2015年5月24日 星期日

2015-05-25 भारत (India) भारत


Zee News हिन्दी
   
सरकार के एक साल पूरा होने पर मथुरा में आज प्रधानमंत्री मोदी की रैली   
Zee News हिन्दी
मथुरा: एनडीए सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मथुरा में रैली करेंगे। लगभग एक लाख लोगों की क्षमता वाले मैदान में रैली का आयोजन किया गया है। कई जगहों पर बड़े-बड़े टीवी स्क्रीन लगाए गए हैं ताकि रैली में न पहुंचने वाले लोग भी पीएम का भाषण सुन सकें। प्रधानमंत्री दोपहर पौने चार बजे यहां पहुंचेंगे। सबसे पहले वह पंडित दीन दयाल स्मारक जाएंगे और शाम करीब साढ़े चार बजे वह रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम सरकार की एक साल की उपलब्धियां गिनवाएंगे। रैली की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पीएसी की आठ कंपनियां और रैपिड एक्शन फोर्स की पांच ...

पीएम मोदी की आज मथुरा में रैली, गिनवाएंगे 1 साल की उपलब्धियां   एनडीटीवी खबर
नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार   Live हिन्दुस्तान
मथुरा में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम   प्रभात खबर
ABP News   
दैनिक जागरण   
पंजाब केसरी   
सभी १०६ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
'आप' के सौ दिन, केजरीवाल करेंगे कनाट प्‍लेस में बैठक   
Live हिन्दुस्तान
अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने रविवार को दिल्ली में अपने शासन के सौ दिन पूरे कर लिए। सरकार के 100 दिन पूरा होने के अवसर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम कनॉट प्लेस में सोमवार को कैबिनेट बैठक का आयोजन करेगी। कैबिनेट बैठक के बाद केजरीवाल सरकार जनता से सीधे संवाद करेगी और उनके सवालों का जवाब देगी। केजरीवाल के इस छोटे से कार्यकाल में सरकार ने जहां बिजली-पानी के मोर्चे पर जोरदार सफलता दर्ज की, वहीं जनता से किए गए अन्य वादों को पूरा करने की दिशा में भी पहल की है। अधिकारों को लेकर केंद्र सरकार व उसके प्रतिनिधि उपराज्यपाल नजीब जंग ...

दिल्ली में 'आप' सरकार के सौ दिन, केजरीवाल आज करेंगे कनाट प्‍लेस में बैठक   दैनिक जागरण

सभी ४ समाचार लेख »   


आज तक
   
दो बच्चों ने बीयर की बोतल से 23 साल के युवक की हत्या की   
आज तक
नौ और दस साल के दो बच्चों ने एक तेईस साल के युवक से हुई झड़प के बाद टूटी हुई बीयर की बोतल से गला काटकर उसकी हत्या कर दी. मामला साउथ ईस्ट दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके का है. पीड़ित संजय कुमार अपने आधे कटे हुए गले के साथ भागने की कोशिश में था, लेकिन ज्यादा मात्रा में खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई. घटना शुक्रवार की रात की है, जब दोनों बच्चे पीड़ित कुमार से भीख मांगने के लिए उसके पास आए. संजय कुमार कालकाजी मंदिर के पास फूलों की दुकान चलाता था, लेकिन शुक्रवार की रात वह एक दूसरी दुकान के बाहर बैठकर ड्रिंक ले रहा था. दोनों बच्चों के भीख मांगने पर उसने इनकार कर दिया. बच्चों ...

भीख न देने पर विवाद, सिर पर बियर की बोतल से मार कर नाबालिगों ने किया मर्डर   दैनिक भास्कर

सभी २ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
चौथे दिन भी 15 ट्रेनें निरस्त, यात्री हुए परेशान   
दैनिक भास्कर
कोटा रेल मंडल के डुमरिया तथा फतेहसिंहपुरा स्टेशनों के बीच गुर्जर आंदोलन के चलते लगातार चौथे दिन मुंबई-दिल्ली रेल ट्रैक पर यातायात प्रभावित रहा। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा रविवार को 15 ट्रेनें निरस्त रहीं तो सोमवार को 26 ट्रेनें निरस्त की गईं। मुंबई से चलने वाली 2 ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए हैं। इन्हें वैकल्पिक मार्ग पर चलाया जाएगा। ट्रेनें प्रभावित होने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रतलाम स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्री टिकट निरस्त कराने पहुंच रहे हैं। भोपाल जाने वाले यात्री परेशान- मुंबई-दिल्ली जाने वाली अधिकांश ...

