2014年12月12日 星期五

2014-12-13 भारत (India) भारत


दैनिक जागरण
   
ममता ने कहा, मुझे गिरफ्तार करके दिखाएं मोदी   
दैनिक जागरण
कोलाकाता। ममता बनर्जी सरकार में परिवहन मंत्री मदन मित्रा की गिरफ्तारी से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुरी तरह भड़क गई हैं। उन्होंने मदन की गिरफ्तारी को गलत और असंवैधानिक बताया। ममता ने केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह में हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार करके दिखाएं। मदन मित्रा की गिरफ्तारी के विरोध में तृणमूल कांग्रेस शनिवार को प्रदर्शन करेगी। ममता ने कहा कि वह मदन मित्रा से मिलने हॉस्पीटल भी जाएंगी। मदन मित्रा को शुक्रवार को सारधा घोटाले में कथित संलिप्तता के आरोप में सीबीआइ ने गिरफ्तार कर लिया गया ...

ममता ने दी मोदी को चुनौती, कहा, 'हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार करो'   Zee News हिन्दी
गुस्से में ममता, कहा, हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार करे CBI   प्रभात खबर
मदन मित्रा की गिरफ्तारी 'राजनीतिक बदला', हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार करो: ममता   ABP News
नवभारत टाइम्स   
Live हिन्दुस्तान   
Business Standard Hindi   
सभी ९१ समाचार लेख »   


अमर उजाला
   
अब एयरपोर्ट पर महिला से छेड़छाड़ और पिटाई   
नवभारत टाइम्स
आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर दुबई से आई एक महिला के साथ लोडर ने छेड़छाड़ कर दी। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसने महिला के साथ न केवल गाली-गलौच की बल्कि उनके साथ मारपीट तक कर डाली। बाद में महिला ने बहादुरी दिखाते हुए लोडर की पिटाई की जिसमें वहां खड़े और पैसेंजर ने भी उनका साथ दिया। बाद में पुलिस को 100 नंबर पर कॉल की गई। पुलिस ने लोडर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी लोडर का नाम श्रवण है। 32 साल का श्रवण टर्मिनल-3 पर काफी समय से लोडर का काम करता था। वह बिहार का रहने वाला है मगर दिल्ली में मंगोलपुरी में रह रहा था। पुलिस का कहना है कि 42 साल की ...

दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार   एनडीटीवी खबर
एयरपोर्ट पर महिला से लोडर ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार   दैनिक जागरण
दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस की मौजूदगी में महिला से छेड़खानी   ABP News
अमर उजाला   
Sahara Samay   
आईबीएन-7   
सभी १२ समाचार लेख »   


Sahara Samay
   
जवानों के सिर काटने के मुद्दे पर यू-टर्न   
Sahara Samay
पाकिस्तान ने जब भारत के दो सैनिकों हेमराज और सुधाकर सिंह का सिर काट दिया था, तब विपक्ष में रही भाजपा ने खासा हंगामा किया था. सुषमा स्वराज ने अपने भाषण में संसद में कहा था कि भारत को एक के बदले 10 सिर लाने चाहिए. नरेंद्र मोदी ने इसे अपने चुनावी भाषणों में उठाया था. एक रैली में उन्होंने कहा था, 'जब पाकिस्तान हमारे सैनिकों का सिर काट रहे थे, तब हम उनके पीएम को चिकन बिरयानी खिला रहे थे. सरकार में साहस नहीं है.' अब सरकार में बैठी भाजपा ने उस वक्त की यूपीए सरकार की बातों और कार्रवाई को ही सही ठहराया है. सुप्रीम कोर्ट में सरकार की ओर से दाखिल एक हलफनामे में सरकार ने ...

हेमराज मामले में यूपीए का कदम सही: केंद्र   Live हिन्दुस्तान
सत्ता के बाद 10 सिर लाना भूली सरकार   दैनिक जागरण
PHOTOS : सिर काटने पर मोदी सरकार मनमोहन की राह   khaskhabar.com हिन्दी

