2014年12月12日 星期五

2014-12-13 भारत (India) खेलकूद


बीबीसी हिन्दी
   
सेमीफ़ाइनल में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान   
बीबीसी हिन्दी
भुवनेश्वर में खेली जा रही पुरूष चैंपियंस ट्रॉफ़ी हॉकी चैंपियनशिप में शनिवार को सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले खेले जाएंगे. पहले सेमीफाइनल में जर्मनी का सामना पिछली पांच बार की चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया से होगा. दूसरे सेमीफाइनल में मेज़बान भारत का सामना पाकिस्तान से होगा. हॉकी की यह दो एशियाई धुरंधर टीमें इससे पहले इसी साल इंचियोन एशियाई खेलों के फ़ाइनल में भी भिड़ चुकी हैं. तब भारत ने टाईब्रेकर में पाकिस्तान को हराकर 16 साल बाद एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीता था.
आज होगा भारत-पाक में चैंपियंस ट्राफी का सेमीफाइनल   दैनिक जागरण
भारत-पाकिस्‍तान सेमीफाइनल मैच के सभी टिकट बिके   प्रभात खबर
चैंपियन्स ट्रॉफी सेमीफाइनल के सभी टिकट बिके   Webdunia Hindi
नवभारत टाइम्स   
एनडीटीवी खबर   
Live हिन्दुस्तान   
सभी ४४ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
ऐडलेड टेस्टः रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मैच   
नवभारत टाइम्स
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी ऐडलेड टेस्ट आखिरी दिन रोमांचक दौर में पहुंच गया है। पांचवे दिन का खेल शुरू होते ही ऑस्ट्रेलिया ने पारी घोषित कर दी और भारत 364 रन का लक्ष्य दिया है। टीम इंडिया को जीतने के लिए अभी 259 रन बनाने होंगे। मुरली विजय 47 और कप्तान विराट कोहली 25 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। भारत ने लंच तक दो विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं। मुरली विजय और कोहली के बीच अब तक तीसरे विकेट के लिए 47 रनों की अहम साझेदारी हुई है। विजय ने 121 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया है जबकि कोहली के 25 रनों में तीन चौके शामिल हैं। भारत के पास जीत हासिल करने के लिए अभी ...

भारत-आस्ट्रेलिया पहला टेस्ट 5वां दिन: आस्ट्रेलिया का स्कोर 290 रन   Sahara Samay
एडीलेड टेस्ट के पांचवां दिन : 364 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए भारत ने खोये दो विकेट, IND- 144/2   प्रभात खबर
एडिलेड टेस्ट Day 4: AUS को 363 की बढ़त   आज तक
आईबीएन-7   
ABP News   
सभी १४० समाचार लेख »   


एनडीटीवी खबर
   
ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप के लिए संभावित टीम भेजी, नामों का खुलासा नहीं किया   
Sahara Samay
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने अगले साल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले विश्व कप के लिये 12 टीमों के संभावित खिलाड़ियों के नाम जारी किये. सह मेजबान ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड ने संभावित सूची के खिलाड़ियों के नामों का खुलासा नहीं किया है हालांकि उन्होंने तय समयसीमा के तहत 30 खिलाड़ियों की सूची आईसीसी को सौंप दी थी. यह विश्व कप के 1975 में शुरूआत के बाद पहला टूर्नामेंट होगा जिसमें जावेद मियादाद (1975, 79, 83, 87, 92 और 1996) तथा सचिन तेंदुलकर (1992, 96, 99, 2003, 2007, 2011) में से कोई भी नहीं खेलेगा. इन दोनों ने रिकार्ड छह-छह टूर्नामेंट खेले हैं. श्रीलंका के ...

ऑस्ट्रेलिया ने भेजी विश्व कप के लिये संभावितों की लिस्ट, नहीं किया नामों का खुलासा   ABP News
वर्ल्ड कप 2015 के सबसे अनुभवी खिलाड़ी बन सकते हैं जयवर्धने और आफरीदी   एनडीटीवी खबर
आस्ट्रेलिया ने विश्व कप के लिए संभावित टीम भेजी, नामों का खुलासा नहीं किया   Veer Arjun
Dainiktribune   
Nai Dunia   
Patrika   
सभी ८ समाचार लेख »   


