2014年12月25日 星期四

2014-12-26 भारत (India) और सुर्खियां


आईबीएन-7
   
घाटी में BJP बना सकती है सरकार, जितेंद्र होंगे CM!   
आईबीएन-7
श्रीनगर। मोदी चमत्कार के चलते बीजेपी जम्मू-कश्मीर में भी पहली बार अपनी सरकार बना सकती है। कल बीजेपी नेता राम माधव से मुलाकात के बाद पीडीपी नेता मुजफ्फर बेग ने बीजेपी-पीडीपी में गठबंधन की संभावना जताई। वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया उमर अब्दुल्ला ट्वीट करके बीजेपी नेताओं से कथित मुलाकात और बातचीत की अटकलों को खारिज कर दिया है। माना जा रहा है कि बीजेपी जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के करीब पहुंच गई है। मंथन इस पर भी हो रहा है कि जम्मू-कश्मीर में बीजेपी का पहला मुख्यमंत्री कौन होगा। सूत्रों के मुताबिक विधायक दल के नेता के तौर पर दो लोगों के नाम की चर्चा सबसे ...

जितेन्द्र सिंह हो सकते हैं जम्मू-कश्मीर के पहले हिंदू सीएम   Oneindia Hindi
जेटली ने कहा, जम्‍मू कश्‍मीर में भाजपा के लिए सारे विकल्‍प खुले   प्रभात खबर
जितेंद्र सिंह बन सकते हैं जम्मू-कश्मीर के नए सीएम   news india network
दैनिक जागरण   
एनडीटीवी खबर   
सभी ४७ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
सरकार का रेलवे के निजीकरण का कोई इरादा नहींः मोदी   
नवभारत टाइम्स
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे के निजीकरण की अफवाहों को गुरुवार को सिरे से खारिज कर दिया। वाराणसी दौरे के दौरान डीजल रेल इंजन कारखाने के विस्तारीकरण के मौके पर मोदी ने कहा कि सरकार की रेलवे के निजीकरण की कोई योजना नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि कम ब्याज पर मिलने वाले विदेशी पैसे और तकनीक को रेलवे के विकास और आधुनिकीरण में लगाने में कोई हर्ज नहीं है। उनकी सरकार इस दिशा में आगे बढ़ेगी। मोदी ने रेलवे कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा, 'आपमें से कई लोग होंगे जो 20-22 साल की उम्र से रेलवे से जुड़े होंगे, लेकिन मैं जन्म से जुड़ा हुआ हूं। इसलिए आप ...

नहीं होगा रेलवे का निजीकरण   दैनिक जागरण
नहीं होगा रेलवे का निजीकरण: नरेंद्र मोदी   Jansatta
फिर पलटे मोदी? रेलवे के निजीकरण को कहा ना   ABP News
प्रभात खबर   
बीबीसी हिन्दी   
Live हिन्दुस्तान   
सभी ४८ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
सोशल मीडिया पर बुना ड्रग्स का जाल   
नवभारत टाइम्स
देर रात नई दिल्ली के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर रोहित शर्मा ने रेव पार्टी की सूचना दी थी। इसके बाद रेड की गई। हिरासत में लिए गए युवक और युवतियों से पूछताछ जारी है। तावडू पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। पार्टी से कोई माइनर नहीं मिला है। अधिकतर स्टूडेंट्स व बीपीओ कर्मचारी हिरासत में लिए गए हैं। फार्म हाउस संचालक व पार्टी आयोज पर पुलिस कार्रवाई करेगी। -नवदीप सिंह विर्क, पुलिस कमिश्नर. सुरेंद्र सिंह, गुड़गांव. रेव पार्टी सेलिब्रेट करने की तैयारी करीब दो सप्ताह से चल रही थी। फार्म हाउस से पकड़े गए युवक, युवती और बीपीओ के इग्जेक्युटिव सोशल मीडिया के ...

