2014年12月21日 星期日

2014-12-22 भारत (India) और सुर्खियां


आज तक
   
भागवत का 'धर्मांतरण' पुराण! अभाव को आधार बनाकर धर्म परिवर्तन करवाना गलत   
आज तक
दिल्ली के एक कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने फिर से धर्मांतरण का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि अभाव और असुविधा को आधार बनाकर धर्म परिवर्तन करवाना गलत है. दिल्ली में संघ से जुड़े एक संगठन के कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि अभाव में रहने वाले लोगों का धर्म परिवर्तन कराना बहुत गलत है. अभी शनिवार को भी मोहन भागवत ने घरवापसी कार्यक्रम को सही करार दिया था. उनका कहना था कि जो लोग भूले भटके हिंदू धर्म से बाहर चले गए हैं उनकी वापसी कराने में कुछ भी बुराई नहीं है. धर्मपरिवर्तन को लेकर जो कोहराम मचा है, वो रोके नहीं रुक रहा है. मोहन भागवत के बाद अब विश्व हिंदू परिषद ने भी धर्म ...

आरएसएस मोहन भागवत के बयान से गर्माई राजनीति   एनडीटीवी खबर
धर्मांतरण के खिलाफ कानून का समर्थन क्यों नहीं कर रहा विपक्ष : शाह   news india network
धर्मांतरण मुद्दा : मुश्‍किल में मोदी, विवादित बयान और 'घर वापसी' का सिलसिला जारी   प्रभात खबर
Live हिन्दुस्तान   
Zee News हिन्दी   
सभी ७१ समाचार लेख »   


एनडीटीवी खबर
   
हाफिज सईद को 'साहिब' कहे जाने पर संयुक्त राष्ट्र से सफाई मांगेगा भारत   
एनडीटीवी खबर
नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक समिति द्वारा 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद को 'साहिब' कहे जाने के मामले में भारत इस विश्व संस्था से सफाई मांगेगा। ऐसा समझा जाता है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद समिति के अध्यक्ष गैरी क्वीनलैन द्वारा 17 दिसंबर को लिखे गए एक पत्र में सईद को 'साहिब' कहे जाने पर भारत सरकार संयुक्त राष्ट्र से सफाई मांगेगी। अल-कायदा और इससे जुड़े लोगों एवं संस्थाओं से जुड़े संयुक्त राष्ट्र के पहले के प्रस्तावों के बाद प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और सईद के बाबत सूचना से संबंधित ...

सईद को 'साहिब' कहने पर संयुक्त राष्ट्र से स्पष्टीकरण मांगेगा भारत   Jansatta
यूएन ने हाफ़िज़ सईद को 'साहिब' कहा   बीबीसी हिन्दी
UN ने हाफिज को कहा साहिब, भारत ने जतायी आपत्ति   प्रभात खबर
देशबन्धु   
Veer Arjun   
Live हिन्दुस्तान   
सभी ३९ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, घना कोहरा   
दैनिक जागरण
नई दिल्ली। उत्तर भारत में विगत दो दिनों से चल रही शीत लहर ने रफ्तार पकड़ ली है। शीतलहर के कारण रविवार को उत्तर प्रदेश में 17, पंजाब में एक और जम्मू में एक की मौत हो गई। कश्मीर की घाटी में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। उल्लेखनीय है कि चिल्ले कलां को घाटी में पहली बर्फबारी की शुरुआत माना जाता है। जम्मू के इंद्रा चौक इलाके में एक अज्ञात बुजुर्ग की ठंड लगने से मौत हो गई। शीत लहर ने राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के जिलों के साथ समूचे उत्तर भारत को अपनी चपेट में ले लिया है। राजधानी दिल्ली में धुंध घनी होने के ...

