2015年5月27日 星期三

2015-05-28 भारत (India) व्यवसाय


नवभारत टाइम्स
   
एक करोड़ वाली 500 नौकरियां देंगी ई-कॉमर्स कंपनियां   
नवभारत टाइम्स
ई-कॉमर्स कंपनियां 1 करोड़ से ज्यादा सैलरी वाले करीब 500 जॉब इस साल ऑफर कर सकती हैं। यह अनुमान आरजीएफ ऐग्जिक्युटिव सर्च, लॉन्गहाउस कंसल्टिंग और एबीसी कंसल्टेंट्स सहित पांच सर्च कंपनियों का है। कई हेड हंटिंग कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि फ्लिपकार्ट, ऐमजॉन, स्नैपडील, ओला, उबर, क्विकर, कॉमनफ्लोर, येपमी, ओएलएक्स, जंगली, फैशनऐंडयू, हंगामा, बुकमायशो, जबॉन्ग, क्लियरट्रिप, लेंसकार्ट सहित कई दूसरी ई-कॉमर्स कंपनियां इस साल 1 करोड़ से ज्यादा सैलरी वाले जॉब ऑफर करेंगी। इनमें फ्लिपकार्ट, ऐमजॉन और स्नैपडील सबसे ज्यादा नौकरियां देंगी। एबीसी कंसल्टेंट्स के डायरेक्टर ...


और अधिक »   


पंजाब केसरी
   
निफ्टी की 6 बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे आज आएंगे   
बिजनेस भास्कर
शेयर बाजार की नजरें मई एक्सपायरी के साथ-साथ निफ्टी की 6 दिग्गज कंपनियों के तिमाही नतीजों पर भी रहेगी। आज ओएनजीसी, हिंडाल्को, कोल इंडिया, एनएमडीसी, बीपीसीएल और पावर ग्रिड के जनवी-मार्च तिमाही के नतीजे जारी होंगे। कोल इंडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की जनवरी-मार्च तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 0.50 फीसदी घटकर 4400 करोड़ रुपए रह सकता है। कंपनी की बिक्री 0.15 फीसदी बढ़कर 20025 करोड़ रुपए रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में कोल इंडिया की बिक्री 19998 करोड़ रुपए रही थी। हिंडाल्को रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक चौथी तिमाही में हिंडाल्को का ...

टेक महिंद्रा का मुनाफा 23 प्रतिशत गिरा   पंजाब केसरी
रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर का मुनाफा 26 फीसदी घटा   Business Standard Hindi

सभी ४३ समाचार लेख »   


एनडीटीवी खबर
   
विश्वबैंक प्रमुख ने की पीएम मोदी की प्रशंसा, कहा - दुनिया को आप जैसे और नेताओं की जरूरत   
एनडीटीवी खबर
नई दिल्‍ली: विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम यॉन्ग किम ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर बधाई देते हुए कहा कि दुनिया को 'आपके जैसे और नेताओं की जरूरत है।' किम ने प्रधानमंत्री को एक साल में गरीबी समाप्त करने के लिए उठाए गए दूरदृष्टि वाले कदमों के लिए बधाई दी। विश्व बैंक प्रमुख ने ट्वीट किया, 'भारत में गरीबी समाप्त करने के लिए एक साल के दूरदृष्टि वाले कदमों के लिए बधाई। दुनिया को आप जैसे और नेताओं की जरूरत है।' मोदी ने उनके इस संदेश पर धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, 'जिम किम को धन्यवाद। हम सभी को दुनिया को रहने के ...

