2015年5月27日 星期三

2015-05-28 भारत (India) भारत


आज तक
   
केंद्र की अधिसूचना को दिल्ली विधानसभा ने नकारा, आज HC में हो सकती है सुनवाई   
आज तक
दिल्ली में उपराज्यपाल को पूरी शक्तियां देने वाले मोदी सरकार के नोटिफिकेशन के खिलाफ दाखिल की गई याचिका पर गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हो सकती है. इस याचिका में अधिसूचना की संवैधानिक मान्यता को चुनौती दी गई है. इससे पहले दिल्ली विधानसभा ने नोटिफिकेशन को 'तालिबानी' बताते हुए इसके खिलाफ प्रस्ताव पारित कर दिया. अब इस प्रस्ताव की कॉपी राष्ट्रपति, उपराज्यपाल और सांसदों को भेजी जाएंगी. दिल्ली विधानसभा ने विधानसभा सत्र के पहले दिन AAP विधायक सोमनाथ भारती की ओर से पेश निजी प्रस्ताव पर तीन विधायकों की ओर से पेश किए गए चार संशोधनों को स्वीकार कर ...

अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर लगाया 'तानाशाही' का आरोप   Live हिन्दुस्तान
नोटिफिकेशन के खिलाफ पारित प्रस्ताव को राष्ट्रपति के पास भेजेंगे केजरीवाल   ABP News
स्कूल के हेडमास्टर भी इतनी दखलंदाजी नहीं करते जितना उपराज्यपाल नजीब जंग कर रहे हैं : अरविंद केजरीवाल   प्रभात खबर
दैनिक भास्कर   
सभी १३१ समाचार लेख »   


Zee News हिन्दी
   
सीबीएसई की 10 वीं क्लास के नतीजे आज घोषित होंगे   
Zee News हिन्दी
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10 वीं कक्षा के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही नतीजे की घोषणा में हो रहे विलंब के कारण बढ़ी लाखों छात्रों की चिंता शांत हो जाएगी। सीबीएसई की वेबसाइट पर कहा गया है कि नतीजों की घोषणा 28 मई को की जाएगी। हालांकि, आज देर रात तक इस संबंध में सीबीएसई की ओर से कोई भी आधिकारिक संदेश नहीं था। इस साल सीबीएसई की 10 वीं की परीक्षा में 13 लाख से अधिक छात्र बैठे हैं। आम तौर पर नतीजे 20 से 25 मई के बीच आ जाते हैं। इस बार कुछ दिनों की देरी हुई है। CBSE के नतीजे जानने के लिए- वेबसाइट के जरिए. cbse.nic.in/cbseresults.nic.in.
CBSE 10वीं क्लास का रिजल्ट आज   आज तक
सीबीएसई : कन्फ़्यूज़न खत्म, आज आएगा 10वीं का रिजल्ट   नवभारत टाइम्स
CBSE 10वीं का रिजल्ट आज livehindustan.com पर देखें   Live हिन्दुस्तान

सभी ५८ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
'मौत की सजा के बावजूद जीने का हक खत्म नहीं होता'   
Live हिन्दुस्तान
सुप्रीम कोर्ट ने 2008 में उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में 10 महीने के बच्चे सहित परिवार के सात सदस्यों की हत्या के जुर्म में मौत की सजा पाने वाली शबनम और उसके प्रेमी सलीम को फांसी देने के लिए जारी मौत के वारंट को निरस्त कर दिया। कोर्ट ने कहा कि मौत का वारंट अनिवार्य दिशानिर्देशों का पालन किए बगैर ही जल्दबाजी में जारी किया गया है। शीर्ष अदालत ने कहा, अमरोहा के सत्र न्यायाधीश ने दोनों दोषियों की मौत की सजा की पुष्टि होने के छह दिन बाद ही 21 मई को जल्दबाजी में दोनों की सजा पर अमल के लिए वारंट जारी कर दिए। 15 मई के फैसले के खिलाफ दोषियों को 30 दिन के अंदर पुनर्विचार ...