हरियाणा: रेव पार्टी में नशीले कर रहे थे वल्गर डांस, पुलिस का छापा, 44 गिरफ्तार   Oneindia Hindi
रेव पार्टी में मस्ती कर रहे चार युवतियों समेत 44 धरे   दैनिक जागरण
तावडू में रेव पार्टी मनाते 44 दबोचे   Sahara Samay
आज तक   
Dainiktribune   
Live हिन्दुस्तान   
सभी १९ समाचार लेख »   


आज तक
   
स्वच्छता अभियान के लिए इंडिया टुडे ग्रुप नॉमिनेट   
आज तक
बीजेपी आयोजित 'सुशासन दिवस' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा किया. इस दौरान सबसे पहले उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. हाल ही मोदी सरकार ने मालवीय को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिए जाने की भी घोषणा की है. अपने एक दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे पीएम ने गंगा किनारे स्थित अस्सी घाट पर 'स्वच्छ भारत अभियान' का जायजा लिया. इस मौके पर उन्होंने इंडिया टुडे ग्रुप और इसके चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी समेत 9 लोगों और संस्थाओं को इस देशव्यापी अभियान ...

काशी की गलियों में मोदी ने लगाई झाड़ू   आर्यावर्त
'स्वच्छ भारत' के लिए 9 अन्य नॉमिनेटेड   India News
काशी में मोदी ने बड़े संगठनों को चैलेंज दिया   News track live

सभी ५ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
खिली धूप खुल कर बोली मैरी क्रिसमस   
दैनिक जागरण
हरदोई, जागरण संवाददाता : मौसम का मिजाज रात में भले ही तल्ख रहा हो, लेकिन क्रिसमस की सुबह बेहद शानदार रही। गुलाबी ठंड के साथ खिली धूप भी खुल कर क्रिसमस की बधाई देने को आतुर दिखी। दिन भर धूप निकली रही तो क्रिसमस की धूम में इजाफा होना लाजिमी ही था और हुआ भी ऐसा ही। यह बात और है कि शाम को गलन ने एक बार फिर लोगों की परेशानी बढ़ा दी। यूं तो पिछले तीन दिन से मौसम का मिजाज दिन में गर्म और रात में सर्द हो जाता है। मौसम के इस बदलाव और राहत की जुगलबंदी ने मंगलवार की रात को इस मौसम की सबसे सर्द रात का दर्जा दिला दिया था। बहरहाल क्रिसमस यानी गुरुवार की सुबह धूप खुल कर निकली।
आज हो सकता है साल का सबसे ठंडा दिन   प्रभात खबर
घने कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, 12 की मौत   Live हिन्दुस्तान
शहर ने ओढ़ी कोहरे की चादर   Patrika
Webdunia Hindi   
Bhasha-PTI   
सभी १०३ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
...तो पटेल होते पहले पीएम : आडवाणी   
दैनिक जागरण
नई दिल्ली [राज्य ब्यूरो]। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का कहना है कि पंडित जवाहर लाल नेहरू महात्मा गांधी की पसंद थे और उन्हें प्रधानमंत्री बनाते समय कांग्रेस से राय नहीं ली गई थी। उस समय यदि कांग्रेस की चलती तो नेहरू की जगह सरदार वल्लभ भाई पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री होते। आडवाणी राज्यसभा सदस्य प्रभात झा द्वारा संपादित पुस्तक 'हमारे अटल जी' और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हिंदी कविताओं की अंग्रेजी में अनुवादित पुस्तक 'सेलेक्टेड पोयम्स' के विमोचन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कांस्टीट्यूशन ...

गांधी की पसंद थे नेहरू, कांग्रेस की नहीं: अडवानी   पंजाब केसरी

सभी ३ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
एसिड अटैक में साथी डॉक्टर अरेस्ट   
नवभारत टाइम्स
डॉक्टर अमृत कौर पर एसिड अटैक की साजिश उसके 10 साल पुराने जानकार डॉक्टर ने रची थी। इस केस को सॉल्व करने का दावा करते पुलिस ने पूरी साजिश के मास्टर माइंड डॉक्टर अशोक यादव (32) को अरेस्ट कर लिया। आरोप है कि उसने अपने एक पुराने जानकार वैभव (20) की मदद ली थी। एसिड अटैक करने वाले नाबालिग युवकों को वैभव ने ही डॉक्टर यादव से मिलवाया था। इसके लिए डॉक्टर ने दोनों नाबालिकों को 25,000 रुपये दिए थे। पुलिस ने दोनों को डिटेन कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक के अलावा पीड़ित का पर्स भी बरामद कर लिया है। साउथ वेस्टर्न रेंज के जॉइंट सीपी तजेंद्र सिंह लूथरा ने बताया कि डॉक्टर ...