बीबीसी हिन्दी
   
एडिलेड: आख़िरी दिन की जंग   
बीबीसी हिन्दी
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड टेस्ट मैच में भारत पाँचवे दिन दूसरी पारी खेल रहा है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 290 रन बना कर पारी घोषित कर दी थी. पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 517 रन बनाए थे. जबकि भारत ने 444 रन. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर 363 रनों की बढ़त बनाई थी. मैच का स्कोर कार्ड देखें. शुक्रवार को डेविड वॉर्नर ने दूसरी पारी में भी शतक (102) ठोंका. उन्हें कर्ण शर्मा ने क्लीन बोल्ड किया. इससे पहले कर्ण शर्मा ने ही सलामी बल्लेबाज क्रिस रोजर्स को 21 रनों पर रोहित शर्म के हाथों कैच आउट कराया. डेविड वॉर्नर ने टेस्ट की पहली पारी में ...

कंगारू बल्लेबाजों ने चौथे दिन भी भारतीय गेंदबाजों को धुन डाला   दैनिक जागरण
भारत पहली पारी में 444 रन पर ऑल आउट, ऑस्ट्रेलिया को 73 रन की लीड   नवभारत टाइम्स

सभी ९ समाचार लेख »   


आज तक
   
एडिलेड टेस्ट LIVE: मुरली का पचासा, टीम इंडिया का संघर्ष जारी   
आज तक
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन शनिवार को टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने 364 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में मेहमान टीम ने लंच तक 2 विकेट पर 105 रन बना लिए थे. लंच के तुरंत बाद सलामी बल्लेबाज मुरली विजय पचासा पूरा किया. पहली पारी में भी पचासा जड़ने वाले मुरली ने 131 गेंद पर 3 चौके 1 छक्के की मदद से फिफ्टी पूरी की. PHOTO: एडिलेड टेस्ट Day 4: ... जब भिड़े वार्नर और एरोन. दूसरे छोर पर कप्तान विराट कोहली उनका अच्छा साथ निभा रहे हैं. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 65 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 73 रनों की बढ़त के साथ दूसरी ...

एडिलेड: भारत के सामने 364 रनों का लक्ष्यस्कोर   आईबीएन-7
एडिलेड टेस्ट: आठ विकेट बाकी भारत को जीत के लिए 227 रन की और दरकार   Patrika
364 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को लगे दो झटके   दैनिक जागरण
Webdunia Hindi   
एनडीटीवी खबर   
सभी १२ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
अंकिता और एमिली बनीं चैम्पियन   
Inext Live
LUCKNOW: आईटीएफ वीमेंस सर्किट टूर्नामेंट के डबल्स में शुक्रवार को अंकिता रैना (इंडिया) और एमिली वेबली स्मिथ (ग्रेट ब्रिटेन) की जोड़ी जहां चैम्पियन बनी, वहीं आज खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में अंकिता रैना के हारने के साथ ही सिंगल्स में भारतीय चुनौती खत्म हो गई. और पिछड़ गई. अवध जिमखाना क्लब में टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल रूस की अनासटासिाया कॉमार्डिना और सेकेंड सीडेड अंकिता रैना को उनके घर में हरा दिया. इस जीत के लिए अनासटासिया को खासी मेहनत करनी पड़ी. पहले सेट में अनासटासिया ने म्-ब् से जीत दर्ज की. दूसरे सेट में भी दोनों खिलाडि़यों ने खासी मेहनत की.
सेमीफाइनल में थम गया अंकिता का सफर   नवभारत टाइम्स
अंकिता एकल के सेमीफाइनल और युगल के फाइनल में   Live हिन्दुस्तान

सभी ८ समाचार लेख »   


Aajsamaaj
   
डेविड वार्नर ने इस साल पूरे किये 1000 टेस्ट रन   
Aajsamaaj
एडीलेड। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने आज भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में शतक के साथ ही इस साल 1000 टेस्ट रन पूरे कर लिये। वह इंग्लैंड के कप्तान एलेस्टेयर कुक (2012) के बाद एक कैलेंडर वर्ष में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले सलामी बल्लेबाज बन गये। वार्नर ने पहले टेस्ट के चौथे दिन पहले सत्र के खेल में यह उपलब्धि हासिल की। वह 166 गेंद में 102 रन बनाकर कर्ण शर्मा की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया। पिछली बार एक साल में 1000 से अधिक रन बनाने वाले आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज साइमन कैटिच थे जिन्होंने ...