शबनम-सलीम मामले में सुप्रीम कोर्ट का बडा फैसला : मौत की सजा की पुष्टि के साथ खत्म नहीं हो जाता जीने का अधिकार   प्रभात खबर
शबनम और उसके प्रेमी सलीम को बड़ी राहत, डेथ वारंट निरस्त   Rajasthan Patrika
अब निर्दयी शबनम को भी चाहिए 'दया' की भीख   दैनिक जागरण

सभी ६ समाचार लेख »   


आज तक
   
कांग्रेस पर अमित शाह का प्रहार-UPA सरकार में शक्ति के 3 केंद्र थे   
आज तक
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्ववर्ती यूपीए सरकार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यूपीए सरकार में शक्ति के तीन केंद्र थे- तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके पुत्र राहुल गांधी, जिसके कारण अव्यवस्था पैदा हो गई. अमित शाह ने सूरत में बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'देश में नीतिगत जड़ता की स्थिति हो गई थी. एक भी फैसला नहीं लिया गया. यह किसी को पता नहीं था कि सरकार चल कहां से रही है...या तो यह सोनिया जी के घर से चल रही थी या प्रधानमंत्री के घर से या फिर राहुल बाबा के घर से...' अमित शाह का यह आक्रामक रुख ...

आरोप: यूपीए में गैर-संवैधानिक संस्थाओं के पास थी शक्ति: मोदी   Live हिन्दुस्तान
संप्रग शासन के दौरान सोनिया 'संविधानेत्तर शक्ति'थीं : PM मोदी   Zee News हिन्दी
कांग्रेस लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार को पचा नहीं पा रही है- मोदी   ABP News

सभी २१ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
कई बार रेप का शिकार हुई हैं पहली ट्रांसजेंडर प्रिंसिपल मानबी, कहा- लंबी लड़ाई लड़ी   
दैनिक भास्कर
कोलकाता. भारत में पहली बार किसी ट्रांसजेंडर को प्रिंसिपल बनाया जा रहा है। 9 जून को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक वुमन्स कॉलेज में प्रिंसिपिल का चार्ज संभालने जा रहीं मानबी बनर्जी ने इसे लंबी लड़ाई के बाद मिली जीत करार दिया है। उन्‍होंने कुछ समय पहले एक इंटरव्‍यू में बताया था कि कम उम्र में ही कई बार उन्‍हें बलात्‍कार का शिकार होना पड़ा था। मानबी फिलहाल विवेकानंद सतोवार्षिकी महाविद्यालय में बांग्ला की एसोसिएट प्रोफेसर हैं। शायद भारत ही नहीं, विश्व में यह पहला मौका होगा जब किसी ट्रांसजेंडर को कॉलेज के प्रिंसिपल की जिम्मेदारी दी जा रही है। मानबी बोलीं- कई ...

ट्रांसजेंडर बनीं कालेज प्रिसिंपल!   दैनिक जागरण
देश में पहली बार कॉलेज प्रिंसिपल बनेगी ट्रांसजेंडर   नवभारत टाइम्स

सभी २९ समाचार लेख »   


आज तक
   
पतंजलि फूड पार्क में बवाल: बाबा रामदेव के भाई गिरफ्तार, मर्डर का केस दर्ज   
दैनिक भास्कर
हरिद्वार: पतंजलि हर्बल फूड पार्क के सुरक्षाकर्मियों और ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने बाबा रामदेव के भाई रामभरत को गिरफ्तार किया है। उन पर हत्या (धारा 302) और संबंधित मामलों में केस दर्ज किया गया है। हरिद्वार एसएसपी स्वीटी अग्रवाल का कहना है कि शुरुआती तौर पर ऐसा लगता है कि रामभरत ने फूड पार्क स्टाफ को हिंसा के लिए उकसाया। बता दें कि बुधवार को हुई इस हिंसा में कम से कम 12 लोग घायल हो गए। इसके अलावा, पार्क के आसपास कई वाहनों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। क्या है मामला हर्बल फूड पार्क का माल ढ़ोने के लिए ...

पतंजलि फूड पार्क में हुए हिंसक संघर्ष में एक की मौत, बाबा रामदेव का भाई हिरासत में   ABP News
पतंजलि फूड पार्क में खूनी संघर्ष, फायरिंग में एक मरा, स्वामी रामदेव का भाई हिरासत में   Sahara Samay
पतंजलि फूड पार्क में खेला गया खूनी खेल-बचा बवाल, एक की मौत-चार घायल   haribhoomi
Inext Live   
सभी ३४ समाचार लेख »   


Sahara Samay
   
अमेठी में क्यों नही बनी IIT?   
नवभारत टाइम्स
एनबीटी, रायबरेली : लगभग चार माह बाद रायबरेली दौरे पर आईं प्रियंका गांधी वाड्रा ने मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के नाना, नानी के वादों वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि एचआरडी मिनिस्टर अगर सही मायने में विकास कराना चाहती हैं, तो अमेठी में ट्रिपल आईटी खुलवा दें। कांग्रेस के गढ़ में बीजेपी की सेंध रोकने के लिए प्रियंका ने गांव-गांव भ्रमण कर गरीब परिवारों के साथ काफी वक्त गुजारा। राहुल गांधी के बाद प्रियंका के बदले अंदाज ने लोगों को आश्चर्यचकित भी किया। प्रियंका लगभग एक बजे सरेनी विधानसभा क्षेत्र के हैबतपुर गांव पहुंची। गांव में राम कुमार माली ...

