2014年12月15日 星期一

2014-12-16 भारत (India) व्यवसाय


Nai Dunia
   
मगर महंगी हो रहीं कारें   
Nai Dunia
नई दिल्ली। गिरती महंगाई और सस्ते पेट्रोल व डीजल के बीच कार उद्योग उल्टी चाल चल रहा है। कार कंपनियां नए साल की शुरुआत कारों के दाम बढ़ाकर करने जा रही हैं। कंपनियों का कहना है कि घटती बिक्री से बढ़ रही लागत और डॉलर की मजबूती की वजह से उन्हें कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं। देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने सोमवार को वाहनों की कीमतों में 5,000 रुपये से 25,000 रुपये की बढ़ोतरी का एलान कर दिया है। मारुति ने भी कहा है कि वह अगले महीने मूल्य वृद्धि पर फैसला करेगी। फॉक्सवैगन, फोर्ड समेत कुछ अन्य कार कंपनियां भी अपने वाहनों को महंगा करने को लेकर गंभीर हैं। जाहिर है ...

जनवरी से महंगी हो जाएंगी हुंडई, मारूति की कारें   khaskhabar.com हिन्दी
जनवरी से महंगी हो जाएंगी मारुति, हुंडई की कारें   Dainiktribune
जनवरी से 25000 तक महंगी होगी हुंदै की कारें,मारुति भी बढ़ाएगी दाम   Sahara Samay
Shri News   
Business Standard Hindi   
सभी १० समाचार लेख »   


आज तक
   
खुशखबरी, 2 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल   
आज तक
आम आदमी के पास एक बार फिर खुश होने की वाजिब वजह है. पेट्रोल और डीजल के दाम में 2-2 रुपये कम हो गए हैं. तेल की घटी कीमतें दिल्ली के अलावा बाकी राज्यों में भी सोमवार देर रात 12 बजे से लागू हो गई हैं. तेल की कीमतों पर तेल कंपनियों को अधिकार देने के बाद इस साल अब तक आठवीं बार तेल की कीमतों में कमी आई है. केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद अक्टूबर के बाद से डीजल के दाम चार बार घटाए गए हैं. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने आज ईंधन कीमतों में कटौती की घोषणा की. नई दरें आज मध्यरात्रि से लागू होंगी. दिल्ली में पेट्रोल अब 61.33 रुपये लीटर होगा. यह 44 माह का सबसे निचला स्तर है. अब तक ...

पेट्रोल व डीजल के दामों में एक बार फिर हुई कटौती   news india network
खुशखबरी! पेट्रोल, डीजल दो-दो रुपये सस्ता   प्रभात खबर
सोमवार की आधी रात से ही कम हुये डीजल और पेट्रोल के दाम   Palpalindia
नवभारत टाइम्स   
Live हिन्दुस्तान   
Business Standard Hindi   
सभी ४५ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
आशुतोष महाराज के अंतिम संस्कार पर रोक   
दैनिक जागरण
चंडीगढ़ [जासं]। आशुतोष महाराज के अंतिम संस्कार के मामले में हाईकोर्ट के दो जजों की बेंच ने पहले एकल बेंच के फैसले पर रोक लगा दी है। एकल बेंच ने अपने फैसले में पंजाब सरकार को निर्देश दिया था कि वह 15 दिसंबर तक आशुतोष महाराज का अंतिम सरकार कर अदालत को सूचित करे। अदालत के इस फैसले के खिलाफ दो जजों की खंडपीठ में अपील दायर की गई थी, जिसमें पंजाब सरकार, दिव्य ज्योति जागृत संस्थान और स्वयं को आशुतोष महाराज के बेटा बताने वाले दिलीप झा तीनों पार्टी हैं। इस अपील पर सुनवाई करते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के नवनियुक्त कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एसजे वजीफडार व जस्टिस ...

