2014年12月16日 星期二

2014-12-17 भारत (India) भारत


नवभारत टाइम्स
   
शिव यादव से उसके परिवार वाले भी गुस्से में   
नवभारत टाइम्स
27 साल की फाइनैंस एनालिस्ट से कैब में रेप के आरोप में तिहाड़ की जेल नंबर-1 में बंद ऊबर कैब ड्राइवर शिव कुमार यादव से 6 दिन बाद भी जेल में कोई मिलने नहीं आया है। यही नहीं, उसके परिवार के किसी भी मेंबर ने जेल में फोन करके उसकी सुध लेने की कोशिश भी नहीं की है। पता लगा है कि सोमवार रात शिव ठीक से सो नहीं पाया। इसकी वजह 70 साल के उन बुजुर्ग कैदी की खांसी रही, जोकि उसके सेल से छुटकारा पाना चाहता है। तिहाड़ जेल सूत्रों ने बताया कि बलात्कार के आरोप में 32 साल के शिव कुमार यादव को 11 दिसंबर को जेल नंबर-1 में बंद किया गया था। गुरुवार को उसका डीडीयू में भी री-मेडिकल कराने की वजह ...

Rapist शिवकुमार तिहाड़ जेल में करता है गंदी बात !   Shri News
रेपिस्ट शिव कुमार जेल में बुजुर्ग कैदी के साथ करता है गंदी बात   पर्दाफाश
जेल में 70 साल के बुजुर्ग कैदी से गंदी-गंदी बातें करता हैं रेपिस्‍ट ड्राइवर शिवकुमार   Oneindia Hindi
पंजाब केसरी   
सभी १६ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
धर्मांतरण का मुख्य आरोपी नन्दकिशोर अरेस्ट   
नवभारत टाइम्स
आगरा में धर्मांतरण के मुख्य आरोपी नन्दकिशोर वाल्मिकी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। एसएसपी शलभ माथुर ने यह जानकारी दी। एसएसपी के अनुसार 8 दिसंबर को वेदनगर में मुस्लिम परिवारों के धर्मांतरण का मुख्य आरोपी नंदकिशोर वाल्मिकी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस की 8 टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। कोर्ट ने भी उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर किया था। एसएसपी की मानें तो एसपी सिटी समीर सौरभ के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिस टीम ने आरोपी को अरेस्ट किया। उस पर 12 हजार रुपए का ईनाम भी रखा गया था। मंगलवार को प्रेसवार्ता में एसएसपी शलभ माथुर ने बताया ...

नंद किशोर गिरफ्तार, नहीं होगा अलीगढ़ में धर्मांतरण   Live हिन्दुस्तान
आगरा में धर्मांतरण प्रकरण का मुख्य आरोपी नंद किशोर गिरफ्तार   एनडीटीवी खबर
आगरा धर्मांतरण केस का मुख्य आरोपी अरेस्ट   आईबीएन-7
दैनिक जागरण   
बीबीसी हिन्दी   
Zee News हिन्दी   
सभी ४५ समाचार लेख »   


आज तक
   
उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, UP में पांच की मौत   
आज तक
उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान शून्य से कम पर पहुंचने के साथ ठंड का प्रकोप बढ़ गया है और इसके चलते उत्तर प्रदेश में पांच लोगों की मौत हो गई. साथ ही कोहरे की वजह से कई हिस्सों में यातायात तंत्र प्रभावित हुआ. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री जबकि अधिकतम 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शहर में सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में 13.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे के चलते हुए हादसों की वजह से पिछले 24 घंटे में पांच लोग मारे गए. कुशीनगर में दो लोग ठंड से मारे गए जबकि महाराजगंज, गाजीपुर और इटावा में एक-एक लोग मारे गए. राज्य के दूरदराज की जगहों पर ...

उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, UP में पांच की मौत   प्रभात खबर
दो-तीन दिन में पड़ेगी कोहरे की मार   दैनिक जागरण
आ गया कोहरे वाला मौसम   नवभारत टाइम्स
Nai Dunia   
Zee News हिन्दी   
अमर उजाला   
सभी ११० समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
मुझे अब भी आते हैं प्रेम पत्र, पत्‍नी को नहीं कोई एतराज : वेंकैया   
प्रभात खबर
नयी दिल्‍ली : सांसद मनोज तिवारी द्वारा गाये गाने 'वेंकैया जी आई लव यू' पर चुटकी लेते हुए वेंकैया नायडू ने आज सदन में कहा कि उन्‍हे कई लोग प्‍यार करते हैं. जवानी के दिनों से आज तक उनके चाहने वाले उन्‍हें प्रेम पत्र भेजते हैं और उनकी पत्‍नी इसका बुरा नहीं मानती है. संसदीय कार्यमंत्री के इन बातों से विभिन्‍न मुद्दों पर सदन के गहमा-गहमी का माहौन कुछ हल्‍का हो गया. नायडू ने कहा कि भोजपुरी गायक मनोज तिवारी इस हद तक चले गए कि उन्होंने यह गाना तक गा दिया, ''वेंकैयाजी आई लव यू.' उन्होंने कहा कि उन्हें इस गाने से कोई समस्या नहीं है. मेरी पत्नी आपके बारे में कोई गलत धारणा नहीं बनाएंगी, ...

वेंकैया बोले, 'मुझे अब भी आते हैं प्रेम पत्र'   दैनिक जागरण
मुझे अभी भी मिलते हैं प्रेम पत्र : वेंकैया नायडू   Zee News हिन्दी
मुझे अभी भी मिलते हैं प्रेम पत्र :नायडू   Bhasha-PTI

सभी ८ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
क्या रहा हिट, गूगल ने जारी की लिस्ट   
मनी कॉंट्रोल
गूगल ने अपनी जिटगिस्ट लिस्ट जारी कर दी है जिसमें ये बताया गया है कि इस साल लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च किया, आइए जानते हैं इस लिस्ट के बारे में। साल का वो वक्त आ गया है, जब हमें रिवाइंट मोड में जा कर ये देखना होता है कि ये साल कैसा रहा, और ये साल गूगल के हिसाब से बहुत ही हैपनिंग रहा है। मेरे पास इस वक्त है गूगल जिटगिस्ट, वो लिस्ट है जिससे ये अंदाजा लगता है कि हमने इस साल गूगल से क्या क्या पूछा, किस बारे में सर्च किया, क्या जानना सबसे ज्यादा पसंद किया। साल 2014, चुनावों का साल था, जाहिर सी बात है टॉप ट्रेडिंग सर्च में इलेक्शन 2014 तो नंबर 1 पर रहा ही, पर इसके अलावा ...

गूगल सर्च में नरेंद्र मोदी नंबर एक पर   प्रभात खबर
इस मामले में सनी लियोन ने पीएम मोदी को पछाडा   aapkisaheli.com
सबसे ज्यादा खोजे गए (लोकसभा चुनाव) नेताओं में मोदी शीर्ष पर   पंजाब केसरी
ABP News   
दैनिक जागरण   
Patrika   
सभी १६ समाचार लेख »   


ABP News
   
RSS ने अलीगढ़ में 'घर वापसी' कार्यक्रम रद्द किया   
आज तक
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक हिन्दुत्व समूह धर्म जागरण समिति ने 25 दिसंबर को तय अपना विवादित धर्मांतरण कार्यक्रम रद्द कर दिया, जिसके साथ इस मुद्दे पर कई दिनों से जारी गतिरोध आज खत्म हो गया. पहले खबर थी कि क्रिसमस के दिन 400 मुसलमानों का धर्मांतरण किया जाना था. संगठन के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश नौमान ने कहा, '25 दिसंबर को तय प्रस्तावित घर वापसी (धर्मांतरण समारोह) रद्द कर दिया गया है. उन्होंने हालांकि संगठन के अपने रुख से पलट जाने का कारण स्पष्ट नहीं किया. संगठन ने क्रिसमस के दिन 25 दिसंबर को एक स्थानीय कॉलेज में बड़े पैमान पर एक धर्मांतरण समारोह आयोजित करने की घोषणा की ...

