2014年12月16日 星期二

2014-12-17 भारत (India) और सुर्खियां


आईबीएन-7
   
पाक में हमले के बाद दिल्ली के स्कूलों में हाई अलर्ट   
आईबीएन-7
पाकिस्तान। पाकिस्तान में स्कूल में हुए हमले के बाद भारत में भी कई शहरों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। खासकर राजधानी दिल्ली में तो दिल्ली पुलिस ने थानों को एडवाइजरी जारी कर अपने इलाके के स्कूलों पर कड़ी नजर रखने की हिदायत दी है। साथ ही स्कूल के आसपास सुरक्षा के इंतजाम करने को भी कहा गया है। पाकिस्तान के स्कूल में हमले से भारत की चिंता भी बढ़ गई है। माता पिता के दिमाग में भी एक शक सा पैदा हो गया है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अपनी सभी डीसीपी को स्कूलों के प्रिंसिपल से बात कर सुरक्षा उपायों पर चर्चा के लिए कहा है। सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वो ...

पेशावर में आर्मी स्कूल पर तालिबान का हमला, 132 बच्चों समेत 142 की मौत   एनडीटीवी खबर
स्कूलों में सुरक्षा पुख्ता करने में जुटी सरकार   दैनिक जागरण
पेशावर हमला ग़ैर-इस्लामी: अफ़ग़ान तालिबान   बीबीसी हिन्दी
Jansatta   
Zee News हिन्दी   
प्रभात खबर   
सभी २८१ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
दो-तीन दिन में पड़ेगी कोहरे की मार   
दैनिक जागरण
नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली में अब ठंड के साथ कोहरे की भी मार पड़ रही है। जिस तरह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है उसे देखते हुए कहा जा रहा है कि आगामी दिनों में कोहरा राजधानी को अपने आगोश में ले सकता है। मंगलवार को दिन की शुरुआत धुंध और कोहरे के साथ हुई। हालांकि, बाद में धूप खिलने से लोगों को कुछ हद तक ठंड से जरूर राहत मिली। दिसंबर में पहली बार पालम में दृश्यता का स्तर सुबह साढ़े पांच बजे घटकर 350 मीटर तथा सफदरजंग में घटकर 600 मीटर पहुंच गया। आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और कमी दर्ज की जा सकती है। जिस तरह दृश्यता का स्तर घट रहा है उससे ...

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, UP में पांच की मौत   आज तक
उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, UP में पांच की मौत   प्रभात खबर
आ गया कोहरे वाला मौसम   नवभारत टाइम्स
Nai Dunia   
Zee News हिन्दी   
अमर उजाला   
सभी १११ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
कोयला घोटाला: पूर्व PM मनमोहन सिंह का बयान दर्ज करने का CBI को निर्देश   
प्रभात खबर
नयी दिल्ली : विशेष अदालत ने कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले में तत्कालिन कोयला मंत्री से का बयान दर्ज करने को कहा है. कोयला घोटाला मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को खारिज करते हुए अदालत ने उद्योगपति कुमार मंगलम बिडला की कथित संलिप्तता वाले मामले में सीबीआई को निर्देश दिया कि वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, जिनके पास 2005 में कोयला मंत्रालय का प्रभार था, तथा अन्य के बयान दर्ज करे. मामले में दाखिल सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार करने से इनकार करते हुए विशेष सीबीआई न्यायाधीश भरत पाराशर ने कहा, ''मैंने और जांच के आदेश दिए हैं. मैं चाहता हूं कि अन्य ...

कोयला घोटाले में होगी मनमोहन सिंह से पूछताछ   Veer Arjun
कोयला घोटालाः मनमोहन सिंह से पूछताछ का आदेश   Live हिन्दुस्तान
कोयला घोटाला : कोर्ट ने सीबीआई को पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का बयान दर्ज करने कहा   एनडीटीवी खबर
लोकतेज   
इकनॉमिक टाइम्स   
दैनिक जागरण   
सभी ६५ समाचार लेख »   


Janwarta
   
लावा ने लॉन्च किया लंबे समय तक चलने वाली बैटरी वाला स्मार्टफोन   
Janwarta
नई दिल्ली : घरेलू हैंडसेट विनिर्माता लावा ने आज एक नया स्मार्टफोन- आइरिस फ्यूल 60 लॉन्च किया जिसमें लंबे समय तक चलने वाली बैटरी लगी है। इस रेंज की बैटरी में वाला लावा का यह दूसरा स्मार्टफोन है। जिसकी कीमत 8,888 रुपए है। लावा इंटरनेशनल के उपाध्यक्ष व उत्पाद प्रमुख नवीन चावला ने यहां संवाददाताओं को बताया, स्मार्टफोन लोगों के दैनिक जीवन का अहम हिस्सा बन गया है और बैटरी जल्दी जल्दी खत्म होना एक सिरदर्दी होती है। उन्होंने कहा कि आइरिस फ्यूल 60 में इस समया से छुटकारा मिलेगा। इसफोन में 5 इंच का एचडी आईपीएस डिसप्ले, 1.3 गीगाहट्र्ज का क्वाड कार प्रोसेर, 1जीबी रैम और ...