सर्दी ने थामी शहर की रफ्तार   नवभारत टाइम्स
दिल्ली में आज सीजन की सबसे ठंडी सुबह, न्यूनतम पारा 4.2 डिग्री, कई इलाकों में घना कोहरा   ABP News
एनसीआर में सबसे ठंडा गा‌ज‌ियाबाद, द‌िल्ली में टूटा र‌िकॉर्ड   अमर उजाला
Live हिन्दुस्तान   
Inext Live   
सभी १९४ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
मोदी हुए नाराज तो वीएचपी ने रोकी 'घर वापसी'   
नवभारत टाइम्स
विश्व हिंदू परिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाखुशी के कारण फिलहाल अपने घर वापसी कार्यक्रम पर रोक लगाने का फैसला किया है। वीएचपी के कार्यकर्ताओं को मौखिक आदेश दिया गया है कि फिलहाल घर वापसी कार्यक्रमों को रोक लिया जाए। यह निर्देश शनिवार को गुजरात के वलसाड में 500 ईसाई आदिवासियों के पुनर्धर्मांतरण के कार्यक्रम पर पैदा विवाद के बाद दिया गया है। वीएचपी से जुड़े एक सूत्र ने नाम न जाहिर करने की शर्त बताया, 'कहा जा रहा है कि शनिवार को हुए कार्यक्रम पर प्रधानमंत्री ने नाखुश जताई है।' इस बीच, मध्यप्रदेश में संगठन ने दावा किया है कि रविवार को 6 लाख लोगों की घर ...

'घर वापसी' से नाराज हुए पीएम मोदी, वीएचपी ने धर्मांतरण पर फिलहाल लगाई रोक   आज तक

सभी २ समाचार लेख »   


ABP News
   
सर्वे: दिल्ली में BJP सरकार, लेकिन केजरीवाल पहली पसंद   
नवभारत टाइम्स
राजेश रामचंद्रन, नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी बड़े आराम से जीत दर्ज कर सकती है। हालांकि, दिल्लीवाले चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल सीएम बनें। यह उलटबांसी उन कई विरोधाभासों में सबसे महत्वपूर्ण है, जो दिल्ली के वोटर्स का मूड भांपने के लिए ईटी की ओर से कराए गए ओपिनियन पोल में सामने आए हैं। टीएनएस इंडिया ने यह पोल 21 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच 35 विधानसभा क्षेत्रों में किया और 7,113 वोटरों से राय ली। इसके मुताबिक, बीजेपी 46% वोट शेयर कायम रख सकती है। इतना ही इसे लोकसभा चुनाव में मिला था। यह 43-45 सीटें जीत सकती है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी 7% की ...

दिल्ली में अभी चुनाव हुए तो बीजेपी को मिल सकती हैं 47 सीटें, केजरीवाल सीएम की पहली पसंद लेकिन हो रहा है नुकसान- सर्वे   ABP News

सभी २ समाचार लेख »   


एनडीटीवी खबर
   
दिल्ली-एनसीआर में कोहरे की चादर बिछी, 50 से अधिक ट्रेनें लेट, उड़ानों में भी देरी   
एनडीटीवी खबर
नई दिल्ली: दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ-साथ कोहरे ने भी अपना कहर शुरू कर दिया है। दिल्ली में आज तड़के से घना कोहरा है, जिसकी वजह से विज़िबिलिटी काफी कम है। इससे यातायात पर काफी असर पड़ा है। भारी कोहरे की वजह से करीब 50 ट्रेनें देर से चल रही हैं। साथ ही 12 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। रेलवे के मुताबिक, 20 ट्रेनें 10 से ज्यादा घंटे की देरी से चल रही हैं। साथ ही दो ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। इसके अलावा दो ट्रेनों को रद्द किया गया था। यही नहीं कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होने से उड़ानों पर भी असर पड़ा है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में सुबह 7 बजे का ...


और अधिक »   


प्रभात खबर
   
पाकिस्‍तान: चार आतंकियों को फांसी दी गई, चार और को देने की तैयारी   
प्रभात खबर
फैसलाबाद : पाकिस्तान के फैसलाबाद जेल में चार और आतंकवादियों को फांसी पर लटका दिया गया है. इन चारों के खिलाफ दो दिन पहले ही सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने ब्लैक वारंट पर दस्तखत किये थे. यह खबर रविवार को पाकिस्तान के जियो न्यूज चैनल ने देते हुए बताया है कि फांसी पर लटकाये गये चारों आतंकियों पर पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ पर जानलेवा हमले का आरोप था. इससे पूर्व जेल के अधिकारियों ने ब्लैक वारंट तामील करने की पुष्टि करते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी. आतंकियों के नाम हैं- अखलाक अहमद उर्फ रूसी, गुलाम सरवर, जुबैर अहमद और राशिद टीपू. अधिकारियों ने बताया कि फांसी ...