दिल्ली में महिला डॉक्टर पर एसिड हमले का मास्टरमाइंड एक अन्य डॉक्टर   एनडीटीवी खबर
PHOTOS : एसिड अटैक: 4 आरोपी अरेस्ट,साथी डॉक्टर ने दी थी सुपारी   khaskhabar.com हिन्दी
लेडी डॉक्टर पर Acid फेंकनेवाले चारों आरोपी गिरफ्तार   Shri News
Khabar Mantra   
सभी २२ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
पीएम के कार्यक्रम के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर के पास बम होने की खबर से हड़कंप   
प्रभात खबर
नयी दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं. इस बीच एक चौकाने वाली एक खबर सामने आयी है कि वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास के इलाकों में बम प्लांट किया गया है. इस खबर के बाद खुफिया विभाग और पुलिस अलर्ट हो गये. नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के दौर पर थे. इस दौरान मोदी सफाई अभियान और वाराणसी हिंदू विश्वविद्याल में कार्यक्रम में शामिल हुए.उन्होंने यहां से सफाई अभियान को आगे बढ़ाते हुए नवरत्नों की नयी कड़ी खड़ी की. इन खबरों के बीच खुफिया विभाग ने सूचना दी है कि वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर या इसके आसपास कहीं ...

चार घंटे तक बाबा धाम में हाई अलर्ट   Inext Live
मोदी की यात्रा के दौरान विश्वनाथ मंदिर में बम की सूचना से हड़कंप   दैनिक जागरण
वाराणसीः बम की सूचना पर विश्वनाथ मंदिर में हाई अलर्ट   Live हिन्दुस्तान

सभी १४ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
असम हिंसा की जांच करेगी एनआइए, मृतकों की संख्या 83 हुई   
दैनिक जागरण
गुवाहाटी, जागरण न्यूज नेटवर्क। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने असम में नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी-एस) द्वारा आदिवासियों के नरसंहार और इसके बाद हुई हिंसा की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) से जांच कराने की घोषणा की है। हिंसा प्रभावित शोणितपुर और कोकराझाड़ जिलों का दौरा करने के बाद सिंह ने संवाददाताओं से कहा, 'मैंने असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई से बात की है और इस घटना की एनआइए से जांच कराने का फैसला किया गया है।' उन्होंने कहा कि केंद्र की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत इस आतंकी वारदात के लिए एनडीएफबी-एस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

और अधिक »   


बीबीसी हिन्दी
   
आसाराम केस: रेप पीड़ित महिला लापता   
बीबीसी हिन्दी
आसाराम बापू पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली एक विवाहित महिला पिछले एक हफ्ते से लापता है. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि 33 वर्षीय महिला अपने पति और बेटे के साथ लापता है. महिला ने पिछले साल आसाराम बापू के ख़िलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. उसका आरोप था कि 1997 से 2006 के दौरान जब वह अहमदाबाद के बाहरी इलाक़े में स्थित आसाराम के आश्रम में रह रही थी, तब आसाराम ने उसके साथ बलात्कार किया था. पीड़िता की छोटी बहन ने आसाराम के बेटे नारायण साईं पर 2002 से 2005 के बीच कई बार बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया था.
आसाराम के खि‍लाफ रेप की शि‍कायत करने वाली महिला लापता   आज तक
कहां गई आसाराम पर केस करने वाली महिला ?   नवभारत टाइम्स
आसाराम पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला गायब   Webdunia Hindi
Shri News   
सभी २३ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言