2015年5月15日 星期五

2015-05-16 भारत (India) भारत


Live हिन्दुस्तान
   
भगवान और चीन ने चाहा तो सफल होंगे मोदी: फारूख   
Live हिन्दुस्तान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा पर पूर्व केंद्रीय मंत्री फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि इससे भारत को कुछ हासिल होगा या नहीं, यह चीन और भगवान पर निर्भर है। लंदन से लौटने के बाद पहली बार जम्मू पहुंचे फारूख ने कहा कि चीन की अपनी खुद की नीति है। हम बेहतर संबंध विकसित करने का प्रयास कर रहे हैं। चीन का दौरा फलदायक होगा या नहीं, इस पर फारूख ने कहा कि मोदी की यात्रा की सफलता भगवान और चीनियों पर निर्भर है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस के प्रधान फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि अमरनाथ यात्रा दो माह तक चले। अलगाववादियों की यात्रा में कटौती की मांग को दरकिनार करते हुए ...

फारूक बोले, खुदा और चीन ने चाहा तो सफल होगा मोदी का दौरा   दैनिक जागरण

सभी ८ समाचार लेख »   


Jansatta
   
बरखा को नोटिस भेजा आप सरकार ने   
Jansatta
कारण बताओ नोटिस में कहा गया कि आप नेता कुमार विश्वास के खिलाफ एक शिकायत से निपटने के दौरान बरखा सिंह के अनियमित क्रिया-कलापों के बारे में पता चला है। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष बरखा सिंह को कारण बताओ नोटिस भेजा है। सरकार ने उनसे पूछा है कि अधिकारों का दुरुपयोग पर उन्हें पद से क्यों नहीं हटाया जाए। सरकार ने कांग्रेस की पूर्व विधायक और जुलाई में आयोग अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हो रहीं बरखा से तीन दिन के भीतर नोटिस का जवाब देने को कहा है। सरकार ने कहा कि यह नोटिस आयोग की एक सदस्य की ओर से उनके खिलाफ की गई शिकायत के बाद जारी ...

3 दिन में बताएं, क्यों न पद से हटा दिया जाए   नवभारत टाइम्स
कुमार विश्वास को हाईकोर्ट का झटका   प्रातःकाल
विश्वास मामला : दिल्ली सरकार ने भेजा बरखा सिंह को नोटिस   Sahara Samay
Pressnote.in (कटूपहास) (प्रेस विज्ञप्ति) (सदस्यता)   
सभी ५८ समाचार लेख »   


आज तक
   
गुजरात में सड़क दुर्घटना, 6 लोगों की मौत   
आज तक
गुजरात के आणंद जिले में बीती रात एक कार की ट्रक से टक्कर हो जाने से उसमें सवार कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. मृतकों में दो महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है. पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस-वे पर आणंद शहर के पास टोल प्लाजा के पास हुई. आणंद के एसपी अशोक यादव ने बताया कि एक ईको कार में नौ लोग सवार थे. कार के चालक का इससे नियंत्रण हट गया और कार ने आगे जा रहे एक ट्रक में टक्कर मार दी. दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें ...

सड़क दुर्घटना में एक की मौत   Patrika

सभी ४ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
साध्वी को हुआ प्यार, शादी कर सांसारिक जीवन में लौटेंगी   
दैनिक जागरण
अहमदाबाद, ब्यूरो। गुजरात के पालीताणा से चार दिन पहले लापता साध्वी रत्नश्री सांसारिक जीवन में लौटेंगी। वह मध्य प्रदेश के युवक के साथ शादी करेंगी। दोनों उदयपुर में मिले हैं। सूरत से 7 मई को पालीताणा पहुंची शाश्वत रत्नश्री यहां के मेवाड़ भुवन धर्मशाला में की थीं। वे 10 मई की सुबह शंत्रुंजय पर्वत की यात्रा के लिए निकली, लेकिन फिर नहीं लौटीं। इस पर पालीताणा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई थी। आशाबेन मदनलाल राठोड़ नामक संसारी नामवाली साध्वी शाश्वत रत्नाश्रीजी (30) ने नौ वर्ष पूर्व दीक्षा ग्रहण की थी। उनके लापता होने की जानकारी मिलते ही राजस्थान पुलिस व साध्वी ...


और अधिक »   


लोकायुक्त की नियुक्ति पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब   
नवभारत टाइम्स
हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार को लोकायुक्त के खाली पड़े पद के मामले में नोटिस जारी किया है। एक याचिकाकर्ता ने कोर्ट में याचिका देकर कहा था कि लोकायुक्त का पद नवंबर 2013 से खाली पड़ा है और सरकार को निर्देश दिया जाना चाहिए कि वह लोकायुक्त के रिक्त पद को भरें। हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार से कहा कि लोकायुक्त की नियुक्ति जल्दी की गई होती तो बेहतर होता। अदालत ने दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार और एलजी को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा है। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 24 जुलाई की तारीख तय की है। इससे पहले सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार के एडवोकेट ने कहा कि ...