लावा ने नया स्मार्टफोन आइरिस फ्यूल 60 लॉन्च किया   Sanjeevni Today
लावा ने पेश किया नया स्मार्टफोन, कीमत 8888 रुपए   Webdunia Hindi
लावा ने पेश किया नया स्मार्टफोन   Business Standard Hindi
अमर उजाला   
Live हिन्दुस्तान   
सभी १९ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
क्या रहा हिट, गूगल ने जारी की लिस्ट   
मनी कॉंट्रोल
गूगल ने अपनी जिटगिस्ट लिस्ट जारी कर दी है जिसमें ये बताया गया है कि इस साल लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च किया, आइए जानते हैं इस लिस्ट के बारे में। साल का वो वक्त आ गया है, जब हमें रिवाइंट मोड में जा कर ये देखना होता है कि ये साल कैसा रहा, और ये साल गूगल के हिसाब से बहुत ही हैपनिंग रहा है। मेरे पास इस वक्त है गूगल जिटगिस्ट, वो लिस्ट है जिससे ये अंदाजा लगता है कि हमने इस साल गूगल से क्या क्या पूछा, किस बारे में सर्च किया, क्या जानना सबसे ज्यादा पसंद किया। साल 2014, चुनावों का साल था, जाहिर सी बात है टॉप ट्रेडिंग सर्च में इलेक्शन 2014 तो नंबर 1 पर रहा ही, पर इसके अलावा ...

गूगल सर्च में नरेंद्र मोदी नंबर एक पर   प्रभात खबर
इस मामले में सनी लियोन ने पीएम मोदी को पछाडा   aapkisaheli.com
सबसे ज्यादा खोजे गए (लोकसभा चुनाव) नेताओं में मोदी शीर्ष पर   पंजाब केसरी
ABP News   
दैनिक जागरण   
Patrika   
सभी १६ समाचार लेख »   


पंजाब केसरी
   
लक्ष्मण रेखा न लांघें भाजपा सांसद: मोदी   
पंजाब केसरी
नई दिल्ली: भाजपा सांसदों के विवादास्पद बयानों से नाराज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आज सख्त शब्दों में हिदायत दी कि वे अपनी वाणी में संयम रखें और अपने व्यवहार को ठीक करें क्योंकि किसी को भी लक्ष्मण रेखा पार करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। पार्टी सूत्रों के अनुसार मोदी ने आज पार्टी संसदीय दल की बैठक में कहा कि इन गैर-जरूरी बयानों से जहां सरकार और पार्टी की छवि धूमिल हो रही है, वहीं विपक्ष को एक होकर सरकार पर हमले करने के मौके मिल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पहले केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के एक अवांछित बयान के कारण संसद नहीं चल पाई। फिर एक अन्य ...

मोदी की चेतावनी, लक्ष्मण रेखा न लांघें बीजेपी सांसद   नवभारत टाइम्स
मोदी ने सांसदों को चेताया, न लांघे लक्ष्मण रेखा   Live हिन्दुस्तान
लक्ष्मण रेखा पार न करें सांसद   देशबन्धु
Jansatta   
Nai Dunia   
khaskhabar.com हिन्दी   
सभी २७ समाचार लेख »   


ABP News
   
RSS ने अलीगढ़ में 'घर वापसी' कार्यक्रम रद्द किया   
आज तक
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक हिन्दुत्व समूह धर्म जागरण समिति ने 25 दिसंबर को तय अपना विवादित धर्मांतरण कार्यक्रम रद्द कर दिया, जिसके साथ इस मुद्दे पर कई दिनों से जारी गतिरोध आज खत्म हो गया. पहले खबर थी कि क्रिसमस के दिन 400 मुसलमानों का धर्मांतरण किया जाना था. संगठन के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश नौमान ने कहा, '25 दिसंबर को तय प्रस्तावित घर वापसी (धर्मांतरण समारोह) रद्द कर दिया गया है. उन्होंने हालांकि संगठन के अपने रुख से पलट जाने का कारण स्पष्ट नहीं किया. संगठन ने क्रिसमस के दिन 25 दिसंबर को एक स्थानीय कॉलेज में बड़े पैमान पर एक धर्मांतरण समारोह आयोजित करने की घोषणा की ...