प्रियंका और स्मृति में जंग   दैनिक जागरण
प्रियंका व स्मृति के बीच वाकयुद्ध   पंजाब केसरी
स्मृति, प्रियंका में वाकयुद्ध शुरु   Chhattisgarh Khabar
आज तक   
सभी ६२ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
बेटे के लिए दूल्हा तलाश रही मां को मिले 150 रिश्ते   
Live हिन्दुस्तान
मुंबई की पद्मा अय्यर को अपने समलैंगिक बेटे के लिए दूल्हे की तलाश में एक अखबार में विवाह का विज्ञापन देने पर 150 से ज्यादा जवाब मिले हैं। विज्ञापन में दिलचस्पी दिखाने वालों में कुछ विदेश के हैं और कुछ अन्य धर्मों के भी। इस विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। गे और लेस्बियन समर्थक कार्यकर्ताओं ने 58 वर्षीय पद्मा अय्यर का समर्थन किया, वहीं कुछ ने भारत में समलैंगिक विवाह को अवैध बताते हुए इसकी निंदा की। विज्ञापन 19 मई को मुंबई के एक टेब्लॉयड में प्रकाशित हुआ था। एक स्थानीय एनजीओ में काम करने वाले 36 साल के हरीश अय्यर के लिए जीवनसाथी की तलाश की जा रही है।
बेटे के लिए 'दूल्हा' तलाश रही महिला के विज्ञापन को मिले ढेरों जवाब   एनडीटीवी खबर
बेटे के लिए दूल्हा तलाश रही मां को मिले 150 से ज्यादा रिश्ते   ABP News
बेटे के लिए वर की तलाश में 150 आए आगे   दैनिक जागरण

सभी १४ समाचार लेख »   


आज तक
   
घोटालों की आंच और सीबीआई जांच के बीच मनमोहन-मोदी की पहली औपचारिक मुलाकात   
आज तक
सत्ता के सिंघासन पर नरेंद्र मोदी की सरकार ने मंगलवार को एक साल पूरे किए हैं. कामकाज और घोषणाओं के बीच प्रधानमंत्री के 365 दिन बीते हैं, लेकिन दिलचस्प है कि 366वें दिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी से पहली औपचारिक मुलाकात की है. दोनों नेताओं के बीच करीब 45 मिनट तक प्रधानमंत्री आवास में बातचीत हुई और मोदी ने मनमोहन सिंह से आर्थि‍क मुद्दों पर सुझाव मांगे. राष्ट्रीय राजधानी के 7 आरसीआर पर बुधवार शाम मुलाकात का माहौल खुशनुमा रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर इसकी सूचना फोटो के साथ साझा की.
दिन भर एक दूसरे पर तीखे हमले, फिर मुस्कुराते हुए मिले मनमोहन-मोदी   दैनिक भास्कर
आरोप-प्रत्यारोप के बीच मोदी से मिले मनमोहन सिंह   Live हिन्दुस्तान
मनमोहन सिंह ने तोड़ा मौन, पीएम मोदी से की मुलाकात   दैनिक जागरण

सभी १३८ समाचार लेख »   


एनडीटीवी खबर
   
लू से मरने वालों की संख्या हुई 1412, आंध्रप्रदेश-तेलंगाना में आंकड़ा 1360 पहुंचा   
एनडीटीवी खबर
नई दिल्ली: देश के कई हिस्से भीषण लू की चपेट में है और इसके कारण पिछले कुछ दिनों में मरने वालों की संख्या 1412 के पार पहुंच गई है। सबसे ज्यादा लोगों की मृत्यु आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में हुई है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार आंध्रप्रदेश में लू से मरने वालों की संख्या 1020 हो चुकी है जबकि तेलंगाना में भी 340 लोग लू की चपेट में आकर मारे जा चुके हैं। दोनों राज्यों को मिलाकर मरने वालों की संख्या 1360 है। तेलंगाना में कल से अब तक 74 और आंध्र प्रदेश में 168 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दक्षिणी इलाके में लू से दो लोगों की मौत हो जाने की खबर है।

और अधिक »   

沒有留言:

張貼留言