2015年5月19日 星期二

2015-05-20 भारत (India) और सुर्खियां


Live हिन्दुस्तान
   
जंग से विवाद के बीच आज अफसरों की क्लास लेंगे अरविंद केजरीवाल   
Live हिन्दुस्तान
दिल्ली में अफसरों की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राज्यपाल नजीब जंग की लड़ाई जारी है। केजरीवाल और नजीब जंग पर राष्ट्रपति गृह मंत्रालय से मामले को सुलझाने के लिए सलाह मांग सकते हैं। गृह मंत्रालय ने भी इस मसले पर अटॉर्नी जनरल से राय ली है। इस पूरे मामले पर गृह मंत्री आज राष्ट्रपति से मुलाकात कर सकते हैं। विवाद के बीच सीएम केजरीवाल से झगड़े को लेकर नजीब जंग ने राष्ट्रपति से मिलकर उनके सामने अपना पक्ष रखा, वहीँ शाम को केजरीवाल ने भी राष्ट्रपति से मिलकर उनसे अपनी बात बताई। वहीं, केजरीवालने दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच बढी तकरार की ...

गैमलिन ने की रिलायंस के लिए लॉबिंग : केजरीवाल   बीबीसी हिन्दी

सभी ४४९ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
रैना-धौनी नहीं चले, तीसरी बार फाइनल में मुंबई इंडियंस   
Live हिन्दुस्तान
सलामी बल्लेबाज लेंडल सिमंस के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपरकिंग्स को 25 रन से हराकर तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई। मुंबई ने सिमंस (65) और कीरोन पोलार्ड (41) की आकर्षक पारियों की मदद से छह विकेट पर 187 रन बनाए और फिर लेसिथ मलिंगा (23 रन पर तीन विकेट) और हरभजन सिंह (26 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी से चेन्नई सुपरकिंग्स को 19 ओवर में 162 रन पर समेट दिया। चेन्नई की टीम ने नियमित अंतरराल पर विकेट गंवाए और वह कभी लक्ष्य को हासिल करने की स्थिति में नहीं दिखी। टीम की ओर सिर्फ फाफ डु ...

मुंबई इंडियंस तीसरी बार फाइनल में, सीएसके को 25 रनों से हराया   प्रातःकाल
IPL-8 : MI ने CSK को हराकर फाइनल में बनाई तीसरी बार जगह   पंजाब केसरी

सभी ३५ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
2016 में चीन से ज्यादा होगा भारत का GDP ग्रोथ रेट: यूएन रिपोर्ट   
नवभारत टाइम्स
भारत की आर्थिक वृद्धि दर चीन की वृद्धि दर को पार कर जाएगी। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2016 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद ( जीडीपी) की वृद्धि 7.7 फीसदी रहेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की मदद से दक्षिण एशिया में आर्थिक वृद्धि को रफ्तार देने में मदद मिलेगी। संयुक्त राष्ट्र का मध्यावधि अपडेट -विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं (डब्ल्यूईएसपी) मंगलवार जारी किया गया। इसमें कहा गया है कि भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर इस साल 7.6 प्रतिशत रहेगी और 2016 में यह 7.7 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी। इस तरह वृद्धि दर के मामले में भारत चीन से आगे निकल जाएगा। चीन की ...

भारत का आर्थिक विकास 2015-16 में चीन को पीछे छोड़ देगा : रिपोर्ट   Zee News हिन्दी
आर्थिक तरक्की के मामले में चीन को पटक देगा भारत   आज तक

