2014年12月6日 星期六

2014-12-07 भारत (India) भारत


प्रभात खबर
   
असेंबली में नेता विपक्ष पद कांग्रेस को मिले : शिवसेना   
नवभारत टाइम्स
शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे के महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता पद से इस्तीफा देने के बाद इस पद के लिए कांग्रेस और एनसीपी में घमासान मचा है। इस बीच शिवसेना ने कहा कि कांग्रेस को असेंबली में नेता विपक्ष पद से वंचित करना अनुचित होगा। शिवसेना के बीजेपी के साथ मतभेद खत्म होने और राज्य सरकार का हिस्सा बनने के बाद कांग्रेस और एनसीपी की नजरें विधानसभा में विपक्ष के नेता और विधानपरिषद के सभापति पद पर टिकी हैं। शिवसेना ने 'सामना' के संपादकीय में लिखा है, 'कानून के मुताबिक सबसे अधिक विधायक वाली दूसरी बड़ी पार्टी विधानसभा में विपक्ष के नेता पद का दावा कर सकती ...

कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष से वंचित करना अनुचित : शिवसेना   Zee News हिन्दी
महाराष्ट्र में अब नेता विपक्ष पद पर रार   Nai Dunia

सभी ६ समाचार लेख »   


आईबीएन-7
   
रुड़की में बम धमाका, स्कूली बच्चे की मौत   
नवभारत टाइम्स
उत्तराखंड के रुड़की में शनिवार को बम विस्फोट से एक बच्चे की मौत हो गई। धमाके की जगह से करीब 100 मीटर की दूरी पर डीएवी स्कूल मैदान में वीएचपी का शौर्य दिवस समारोह मनाया जा रहा था। इस समारोह में बीजेपी के विधायक संगीत सोम और साध्वी प्राची भी आई हुई थीं। संगीत सोम मुजफ्फरनगर दंगों के मामले में आरोपी हैं और उन्हें हाल ही में जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराई गई है। धमाके में घायल 2 अन्य छात्रों की भी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि कॉलेज के पास ही सेना का कैंप है। धमाका हादसा हो सकता है। पुलिस का कहना है कि बच्चे के बैग में बम था। पुलिस ने आशंका जताई कि सेना के ...

रुड़की में धमाका, छात्र की मौत   बीबीसी हिन्दी
रुड़की: स्कूल के पास धमाका,एक बच्चे की मौत   आईबीएन-7
रुड़की में स्कूल के पास बम विस्फोट, एक बच्चे की मौत   Live हिन्दुस्तान
Oneindia Hindi   
Zee News हिन्दी   
Inext Live   
सभी १७ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
दिल्ली में कैब ड्राइवर ने कथित रूप से किया 27 वर्षीय लड़की का बलात्कार   
एनडीटीवी खबर
नई दिल्ली: दिल्ली में एक 27 साल की लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की गुड़गांव की एक कंपनी में काम करती है और शुक्रवार की रात उसने एक प्राइवेट कैब कंपनी की कैब बुक की थी। घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है। महिला उस वक्त उत्तरी दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में स्थित अपने घर वापस आ रही थी। पुलिस ने पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के हवाले से बताया, 'शाम सात बजे अपनी शिफ्ट खत्म होने के बाद महिला अपने कुछ दोस्तों के साथ डिनर के लिए रेस्त्रां गई। उसके एक दोस्त ने उसे वसंत विहार तक छोड़ दिया, जहां से उसने इंद्रलोक जाने के लिए एक निजी कंपनी द्वारा ...

