2014年12月8日 星期一

2014-12-09 भारत (India) और सुर्खियां


नवभारत टाइम्स
   
उबर कैब सर्विस के खिलाफ FIR दर्ज   
नवभारत टाइम्स
अमेरिकी कैब कंपनी उबर के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को एफआईआर दर्ज कर दी। शुक्रवार की रात को इसी कंपनी के कैब ड्राइवर ने मल्टीनैशनल फर्म में काम करने वाली 26 वर्षीय फाइनैंस एग्जिक्यूटिव के साथ रेप किया था। उत्तरी दिल्ली के डेप्युटी कमिश्नर मधुर वर्मा ने बताया आईपीसी की धारा 420 के तहत उबर कैब सर्विस के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। कंपनी अपने ग्राहकों से सुरक्षित सवारी और कुशल ड्राइवर उपलब्ध कराने का वादा करती थी। ऐसा सामने आया है कि उबर कैब सर्विस अपने निर्धारित वादों को पूरा करने में नाकाम रही। इससे पहले दिल्ली पलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम ...

कैब में रेप : दिल्ली में उबर की सेवा पर पाबंदी, कंपनी के अधिकारियों से होगी पूछताछ   एनडीटीवी खबर
कैब रेप केस: सामने आई आरोपी की पहली तस्वीर   पंजाब केसरी
बैन के बावजूद दिल्ली से नोएडा तक की सड़कों पर चल रही है उबर कैब   ABP News
दैनिक भास्कर   
Live हिन्दुस्तान   
दैनिक जागरण   
सभी २०२ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
लाइव: झारखंड में नक्सली खौफ बेअसर, मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतार   
Live हिन्दुस्तान
झारखंड और जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। इस चरण में जम्मू-कश्मीर की 16 सीटों और झारखंड की 17 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनके कैबिनेट के तीन सहयोगी मैदान में हैं। राज्य में कुल 144 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 64 उम्मीदवारों ने खुद को करोड़पति बताया है। जम्मू-कश्मीर के 13.69 लाख से अधिक मतदाता इस चरण में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वहीं, झारखंड में इस चरण में 289 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 26 महिला प्रत्याशी हैं। मतदान में मतदाता पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, ...

झारखंड:76 उम्मीदवारों पर हत्या,रंगदारी के आरोप   आईबीएन-7
जम्मू-कश्मीर : तीसरे दौर का मतदान, मुख्यमंत्री उमर समेत 138 की किस्मत का फ़ैसला आज   एनडीटीवी खबर
झारखंड विस चुनाव : ईचागढ़ में भिड़े भाजपा-जेवीएम कार्यकर्ता, फायरिंग, एक घायल   प्रभात खबर
आज तक   
Oneindia Hindi   
ABP News   
सभी ५९ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
मोदी को टाइम के रीडर्स पोल में 'पर्सन ऑफ द ईयर' का खिताब   
प्रभात खबर
न्यूयॉर्क : टाइम पत्रिका के वार्षिक 'पर्सन ऑफ द ईयर' के खिताब के लिए चुनी गयी आठ हस्तियों में जगह नहीं बना सके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्रिका द्वारा कराये गये ऑनलाइन पोल में इसके पाठकों ने यह उपाधि दी है. मोदी को पोल में पडे करीब 50 लाख वोटों में से 16 फीसदी से ज्यादा वोट मिले और वह टाइम 'पर्सन ऑफ द ईयर' के लिए इस साल हुए पाठकों के पोल के विजेता रहे. अमेरिका में अगस्त में निहत्थे अश्वेत किशोर माइकल ब्राउन की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी श्वेत पुलिस अधिकारी डेरन विल्सन पर मुकदमा नहीं चलाने के ग्रांड ज्यूरी के फैसले के खिलाफ फग्यरुसन में विरोध करने वाले ...

TIME 'पर्सन ऑफ द ईयर' की दौड़ से बाहर हुए पीएम मोदी, रीडर पोल के रहे विनर   आज तक
टाइम के रीडर्स पोल में जीते मोदी, लेकिन 'पर्सन ऑफ द ईयर' के खिताब से बाहर   Oneindia Hindi
मोदी टाइम पर्सन ऑफ द इयर से बाहर, जीता ऑनलाइन पोल   दैनिक जागरण
दैनिक भास्कर   
सभी ८३ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
केजरीवाल बोले, सत्ता में लौटे तो इस्तीफा नहीं दूंगा   
Live हिन्दुस्तान
अरविंद केजरीवाल ने आज अमेरिका में अपने समर्थकों को आश्वासन दिया कि दिल्ली में अगर आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता में वापस लौटती है, तो वह इस्तीफा देने की गलती नहीं दोहरायेंगे। उन्होंने पार्टी के टूटने की धारणा को खारिज करते हुए कहा कि उनकी आप बस के ब्रेक और क्लच ठीक तरीके से काम कर रहे हैं। शहर में अपने व्यस्त कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ एक बैठक में स्वीकार किया कि पिछले साल दिल्ली में सत्ता में आने पर पार्टी ने 49 दिन के बाद त्यागपत्र देने का गलत राजनीतिक आकलन किया। केजरीवाल (46) ने दिल्ली चुनाव के लिये समर्थन मांगते हुए ...