हिन्दू संगठन ने क्रिसमस के दिन होने वाला धर्मांतरण कार्यक्रम रद्द किया   ABP News
क्रिसमस के दिन होने वाला धर्मांतरण कार्यक्रम रद्द   Sahara Samay

सभी ३ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
इतालवी मरीन्स को राहत नहीं   
नवभारत टाइम्स
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को हत्यारोपी दो इतालवी मरीन मैसिमिलियानो लातोर और सल्वातोर गिरोन की अर्जी खारिज कर दी। लातोर ने खराब सेहत के आधार पर इटली में रुकने की अवधि बढ़ाने और गिरोन ने क्रिसमस मनाने के लिए देश जाने की इजाजत मांगी थी। सुप्रीम कोर्ट के इनकार के बाद दोनों मरीनों को अपनी अर्जी वापस लेनी पड़ी। चीफ जस्टिस एचएल दत्तू की अगुआई वाली तीन जजों की बेंच ने कहा कि मुकदमा शुरू नहीं हुआ है। यहां तक कि आरोपपत्र भी दायर नहीं हुआ है। ऐसा दुनिया में कहीं नहीं होता, हमें खेद है। मरीनों की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सोली सोराबजी और के.टी.एस. तुलसी ने कहा कि यहां ...

इतालवी नौ सैनिकों की याचिकाओं पर सुनवाई से इनकार   देशबन्धु
सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराईं इटली के नौसैनिकों की अर्जियां   Nai Dunia

सभी १६ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
सादे समारोह में हुई रिंग सेरेमनी   
नवभारत टाइम्स
यहां मंगलवार को एक सादे समारोह में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की छोटी बेटी राजलक्ष्मी और एसपी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप यादव की रिंग सेरेमनी हो गई। आरजेडी सांसद प्रेम गुप्ता के घर पर हुए इस समारोह में परिवार के करीब 20 से 25 लोगों को बुलाया गया था। लालू और मुलायम के अलावा इस मौके पर नीतीश कुमार, यूपी के सीएम अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव, के. सी. त्यागी और परिवार के दूसरे सदस्य थे। तेज प्रताप यादव मैनपुरी से एसपी एमपी हैं। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, इस समारोह में जानबूझ कर बहुत कम लोगों को बुलाया गया। शादी फरवरी में होनी है।
26 फरवरी को होगी लालू की बेटी की शादी   प्रभात खबर
लालू की बेटी के फलदान में जुटे राजनीति के दिग्गज   दैनिक जागरण
लालू यादव की बेटी की गोदभराई करने दिल्ली पहुंचे मुलायम   Sahara Samay
आईबीएन-7   
अमर उजाला   
सभी ३६ समाचार लेख »   


अमर उजाला
   
तहखाने में रखी अलमारी तोडक़र 10 लाख की चोरी   
नवभारत टाइम्स
एस, सोनीपत : खरखौदा में एक हार्डवेयर की दुकान के तहखाने में रखी तिजोरी को तोड़कर चोर उसमें रखे 10 लाख रुपये चोरी कर ले गए। घटना के बाद से दुकानदारों में दहशत का माहौल है। चोर छत पर बनी मोमटी का शटर तोडक़र दुकान में दाखिल हुए थे और उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की तार को भी काट दिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। हसनगढ़ निवासी जयप्रकाश ने खरखौदा के मुख्य मार्ग पर गौरव मार्केट के साथ जेपी हार्डवेयर के नाम से दुकान कर रखी है। दुकान में उसने तहखाना बनाया हुआ है। मंगलवार सुबह जब वह आया तो देखा कि दुकान अस्त-व्यस्त है और तहखाने में रखे 10 लाख रुपये ...

तहखाने में रखी अलमारी से 10 लाख रुपए चोरी   पंजाब केसरी
तीन दुकानों से लाखों की चोरी   अमर उजाला

सभी ९ समाचार लेख »   


'भारत सिडनी जैसी स्थिति से निपट सकता है'   
नवभारत टाइम्स
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने मंगलवार को कहा कि भारत सिडनी बंधक जैसे संकट की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भारत की तैयारी निश्चित तौर पर बेहतर हुई है। पर्रिकर ने कहा कि हम सुधार कर रहे हैं और निश्चित तौर पर पहले की तुलना में तैयारी बेहतर हुई है। यह परिस्थिति पर निर्भर करता है, हर स्थिति अलग होती है। लेकिन मैं समझता हूं कि हम अच्छी तरह से तैयार हैं। गौरतलब है कि सोमवार को भारी हथियारों से लैस ईरानी मूल के एक नागरिक ने सिडनी में एक कैफे में कुछ लोगों को बंधक बना लिया था। बंधक संकट सोमवार रात तक खत्म हुआ, जब पुलिस ने वहां धावा बोला।

और अधिक »   

沒有留言:

張貼留言