2014年12月21日 星期日

2014-12-22 भारत (India) व्यवसाय


नवभारत टाइम्स
   
सत्यम मामले में फैसला कल   
नवभारत टाइम्स
सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के करोड़ों के घोटाले में विशेष अदालत 23 दिसंबर को फैसला सुनाएगी। इस मामले में 6 साल तक सुनवाई चली। गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) के मामलों में सत्यम के संस्थापक बी. रामलिंगा राजू को कुछ दिन पहले ही दोषी ठहराया गया है। एसएफआईओ की शिकायतों में आर्थिक अपराधों के लिए विशेष अदालत ने 8 दिसंबर को सत्यम के पूर्व चेयरमैन राजू के साथ भाई और सत्यम के पूर्व प्रबंध निदेशक बी. रामा राजू, कंपनी के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी वाडलामणि श्रीनिवास और पूर्व निदेशक राम मैनामपति को 6 महीने की जेल और जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपियों को अपील ...

सत्यम मामले में 23 को आ सकता है फैसला   आज तक
सत्यम मामला : 23 दिसंबर को आ सकता है फैसला   प्रभात खबर
सत्यम मामले में कल आ सकता है फैसला   Nai Dunia
Inext Live   
Sanjeevni Today   
सभी १४ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
गरीब मुस्लिमों को हिंदू बनाने पर एतराज नहीं: कल्बे सादिक   
दैनिक जागरण
अलीगढ़। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष व शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद कल्बे सादिक ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि पहले वे अच्छा हिंदू बनकर दिखाएं। अच्छे हिंदुओं में स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुष थे, जो देश को जोड़ना चाहते थे। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए गरीब मुस्लिमों को हिंदू बनाने पर हमें कोई एतराज नहीं है। मौलाना यहां अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बैतुल सलात इमामबाड़े में मजलिस को संबोधित करने आए थे। मीडिया से उन्होंने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत अगर भटके हुए लोगों को ही ...


और अधिक »   


दैनिक जागरण
   
सब्सिडी फार्म के लिए उपभोक्ता परेशान   
दैनिक जागरण
जागरण संवाददाता, कासगंज (एटा) : गैस सब्सिडी पाने के लिए गैस उपभोक्ताओं को औपचारिकता पूरी करने के लिए परेशानी झेलनी पड़ रहीं हैं। गैस कंपनी से फार्म प्राप्त करने और उन्हें बैंकों तक जमा करने के लिए कतारें लगानी पड़ रही हैं। सरकार ने जनवरी माह से सब्सिडी के सिलेंडरों की सब्सिडी सीधे उपभोक्ताओं के खाते में स्थानांतरित करने की योजना है। जिसके चलते उपभोक्ताओं को औपचारिकताओं को पूरा करना पड़ रहा है। उपभोक्ता इन औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए पहले तो गैस कपनी के ऑफिस पर निर्धारित फार्म प्राप्त करने के लिए कतार में खड़े होते हैं और फिर इन फार्मो को भरने के बाद ...

अमीर भी नहीं छोडऩा चाहते रसोई गैस सब्सिडी   देशबन्धु
गरीब से लेकर अमीर सबको चाहिए सब्सिडी वाला सिलेंडर   Nai Dunia
दो हजार गैस उपभोक्ताओं ने जमा कराए दस्तावेज   Rajasthan Patrika
Veer Arjun   
अमर उजाला   
सभी ४० समाचार लेख »   


Shri News
   
Reliance कर्मियों के लिए खुशखबरी, फ्री में देखेंगे 'PK'   
Shri News
मुंबई (एसएनएन): रिलायंस इंडस्ट्री अपने कर्मचारियों को एक बहुत ही मनोरंजक तोहफा देने जा रही है. रिलायंस अपने कर्मचारियों को बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'पीके' को मुफ्त में दिखाने जा रही है. इस फिल्म को देखने के लिए जहां एक तरफ आम लोग बेसब्र हैं वहीं रिलायंस इंडस्ट्री के कर्मचारियों को मुफ्त में यह फिल्म देखने का मौका मिल रहा है. खबरों के अनुसार रिलायंस ने इस महीने के आखिर में वीकेंड पर मुंबई के सिंगल स्क्रीन थिएटरों और मल्टीप्लेक्सों में अपने कर्मचारियों के लिए 58 हजार टिकटें बुक कराई हैं. 28 दिसंबर को कंपनी के संस्थापक धीरू भाई अंबानी की ...