सभी ११ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
बेंगलुरु से ISIS का ट्विटर चलाने वाला मेहदी कौन?   
नवभारत टाइम्स
बेंगलुरु में टॉप इंडियन सॉफ्टवेयर कंपनी के हेडक्वॉर्टर में खुफिया एजेंसियां एंप्लॉयी रिकॉर्ड्स की शिनाख्त कर रही हैं। ऐसा @ShamiWitness ट्विटर अकाउंट के जरिए आईएसआईएस का प्रॉपेगैंडा फैलाने वाले शख्स की पहचान के लिए किया जा रहा है। ब्रिटेन के चैनल-4 न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में आईएसआईएस के सबसे प्रभावी ट्विटर अकाउंट चलाने वाले शख्स का पहला नाम 'मेहदी' बताया है। चैनल ने रिपोर्ट में बताया कि वह बेंगलुरु में भारत की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में मार्केटिंग ऑफिसर के तौर पर काम करता है। 'शामी विटनेस' नाम के ट्विटर हैंडल पर किए गए ट्वीटों को हर महीने तकरीबन 20 लाख लोग देखते हैं।
बेंगलुरू से हैंडल हो रहा था ISIS का ट्विटर एकाउंट, जांच में जुटी एनआईए की टीम   आज तक
बेंगलुरू से हैंडल हो रहा था ISIS का ट्विटर एकाउंट, जांच में जुटा NIA   ABP News
अब पुलिस के खौफ में IS का ट्विटर चलाने वाला मेहंगी   Nai Dunia
Sahara Samay   
Live हिन्दुस्तान   
Rajasthan Patrika   
सभी ५५ समाचार लेख »   


ABP News
   
भाजपा विधायकों की हरकत के बाद कर्नाटक विस में मोबाइल पर प्रतिबंध   
प्रभात खबर
बेलगावी (कर्नाटक): कर्नाटक विधानसभा में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को आज प्रतिबंधित कर दिया गया. एक दिन पहले भाजपा के एक सदस्य को सदन की कार्यवाही के दौरान प्रियंका गांधी की तस्वीर को जूम कर (बडे आकार में कर) देखते हुए पाया गया था जिसके बाद काफी हंगामा मच गया. विधानसभा अध्यक्ष कागोडू थिमप्पा ने भाजपा विधायक प्रभु चव्हाण को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया और सदन में मोबाइल फोन प्रयोग करने के कारण आवास मंत्री एम. एच. अम्बरीश एवं कांग्रेस सदस्य एस. एस. मल्किाजरुन का फोन जब्त कर लिया. उन्होंने कहा, ''मैं सदन को यह बताना चाहता हूं कि राज्य विधानसभा में मोबाइल फोन का ...

विधानसभा में मोबाइल पर लगा प्रतिबंध   Rajasthan Patrika
कर्नाटक विधानसभा में मोबाइल फोन पर बैन   एनडीटीवी खबर
प्रियंका का फोटो देखने पर सदन से निलंबित हुए भाजपा नेता!   पंजाब केसरी
आज तक   
सभी ६३ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
पर्रिकर ने कहा, आतंकी हमलों से निपटने के लिए करारा जवाब देना होगा   
प्रभात खबर
नयी दिल्ली: कश्मीर में आतंकी हमलों में 11 सुरक्षाकर्मियों की मौत के एक सप्ताह बाद और संसद पर हमले की बरसी से एक दिन पहले रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज कहा कि आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे और भारत को इस तरह की ''बेहया कोशिशों'' पर अंकुश लगाने के लिए ''करारा जवाब'' देना होगा. रक्षा मंत्री ने कल कश्मीर का दौरा किया था. उन्होंने कहा कि छह माह के भीतर हालात में बदलाव आएगा क्योंकि सरकार ने इस संबंध में कई कदमों की योजना बनाई है. उन्होंने इस सिलसिले में विस्तार से जानकारी नहीं दी. उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि कोई करारा जवाब दिया जाना चाहिए जिससे इस तरह की बेहया ...

केंद्रीय रक्षा मंत्री पर्रिकर का एके एंटनी पर निशाना   Rajasthan Patrika
बेअसर थी एंटनी की ईमानदारी: पर्रिकर   नवभारत टाइम्स
आतंकी हमलों से निपटने को देना होगा करारा जवाब : पर्रिकर   Zee News हिन्दी
Patrika   
एनडीटीवी खबर   
देशबन्धु   
सभी २६ समाचार लेख »   