वॉर्नर ने 2014 में 1000 टेस्ट रन पूरे किये   Live हिन्दुस्तान
2014 में 1000 टेस्ट रन पूरे करने वाले पांचवें बल्लेबाज बने वार्नर   Sanjeevni Today
वार्नर ने पूरे किए 1000 टेस्ट रन   Webdunia Hindi
Samachar Jagat   
सभी १३ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
प्रतिबंध बरकरार लेकिन सरिता को मिला पदक   
Live हिन्दुस्तान
इंचियोन एशियाई खेलों में पोडियम पर अपना कांस्य पदक ठुकराने वाली भारतीय महिला मुक्केबाज एल सरिता देवी पर अंतर्राष्ट्रीय मुककेबाजी महासंघ (आइबा) का प्रतिबंध बरकरार है लेकिन उन्हें उनका कांस्य पदक अब मिल गया है। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने सरिता को उनका कांस्यपदक प्रदान किया। आईओए के महासचिव राजीव मेहता आईओए कार्यालय में सरिता को यह कांस्य पदक सौंपा। सरिता ने एशियाई खेलों में 60 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता था। सरिता को सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की मुक्केबाज से हारका सामना करना पड़ा था। सरिता ने उनके साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए अगले दिन पोडियम ...

भारत की 14 महिला खिलाड़ी जिन्होंने 2014 में मचाई धूम   अमर उजाला
अंतत: सरिता देवी ने स्वीकारा पदक   प्रभात खबर
बॉक्सर सरिता देवी ने स्वीकार किया पदक   दैनिक जागरण
Palpalindia   
आज तक   
सभी ३३ समाचार लेख »   


Jansatta
   
नोबॉल पर विकेट को लेकर भिड़ गए वॉर्नर और एरॉन   
Jansatta
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले क्रिकेट टेस्ट में आज चिर परिचित आक्रामकता देखने को मिली जब नोबाल पर बोल्ड होने के बाद अंपायर द्वारा वापिस बुलाये गए डेविड वॉर्नर और वरुण एरॉन के बीच उस समय तीखी बहस हो गई। यह घटना 34वें ओवर की थी जब एरॉन को गेंद सौंपी गई थी। एरॉन ने दूसरे ओवर में वॉर्नर को बोल्ड कर दिया जो उस समय 66 रन पर खेल रहे थे। अंपायर ने हालांकि इसे नोबाल करार दिया जिससे वॉर्नर को जीवनदान मिल गया। वॉर्नर लौटे और मैदान के बीच विकेट का जश्न मना रहे एरॉन की तरफ घूरकर देखा। अगली गेंद उन्होंने छोड़ दी। इसके बाद वॉर्नर, एरॉन, शेन वॉटसन और शिखर धवन आपस में उलझ गए और अंपायर को ...

वॉर्नर और एरॉन में हुई कहासुनी, एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया-भारत सीरीज में गर्माया माहौल   Patrika
एडिलेड टेस्ट: एरॉन-वार्नर के बीच कहासुनी, टेस्ट श्रृंखला में आई गर्मी   पर्दाफाश
एडीलेड टेस्‍ट में भिड़े डेविड वार्नर और वरुण एरॉन, विराट ने कराया शांत   Inext Live
Nai Dunia   
सभी ११ समाचार लेख »   


Sahara Samay
   
पाकिस्तानी मुख्य चयनकर्ताओं ने चकिंग को लेकर आईसीसी पर सवाल उठाये   
Sahara Samay
पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता रहे इकबाल कासिम और सलाहुद्दीन अहमद ने आईसीसी के संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन वाले गेंदबाजों के परीक्षण की प्रक्रिया पर सवाल उठाए. पूर्व टेस्ट स्पिनरों और मुख्य चयनकर्ता रहे इकबाल और सलाहुद्दीन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के गेंदबाजों के वर्तमान प्रोटोकाल पर सवाल उठाये हैं और कहा कि इससे खिलाड़ियों का करियर और आजीविका का साधन बर्बाद हो रहा है. बायें हाथ के स्पिनर और पाकिस्तान की तरफ से 50 टेस्ट मैच खेलने वाले कासिम ने कहा कि आईसीसी क्रिकेट समिति को संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन वाले गेंदबाजों के परीक्षण की पूरी प्रक्रिया बदलनी चाहिए.
पाकिस्तानी मुख्य चयनकर्ताओं ने चकिंग को लेकर ICC पर उठाए सवाल   Zee News हिन्दी

सभी २ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言