2015年5月22日 星期五

2015-05-23 भारत (India) भारत


आज तक
   
आज CM पद की शपथ लेंगी 'चेन्नई सुपर क्वीन' जयललिता   
आज तक
आय से अधिक संपत्ति मामले में बरी होने के बाद जे जयललिता आज तमिलनाडु का 'ताज' संभालेंगी. जे जयललिता शनिवार सुबह 11 बजे पांचवी बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. शपथ ग्रहण समारोह मद्रास यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में होगा. जयललिता के साथ 28 मंत्री भी शपथ लेंगे. इससे पहले शुक्रवार को विधायक दल की बैठक में जयललिता दल की नेता चुनीं गईं. नेता चुने जाने के बाद जयललिता के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया. जयललिता मंत्रिमंडल में उनके सभी भरोसेमंद चेहरे शामिल होंगे. जयललिता के जेल से बाहर आने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले पन्नीरसेल्वम को भी जयललिता ...

जयललिता आज पांचवीं बार संभालेंगी तमिलनाडु की कमान, 28 मंत्री भी लेंगे शपथ   एनडीटीवी खबर
जयललिता आज पांचवीं बार लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ   Live हिन्दुस्तान
आज पांचवी बार तमिलनाडु की सीएम बनेंगी जयललिता, 28 मंत्री भी लेंगे शपथ   दैनिक भास्कर
Zee News हिन्दी   
सभी १४९ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
एक साल में मोदी सरकार ने दुनिया भर में बढ़ाया भारत का मान: जेटली   
Live हिन्दुस्तान
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को यहां कहा कि पिछले एक साल में देश में शासन में आमूलचूल बदलाव देखा गया है। यह बदलाव सिर्फ निर्णायक रूप से ही नहीं, बल्कि तेजी, स्पष्टता और पारदर्शिता के संदर्भ में भी है, जिससे वैश्विक स्तर पर देश को सम्मान मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के पूरे होने जा रहे एक वर्ष के मौके पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जेटली ने कहा कि विकास और वृद्धि दर बढ़ाने के लिए लगभग रोजाना और साप्ताहिक आधार पर फैसले किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल 26 मई को पदभार संभाला था। उन्होंने कहा,'विरोध की स्थिति में भी ...

मोदी के राज में देश हुआ भ्रष्टाचार मुक्त : अरुण जेटली   दैनिक जागरण
मोदी सरकार ने दिलाई भ्रष्टाचार से मुक्ति: जेटली   Jansatta
विश्व में बेहतर हुई भारत की छवि: जेटली   प्रातःकाल

सभी ६३ समाचार लेख »   


बीबीसी हिन्दी
   
माओवादी होना अपराध नहीं, इस आधार पर नहीं हो सकती गिरफ्तारी: हाईकोर्ट   
दैनिक भास्कर
कोच्चि. केरल हाईकोर्ट ने कहा है कि माओवादी होना अपराध नहीं है। पुलिस सिर्फ इसलिए किसी को हिरासत में नहीं रख सकती क्योंकि वह माओवादी है। जस्टिस ए. मोहम्मद मुश्ताक ने शुक्रवार को एक फैसले में कहा, ''माओवादी विचारधारा हमारे संविधान की भावना से मेल नहीं खाती। लेकिन सोचना मूलभूत मानवाधिकार है। अगर कोई व्यक्ति या संगठन हिंसा करता है तो कानूनी एजेंसियां उसे रोक सकती हैं या उस व्यक्ति या संगठन के खिलाफ कार्रवाई कर सकती हैं।'' बता दें कि हाईकोर्ट ने केरल पुलिस के स्पेशल स्क्वॉड द्वारा श्याम बालकृष्णन की गिरफ्तारी के मामले में यह फैसला दिया है। माओवादी होने के ...

