2015年5月1日 星期五

2015-05-02 भारत (India) व्यवसाय


Rajasthan Patrika
   
बिन पर्ची ऑनलाइन बेची दवा, स्नैपडील पर प्राथमिकी दर्ज   
Rajasthan Patrika
ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के खिलाफ़ देश की पहली कार्रवाई महाराष्ट्र में हुई। महाराष्ट्र खाद्य एवं ड्रग प्रशासन (एफडीए) ने स्नैपडील के सीईओ कुणाल बहल व अन्य निदेशकों के खिलाफ ड्रग एवं कॉस्मेटिक्स अधिनियम की धारा 18 सी के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। स्नैपडील पर डॉक्टरों की. सलाह से ही मरीजों को दी जाने वाली दवाएं बिना पर्ची ऑनलाइन बेचने का आरोप है। एफडीए ने पिछले माह कंपनी दफ्तर और भिवंडी स्थित गोदाम पर छापा मारा था। उसने ऑनलाइन दवा खरीदने का छद्म सौदा भी किया था। इसमें पता चला था कि कंपनी एस्कोरिल कफ सीरप और विगोरा जैसी दवाएं ऑनलाइन बेचती है, जो अवैध है।
स्नैपडील के सीईओ, निदेशकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज   प्रभात खबर
स्नैपडील के CEO के खिलाफ होगी FIR दर्ज   News Track
स्नैपडील को भारी पड़ी दवाओं की बिक्री   बीबीसी हिन्दी
Live हिन्दुस्तान   
दैनिक जागरण   
सभी २८ समाचार लेख »   


इकनॉमिक टाइम्स
   
कालेधन की जांच को उच्च प्राथमिकता : ईडी   
इकनॉमिक टाइम्स
नई दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस साल के पहले तीन महीनों में मनी लॉन्ड्रिग के मामलों में 5,346 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की हैं जो काले धन की जांच की उसकी 'उच्च प्राथमिकता' को दर्शाती है। दिसंबर तक एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिग निरोधक कानून के तहत कुल 3,657 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियां कुर्क की थीं। ताजा कुर्की आदेशों के साथ प्रवर्तन निदेशालय ने 2014-15 में पिछले वर्षों के रेकॉर्ड को तोड़ते 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क कीं हैं। प्रवर्तन निदेशालय के प्रमुख राजन कटोच ने यहां 'प्रवर्तन दिवस' पर कहा, 'नई सरकार के सत्ता में आने और काले धन की समस्या से ...

कालेधन के मामलों की जांच को उच्च प्राथमिकता : इडी   प्रभात खबर
कालेधन के मामलों की जांच को शीर्ष प्राथमिकता : ईडी   Zee News हिन्दी

सभी ५ समाचार लेख »   


ई-कामर्स कंपनियों से डाक विभाग कमाएगा 130 करोड़   
Pressnote.in (कटूपहास) (प्रेस विज्ञप्ति)
ई-कामर्स के कारोबार में उतरे डाक विभाग को पिछले चार महीनों में 25 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। विभाग ने इस साल 130 करोड़ रुपये के राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य रखा गया है। डाक विभाग अभी पांच ई कामर्स कंपनियों के पार्सल ग्राहकों तक पहुंचाने का काम कर रहा है। दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने डाक विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर डाक विभाग के कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान पत्रों को पहुंचाने की सेवा को तेज करने, पोस्टल बैंकिंग कार्य जल्द शुरू करने और ई कामर्स से जुड़े कामकाज पर चर्चा की गई। डाक विभाग ई कामर्स के क्षेत्र में अब तक पांच कंपनियों को सेवाएं प्रदान ...


और अधिक »   


Live हिन्दुस्तान
   
बड़ी कार कंपनियों की बिक्री में जोरदार इजाफा   
Live हिन्दुस्तान
मारुति सुजुकी, हुंदै व होंडा जैसी बड़ी कार कंपनियों की बिक्री में अप्रैल में जोरदार बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मुख्य रूप से नए मॉडलों के बल पर इन कंपनियों की बिक्री बढ़ी है। हालांकि, माह के दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा की वाहन बिक्री में मात्र एक फीसदी का इजाफा हुआ। वहीं जनरल मोटर्स की बिक्री में गिरावट आई। मारुति सुजुकी इंडिया की अप्रैल माह में घरेलू बाजार में बिक्री 27.3 प्रतिशत बढ़कर 1,00,709 इकाई रही, जो अप्रैल, 2014 में 79,119 इकाई रही थी। मिनी वर्ग की कारों मसलन आल्टो व वैगन आर की बिक्री इस दौरान 35.9 प्रतिशत बढ़कर 35,403 इकाई पर पहुंच गई, जो पिछले साल इसी महीने में 26,043 ...