9 फरवरी तक नहीं होगा आशुतोष महाराज का अंतिम संस्कार   नवभारत टाइम्स
आशुतोष महाराज की अंत्येष्ठि पर रोक   ABP News
आशुतोष महाराज के अंतिम संस्कार पर लगी रोक   आईबीएन-7
अमर उजाला   
पंजाब केसरी   
सभी ३७ समाचार लेख »   


Jansatta
   
'10 करोड़ आधार बैंक अकाउंट्स से जुड़े'   
नवभारत टाइम्स
भारतीय विशेष पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने सोमवार को कहा कि 10 करोड़ आधार संख्याओं को बैंक खातों से जोड़ा जा चुका है, जिससे ये खाताधारक सरकारी योजनाओं के तहत सब्सिडी और बाकी लाभ उठा सकेंगे। यूआईडीएआई ने एक बयान में कहा कि सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन में एक नया रेकॉर्ड बनाया है। 10 करोड़ आधार संख्या को बैंक खातों से जोड़ा जा चुका है, जिससे ये लोग सरकारी सब्सिडी एवं अन्य भुगतान सीधे अपने बैंक खातों में प्राप्त कर सकेंगे। प्राधिकरण ने कहा कि आधार संख्या और एक बैंक खाते के बीच संबंध स्थापित होने से सरकार के लिए सही लाभार्थियों की पहचान करना और सीधे ...

'बैंक खातों से जोड़े गए 10 करोड़ आधार नंबर'   आज तक
दस करोड़ आधार सदस्य बैंक खातों से जुड़े   Worldnow
'दस करोड़ आधार संख्या बैंक खातों से जुड़े'   Jansatta
Live हिन्दुस्तान   
Zee News हिन्दी   
सभी १२ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
सब्सिडी छोड़ना है, ना बाबा ना...   
नवभारत टाइम्स
स्वेच्छा से सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर का इस्तेमाल छोड़ने वालों की संख्या 12,450 तक पहुंची है। देश में 15 करोड़ घरेलू रसोई गैस ग्राहकों की कुल संख्या का यह मात्र 0.008 प्रतिशत है। सरकार वर्ष 2012 से ही धनी वर्ग से स्वेच्छा से एलपीजी सब्सिडी छोड़ने का आग्रह करती आ रही है। सरकार चाहती है कि धनी लोग रसोई गैस पर सब्सिडी लेना बंद करें और केवल जरूरतमंदों को ही इसे उपलब्ध कराया जाए। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के सत्ता संभालने के कुछ ही दिन इस तरह की अपील दोहराई गई। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लोकसभा में बताया,'अब तक (8 दिसंबर 2014 को) 12,471 ग्राहकों ने ...

गैस सब्सिडी: आधार नंबर नहीं, बैंक खाता जरूरी   दैनिक जागरण
एलपीजी सब्सिडी के लिए आधार अनिवार्य नहीं, बैंक खाते से भी चलेगा काम : सरकार   एनडीटीवी खबर
एलपीजी सब्सिडी के लिए आधार जरूरी नहीं : सरकार   Zee News हिन्दी
Worldnow   
अमर उजाला   
Sahara Samay   
सभी २६ समाचार लेख »   


ABP News
   
सचमुच मर गई मारक महंगाई?   
नवभारत टाइम्स
सरकारी आंकड़े बताते हैं कि थोक दामों से जुड़ी महंगाई की दर नवंबर में शून्य रह गई। यानी पिछले साल नवंबर के मुकाबले इस नवंबर में दाम नहीं बढ़े। सब्जियों और पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने का बड़ा रोल रहा। इससे पहले जुलाई 2009 में यह शून्य से भी 0.3 प्रतिशत नीचे चली गई थी। तब दुनिया भर में मंदी की आहट थी। मौजूदा माहौल में औद्योगिक उत्पादन खस्ताहाल है, जिसमें तेजी लाने के लिए रिजर्व बैंक से ब्याज दरों में कटौती की आस बढ़ गई है, लेकिन वह महंगाई का हवाला देकर इस साल ऐसा करने से बचता रहा है। वैसे, रिजर्व बैंक अपनी नीति तय करते समय खुदरा बाजार के दामों पर गौर करता है, जो नवंबर में ...

शून्य पर आई थोक महंगाई   Business Standard Hindi
आंकड़ों में शून्य हुई महंगाई   दैनिक जागरण
0% पर आया थोक महंगाई दर का आंकड़ा   अमर उजाला
ABP News   
आईबीएन-7   
Sahara Samay   
सभी २६ समाचार लेख »   