माओवादी होना कोई अपराध नहीं, जब तक गैरकानूनी गतिविधियों में न हो शामिल- केरल HC   haribhoomi
केरल उच्च न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला, माओवादी होना गुनाह नहीं   Rajasthan Patrika
माओवादी होना कोई गुनाह नहीं: कोर्ट   बीबीसी हिन्दी
नवभारत टाइम्स   
सभी १० समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
रीयल एस्टेट विधेयक के लिए मांगे सुझाव   
नवभारत टाइम्स
रीयल एस्टेट नियमन एवं विकास विधेयक, 2013 को देख रही संसदीय समिति ने इसे सदन में रखे जाने से पहले प्रस्तावित संशोधनों को लेकर संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे हैं। सांसद अनिल माधव दवे की अध्यक्षता वाली राज्यसभा की 21 सदस्यीय प्रवर समिति ने संबद्ध संगठनों, संस्थानों एवं विशेषज्ञों से विधेयक पर 10 दिन के भीतर अपने विचार देने को कहा है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, सभी सुझाव राज्यसभा सचिवालय में संयुक्त निदेशक (सीओएम 3) को भेजे जा सकते हैं। इसके अलावा अगर कोई ज्ञापन या कोई साक्ष्य समिति को देना चाहते हैं, वे राज्सभा की वेबसाइट राज्यसभा डॉट निक डॉट इन पर जाकर 'नोटिस ...


और अधिक »   


Live हिन्दुस्तान
   
राष्ट्रकवि के बहाने नरेंद्र मोदी के निशाने पर लालू-नीतीश   
Live हिन्दुस्तान
विधानसभा चुनाव से पहले बिहार के मतदाताओं तक पहुंच बनाने की पहल करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के लोगों से जात पात से ऊपर उठने और सबसे बेहतर को समर्थन देने की अपील की। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कुछ कृतियों के स्वर्ण जयंती वर्ष पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वह बिहार को प्रगति और समृद्धि की सोच के साथ आगे ले जाने को प्रतिबद्ध हैं और इस राज्य की प्रगति के बिना भारत का विकास अधूरा है। मोदी ने कहा कि एक तरफ जहां भारत का पश्चिमी भाग में समृद्ध है, वहीं पूर्वी भारत ज्ञान से परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में ...

बिहार को तरक्की करनी है तो जातिवाद से बाहर आना होगा   दैनिक भास्कर
दिनकर के सहारे मोदी का बिहार पर निशाना   प्रातःकाल
दिनकर के बहाने मोदी ने साधा निशाना, कहा- 'तो गल जाएगा बिहार'   आज तक

सभी २५ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
नरेंद्र मोदी प्रधान नहीं, परिधान मंत्रीः राज बब्बर   
Live हिन्दुस्तान
कांग्रेस प्रवक्ता व सांसद राज बब्बर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिधान मंत्री बने हुए हैं। महाराजा बनकर विदेशों में घूम रहे हैं और सेल्फी ले रहे हैं। एक साल के अंदर ही उन्होंने 27 देशों की यात्रा कर डाली है। विदेशों में सूट-बूट वालों के बीच ही उनकी बात पहुंच रही है। देश के किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों और महिलाओं के बारे में सोचने का वक्त नहीं है उनके पास। बाहर वे गाना गा रहे हैं कि दुख भरे दिन बीते रे भइया..., बिहार में आएं तो उन्हें पता चले कि सजनवा बैरी हो गइले हमार....। शुक्रवार को सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान राज बब्बर ने कहा ...


और अधिक »   


Sanjeevni Today
   
मनमोहन ने की मर्जी से बंटे थे कोयला ब्लॉक: दसारी नारायण राव   
Sanjeevni Today
नई दिल्ली। पूर्व कोयला राज्यमंत्री दसारी नारायण राव ने शुक्रवार को कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाला मामले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत को जानकारी देते हुए बताया कि कोयला ब्लॉकों के आवंटन का फैसला तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का था। राव के वकील ने विशेष न्यायाधीश भरत पराशर के समक्ष दलील दी कि कोयला ब्लॉकों के आवंटन का फैसला उनके (तत्कालीन प्रधानमंत्री) कार्यालय द्वारा लिया गया था। राव इस मामले में खुद एक भी आरोपी हैं। राव के वकील ने अपने मुवक्किल के लिए जमानत की मांग करते हुए विशेष न्यायाधीश ने कहा कि कोयला मंत्रालय का प्रभार भी उस समय तत्कालीन पीएम ...