स्टाफ के लिए कंपनी ने कराई 58 हजार टिकटें बुक   KhabarFast News
रिलायंस इंडस्ट्री के कर्मचारी मुफ्त में देखेंगे 'PK'   आईबीएन-7
आमिर की फिल्म 'पीके' फ्री में देखेंगे रिलायंस इंडस्ट्री के कर्मचारी   news india network
आज तक   
News track live   
सभी १६ समाचार लेख »   


पंजाब केसरी
   
तिहाड़ के कैदियों को मिलेगा बीमा कवर   
पंजाब केसरी
नई दिल्ली : तिहाड़ जेल के कैदियों को अब जीवन बीमा व दुर्घटना बीमा कवर की सुविधा मिलेगी। जेल प्रशासन ने इंडियन बैंक के साथ भागीदारी में जन-धन योजना के तहत कैदियों के बैंक खाते खोलने का फैसला किया है। योजना के तहत अपनी कैद की सजा के दौरान भी कैदियों को 1 लाख रुपए के दुर्घटना बीमा कवर व 30,000 रुपए के जीवन बीमा कवर की सुविधा मिलेगी। लगभग 4500 कैदियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इंडियन बैंक जेल के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराएगा।
तिहाड़ के कैदियों को जन धन योजना के तहत मिलेगी बीमा सुरक्षा   Nai Dunia
तिहाड कैदियों को भी मिलेगा प्रधानमंत्री जनधन योजना का लाभ   Aajsamaaj
जनधन योजना के तहत तिहाड़ के कैदियों को मिलेगा जीवन बीमा कवर   Zee News हिन्दी

सभी ९ समाचार लेख »   


इकनॉमिक टाइम्स
   
एक जनवरी तक बदल लें 500 और 1000 रुपये के नोट   
Live हिन्दुस्तान
देश में वर्ष 2005 से पहले छपे 500 और 1000 रुपए के नोटों को बदलने की अंतिम तिथि एक जनवरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा है कि 2005 से पहले छपे इन नोटों को अगले वर्ष एक जनवरी तक बदला जा सकता है। केंद्रीय बैंक ने अब तक 52,855 करोड़ रुपये मूल्य के 144.66 करोड़ कटे-फटे नोटों को बदला है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि जाली नोटों को प्रचलन में आने से रोकने के उद्देश्य से 2005 के बाद छापे गए नोटों में सुरक्षा के पर्याप्त उपाय किए गए हैं जिससे इनका परिचालन जारी रहेगा और ग्राहक किसी भी प्रकार के लेनदेन में इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। आरबीआई ने इस वर्ष 22 जनवरी को ऐसे नोटों को एक अप्रैल से ...

जल्द बदल लें 2005 से पहले के नोट   दैनिक जागरण
अब 1 जनवरी तक बदलें 2005 से पहले के नोट   इकनॉमिक टाइम्स
एक जनवरी तक ही बदले जा सकेंगे 500 और एक हजार रूपये के नोट   देशबन्धु
Zee News हिन्दी   
सभी २१ समाचार लेख »   


ABP News
   
भारत में बनेंगे न्यूयॉर्क के ग्रैंड सेंट्रल जैसे रेल स्टेशंस   
नवभारत टाइम्स
भारत में 2017 तक न्यूयॉर्क के ऐतिहासिक ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल या पेरिस के फेम्ड गैरेड' अस्टर्लिट्ज टर्मिनस की तर्ज पर पांच या छह टॉप क्लास रेलवे स्टेशंस होंगे। यह बात रेलवे बोर्ड के एक टॉप ऑफिसर ने कही है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अरुणेंद्र कुमार ने बताया, 'अगले दो-तीन सालों में हमें देश के पांच या छह जगहों पर बेहतरीन चीजें देखने को मिलनी चाहिए...यह दुनिया के कुछ दूसरे शानदार स्टेशनों की तर्ज पर होगा। अगर आप न्यूयॉर्क सेंट्रल या गैरेड' अस्टर्लिट्ज पर जाते हैं तो यहां आपको मॉल जैसी वर्ल्ड क्लास फैसिलिटीज मिलती हैं।' कुमार ने बताया कि प्रोजेक्ट्स पर जल्द काम शुरू हो जाएगा ...