मारुति सुजुकी की बिक्री 30 फीसदी और ह्युंडई की बिक्री 2.6 फीसदी बढ़ी   एनडीटीवी खबर
अप्रैल में बड़ी कार कंपनियों की बिक्री में जोरदार इजाफा   Veer Arjun
टॉप गियर में ऑटो सेक्टर, मारुति और होंडा ने बढ़ाई रफ्तार   बिजनेस भास्कर
देशबन्धु   
सभी १९ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
दिल्‍ली-एनसीआर में दस साल से पुराने डीजल वाहनों को मिली 18 मई तक राहत   
प्रभात खबर
नयी दिल्ली : राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) दिल्ली-एनसीआर में 10 साल से अधिक पुराने डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के आदेश के अनुपालन पर स्थगन की अवधि बढाकर 18 मई कर दी है. इससे सार्वजनिक परिवहन सेवाओं व निजी वाहन मालिकों को राहत मिली है. अधिकरण ने वायु प्रदूषण कम करने के लिए सुझाव नहीं देने पर अधिकारियों को आडे हाथ लिया है. एनजीटी के चेयरपर्सन न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार की अगुवाई वाली पीठ ने प्रतिबंध के आदेश पर अमल के खिलाफ स्थगन आदेश की मियाद बढाने का निर्णय लिया. पीठ के समक्ष सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से उपस्थित अतिरिक्त सालिसिटर जनरल पिंकी ...

यूपी के छह जिलों से हटेंगे 197530 वाहन   दैनिक जागरण
दिल्ली-एनसीआर में पुराने डीजल वाहनों को 18 तक राहत   Sahara Samay
दिल्ली में 18 मई तक चल सकेंगे 10 साल पुराने डीजल वाहन   Zee News हिन्दी
Nai Dunia   
Patrika   
सभी २२ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
बिना सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 5 रुपये की कमी, जेट फ्यूल हुआ महंगा   
दैनिक जागरण
नई दिल्ली। विमान ईंधन एटीएफ व बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। एटीएफ के मूल्यों में 8.2 फीसद का तेज इजाफा हुआ है, जबकि बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का मूल्य पांच रुपये बढ़ाया गया है। रविवार को हुई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एटीएफ का दाम 3,849.97 रुपये प्रति किलोलीटर की वृद्धि के साथ 50,363 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने अगस्त से लगातार सात बार दाम घटाने के बाद यह बढ़ोतरी की है। एयरलाइनों की परिचालन लागत में विमान ईंधन की 40 फीसद से ज्यादा हिस्सेदारी होती है। दाम बढ़ने से एयरलाइनों पर वित्तीय बोझ बढ़ेगा। बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस ...

बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस पर 5 रुपये की छूट, जानें आपको देनी होगी कितनी कीमत   Inext Live
एलपीजी- सिलेंडर 6.50 रुपए सस्ता   दैनिक भास्कर
गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमत 5 रुपये घटी   ABP News
Nai Dunia   
Sahara Samay   
Palpalindia   
सभी २४ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
NGO के लाइसेंस रद्द करने पर अमेरिका ने मांगा जवाब   
नवभारत टाइम्स
अमेरिका ने कई हजार गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के लाइसेंस रद्द करने के मामले में भारत से सफाई मांगी है। विदेश मंत्रालय की कार्यवाहक प्रवक्ता मैरी हर्फ ने अपने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम इन रिपोर्ट के बारे में जानते हैं कि गृह मंत्रालय ने कई हजार एनजीओ के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। इस बारे में सवाल किए जाने पर मैरी ने कहा कि हमने उपयुक्त भारतीय अधिकारियों से इस मामले पर स्पष्टीकरण मांगा है। मेरे पास अभी इस बारे में कोई जवाब नहीं है। भारत सरकार ने विदेशी अंशदान नियमन अधिनियम के कथित उल्लंघन के कारण मंगलवार को 9000 से अधिक गैर सरकारी संगठनों के लाइसेंस रद्द कर दिए थे।
एनजीओ के लाइसेंस रद्द किए जाने पर अमेरिका ने मांगा स्पष्टीकरण   Bhasha-PTI
NGOs पर अमेरिका ने भारत से मांगी सफाई   आज तक
गैर सरकारी संगठनों के लाइसेंस रद्द किए जाने पर अमेरिका ने मांगा स्पष्टीकरण   Sahara Samay
लोकतेज   
सभी ८ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
सरकार ने कंपनी बनाने की प्रक्रिया को किया आसान   
नवभारत टाइम्स
व्यापार सुगमीकरण की ओर एक और कदम उठाते हुए सरकार ने कंपनी बनाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक एकीकृत इलेक्ट्रॉनिक आवेदन फॉर्म पेश किया है। अब तक भारत में कंपनी बनाने की इच्छुक इकाइयों को अलग-अलग, कम से कम पांच ई-फॉर्म भरने होते थे। लेकिन नई व्यवस्था में यह एक ही ई-फॉर्म जमा करना होगा, जो शनिवार से उपलब्ध हो गया। कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय ने यह नया फॉर्म आईएनसी 29 पेश किया है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में केंद्र सरकार देश में व्यापार सुगमीकरण की दिशा में अनेक कदम उठा रही है। नए ई-फॉर्म के के जरिए कंपनी का नाम, निदेशक पहचान संख्या व ...