मनमोहन की मर्जी से बंटे थे कोल ब्लॉकः दसारी राव   दैनिक जागरण
मनमोहन ने लिया था कोयला ब्लॉक आवंटन का फैसला   Raftaar

सभी ५९ समाचार लेख »   


Zee News हिन्दी
   
केजरी का पीएम पर वार, कहा- 3 MLA से दिल्‍ली सरकार चलाना चाहते हैं मोदी   
दैनिक भास्कर
नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है। केजरीवाल ने सीधे सीधे पीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी लड़ाई नजीब जंग से नहीं बल्कि केंद्र की मोदी सरकार से है जो दिल्ली में भ्रष्टाचार को बढावा दे रही है। उन्होंने कहा कि जंग तो दिल्ली के वायसराय हैं जो पीएम मोदी के आदेशों को लागू कर रहे हैं। केंद्र सराकर दिल्ली में अपने अफसरों को रखना चाहती है। भ्रष्टाचारियों को बचाना चाहती है केंद्र सरकार. केजरीवाल ने केंद्र सरकार के जारी किए गए नोटिफिकेशन को दिल्ली में भ्रष्टाचार और दलाली को ...

'दिल्ली में अपने अफसर रखना चाहती है BJP'   आज तक
केंद्र ने कहा एलजी के पास अधिकार, सिसोदिया ने बताया फतवा   नवभारत टाइम्स
केजरीवाल-जंग टकराव: गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना, एलजी के अधिकार क्षेत्र के अधीन कई अहम मामले   Zee News हिन्दी
Oneindia Hindi   
सभी २३ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
कश्मीर पर सहमति की जरूरत   
दैनिक जागरण
बांग्लादेश के साथ सीमा मुद्दे को समाप्त करने के लिए संविधान संशोधन विधेयक को भारतीय संसद ने सर्वसम्मति से जिस तरह पारित किया वह प्रशंसनीय है। यह भारत और बांग्लादेश के बीच लंबे समय से लंबित मुद्दे का समाधान करता है और कुछ क्षेत्रों में सीमा को सरल और कारगर बनाता है। बांग्लादेश के साथ सीमा मुद्दे को निपटाना बहुत महत्वपूर्ण था, इसके साथ ही कश्मीर से जुड़े मुद्दों को हल करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इस मुद्दे ने उत्तरी क्षेत्र के हमारे पड़ोसी को वहां समस्याएं पैदा करने के मौके दिए हैं। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय को विवाद में डालने की कोशिश करता रहा ...


और अधिक »   


प्रभात खबर
   
कुमार विश्वास के खिलाफ एफआईआर दर्ज   
नवभारत टाइम्स
पंकज त्यागी, आईपी एस्टेट : आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यह केस महिला की मर्यादा भंग करने के आरोप में दर्ज की गई है। शुक्रवार शाम सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के आई पी एस्टेट थाने में कुमार विश्वास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। सीनियर पुलिस अफसर ने बताया कि यह केस आईपीसी की धारा 509 के तहत दर्ज किया गया है। यह केस जमानती अपराध है। कुमार विश्वास को थाने से जमानत मिल सकती है। पुलिस अफसर ने बताया कि दिल्ली महिला आयोग की चेयरर्पसन बरखा सिंह ने कुमार विश्वास के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट दी थी। बरखा सिंह के मुताबिक, आम आदमी पार्टी की ...

दिल्ली महिला आयोग और बरखा सिंह को कोर्ट का नोटिस   Patrika
कुमार विश्वास के खिलाफ डीसीडब्ल्यू के सम्मन पर रोक से इंकार   Pressnote.in (कटूपहास) (प्रेस विज्ञप्ति) (सदस्यता)

सभी १५ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言