हिन्दू संगठन ने क्रिसमस के दिन होने वाला धर्मांतरण कार्यक्रम रद्द किया   ABP News
क्रिसमस के दिन होने वाला धर्मांतरण कार्यक्रम रद्द   Sahara Samay

सभी ३ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
डीडीए आवासीय योजना: 25 तक जमानत राशि लौटाने का आदेश   
दैनिक जागरण
नई दिल्ली [राज्य ब्यूरो]। आवासीय योजना-2014 में असफल रहे आवेदकों की जमाराशि लौटाने के लिए डीडीए ने बैंकों को 25 दिसंबर तक का समय दिया है। डीडीए के उपाध्यक्ष बलविंदर कुमार ने बैंकों के प्रबंधकों से कहा है कि असफल आवेदकों को जमानत राशि लौटाने की प्रक्रिया 18 दिसंबर तक शुरू कर दी जाए। जिससे निर्धारित समयसीमा के भीतर असफल आवेदकों के बैंक अकाउंट में यह राशि जमा हो सके। ड्रा के समय ही कुमार ने एक महीने के भीतर जमा राशि लौटाने का आश्वासन दिया था। मगर अभी तक अनेक लोगों के बैंक खाते में पैसा नहीं पहुंचा है। जिस पर डीडीए ने बैंकों को चेतावनी दी है और उनसे कहा है कि हल ...

डीडीए: 24 दिसंबर तक होगा पैसा वापस   नवभारत टाइम्स

सभी ६ समाचार लेख »   


एनडीटीवी खबर
   
सिडनी बंधक संकट का अंत, तीन लोग मारे गए, दो भारतीय सुरक्षित   
एनडीटीवी खबर
सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के मुख्य शहर सिडनी के एक लोकप्रिय कैफे में एक बंदूकधारी द्वारा 17 लोगों को बंधक बनाए जाने से जुड़ा संकट आखिरकार 17 घंटों के बाद पुलिस की कार्रवाई के साथ खत्म हो गया। इस घटना में तीन लोग मारे गए, हालांकि दो भारतीय सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। न्यू साउथ वेल्स के पुलिस आयुक्त एंड्रयू पी स्किपियोन ने प्रांतीय प्रीमियर माइक बेयर्ड के साथ साझा संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 50 साल के बंदूकधारी हारून मोनिस तथा दो बंधक मारे गए हैं और करीब चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने एक बयान में कहा कि बंदूकधारी को गोली मारी गई और एक स्थानीय अस्पताल ले ...

16 घंटे बाद खत्म हुआ बंधक संकट, बंदूकधारी समेत 3 की मौत   दैनिक जागरण
सिडनी जैसी स्थिति से निबटने में भारत सक्षम : पर्रिकर   प्रभात खबर
सिडनी कैफे में थे बंधक, बाहर ले रहे थे Selfie   आज तक
चाइना रेडियो इंटरनेशनल   
Bhasha-PTI   
Zee News हिन्दी   
सभी २८८ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
मुझे अब भी आते हैं प्रेम पत्र, पत्‍नी को नहीं कोई एतराज : वेंकैया   
प्रभात खबर
नयी दिल्‍ली : सांसद मनोज तिवारी द्वारा गाये गाने 'वेंकैया जी आई लव यू' पर चुटकी लेते हुए वेंकैया नायडू ने आज सदन में कहा कि उन्‍हे कई लोग प्‍यार करते हैं. जवानी के दिनों से आज तक उनके चाहने वाले उन्‍हें प्रेम पत्र भेजते हैं और उनकी पत्‍नी इसका बुरा नहीं मानती है. संसदीय कार्यमंत्री के इन बातों से विभिन्‍न मुद्दों पर सदन के गहमा-गहमी का माहौन कुछ हल्‍का हो गया. नायडू ने कहा कि भोजपुरी गायक मनोज तिवारी इस हद तक चले गए कि उन्होंने यह गाना तक गा दिया, ''वेंकैयाजी आई लव यू.' उन्होंने कहा कि उन्हें इस गाने से कोई समस्या नहीं है. मेरी पत्नी आपके बारे में कोई गलत धारणा नहीं बनाएंगी, ...

वेंकैया बोले, 'मुझे अब भी आते हैं प्रेम पत्र'   दैनिक जागरण
मुझे अभी भी मिलते हैं प्रेम पत्र : वेंकैया नायडू   एनडीटीवी खबर

सभी ८ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言