-रात्रि मैच चल रहा था।
पाकिस्तान: धमाके के बावजूद रविवार को मैच   बीबीसी हिन्दी
तो क्या पाकिस्तान में सुरक्षित क्रिकेट खेलना संभव नहीं है?   आईबीएन-7
गद्दाफी स्टेडियम के बाहर आत्मघाती विस्फोट, पाक क्रिकेट पर फिर गहराया सुरक्षा का संकट   प्रभात खबर
Zee News हिन्दी   
ABP News   
एनडीटीवी खबर   
सभी ७२ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
जोकोविच की 25वीं जीत   
दैनिक भास्कर
सर्बिया के नोवक जोकोविच ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए फ्रेंच ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। यह उनकी इस साल की लगातार 25वीं जीत है। पुरुष एकल में ब्रिटेन के एंडी मरे, क्रोएशिया के मारिन सिलिक ने भी अंतिम 16 में जगह बना ली वहीं महिला एकल में चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा और इटली की सारा इरानी ने तीसरे दौर में जीत के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन टेनिस में शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवक जोकोविच ने तीसरे दौर में ऑस्ट्रेलिया के थानसी कोकिनाकिस को 6-4, 6-4, 6-4 से हराया। जोकोविच के खाते में फ्रेंच ओपन को ...

फ्रेंच ओपन: जोकोविक, मरे ऑस्ट्रेलियाई बाधा पार कर चौथे दौर में   दैनिक जागरण
फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में पहुंचे जोकोविच और एंडी मर्रे   Zee News हिन्दी
फ्रेंच ओपन: अंतिम 16 में पहुंचे मर्रे और क्वितोवा   नवभारत टाइम्स
देशबन्धु   
Dainiktribune   
Veer Arjun   
सभी १३ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
पांचवीं बार फीफा के अध्यक्ष बने सेप ब्लेटर   
Live हिन्दुस्तान
भ्रष्टाचार और रिश्वत लेने के आरोपों के कारण कड़ी आलोचना झेल रहे अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) ने सैप ब्लेटर को दोबारा अपना नया अध्यक्ष चुन लिया। ब्लेटर पांचवी बार इस पद पर काबिज होंगे। 79 वर्षीय सेप ब्लेटर के पक्ष में 133 लोगों ने वोट डाले। मतदान के पहले राउंड में कोई नतीजा नहीं निकलने के कारण दूसरे राउंड की नौबत आयी जिसके बाद ब्लेटर के प्रतिद्वंद्वी जार्डन के प्रिंस अली बिन अल हुसैन ने दूसरे राउंड से पहले ही अपना नाम वापस ले लिया जिसका सीधा फायदा ब्लेटर को मिला। किसी भी उम्मीदवार को चुनाव जीतने के लिए कुल 209 वोट के दो तिहाई वोट यानी 140 वोट मिलने जरूरी थे, ...

सैप ब्लेटर पांचवीं बार बने फीफा के अध्यक्ष   Rajasthan Patrika

सभी ४ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
ऑस्ट्रेलियन ओपन: फूड पॉइजनिंग की वजह से हार गईं साइना नेहवाल?   
नवभारत टाइम्स
शीर्ष बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। साइना को वर्ल्ड नंबर 9 चीन की शिजएन वैंग ने 21-15, 21-13 से हरा दिया। दोनों खिलड़ियों के बीच हुए 12 मुकाबलों में अब साइना और शिजएन दोनों के नाम 6-6 मैच हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोच विमल कुमार तबीयत ठीक न होने की वजह से साइना के साथ दौरे पर नहीं हैं और बीती रात नेहवाल ने किसी रेस्तरां में खाना खाया और उन्हें संभवत: फ़ूड पॉइजनिंग की शिकायत हो गई, इसी के चलते उनका प्रदर्शन प्रभावित हुआ। मैच में साइना को शुरुआत से ही कड़ी चुनौती झेलनी पड़ी और पहले ...

साइना की हार से ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त   Mahanagar Times
ऑस्ट्रेलियन ओपन में साइना की हार के साथ भारत की चुनौती खत्म   Harit Khabar
ऑस्ट्रेलियन ओपन: सायना हारीं, भारत की आखिरी उम्मीद खत्म   आईबीएन-7
Live हिन्दुस्तान   
आज तक   
प्रभात खबर   
सभी ७५ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
जिम्मी एंडरसन 400 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने,देखें वीडियो   
प्रभात खबर
जिम्मी एंडरसन इंग्लैंड के पहले ऐसे गेंद बन गये हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट लिया है. इस एलिट वर्ग में विश्व के 12 खिलाड़ी शामिल हैं, शीर्ष पर श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन हैं. इस वर्ग में भारत के कपिलदेव और अनिल कुंबले भी शामिल हैं. इस एलिट वर्ग में शामिल होने के लिए इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने कुल 104 मैच खेले. एंडरसन ने अपना चार सौवां विकेट न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन लिया. उन्होंने मार्टिन गुप्टिल को आउट करके यह विकेट लिया. जिम्मी एंडरसन के कैरियर की यह बहुत बड़ी उपलब्धि है. #जिम्मी एंडरसन | #400 विकेट | #इंग्लैंड | #न्यूजीलैंड ...