दुनिया को मोदी जैसे और नेताओं की जरूरतः वर्ल्ड बैंक प्रमुख   नवभारत टाइम्स
कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर वर्ल्ड बैंक ने दी मोदी को बधाई   Rajasthan Patrika
वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष बोले, दुनिया को चाहिए मोदी जैसे और नेता!   आईबीएन-7

सभी ७ समाचार लेख »   


एक्सपायरी 8280 से 8400 के बीच संभव, नई सीरीज में ये शेयर दिलाएंगे बड़ा रिटर्न   
बिजनेस भास्कर
शेयर बाजार में आज दिन भर भारी उतार-चढ़ाव बना रहेगा, क्योंकि निफ्टी फ्यूचर्स की मई वायदा एक्सपायरी होने वाली है। मनी भास्कर की ओर से ब्रोकर्स के बीच कराए गए पोल में निफ्टी एक्सपायरी 8280 से 8400 के बीच होने की राय निकल कर सामने आई है। मार्केट एक्सपर्ट कहते हैं कि मई में निफ्टी में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, लेकिन आने वाली जून सीरीज में कई बड़े इवेंट हैं, जिनका असर बाजार पर होगा। लिहाजा, निवेशकों को नई सीरीज में चुनिंदा आईटी और फार्मा शेयरों पर दांव लगाना बेहतर होगा। निफ्टी एक्सपायरी 8280 से 8400 के बीच होने की उम्मीद. मनी भास्कर के पोल में शामिल 60 फीसदी ...

ब्रोकर्स पोलः 8300-8350 के बीच एक्सपायरी   मनी कॉंट्रोल

सभी २ समाचार लेख »   


विलय-अधिग्रहण के लिए एफआईपीबी की मंजूरी जरूरी नहीं   
Business Standard Hindi
सरकार ने कहा है कि उन क्षेत्रों में जहां स्वत: स्वीकृति मार्ग के तहत एफडीआई की अनुमति है, विलय एवं अधिग्रहण सौदों के लिए एफआईपीबी की मंजूरी की दरकार नहीं होगी। औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीबी) द्वारा जारी एक नए एफडीआई विज्ञप्ति में कहा गया है, 'स्वत: स्वीकृत मार्ग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विलय एवं अधिग्रहण सौदों के लिए एफआईपीबी की मंजूरी की जरूरत नहीं होगी।' अंतर-मंत्रालई निकाय- विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) 3,000 करोड़ रुपये तक के विदेशी निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देता है। कॉरपोरेट लॉ फर्म शार्दुल अमरचंद ऐंड मंगलदास में कर विभाग के ...


और अधिक »   


Live हिन्दुस्तान
   
अगले साल छोटी कार लांच करेगी निसान   
Live हिन्दुस्तान
जापान की वाहन निर्माता कंपनी निसान मोटर कंपनी की भारतीय सहायक कंपनी अगले वर्ष एक छोटी कार लांच करेगी। यह बात मंगलवार को कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कही। 2020 तक देश के वाहन बाजार में पांच फीसदी हिस्सेदारी पर काबिज होने का लक्ष्य रखने वाली कंपनी ने मंगलवार को पांच लाखवीं कार निर्यात की। पांच लाखवीं कार के निर्यात के बाद यहां निसान इंडिया के अध्यक्ष गिलॉम सिकर्ड ने कहा कि कंपनी 2016 में एक छोटी कार लांच करेगी। उन्होंने कहा कि यह कार उसी प्लेटफार्म पर तैयार की जाएगी, जिस पर उसकी फ्रांसीसी साझेदार रेनॉल्ट ने रेनॉल्ट क्विड लांच की है। नया मॉडल दत्सन ब्रांड के ...

निसान ने पांच साल में एक्‍सपोर्ट की 5 लाख कारें   दैनिक जागरण

सभी १४ समाचार लेख »   