गुर्जर आंदोलन की लपटें पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक   दैनिक जागरण
बिना पूर्व सूचना के निजामुद्दीन रद्द, स्टेशन पहुंचे यात्री परेशान   Nai Dunia
गुर्जर आंदोलन के कारण कई ट्रेनें आज भी रद   नवभारत टाइम्स
Patrika   
सभी ३१ समाचार लेख »   


ABP News
   
प्याज और पिज्जा में फर्क नहीं कर सकते राहुल: नकवी   
ABP News
भोपाल: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि उन्हें (राहुल) प्याज और पिज्जा अथवा बैंगन और बर्गर के बीच फर्क नहीं मालूम और वह किसानों का नेता बनना चाहते हैं. मध्यप्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित एक दिवसीय 'मीडिया प्रबंधन' कार्यशाला में प्रदेश के भाजपा प्रवक्ताओं एवं अन्य पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए नकवी ने कहा, ''जो राहुल गांधी प्याज और पिज्जा अथवा बैंगन और बर्गर के बीच अंतर नहीं जानते, वह किसानों का नेता बनने का प्रयास कर रहे हैं.'' नकवी ने कहा कि देश में यह पहला अवसर है, जब ...

'राहुल को बैंगन और बर्गर में फर्क नहीं पता'   आज तक
राहुल प्याज-पिज्जा अथवा बैंगन-बर्गर में फर्क नहीं कर सकते: नकवी   Khabar Mantra

सभी ६ समाचार लेख »   


Zee News हिन्दी
   
CBSE 12वीं परीक्षा के रिजल्ट आज आएंगे   
Zee News हिन्दी
नई दिल्ली: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे आज घोषित होंगे। परीक्षा के नतीजे दोपहर बारह बजे ऑनलाइन कर दिये जाएंगे।परीक्षा के नतीजे, वेबसाइट, एसएमएस और आईवीआरएस के जरिये हासिल किये जा सकेंगे. इन वेबसाइट पर मिलेगा रिजल्ट result.nic.in cbseresult.nic.in cbse.nic.in. आईवीआरएस पर रिजल्ट : दिल्ली के परीक्षार्थी फोन नंबर 24300699 व दिल्ली से बाहर के परीक्षार्थी 011-24300699 पर कॉल कर नतीजे जान सकेंगे। इसी तरह एमटीएनएल फोन पर नतीजे के लिए दिल्ली के परीक्षार्थी 28127030 पर व दिल्ली से बाहर के परीक्षार्थी 011-28127030 पर कॉल कर रिजल्ट जान सकेंगे ...

सीबीएसई 12 वीं के रिजल्ट आज   प्रभात खबर
nbt.in पर देेखें CBSE बोर्ड 12वीं के नतीजे   नवभारत टाइम्स
CBSE 12वीं का रिजल्ट आज देखें livehindustan.com पर   Live हिन्दुस्तान
ABP News   
haribhoomi   
Inext Live   
सभी ९८ समाचार लेख »   


Zee News हिन्दी
   
अगर मैं CM होता तो हुड्डा खुली हवा में सांस नहीं ले रहे होते : विज   
Zee News हिन्दी
जींद (हरियाणा): पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के खिलाफ हमला बोलने के एक दिन बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिज विज ने उनके खिलाफ अपना हमला तेज कर दिया। विज ने संवाददाताओं से कहा कि अगर मैं मुख्यमंत्री होता तो हुड्डा खुली हवा में सांस नहीं ले रहे होते। मंत्री ने कल ट्वीट किया था, 'मैंने तो कभी कुछ बनने का सोचा नहीं परंतु यदि मैं मुख्यमंत्री होता तो तेरा क्या होता कालिया।' हुड्डा के पूर्व में दिये गये बयान पर वह प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। हुड्डा ने कहा था कि वह (विज) मुख्यमंत्री पद की दौड़ में थे लेकिन वे एक 'कनिष्ठ मंत्री' बन कर रह गये। विज ने 18 मई को रोहतक ...