और अधिक »   


केरल के तट पर मानसून के समय से पहुंचने का मतलब   
दैनिक भास्कर
मौसम विभाग का कहना है कि मानसून 30 मई को केरल के तट पर पहुंच जाएगा यानी इस साल इसका समय पर आगमन हो जाएगा। यह यदि देर से आए तो इसके कमजोर रहने की आशंका रहती है। जैसे पिछले साल यह केरल तट पर हफ्ते भर की देरी से पहुंचा था और बारिश कम हुई थी। अल-नीनो प्रेरित सूखे से ग्रस्त किसानों के लिए ही नहीं सभी के लिए यह राहत की खबर हो सकती है। अब भी फरवरी-मार्च में हुई बेमौसम बारिश की मार से किसान उबरा नहीं है। रबी की फसल चौपट होने के बाद अब खरीफ पर ही सारा दारोमदार है। देश में धान की औसत बुवाई 51 लाख हेेक्टेयर क्षेत्र में होती है। पिछले साल यह 38 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में ही हुई थी। कमजोर ...


और अधिक »   


ABP News
   
चाय वाला प्रधानमंत्री बन सकता है तो पान वाला क्यों नहीं: नीतीश कुमार   
ABP News
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बन सकता है तो पान बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री क्यों नहीं बन सकता. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार. पटना के एस़ क़े मेमोरियल हॉल में आयोजित चौरसिया महासम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार ने पान की खेती करने वालों को किसानों का दर्जा दिया है. कृषि रोड मैप में भी पान को शामिल किया गया है. उन्होंने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि सबौर कृषि विश्वविद्यालय की मदद से जल्द ही उत्तर ...

'चाय वाला PM तो पान वाला क्यों नहीं'   आज तक
नरेंद्र मोदी की ये बात मुझे अच्छी लगी: नीतीश   नवभारत टाइम्स
अगर चाय वाला बन सकता है पीएम तो पान वाला क्यों नहीं: नीतीश कुमार   Oneindia Hindi

सभी १५ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
सरकार ने किसे दे दिए रुपए, मैंने जेब में नहीं रखे: CM अखिलेश   
नवभारत टाइम्स
सीएम अखिलेश ने कहा कि केंद्र ही बताए कि किसको, कब और कितने रुपये दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि हम पहले ही कहते थे कि यह चालू पार्टी है। सीएम ने शुक्रवार को अपने आवास पर एक कार्यक्रम में प्राकृतिक आपदा से हुई किसानों की मौतों पर उनके परिवारीजनों को मुआवजे के तौर पर सात-सात लाख रुपये के चेक बांटे। कुल 51 किसानों के परिवारों को यह चेक बांटे गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम तो किसानों के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं, कई पाबंदियां होते हुए भी हमने आगे बढ़कर किसानों की मदद की। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार तो बड़ी है, उसका खजाना भी बड़ा है और बहुमत भी काफी बड़ा ...

किसानों के राहत पर केंद्र और अखिलेश के बीच जुबानी जंग   पंजाब केसरी
'झूठ बोलते हैं चालू पार्टी के नेता'   देशबन्धु

सभी १५ समाचार लेख »   


Sahara Samay
   
ममता ने भाजपा के साथ सहमति को बकवास बताया   
Sahara Samay
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मंच साझा करने के बाद उनके एवं भाजपा के बीच सहमति बनने के विपक्ष के आरोपों को बकवास करार दिया. तृणमूल कांगेस प्रमुख ने कहा कि सभी तरह की झूठी अफवाहों एवं हर बात की एक सीमा होती है. ममता ने कहा कि यदि उन्होंने पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री के दौरे के समय बर्नपुर में आईआईएससीओ के कार्यक्रम में भागीदारी नहीं की होती तो उन पर शिष्टता नहीं बरतने का आरोप लगता. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कार्यक्रम में इसलिए भाग लिया क्योंकि यह राज्य के विकास से संबंधित था.
PM मोदी के साथ मंच साझा करने पर ममता ने दी सफाई   Zee News हिन्दी
मोदी संग मंच साझा करने पर ममता की सफाई   Nai Dunia
मोदी के साथ मंच साझा करने पर ममता ने दी सफाई   पंजाब केसरी

सभी ७ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
काला चश्मा पहन पीएम की अगवानी करने पहुंचे दो कलेक्टरों को नोटिस   
दैनिक भास्कर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी करने वाले छत्तीसगढ़ के दो कलेक्टरों को राज्य सरकार ने नोटिस दे दिया है। आरोप है कि ये काला चश्मा और महंगी शर्ट पहनकर मोदी का स्वागत करने पहुंचे थे। इनमें बस्तर कलेक्टर अमित कटारिया और दंतेवाड़ा कलेक्टर केसी देवसेनापति शामिल हैं। मोदी नौ मई को छत्तीसगढ़ में बस्तर प्रवास पर थे। वे विशेष विमान से जगदलपुर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ अमित कटारिया ने मोदी की अगवानी की और उनसे हाथ भी मिलाया। तब कटारिया ने नीली शर्ट पहनी थी और एक खास ब्रांड का महंगा काला चश्मा लगाए हुए थे। यहां से पीएम हेलिकाप्टर से दंतेवाड़ा गए।
पीएम के सामने चश्मा पहनने पर कलेक्टर को नोटिस   प्रातःकाल
चश्मा मामले में कलक्टरों को नोटिस   Rajasthan Patrika

सभी ७२ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言