2014年12月19日 星期五

2014-12-20 भारत (India) और सुर्खियां


Live हिन्दुस्तान
   
झारखंड लाइव: कहीं सास-बहू, तो कहीं मां-बेटी ने एक साथ किया मतदान   
Live हिन्दुस्तान
झारखंड विधानसभा के पांचवें और आखिरी चरण का मतदान आज हो रहा है। इस चरण में संताल परगना की 16 सीटों पर मतदाता अपना नुमाइंदा चुनने के लिए तैयार हैं। संताल परगना राज्य की राजनीति का केंद्र है। यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रतिष्ठा दांव पर है। प्रशासन के स्तर पर चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुल 208 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनकी किस्मत का फैसला 36.62 लाख मतदाता करेंगे। इनके लिए कुल 4,418 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें और आखिरी दौर में वोट की चोट देने के लिए संताल परगना इलाके में जबरदस्त जोश देखा जा रहा है। दुमका में सुबह से ही ...

झारखंड की 16 और जम्मू-कश्मीर की 20 सीटों पर अंतिम दौर का मतदान जारी   आज तक
LIVE: झारखंड व जम्मू कश्मीर में अंतिम चरण का मतदान शुरू   दैनिक जागरण
झारखंड और जम्मू-कश्मीर में कड़ी सुरक्षा के बीच आखिरी दौर का मतदान जारी   एनडीटीवी खबर
Oneindia Hindi   
ABP News   
अमर उजाला   
सभी ७४ समाचार लेख »   


आईबीएन-7
   
पेशावर हमले से गुस्साए पाकिस्तान ने दो आतंकियों को दी फांसी, 8 और कतार में   
आज तक
पेशावर हमले से गुस्साई पाकिस्तान सरकार ने सजायाफ्ता आतंकियों को फांसी चढ़ाना शुरू कर दिया है. दो खूंखार आतंकियों अकील उर्फ डॉ. उस्मान और अरशद महमूद को शुक्रवार रात 9 बजे फैसलाबाद जेल में सजा-ए-मौत दे दी गई. गौरतलब है कि पेशावर के आर्मी स्कूल में 16 दिसंबर को पाकिस्तानी तालिबान के आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें 132 मासूम बच्चों की मौत हो गई थी. इसके बाद आतंकियों पर सख्ती दिखाते हुए पाकिस्तान सरकार ने फांसी की सजा पर लगी 6 साल पुरानी रोक हटा ली थी. पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने आतंकी की तस्वीर के साथ 'गो टू हेल' (नरक में जाओ) लिखकर ट्वीट किया ...

आतंक पर सख्त पाक,फांसी पर लटकाए 2 आतंकी   आईबीएन-7
सजा ए मौत पर प्रतिबंध हटाने के बाद पाकिस्तान में दो आतंकवादियों को फांसी   ABP News
पेशावर हमले के बाद जागा पाक, दो आतंकियों को फांसी पर लटकाया   khaskhabar.com हिन्दी
news india network   
Live हिन्दुस्तान   
Sahara Samay   
सभी ६७ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
देश के दुश्मन के खिलाफ सदन एकजुट   
नवभारत टाइम्स
पेशावर में कातिलाना हमले के तुरंत बाद ही मुंबई हमले के मुख्य अभियुक्त जकीउर रहमान लखवी को जमानत देने की लोकसभा ने एक स्वर में निंदा की है। शुक्रवार को सदन ने पाकिस्तान से मांग की कि वह अपनी अदालत के इस फैसले के खिलाफ अपील करे। सदन ने भारत सरकार से भी मांग की कि वह यह सुनिश्चत करवाए कि लखवी की जमानत रद्द हो। सदन की ओर से यह प्रस्ताव स्पीकर सुमित्रा महाजन ने रखा, जिसे सदन में सभी दलों ने अपना समर्थन दिया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लखवी की जमानत पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोकसभा की ...