सभी १४ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
स्पाइसजेट का चमकदार ऑफर, 1000 रुपये में लें उड़ान का मजा   
Live हिन्दुस्तान
स्पाइसजेट ने सेलिब्रेशन सेल नाम से कम किराये की एक स्कीम शुरू की है। इस स्कीम के तहत काफी कम किराये में अब आप उड़ान का मजा ले सकेंगे। सबसे कम किराया एक हजार दस रुपये का होगा। एयरलाइन स्पाइसजेट ने अपने दस साल पूरे करने पर इस स्कीम को लॉन्च किया है। यह स्कीम आज से शुरू होकर अगले तीन दिनों तक चलेगी इस स्कीम के तहत यात्रा की अवधि 1 जुलाई 2015 से 15 अक्टूबर 2015 तक होगी। यह ऑफर स्पाइसजेट की सभी डायरेक्ट, वाया और कनेक्टिंग घरेलू उड़ानों के लिए है। यह ऑफर अन्तराष्टीय उड़ानों पर लागू नहीं होगा। आप अपना टिकट ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल्स www.spicejet.com या फिर ट्रैवल एजेंट्स से बुक करा ...

स्पाइसजेट का ऑफर, 1010 रुपये में भरें उड़ान   आज तक
स्पाइसजेट का धमाकेदार ऑफर, 1010 रुपये में लीजिए उड़ान का मजा   प्रातःकाल
गजब! स्पाइसजेट के जरिये महज 1010 रुपये में लीजिये उड़ान का आनंद   एनडीटीवी खबर

सभी २७ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
उत्तर भारत में तूफान का कहर, यूपी में 8 और राजस्थान में 11 की मौत   
Live हिन्दुस्तान
उत्तर भारत के कई राज्यों में मंगलवार की शाम को तेज आंधी ने कहर ढाया। बीकानेर में तेज हवा के बने दबाव ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई जिलों में तांडव मचाया। आंधी में ओवरहेड केबल के टूट जाने से दर्जनों रेलगाड़ियों को जहां-तहां रोकना पड़ा। यूपी में बरेली क्षेत्र में और आगरा-धौलपुर रेलमार्ग पर आंधी में पेड़ गिरने से केबल टूट गए और रेलगाड़ियों के पहिए थम गए। राजधानी, दूरंतो सहित 40 से अधिक ट्रेनें घंटों रुकी रहीं। वहीं तूफान में यूपी में 8 तो राजस्थान में 11 लोगों की मौत हो गई। कई इलाकों में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। साढ़े चार घंटे ठप रहा ...

राजस्थान में अंधड़ ने ली 7 की जान, दर्जनों घायल   Rajasthan Patrika
राजस्थान में धूल भरीआंधी से तबाही, सात की मौत   देशबन्धु

सभी १४ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
'कश्मीर में अश्लीलता फैला रहे हैं सलमान खान'   
Live हिन्दुस्तान
जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी संगठन दुखतरान-ए-मिल्लत (डीईएम) की प्रमुख आसिया अंद्राबी ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पर हमला करते हुए कहा कि वह कश्मीर घाटी में ज्यादा पर्यटन और सिनेमाघर खोले जाने की वकालत कर 'सांस्कृतिक अतिक्रमण' के दूत के तौर पर काम कर रहे हैं। आसिया ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को भी निशाने पर लेते हुए उन पर पर्यटन को बढ़ावा देने के नाम पर अश्लीलता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुफ्ती और सलमान बॉलीवुड और कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के नाम पर अश्लीलता को बढ़ावा दे रहे हैं। आसिया ने कहा कि वह (सलमान) ...

'सलमान खान ने पहुंचाया इस्लाम को नुकसान'   दैनिक जागरण

सभी २६ समाचार लेख »   


एनडीटीवी खबर
   
दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक आदमी की हेलमेट से पीट-पीटकर हत्या   
एनडीटीवी खबर
नई दिल्ली: दिल्ली के कनॉट प्लेस की शंकर मार्केट में मंगलवार रात एक शख्स की हेलमेट से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि कुरियर कंपनी चलाने वाले बीजू वर्गिस पर रात में दो लोगों ने हेलमेट से हमला किया। पुलिस को बीजू की कंपनी में काम करने वालों ने फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस बीजू को घायल अवस्था में अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, हालांकि अब तक हत्या की वजहों का पता नहीं चल पाया है कि आखिरकार वे हमलावर कौन थे? Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन ...