पाक ने चार और को फांसी चढ़ाया   Live हिन्दुस्तान
पाकिस्तान में 4 और आतंकियों को फांसी की सजा   news india network
पाकिस्तान में 4 आतंकवादी फांसी पर चढ़े, 4 को चढ़ाने की तैयारी   नवभारत टाइम्स
दैनिक जागरण   
Rajasthan Patrika   
Zee News हिन्दी   
सभी २७ समाचार लेख »   


Zee News हिन्दी
   
धर्मांतरण विवाद : कानून पर भाजपा और सरकार ने गेंद विपक्ष के पाले में डाली   
Zee News हिन्दी
चेन्नई/हैदराबाद : संघ परिवार से जुड़े कुछ संगठनों को लेकर धर्मांतरण संबंधी विवाद के बीच भाजपा और सरकार ने जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाने के मुद्दे पर रविवार को गेंद विपक्ष के पाले में डाल दी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि सरकार जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कानून लाने के लिए तैयार है और 'तथाकथित धर्मनिरपेक्ष दलों' को इसका समर्थन करने की चुनौती दे डाली। दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि इस प्रस्ताव पर विपक्ष ने सकारात्मक रूप से जवाब नहीं दिया है। इस बीच विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अशोक सिंघल ने इस बात पर जोर दिया कि देश में हिंदू मूल्यों को फिर से ...

'विकास एजेंडा कोई पटरी से नहीं उतार सकता'   Business Standard Hindi
कोई विकास के एजेंडे से नहीं भटका सकता: शाह   बीबीसी हिन्दी
धर्मांतरण नहीं रोक सकता विकास : शाह   Nai Dunia
Bhasha-PTI   
अमर उजाला   
Jansatta   
सभी ४७ समाचार लेख »   


अमर उजाला
   
पीके ने दो दिनों में 58 करोड़ के आंकड़े को छुआ   
अमर उजाला
आमिर खान की फिल्म पीके ने महज दो दिन में 58 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। लेकिन संडे को सभी सिनेमा हालों व मल्टीप्लेक्सों की हालत देख कर लगता है कि फिल्म तीसरे दिन रिकार्ड कमाई कर सकती है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन भारतीय बाजारों में लगभग 27 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की। वहीं यह प्रदर्शन दूसरे दिन सुधरते हुए लगभग 31 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। लेकिन असल खेल संडे के कारण बदल सकता है। इससे फिल्म कमाई के मामले में लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकती है। इस तरह यह फिल्म महज दो दिन में करीब 58 करोड़ रुपए की कमाई ...

BO को भाया 'ठरकी छोकरो', दो दिन में कमाए 55 करोड़   आज तक
'PK' ने अब तक कितने कमाए?   आईबीएन-7
दूसरे दिन 'पीके' पहुंची 50 करोड़ के पार   नवभारत टाइम्स
Palpalindia   
Nai Dunia   
सभी ५३ समाचार लेख »   


Jansatta
   
ड्रग तस्करी: ED ने मजीठिया को भेजा समन   
Jansatta
सुखबीर बादल के साले व हरसिमरत कौर के छोटे भाई बिक्रम सिंह मजीठिया पर लंबे समय से ड्रग तस्करों के साथ संबंधों के आरोप लगते रहे हैं। वे फिलहाल पंजाब सरकार में राजस्व मंत्री हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को ड्रग तस्करों के गिरोह के लिए 6000 करोड़ रुपए के कथित मनी लांड्रिंग (धनशोधन) घोटाले के सिलसिले में 26 दिसंबर को पेश होने के लिए समन जारी किया है। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ईडी ने मजीठिया को समन जारी किया है और उनसे 26 दिसंबर को सुबह 11 बजे निदेशालय के जलंधर कार्यालय में पूछताछ हो सकती है। मजीठिया ...

ED को जांच में करूंगा सहयोग: मजीठिया   ABP News
ड्रग्स केस में पंजाब के मंत्री मजीठिया को समन   आईबीएन-7
पंजाब ड्रग रैकेट मामले में नया मोड़, मजीठिया के बुलावे के सियासी साइड इफेक्ट   Palpalindia
पंजाब केसरी   
Bhasha-PTI   
अमर उजाला   
सभी ३३ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言