निंदा प्रस्‍ताव रास में पारित, मोदी ने कहा पाक का फैसला मानवता के लिए सदमा   प्रभात खबर
आत्मघाती राह पर पाकिस्तान   दैनिक जागरण
लखवी जेल से नहीं छूटेगा   Live हिन्दुस्तान
एनडीटीवी खबर   
Business Standard Hindi   
Sahara Samay   
सभी २४४ समाचार लेख »   


एनडीटीवी खबर
   
भारतीय ही करेंगे ओबामा की सुरक्षा, अपनी 'बीस्ट' में सफर नहीं करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति   
एनडीटीवी खबर
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा जब कहीं जाते हैं, उनके साथ छह बख्तरबंद कैडिलाक गाड़ियां ज़रूर जाती हैं, लेकिन इस बार जब वह भारत आएंगे, वह अपनी 'ऑफिशियल' गाड़ी, यानि 'बीस्ट' से सफर नहीं करेंगे। 26 जनवरी की परेड में मुख्य अतिथि के रूप में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा राजपथ पर राष्ट्रपति डॉ प्रणब मुखर्जी के साथ उन्हीं की लिमोज़ीन में बैठकर आएंगे। भारतीय सुरक्षा तंत्र ने यह प्रस्ताव अमेरिकी एजेंसियों को भी भेज दिया है। एनडीटीवी इंडिया को मिली जानकारी के मुताबिक, अमेरिका से भारत आई ओबामा की एडवांस सिक्योरिटी टीम को भी बता दिया गया है कि चूंकि ...

ओबामा 27 जनवरी को आ सकते हैं आगरा   दैनिक जागरण
ओबामा से हाख मिलाएंगे अखिलेश, होगी यूपी में निवेश पर चर्चा   Patrika
अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा के भारत दौरे की वजह से निशाने पर दिल्ली, हाफिज करवा सकता है हमला   Zee News हिन्दी

सभी ४२ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
बड़बोले बयानों से नाराज मोदी ने दी पद छोड़ने की धमकी!   
नवभारत टाइम्स
हिंदुत्व और धर्मांतरण समेत विभिन्न मसलों पर विवादित बयानों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतने आहत हो गए कि पद छोड़ने की अप्रत्यक्ष धमकी दे दी। उन्होंने संघ नेताओं के साथ बैठक में नाराजगी जताते हुए यहां तक कह दिया कि मुझे पद का मोह नहीं है। इसके बाद ही संघ ने सरकार को ऐसे नेताओं और हिंदू संगठनों से सख्ती करने का ग्रीन सिग्नल दे दिया। राजस्थान के बीजेपी विधायक प्रह्लाद गुंजल को मोदी के सस्पेंड करने के आदेश के बाद यह माना जा रहा है कि मोदी ने इस तरह का आदेश देकर बड़बोले नेताओं को साफ संदेश दिया है। इससे पहले बीजेपी और संघ नेताओं के बीच इस तरह के बयानों को लेकर ...


और अधिक »   


Shri News
   
दिल्ली की सड़कों पर फिर से चलेंगे E-Rickshaw   
Shri News
नई दिल्ली (एसएनएन): दिल्ली में प्रतिबंधित ई-रिक्शा को फिर से दिल्ली की सड़कों पर चलने देने का महत्वपूर्ण विधेयक लोकसभा ने पास कर दिया है. साथ ही सरकार ने विपक्ष के इस आरोप को भी खारिज कर दिया कि जल्द होने जा रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव में लाभ उठाने के लिए सरकार ने इस विधेयक को पास कराया है. सरकार का कहना है कि यह संशोधन विधेयक केवल दिल्ली के ई-रिक्शों के लिए नहीं बल्कि देशभर के ई-रिक्शों के लिए है. मोटर यान संशोधन विधेयक 2014 पर हुई चर्चा में सड़क परिवन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इसमें केवल 2 मुख्य संशोधन हैं. पहला संशोधन यह है कि ई-रिक्शा चालकों को ड्राइविंग ...

ई-रिक्शा संबंधी विधेयक को लोकसभा की मंजूरी   Business Standard Hindi
ई-रिक्शा पर बड़ा फैसला, अब मिलेगा लाइसेंस   अमर उजाला
ई-रिक्शा संबंधी विधेयक को मंजूरी   Live हिन्दुस्तान

सभी २१ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
कोहरे की गिरफ्त में उत्तर भारत, मौतें भी   
दैनिक जागरण
नई दिल्ली, जागरण न्यूज नेटवर्क। देश के उत्तरी भूभाग में शीतलहर अपने चरम की ओर बढ़ रही है। गुरुवार देर रात शुरू हुए घने कोहरे का प्रकोप शुक्रवार दिन चढऩे तक जारी रहा। इससे ट्रेनों के संचालन पर काफी प्रभाव पड़ा। कुछ ट्रेनें तो 24-24 घंटे विलंब से गंतव्य को पहुंचीं जिससे यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। राजधानी सहित 100 ट्रेनें घंटों देरी से दिल्ली पहुंचीं। इस वजह से 27 ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा। हवाई यातायात भी काफी प्रभावित रहा। दिल्ली के आइजीआइ एयरपोर्ट पर सात उड़ानों को रद करना पड़ा जबकि 111 उड़ानों का संचालन देरी से हुआ। उत्तर प्रदेश में ...

कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल   अमर उजाला

सभी ९ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
रूसी लड़की को मिला बेंगलुरु के बच्चे का दिल   
नवभारत टाइम्स
कहते हैं जिंदगी लंबी नहीं बड़ी होनी चाहिए। कुछ ऐसा ही है बेंगलुरू के इस बच्चे के साथ जिसकी जिंदगी तो महज 2 साल 10 महीने की रही लेकिन उसका असर दूर तक रहेगा। इस बच्चे की मौत के बाद उसके अंगों ने कर्नाटक ही नहीं रूस तक किसी के जीवन में उजाला किया है। दिमागी बुखार के कारण ब्रेन डेड इस बच्चे का दिल एक घंटे से भी कम समय में चेन्नै पहुंचाया गया। यहां इस दिल को एक रूसी बच्ची को सफलतापूर्वक लगाया गया है। दिल को मणिपाल अस्पताल से 3 मिनट के अंदर एयरपोर्ट पहुंचाया गया। जहां प्लेन से दिल को चेन्नै के फोर्टिस अस्पताल में इसे ले जाया गया। आठ घंटे की सर्जरी के बाद इसे एक बच्ची को ...

सड़कों की धड़कन रोक बेंगलुरु से चेन्नई भेजा दिल   दैनिक जागरण
...और बच्चे को मिली धड़कन   Patrika
बच्‍चे का दिल, दो शहर थमे, फिर...   Nai Dunia

सभी ९ समाचार लेख »   


Sahara Samay
   
स्कूलों पर आतंकी हमलों से निपटने को दिशानिर्देश   
Sahara Samay
पेशावर में तालिबान की ओर से नरसंहार किए जाने की घटना के मद्देनजर स्कूलों को इस बारे में समग्र दिशानिर्देश जारी किए गए हैं कि आतंकी हमले की स्थिति से कैसे निपटना है. ऐहतियाती कदम, अपहरण की कोशिश की स्थिति में बच्चों, शिक्षकों एवं सुरक्षा कर्मचारियों के लिए अभ्यास, एकाएक गोलीबारी, बंधक बनाने के लिए हथियारबंद घुसपैठ और विस्फोटक हमलों से संबंधित मानक संचालन प्रक्रि या (एसओपी) जारी की गई. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि स्कूलों के प्रधानाध्यपकों से कहा गया है कि वे गृह मंत्रालय की ओर से तैयार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से वितरित इस मानक संचालन ...

सरकार ने स्कूलों पर आतंकी हमलों से निपटने को दिशानिर्देश जारी किए   एनडीटीवी खबर

सभी ३ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
आखिरकार पेश हुआ GST बिल   
नवभारत टाइम्स
विस, नई दिल्ली : पूरे देश में एक जैसा टैक्स सिस्टम लागू करने के लिए लंबे समय से अटका गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) बिल सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा में पेश कर दिया। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसे 1947 के बाद सबसे बड़ा आर्थिक सुधार कहा और बताया कि बजट सत्र में इस पर चर्चा होगी। इससे पहले, शुक्रवार को करीब 3 बजे जेटली ने राज्यसभा में कहा कि जीएसटी बिल को उच्च सदन में इस सत्र में नहीं, बजट सत्र में रखा जाएगा। इस पर सब हैरान हो गए। मगर अचानक 4:20 बजे जेटली ने जीएसटी का संवैधानिक संशोधन बिल लोकसभा में पेश कर दिया। सरकार को इतनी जल्दी थी कि उसने बिजनेस एडवाइजरी कमिटी को इसकी ...

जीएसटी विधेयक लोकसभा में पेश, अप्रत्यक्ष कर की एकल प्रणाली की राह खुली   प्रभात खबर
GST बिल पेश, एक कीमत पर उपलब्ध होगा समान   News track live
सुधारों की दिशा में बड़ा कदम, जीएसटी विधेयक संसद में पेश   दैनिक जागरण
Palpalindia   
Live हिन्दुस्तान   
सभी १०० समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言