CP में हेलमेट से पीट-पीटकर मार डाला   आज तक
दिल्ली में हेलमेट से पीट-पीटकर की युवक की हत्या   Rajasthan Patrika
दिल्ली के कनॉट प्लेस में हेलमेट से पीट-पीट कर बीजू वर्गीस नाम के व्यक्ति की हत्या, न हत्यारे का सुराग, न मकसद का खुलासा   ABP News

सभी ४ समाचार लेख »   


Nai Dunia
   
गौर को भारी पड़ सकता है रशियन महिलाओं पर दिया बयान   
Nai Dunia
भोपाल। गृह मंत्री बाबूलाल गौर को रशियन महिला के शरीर की तारीफ करना और उनके गले लगाकर चूम लेने वाला बयान भारी पड़ सकता है। उनके इस बयान ने दिल्ली से लेकर नागपुर तक सरगर्मी बढ़ा दी है। जल्द होने वाली मंत्रिमंडल के फेरबदल में गौर को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इस मामले में पार्टी और संगठन कितना गंभीर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ के राज्य स्तरीय सम्मेलन में गौर द्वारा दिए गए उदबोधन की सीडी तलब कर ली है। राजनीतिक पंडितों की माने तो गौर फिर एक बार संकट में हैं। इन्हें मोदी के 65 फार्मूले का शिकार बनाया जा ...

गौर को भारी पड़ सकती है रूसी महिलाओं की तारीफ   दैनिक जागरण
रूसी महिलाओं के चूमने और शरीर की तारीफ बाबूलाल गौर को पड़ सकती मंहगी, मोदी के 65 फार्मूले का हो सकते शिकार   Inext Live

सभी ३४ समाचार लेख »   


Rajasthan Patrika
   
सोनिया, मनमोहन ठग और मोदी कातिल : जस्टिस काटजू   
Rajasthan Patrika
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और भारतीय प्रेस परिषद के पूर्व चेयरमैन जस्टिस मार्कण्डेय काटजू ने एक बार फिर विवादास्पद टिप्पणी की है। इस बार उन्होंने अपने फेसबुक पेज और ट्विटर पर सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कड़े शब्द इस्तेमाल किए हैं। अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर डाली गई पोस्ट और ट्विटर अकाउंट से किए ट्वीट में काटजू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ठग करार दिया है। यही नहीं, उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को जनसंहार करने वाला करार दिया है। आखिर में उन्होंने यह भी लिखा है कि इन लोगों को ...

काटजू ने सोनिया-मनमोहन को ठग और मोदी को कहा कातिल   दैनिक जागरण
जीने का अधिकार खो चुके हैं सोनिया, मनमोहन और मोदी: जस्टिस काटजू   पलपल इंडिया (कटूपहास) (ब्लॉग)

सभी ७ समाचार लेख »   


पंजाब केसरी
   
''गिलानी के पासपोर्ट पर विदेश मंत्रालय करेगा निर्णय''   
पंजाब केसरी
जम्मू: प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी की सऊदी अरब यात्रा के लिए पासपोर्ट की अर्जी पर विदेश मंत्रालय तथ्यों एवं आंकड़ों के आधार पर निर्णय करेगा। जितेंद्र सिंह की यह टिप्पणी तब आयी है जब उनकी अपनी पार्टी भाजपा ने कहा है कि गिलानी को तब तक पासपोर्ट नहीं दिया जाना चाहिए जब तक वह स्वयं को भारतीय नहीं मानते और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए 'माफी' नहीं मांगते। सिंह ने संवाददाताओं से कहा, 'एक व्यवस्था है। जो भी तथ्य हो उसके आधार पर विदेश मंत्रालय निर्णय करेगा। भारत सरकार और विदेश ...

गिलानी चाहते हैं भारतीय पासपोर्ट, राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के माफी मांगो: भाजपा   thehinditimes.com
'गिलानी को पासपोर्ट दिए जाने पर राजनीति कर रही सरकार'   Amar Ujala Jammu

सभी १५ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言