अगर मैं मुख्यमंत्री होता तो हुड्डा खुली हवा में सांस नहीं ले रहे होते : अनिज विज   प्रभात खबर
मैं सीएम होता तो आज हुड्डा खुली हवा में सांस नहीं ले रहे होते : विज   Dainiktribune
अब हुड्डा पर विज का ट्वीट अटैक   नवभारत टाइम्स

सभी १७ समाचार लेख »   


एनडीटीवी खबर
   
मोदी सरकार की 25 उपलब्धियां, 25 चुनौतियां   
ABP News
जन धन योजना : 15 करोड़ से अधिक बैंक खाते खुले, जीवन बीमा और पेंशन वाले 10 करोड़ से अधिक रुपे डेबिट कार्ड जारी. कॉरपोरेट सेक्टर ने मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को अपनाया. 2019 तक संपूर्ण स्वच्छता का वादा. रसोई गैस में नकद सब्सिडी हस्तांतरण योजना लागू. सब्सिडी में सालाना पांच अरब डॉलर बचत की उम्मीद. डीजल मूल्य भी नियंत्रण मुक्त. रेल अवसंरचना में विदेशी निवेश को अनुमति. सीमा तय नहीं. रक्षा में विदेशी निवेश सीमा बढ़ाकर 49 फीसदी. प्रौद्योगिकी हस्तांतरण मामले में सीमा 74 फीसदी. रक्षा खरीद में तेजी. 36 राफेल युद्धक विमान की खरीदारी हो रही है. बीमा और पेंशन में विदेशी ...

Modi@365: ये हैं मोदी सरकार की उपलब्धियां और चुनौतियां   आईबीएन-7
मोदी सरकार के एक साल : 25 उपलब्धियां, 25 चुनौतियां   एनडीटीवी खबर

सभी ६ समाचार लेख »   


Patrika
   
दिन में 42.0 डिग्री पारा, आज से नवतपा प्रारंभ, और पड़ेगी गर्मी   
दैनिक भास्कर
उज्जैन। शहर में रविवार को दिन में तापमान फिर 0.5 डिग्री बढ़कर 42.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। भीषण गर्मी आैर उमस के बीच 25 जून से नवतपा भी शुरू होगा, जिससे अगले 9 दिनों में गर्मी आैर बढ़ने की संभावना है। रविवार को शहर में दिनभर 14 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से धूल भरी उत्तर-पश्चिमी हवा चलती रही। तेज हवा चलने के बावजूद दिन में भीषण गर्मी आैर उमस के कारण लोग परेशान रहे। तेज हवा चलने से रात में पारा 1.0 डिग्री कम हो गया। शनिवार-रविवार की रात तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछली तीन रातों से तापमान 27 डिग्री से अधिक बना हुआ था। शुक्रवार-शनिवार की रात ...

गर्मी और बिजली कटौती की मार   Live हिन्दुस्तान
गर्मी में बिजली कटौती की मार   Nai Dunia

सभी ४ समाचार लेख »   


आईबीएन-7
   
सुषमा नहीं, अडानी हैं विदेश मंत्री : शकील अहमद   
आईबीएन-7
रायपुर| छत्तीसगढ़ पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा कि लिखा और सुना जाता है कि सुषमा स्वराज विदेश मंत्री हैं, लेकिन असल में विदेश मंत्री अरबों की संपत्ति के मालिक गौतम अडानी हैं। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को शिक्षा के मुद्दे पर घेरते हुए अहमद ने कहा कि मोदी सरकार में वैचारिक दिवालियापन है। उन्होंने कहा कि सरकार में शिक्षा के क्षेत्र में सोच का अभाव है और संकीर्ण विवादों ने इस पर गहरा प्रभाव डाला है। अहमद ने मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी पर भी निशाना साधा। कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि आरएसएस और कट्टरवादी दबाव से शिक्षा का ...


और अधिक »   

沒有留言:

張貼留言