रिकॉर्ड बॉलिंग: एंडरसन का धमाल, बने इंग्लैंड के पहले और दुनिया के 8वें बॉलर   दैनिक भास्कर
400 टेस्ट विकेट क्लब में शामिल हुए जेम्स एंडरसन   एनडीटीवी खबर
400 विकेट लेकर एंडरसन क्लब में शामिल   Pradesh Today
आज तक   
Webdunia Hindi   
सभी २१ समाचार लेख »   


प्रातःकाल
   
अली का शतक, पाक ने 17 महीनों बाद जीती वन डे सीरीज   
प्रातःकाल
ali_century लाहौर। कप्तान अजहर अली के शानदार शतक 102 की बदौलत पाकिस्तान ने शुक्रवार को दूसरे वन.डे में जिम्बाब्वे को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2.0 की अजेय बढ़त ले ली है। पाकिस्तान ने 17 महीनों बाद कोई सीरीज जीती। इससे पहले पाकिस्तान ने यूएई में दिसंबर 2013 में श्रीलंका के खिलाफ वन.डे सीरीज जीती थी। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिकंदर रजा 100 के नाबाद शतक और चामू चिभाभा के 99 रन की मदद से सात विकेट पर 268 रन बनाए। पाकिस्तानी मूल के रजा ने 84 गेंद में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाएए जबकि चिभाभा ने 100 गेंद में 99 रन बनाए। इसमें 11 ...

पाकिस्तान Vs जिंबाब्वे: अली का शतक, पाक ने 17 महीनों बाद जीती वनडे सीरीज   नवभारत टाइम्स
अली के शतक से पाक ने जिंबाब्वे को हराया, 17 महीने में पहली श्रृंखला जीती   Jansatta
99 पर आउट होने वाला जिम्बाब्वे का पहला बल्लेबाज बना ये धुरंधर   Inext Live
पलपल इंडिया   
सभी २५ समाचार लेख »   


एनडीटीवी खबर
   
बांग्लादेश दौरे से पहले पेरिस में सुरेश रैना का हनीमून   
एनडीटीवी खबर
सुरेश रैना अपनी पत्नी प्रियंका चौधरी के साथ इन दिनों हनीमून मनाने के लिए पेरिस में हैं। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ कुछ तस्वीरों को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर शेयर भी किया है। एक तस्वीर के साथ सुरेश रैना ने लिखा है- पेरिस की वादियों का लुत्फ़ उठा रहा हूं। सुरेश रैना और उनकी बचपन की दोस्त प्रियंका चौधरी की शादी पिछले ही महीने 3 तारीख को नई दिल्ली के लीला पैलेस होटल में हुई थी, और इसके तुरंत बाद ही 8 अप्रैल से आईपीएल सीजन-8 शुरू हो गया था। इसके चलते सुरेश रैना हनीमून मनाने कहीं नहीं जा पाए थे। इतना ही नहीं आईपीएल के अंतिम दो मुक़ाबलों से पहले सुरेश रैना ने ...

हनीमून मनाने प्रियंका संग पेरिस पहुंचे रैना   Jansatta
पेरिस में हनीमून मना रहे हैं रैना   Sahara Samay
पेरिस में पत्नी प्रियंका चौधरी संग हनीमून मना रहे हैं सुरेश रैना   प्रभात खबर
Live हिन्दुस्तान   
news india network   
Raftaar   
सभी २५ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
हथियार रखने के कारण गिरफ्तार किये गये वेस्टइंडीज के क्रिकेटर आंद्रे फ्लेचर   
प्रभात खबर
किंगस्टन : वेस्टइंडीज के बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर को कारतूस रखने के कारण डोमिनिका स्थित डगलस चार्ल्स हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है. डोमिनिका न्यूज आनलाइन के अनुसार फ्लेचर को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह विंडवर्ड आईलैंड टीम के साथ थे और देश से बाहर जाने वाले थे. विंडवर्ड आईलैंड टीम के मैनेजर लोकार्ट सेबेस्टिन ने कहा कि उन्हें गिरफ्तारी का इल्म है. सेबेस्टियन ने कहा, मैं उनका साथ दूंगा. उनका साथ नहीं छोडूंगा. मैनेजर का यही काम है. ग्रेनेडा में जन्मे फ्लेचर ने वेस्टइंडीज के लिये 15 वनडे और 22 टी20 मैच खेले हैं. #कारतूस रखने के आरोप | #कैरेबियाई क्रिकेटर | #आंद्रे ...

इस क्रिकेटर को हथियारों का शौक पड़ा महंगा, हुए गिरफ्तार   दैनिक जागरण
ANDRE FLETCHER हथियार के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार   Samachar Jagat
इंडीज क्रिकेटर हथियार के साथ गिरफ्तार   Mahanagar Times
Shri News   
Live हिन्दुस्तान   
आज तक   
सभी २५ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
ग्लेन मैकग्रा देंगे चेन्नई में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण   
प्रभात खबर
मेलबर्न : अपने जमाने के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा अगले महीने अपने भारतीय दौरे के दौरान चेन्नई स्थित एमआरएफ अकादमी में युवा आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे. मैकग्रा ने 2012 में डेनिस लिली से एमआरएफ पेस फाउंडेशन के कोचिंग निदेशक का पद संभाला था.वह आस्ट्रेलिया के नेशनल क्रिकेट संेटर ( एनसीसी ) से जुड़े खिलाडियों को कोचिंग देंगे जो जून के शुरू में चेन्नई दौरे पर आयेंगे. आस्ट्रेलिया के स्पिन कोच जान डेविसन शिविर के पहले चरण के लिये रविवार को बल्लेबाजों और स्पिन गेंदबाजों का ग्रुप लेकर भारत आएंगे.इसके बाद दूसरे चरण में चार उदीयमान तेज गेंदबाज ...

ग्लेन मैकग्रा युवा ऑस्ट्रेलियाई खिलाडिय़ों को सिखाएंगे क्रिकेट के गुर..   Samachar Jagat
एमआरएफ अकादमी में आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे मैकग्रा   Sahara Samay
युवा आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को भारत में प्रशिक्षित करेंगे मैकग्राथ   देशबन्धु
Webdunia Hindi   
सभी १३ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言