आईबीएन-7
   
बाजार की सपाट चाल, जानें- कहां होंगे मालामाल!   
आईबीएन-7
नई दिल्ली। बाजार में आज दिन भर उतार चढ़ाव के साथ कारोबार देखा गया। सुबह गिरावट के साथ शुरू हुआ बाजार अब लगभग सपाट हो गया है। बाजार की सपाट चाल में भी कई ऐसे शेयर हैं जो निवेशकों को शानदार कमाई कराने की क्षमता रखते हैं। कौन से हैं ऐसे शेयर और किनमें निवेश बनाएगा आपको मालामाल, आइए जानते हैं। इक्विटीरश के कुणाल सरावगी का कहना है कि जेट एयरवेज का शेयर निवेशकों के लिए अच्छा शेयर नहीं है और इसमें निवेशकों को नई खरीदारी करने की सलाह नहीं है। अगर किसी को मौजूदा स्तर पर शेयर में मुनाफा हो रहा है तो उन्हें मुनाफा वसूली करनी चाहिए। भारती इंफ्राटेल में 300 रुपये का स्तर पार ...

बाजार की सपाट चाल, कहां होंगे मालामाल   मनी कॉंट्रोल

सभी ३ समाचार लेख »   


कोयला उत्पादक राज्यों को नहीं मिलेगी मुफ्त बिजली   
Business Standard Hindi
सरकार ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे कोयला उत्पादक राज्यों में नि:शुल्क बिजली संभवत: उपलब्ध नहीं करा पाएगी क्योंकि इससे औद्योगिक गतिविधियों पर नकारात्मक प्रभाव आ सकता है। बिजली मंत्री पीयूष गोयल ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को बताया, 'प्रमुख कोयला धारक राज्य ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ द्वारा कोयला खनन और कोयला आधारित विद्युत उत्पादन के संबंध में अपनी नकारात्मक बाह्य चिंताओं को जाहिर किया है तथा विद्युत उत्पादनकर्ता राज्यों एवं विद्युत उत्पादन पर लगाए गए शुल्क के बराबर मुआवजे की मांग कर रहे हैं।' इस संदर्भ में योजना आयोग ने राज्यों को ...


और अधिक »   


अधिक ब्याज दर का फायदा उठाने के लिए अभी करें इनवेस्टमेंट   
नवभारत टाइम्स
रिजर्व बैंक ने दिसंबर में हुई मॉनेटरी पॉलिसी रिव्यू मीटिंग में इंटरेस्ट रेट में कटौती नहीं की, लेकिन इसके बावजूद कुछ बैंक डिपॉजिट रेट कम कर रहे हैं। आगे चलकर दूसरे बैंक भी डिपॉजिट रेट्स घटाएंगे। इंटरेस्ट रेट में कटौती से पहले आपको अभी वाले रेट्स पर इनवेस्टमेंट लॉक करना चाहिए। कुछ बैंक अभी भी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर 9 पर्सेंट का ब्याज ऑफर कर रहे हैं। सीनियर सिटिजंस यानी 60 साल से ऊपर के लोगों के लिए रेट इससे 0.25-0.50 पर्सेंट अधिक है। अगर आपके पास एफडी के लिए एकमुश्त रकम नहीं है तो आपको लॉन्ग टर्म रेकरिंग डिपॉजिट को चुनना चाहिए। बैंक 10 साल तक के लिए रेकरिंग डिपॉजिट की ...


और अधिक »   


Live हिन्दुस्तान
   
2018 तक दस में 9 फोन होंगे स्मार्टफोन   
Live हिन्दुस्तान
शोध कंपनी गार्टनर के अनुसार उभरते बाजारों में अच्छी वृद्धि के कारण स्मार्टफोन की बिक्री इस साल जुलाई-सितंबर तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़ी। गार्टनर के अनुसार स्मार्टफोन की तेजी से बढ़ती बिक्री तथा बेसिक फोन को लेकर घटते रुझान को देखते हुए 2018 तक हर 10 में 9 फोन स्मार्टफोन होंगे। गार्टनर का अनुमान है कि स्मार्टफोन की बिक्री 2014 में 1.2 अरब इकाई पहुंच जाएगी। गार्टनर की शोध निदेशक आर कोजा ने कहा कि बेसिक फोन की बिक्री 2014 की तीसरी तिमाही में 25 प्रतिशत घटी जबकि दूसरी तरफ स्मार्टफोन की बिक्री 20.3 प्रतिशत बढ़कर 30.1 करोड़ पहुंच गयी। बाजार में सैमसंग का दबदबा बना हुआ है ...

स्मार्टफोन की बिक्री 30.1 करोड़ पार   Rajasthan Patrika

सभी ५ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言