ABP News
   
फ्लिपबोर्ड को खरीदेगी ट्विटर   
ABP News
न्यूयार्क: माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर आलेख साझा करने वाले एप्लीकेशन फ्लिपबोर्ड को खरीदने के लिए उससे बात कर रही है. वेंचरबीट डॉट कॉम की एक रपट के मुताबिक, इस अधिग्रहण के लिए ट्विटर एक अरब डॉलर मूल्य से अधिक मूल्य के शेयरों के रूप में भुगतान कर सकती है. कैलिफोर्निया की कंपनी फ्लिपबोर्ड की स्थापना 2010 में हुई थी और कंपनी ने क्लीनर पर्किं स कॉफील्ड एंड बायर्स, इंडेक्स वेंचर्स, इनसाइट वेंचर पार्टनर्स और रिजवी ट्रैवर्स मैनेजमेंट जैसे निवेशकों से 16 करोड़ डॉलर से अधिक जुटाए हैं. इस अधिग्रहण के कारण ट्विटर एवं फ्लिपबोर्ड एप के एकीकरण से फ्लिपबोर्ड बड़े ब्रांडों के ...

फ्लिपबोर्ड एप्लीकेशन को खरीदेगा ट्विटर   Samachar Jagat
ट्विटर खरीदेगा आलेख साझा करने वाला मोबाइल ऐप   पंजाब केसरी

सभी ७ समाचार लेख »   


Samachar Jagat
   
CHHATTISGARH : रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने किया विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ   
Samachar Jagat
रायपुर। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जनकल्याण मेले के साथ विकास प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर बूढ़ातालाब के सामने स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित जनकल्याण मेला तथा विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ करने सुबह यहां पहुंचे। उनका पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शुभारंभ समारोह में रायपुर के सांसद रमेश बैस, प्रदेश सरकार के कृषि और जल संसाधन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, लोक निर्माण, ...

नक्सलियों के खिलाफ सेना का इस्तेमाल नहीं : पार्रिकर   दैनिक जागरण
नक्सलवाद के खिलाफ सेना नहीं : पर्रिकर   देशबन्धु

सभी २७ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
देश भर में मैगी के नमूने लेकर जांच के आदेश   
Live हिन्दुस्तान
दो मिनट में खाने को तैयार होने वाले नूडल्स 'मैगी' के नमूने देश भर से लेकर जांच को भेजे जाएंगे। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पिछले वर्ष ईजी-डे से लिए गए मैगी के नमूनों में लेड तय मात्रा से कई गुना अधिक पाया गया था। इसके अलावा सेहत के लिए खतरनाक मोनोसोडियम ग्लूटामेट की मिलावट भी इसमें पाई गई थी। प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की इस रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने देश भर में मैगी के नमूने लेकर जांच के आदेश दिए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त पीके सिंह ने बताया कि एक हफ्ते पहले ही एफएसडीए लखनऊ मुख्यालय से ...

मैगी की जांच अब देश भर में   दैनिक जागरण

सभी ६ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
अपना ही होटल खरीदने की दौड़ में सहारा समूह   
दैनिक जागरण
लंदन। एक दिलचस्प घटनाक्रम में सहारा ग्रुप लंदन के ग्रॉसवेनर हाउस होटल को फिर खरीदने की दौड़ में शामिल हो गया है। संकट में फंसे समूह ने यह होटल साल 2010 में खरीदा था। लेकिन, कर्ज चुकाने में तकनीकी चूक (टेक्निकल डिफॉल्ट) के बाद इसके लिए कर्ज देने वाले बैंक ऑफ चाइना ने इसे नीलामी पर रख दिया है। सहारा समूह अपने प्रमुख सुब्रत राय की जेल से रिहाई के लिए धन जुटाने का प्रयास कर रहा है। ग्रुप इसके लिए लंदन के इस मशहूर होटल समेत विभिन्न संपत्तियों के खरीदार की तलाश में जुटा है। सुब्रत राय एक साल से भी अधिक समय से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। सूत्रों ने बताया कि सहारा समूह ...

ब्रिटेन के होटल ग्रॉसवेनर हाउस को खरीदेंगे सुब्रत राय सहारा !   प्रभात खबर
सहारा होटल ग्रॉसवेनर हाउस को फिर खरीदने की दौड़ में   Business Standard Hindi
सहारा ब्रिटने के होटल ग्रॉसवेनर हाउस को फिर खरीदने की दौड़ में   Zee News हिन्दी

सभी १४ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言