आप और बीजेपी में होगी मेन फाइट : केजरीवाल   नवभारत टाइम्स
अब सत्ता में लौटे तो ऐसे छोड़कर नहीं जाएंगे: केजरीवाल   दैनिक जागरण
दिल्ली में अगर 'आप' सत्ता में लौटी तो इस्तीफा नहीं दूंगा: केजरीवाल   Jansatta
पंजाब केसरी   
सभी २२ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
जांच के लिए प्राधिकरण ने बनाई दो कमेटी   
Live हिन्दुस्तान
आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित हुए प्राधिकरण के प्रमुख अभियंता यादव सिंह की डिग्री, लगातार पदोन्नति, परिवार के सदस्य व अन्य करीबियों के प्लॉट आवंटन की जांच के लिए प्राधिकरण ने सोमवार को दो कमेटी बनाई है। इसमें एसीईओ , डीसीईओ सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। प्राधिकरण के एसीईओ पीके अग्रवाल, वित्त नियंत्रक जीपी सिंह व कानूनी सलाहकार की टीम यादव सिंह की डिग्री की वैद्यता व लगातार मिले पदोन्नति की जांच करेगी। वहीं डीसीईओ अखिलेश सिंह, वित्त नियंत्रक, मुख्य वास्तुविद नियोजक अशोक मिश्रा व कानूनी सलाहकार निलंबित प्रमुख इजीनियर के करीबियों के प्लॉट ...

आखिरकार यादव सिंह निलंबित   दैनिक जागरण
यादव सिंह को यूपी सरकार ने निलंबित किया   दैनिक भास्कर
यादव सिंह को अखिलेश ने किया निलंबित   khaskhabar.com हिन्दी
Bhasha-PTI   
सभी २२ समाचार लेख »   


Nai Dunia
   
कश्मीर के लाेगों को एके-47 नहीं, एंड्राॅइड वन चाहिए : मोदी   
दैनिक भास्कर
श्रीनगर/सांबा. आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू-कश्मीर के सांबा और श्रीनगर में चुनावी रैलियां की। दोनों ही जगह उनके निशाने पर राज्य की नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार थी। वहीं उन्होंने कहा, "एके-47 पर जब उंगली दबती है तो इंसान की जान जाती है। लेकिन जब ईवीएम का बटन दबता है तो देश की जिंदगी बदलती है।' मोदी ने पहले सांबा जिले के विजयपुर में कहा कि "जम्मू-कश्मीर की जनता ने तमाम आतंकवादी हमलों के बावजूद 70%से ज्यादा वोटिंग कर पूरी दुनिया को दिखा दिया है कि एके-47 से ज्यादा ताकतवर ईवीएम है। बुलेट से ज्यादा ताकतवर बैलेट है।
मोदी बोले, 'मैं विकास करने आया हूं, कहावतें बदलने आया हूं'   दैनिक जागरण

सभी ५ समाचार लेख »   


Oneindia Hindi
   
मयप्पन की हरकतों के लिए श्रीनिवासन दोषी कैसे?   
Oneindia Hindi
नई दिल्ली। स्पॉट फिक्सिंग के घेरे में घिरे बीसीसीआई के निर्वासित अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन ने सुप्रीम कोर्ट से एक बार फिर से कहा कि दामाद गुरुनाथ मयप्पन की करतूत के लिए वो जिम्मेदार नहीं हैं और वो पूरी तरह से इस गंदगी से दूर पाक-साफ है। सोमवार को उनके वकील कपिल सिब्बल की ओर से सुप्रीम कोर्ट में यह दलील दी गई कि जिस व्यक्ति ने क्रिकेट की ऊंचाइयों को दुनिया भर में पहुंचाया है उसे, उसके दामाद की करतूतों की वजह से दोषी नहीं ठहराया जा सकता है जिस पर कोर्ट मे आपत्ति जताई। दामाद की हरकतों के लिए ससुर दोषी कैसे? आईपीएल फिक्सिंग: क्लीन चिट के बाद भी श्रीनिवासन को नहीं ...