सिर्फ एक फॉर्म भर शुरू करें कंपनी   Nai Dunia
खुशखबरी: सिर्फ 1 फॉर्म भरकर करें कंपनी की शुरुआत   Shri News
अब कंपनी शुरू करने के लिए भरना होगा केवल एक फार्म   दैनिक जागरण
Samachar Jagat   
बिजनेस भास्कर   
Sanjeevni Today   
सभी १५ समाचार लेख »   


आज तक
   
हिमाचल बोर्ड: 12वीं में 68.64 फीसदी छात्र पास   
आज तक
हिमाचल प्रदेश स्कूली शिक्षा बोर्ड ने 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इन एग्जाम में 68.64 फीसदी स्टूडेंट् पास हुए हैं. कुल 98 हजार 410 उम्मीदवारों में से 67 हजार 54 स्टूडेंट्स पास हुए हैं. स्कूल बोर्ड की एक विज्ञप्ति में बताया गया कि एग्जाम में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. कुल 47 हजार 53 लड़कियों में से 33 हजार 645 लड़कियां पास हुई हैं जबकि 50 हजार 639 लड़कों में से 33 हजार 409 लड़के पास हुए हैं. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं. स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट का पीडीएफ फाइल भी डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और ...

HP Board 12th Result 2015 : लड़कियां रहीं अव्वल   Sahara Samay
हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 68.64%, लड़कों की अपेक्षा ज्यादा लड़कियां हुईं पास   दैनिक भास्कर
हिमाचल बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट 68.64% रहा, लड़कियों ने मारी बाजी   Sanjeevni Today
Rajasthan Patrika   
Zee News हिन्दी   
Pradesh Today   
सभी ९ समाचार लेख »   


Mahanagar Times
   
वाह! रोमिंग कॉल हुआ सस्ता   
Mahanagar Times
नई दिल्ली । ट्राई द्वारा उच्च शुल्क में कमी किये जाने के कुछ सप्ताह बाद दूरसंचार कंपनियों ने एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया और आरकॉम जैसी प्रमुख दूरसंचार कंपनियों ने रोमिंग दरों में 75 प्रतिशत तक की कटौती की घोषणा की। अब मोबाइल ग्राहकों को रोमिंग के दौरान कॉल के लिये ज्यादा जेब ढीली नहीं करनी होगी। रोमिंग के दौरान जहां काल दरें 40 प्रतिशत तक सस्ती होंगी वहीं एसएमएस 75 प्रतिशत सस्ता होगा। भारती एयरटेल ने कहा कि रोमिंग के दौरान इनकमिंग काल दरें 40 प्रतिशत तक तथा आउटगोइंग इंटर-सर्किल काल दरें 23 प्रतिशत तक सस्ती होगी। एयरटेल ने बयान में कहा कि आउटगोइंग काल दरें 20 ...

बीएसएनएल ने 75 प्रतिशत तक घटाई रोमिंग दरें, नई दरें लागू   दैनिक भास्कर
सस्ती रोमिंग   Live हिन्दुस्तान
अब टाटा डोकोमो ने भी रोमिंग दरें घटाईं   आज तक
news india network   
पंजाब केसरी   
बीबीसी हिन्दी   
सभी ५१ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言