भारत में न्यूयार्क ग्रैंड सेंट्रल जैसे बनेंगे 5-6 रेलवे स्टेशन   दैनिक जागरण
भारत में बनेंगे न्यूयार्क के ग्रैंड सेंट्रल सरीखे रेलवे स्टेशन   Zee News हिन्दी
भारत में बनेंगे न्यूयॉर्क जैसे रेलवे स्टेशन   Webdunia Hindi

सभी ८ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
...तो मारन नहीं रहेंगे स्पाइजेट के मालिक   
नवभारत टाइम्स
वित्तीय संकट से जूझ रही एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट के मालिक बदल सकते हैं। इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, भारतीय और विदेशी निवेशक एयरलाइंस की वित्तीय स्थिति की जांच कर रहे हैं। अगर ये निवेशक विमानन कंपनी में 1,200 करोड़ रुपये का निवेश कर हिस्सेदारी लेने को राजी हो जाते हैं, तो इसमें मैनेजमेंट की स्थिति बदल सकती है। कुछ दिन पहले कंपनी की सभी उड़ानें रद्द होने के बाद स्पाइसजेट ठप होने के कगार पर पहुंच गई थी। उस समय एयरलाइंस के मूल प्रवर्तक अजय सिंह ने अन्य निवेशकों के साथ विमानन कंपनी में फिर से निवेश की इच्छा जताई। सूत्रों ने बताया कि एयरलाइंस में हिस्सेदारी लेने के ...

स्पाइसजेट में ''स्‍वमित्‍व'' परिवर्तन की स्थिति   प्रभात खबर
स्पाइसजेट में बदल सकता है `स्वामित्व'   Veer Arjun
स्पाइसजेट के 'स्वामित्व' में हो सकता है फेरबदल   Zee News हिन्दी
Sanjeevni Today   
ABP News   
सभी २२ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
2015 तक देश में होंगे डेढ़ करोड़ 4जी उपभोक्ता   
दैनिक जागरण
नई दिल्ली। चौथी पीढ़ी की मोबाइल सेवाओं यानी 4जी पर अनुमान और आंकड़े आने लगे हैं। माना जा रहा है कि अगले साल से कई ऑपरेटर इनकी पेशकश की होड़ में उतर जाएंगे। सलाहकार फर्म पीडब्ल्यूसी की मानें तो देश में दिसंबर, 2015 तक 4जी मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या एक से डेढ़ करोड़ हो जाएगी। अगले साल भारतीय दूरसंचार क्षेत्र के लिए अपने अनुमान जाहिर करते हुए पीडब्ल्यूसी इंडिया ने कहा कि प्रतिस्पर्धी मूल्य, बेहतर नेटवर्क अनुभव व सस्ते स्मार्टफोनों के चलते 4जी उपभोक्ताओं की संख्या में यह बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। पीडब्ल्यूसी लीडर (टेलीकॉम) अर्पिता पाल अग्रवाल ने कहा कि 2015 ...

दिसंबर 2015 तक देश में होंगे डेढ करोड़ 4जी उपभोक्ता : PWC   प्रभात खबर
'दिसंबर, 2015 तक देश में एक से डेढ़ करोड़ 4जी उपभोक्ता होंगे'   Jansatta

सभी १० समाचार लेख »   


Nai Dunia
   
श्रीनगर रक्षा भूमि घोटाला मामला : सीबीआइ जल्द दायर करेगी अंतिम रिपोर्ट   
प्रभात खबर
नयी दिल्ली : सीबीआइ श्रीनगर एयरपोर्ट के नजदीक स्थित जमीन की बिक्री में कथित अनियमितताओं के मामले में अंतिम रिपोर्ट जल्द दायर करेगी. मामले की जांच लगभग पूरी कर ली गयी है. पूर्व रक्षा संपदा अधिकारी अजय चौधरी एवं अन्य पर करोड़ों रुपये की कीमतवाली जमीन को बेचने और अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने में अनियमितता का आरोप हैं. इसे अंतिम रिपोर्ट में शामिल किया जायेगा. सूत्रों ने कहा कि रिपोर्ट को विधि विभाग की सलाह के अनुरूप एक आरोप पत्र या अंतिम रिपोर्ट के रूप में एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारियों और विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जायेगा. चौधरी वर्ष 1997 के बैच के रक्षा ...

श्रीनगर रक्षा भूमि घोटाला में सीबीआई जल्द दायर करेगी अंतिम रिपोर्ट   Nai Dunia
श्रीनगर रक्षा भूमि घोटाला मामला: सीबीआई जल्दी ही दायर करेगी अंतिम रिपोर्ट   Live हिन्दुस्तान
श्रीनगर रक्षा भूमि घोटाला:सीबीआई जल्द दायर करेगी अंतिम रिपोर्ट   Bhasha-PTI

सभी १२ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言