श्रीनिवासन की दलील सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई   Jansatta
दामाद की करतूत के लिए मैं जिम्मेदार कैसे : श्रीनि   Sahara Samay
कंफ्लिक्ट ऑफ इंट्रेस्ट को श्रीनि ने नकारा   नवभारत टाइम्स
ABP News   
आर्यावर्त   
आईबीएन-7   
सभी १५ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
एलएन मिश्र हत्याकांड में 4 आरोपी दोषी करार   
Live हिन्दुस्तान
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने सोमवार को पूर्व रेलमंत्री ललित नारायण मिश्र हत्याकांड में चार आरोपियों को दोषी करार दिया। दोषियों को फांसी की सजा दी जाए या उम्रकैद, इस पर अदालत में 15 दिसंबर को बहस होगी। बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर 39 साल पहले 2 जनवरी 1975 को नई रेल के उद्घाटन समारोह के दौरान हुए बम विस्फोट में मिश्र घायल हो गए थे। घटना के अगले दिन उनकी मौत हो गई थी। इस विस्फोट में मिश्र के अलावा दो व्यक्तियों की मौत हुई थी, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिला न्यायाधीश विनोद गोयल ने खचाखच भरी अदालत में सोमवार को 1000 से अधिक पन्नों के फैसले में ...

201 गवाह, 22 जज फिर भी 40 साल बाद आया फैसला, पूर्वमंत्री के बेटों ने जताई आपत्ति   दैनिक भास्कर
39 साल बाद फैसला : ललित नारायण मिश्रा हत्याकांड में चार आरोपी दोषी करार   एनडीटीवी खबर
पुर्व रेलमंत्री हत्या मामले में बेटे ने कहा निर्दोष हैं चारों आनंदमार्गी   ABP News
Dainiktribune   
दैनिक जागरण   
Jansatta   
सभी ६० समाचार लेख »   


बीबीसी हिन्दी
   
वाइको की एमडीएमके एनडीए से हुई अलग   
नवभारत टाइम्स
वाइको के नेतृत्व वाली मरुमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके) पार्टी ने सोमवार को बीजेपी नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अलग होने की घोषणा कर दी। बताया जाता है कि एमडीएमके ने केरल व कर्नाटक के साथ तमिलनाडु के जल विवाद पर केंद्र सरकार के रुख के विरोध में यह कदम उठाया है। पार्टी की उच्चस्तरीय समिति की एक बैठक में इस निर्णय से संबंधित प्रस्ताव पारित किया गया। 'हिंदी थोप रही है केंद्र सरकार'. एमडीएमके ने कहा कि एनडीए में शामिल होते समय यह स्पष्ट कर दिया गया था कि बीजेपी नेतृत्व वाली सरकार श्रीलंका और वहां के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे का समर्थन ...

एनडीए गठबंधन से अलग हुआ एक और साथी   अमर उजाला
एमडीएमके ने छोड़ा राजग का साथ   दैनिक जागरण
NDA से अलग हुई वाइको की MDMK   आईबीएन-7
Sahara Samay   
सभी २४ समाचार लेख »   


आज तक
   
देशभर में अलर्ट, फरार SIMI आतंकी कर सकते हैं हमला   
आज तक
देश की खुफिया एजेंसी आईबी ने देशभर में आतंकी हमले के मद्देनजर अलर्ट जारी किया है. आईबी की रिपोर्ट के मुताबिक, जेल से भागे सिमी आतंकवादी हमले की फिराक में हैं और वह आतंकी हमले की योजना बना रहे हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि मध्यप्रदेश की जेल से 2013 में फरार हुए सिमी के पांच सदस्य आतंकी हमला कर सकते हैं. खुफिया एजेंसी का दावा है कि सिमी के फरार आतंकी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के निर्देश पर आतंकवादी हमले करने की योजना बना रहे हैं. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की तरफ से मुहैया कराई गई जानकारी के आधार पर सभी राज्यों से कहा गया ...

हमले की तैयारी में सिमी आतंकी   दैनिक जागरण
खंडवा से फरार सिमी के आतंकी बड़े हमले की फिराक में, हाई अलर्ट   दैनिक भास्कर
ISI के इशारे पर हमले की योजना बना रहे जेल से फरार सिमी के 5 सदस्य   Zee News हिन्दी
नवभारत टाइम्स   
प्रभात खबर   
सभी २० समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言