Rajasthan Patrika
   
धर्म पर फिर राजनीति   
Rajasthan Patrika
धर्म परिवर्तन भारतीय समाज में कोई नई घटना नहीं है। पर इस बार आगरा में जो धर्म परिवर्तन हुआ उस पर विवाद खड़ा हो गया है। इस विवाद की जड़ें कहां हैं? कुछ लोग इस विवाद की जड़ राजनीति बता रहे हैं तो कुछ लोग विवाद की जड़ धर्म विशेष और संस्कृति में तलाश रहे हैं। कई का मानना है कि इस विवाद का लेना-देना भारत के इतिहास से है। सभी अपनी रोटियां सेंक रहे हैं पर कोई उनकी बात नहीं कर रहा जिन्होंने धर्म परिवर्तन किया है। गौर करने की बात यह है कि भारतीय संविधान स्पष्ट रूप से व्यक्ति को इच्छानुसार धर्म मानने, अपनाने और प्रचार करने की छूट देता है। पढिए आज के स्पॉटलाइट में इसी विषय पर ...

'घर वापसी' कार्यक्रम रोका तो गंभीर नतीजे   Webdunia Hindi
अलीगढ़ में 'घर वापसी' रोकी तो गंभीर नतीजे   दैनिक जागरण
"घर वापसी" कार्यक्रम रोकने पर गंभीर परिणाम   Nai Dunia

सभी २३२ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
एचएसबीसी में मिले भारतीयों के साढ़े चार हजार करोड़   
दैनिक जागरण
नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। देश और विदेश से काले धन की बरामदगी के मामले में विपक्ष के निशाने पर आई सरकार और आक्रामक हो गई है। काला धन वापस लाने और घरेलू काले धन का पता लगाने के लिए चलाए गए राष्ट्रीय अभियान के तहत सरकार ने बड़ी सफलता हासिल की है। स्विस बैंक खाताधारकों पर अपने पहले बड़े खुलासे में सरकार ने बताया है कि वहां भारतीयों के 4479 करोड़ रुपये जमा हैं। इनके अलावा आयकर विभाग ने जिन 79 खाताधारकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है, उनके खातों में 2926 करोड़ रुपये जमा हैं। इसके अतिरिक्त काले धन की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआइटी) के निर्देश पर आयकर विभाग, प्रवर्तन ...


और अधिक »   


ABP News
   
अधूरी माफी पर पूरा हंगामा   
नवभारत टाइम्स
बीजेपी के सीनियर एमपी साक्षी महाराज की ओर से महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताए जाने पर शुक्रवार को संसद में खूब हंगामा हुआ। विपक्षी पार्टियां पहले से इस बारे में गुस्से में थीं, लेकिन बाद में इस बयान के लिए जिस तरह माफी मांगी गई, उससे वे और गुस्से में आ गए। सत्तारूढ़ नेताओं की ओर से आ रहे ऐसे भड़काऊ बयानों पर कांग्रेसी अध्यक्ष सोनिया गांधी भी पूरे गुस्से में दिखीं, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने एमपी से बेहद नाराज बताए जा रहे हैं। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर विपक्षी सदस्यों ने साक्षी महाराज से माफी मांगने को कहा।
दस दिन के भीतर संसद में तीसरा माफीनामा   दैनिक जागरण
गोडसे मुद्दे पर साक्षी महाराज ने खेद जताया   Veer Arjun
साक्षी महाराज ने राम नाईक से मिलाया सुर   khaskhabar.com हिन्दी
देशबन्धु   
Patrika   
सभी १०८ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
कोलगेट पर कोड़ा व 7 अन्य पर चार्जशीट   
नवभारत टाइम्स
कोयला ब्लॉक आवंटन में घोटाले के मामले में सीबीआई ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व सात अन्य लोगों पर अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी। आरोपियों में झारखंड के पूर्व चीफ सेक्रेटरी अशोक कुमार बासु का नाम भी है। विशेष अदालत 22 दिसंबर को चार्जशीट पर विचार करेगी। स्पेशल सीबीआई जज भरत पाराशर के सामने चार्जशीट दाखिल करते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि वह एक दो दिन में केस से संबंधित जरूरी दस्तावेज भी पेश कर देंगे। इसमें कोड़ा और बासु के अलावा, पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता और दो सरकारी कर्मचारी वसंत कुमार भट्टाचार्य और बिपिन बिहारी सिंह को आरोपी के तौर पर ...

कोयला घोटाला: मधु कोड़ा सहित सात पर आरोप पत्र दायर   प्रभात खबर
मधु कोड़ा के खिलाफ चार्जशीट   दैनिक जागरण
कोयला घोटाला : मधु कोड़ा व सात अन्य के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल   देशबन्धु
Bhasha-PTI   
एनडीटीवी खबर   
सभी ३४ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言