दिल्ली में एनालिस्ट युवती से कैब में दुष्कर्म   दैनिक जागरण
दिल्ली में महिला से कैब ड्राइवर ने किया रेप   नवभारत टाइम्स
दिल्ली में फाइनेंस कंपनी में कार्यरत महिला से कैब चालक ने किया बलात्कार   Zee News हिन्दी
अमर उजाला   
पंजाब केसरी   
सभी १२ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
SIT के घेरे में यादव सिंह   
नवभारत टाइम्स
यादव सिंह अब सुप्रीम कोर्ट की ओर से ब्लैक मनी पर गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) के घेरे में आ गया है। एसआईटी अब यादव सिंह के खि‌लाफ ब्लैक मनी के मामले पर नजर रखेगी और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के साथ मिलकर जांच को आगे बढ़ाएगी। यादव सिंह पर करीब 100 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति रखने का आरोप है। एसआईटी के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन ने सीबीडीटी के चेयरपर्सन अनीता कपूर के साथ शनिवार को यादव सिंह के खिलाफ ब्लैक मनी के मामले में अब तक जो जांच हुई है, उसकी समीक्षा की। सूत्रों के अनुसार एसआईटी ने सीबीडीटी से कहा है कि वह यादव सिंह के खिलाफ सर्च ऑपरेशन, ...

एसआइटी के निशाने पर भी आए यादव सिंह   दैनिक जागरण
अरबपति अफसर यादव सिंह के कारनामों की जांच करेगी एसआइटी   प्रभात खबर
नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी यादव सिंह अब SIT जांच के घेरे में   आज तक
Live हिन्दुस्तान   
सभी ११ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
अमित शाह की रैली में जाने की भाजपा कार्यकर्ता को मिली ऐसी सजा   
दैनिक जागरण
हुगली [जासं]। पश्चिम बंगाल में यूं तो राजनीतिक हिंसा नई बात नहीं है, लेकिन प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस व भाजपा के बीच यह बैर दिल दहलाने वाले मोड़ पर जा रहा है। इसी क्रम में हुगली जिले के बांसबेड़िया स्थित शिवपुर में एक भाजपा कार्यकर्ता के सीने पर तृणमूल समर्थकों ने सिगरेट से दागकर 'टीएमसी' लिख दिया। पीड़ित विष्णु चौधरी है बांसबेड़िया के 20 नंबर वार्ड का भाजपा अध्यक्ष है। पीड़ित ने बताया कि उसे इसलिए सजा दी गई, क्योंकि वह धर्मतल्ला के विक्टोरिया हाउस के पास गत 30 नवंबर को आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली में शामिल होने गया था।
जलती सिगरेट से भाजपा समर्थक के सीने पर लिख दिया टीएमसी   प्रभात खबर
भाजपा नेता के सीने पर सिगरेट से दाग कर लिखा टीएमसी   Rajasthan Patrika
शाह की रैली में जाने की सजा, सिगरेट से दागा!   आईबीएन-7
Patrika   
दैनिक भास्कर   
khaskhabar.com हिन्दी   
सभी १६ समाचार लेख »   


आईबीएन-7
   
सावधान! बरवाला आश्रम के रास्ते पर नूरमहल   
आईबीएन-7
नई दिल्ली। जालंधर का नूरमहल भी हिसार के बरवाला आश्रम के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। दिव्य ज्योति संस्थान में मौजूद आशुतोष महाराज के शिष्य भी रामपाल के आश्रम की तरह पुलिस से टकराने के मूड में हैं। इस आश्रम के लोग भी आम श्रद्धालुओं को अपने और पुलिस के बीच ढाल बनाने की कोशिश में है। ये खबर उन लोगों के लिए बेहद जरूरी है जो श्रद्धा की चादर लेकर जालंधर के नूरमहल में शीष झुकाते रहे हैं। आशुतोष महाराज के श्रद्धालुओं को ये जान लेना बेहद जरूरी है। आने वाली 12 और 13 दिसंबर को दिव्य ज्योति संस्थान में एक सत्संग होने जा रहा है। अगर आप इस संस्थान के सत्संग में शामिल होते रहे हैं ...

अंतिम संस्कार पर सस्पेंस बरकार,नूरमहल में सतलोक पार्ट-2 की तैयारी तो नहीं?   Palpalindia
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के मुख्य मार्ग पर पुलिस का पहरा   Nai Dunia
आशुतोष महाराज समाधि में हैं लीन : राजीव टंडन   दैनिक जागरण

सभी १४ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
रेलवे में मंत्रियों के 'दुर्घटनाग्रस्त' होने से चिंतित हैं निवेशक   
दैनिक जागरण
संजय सिंह, नई दिल्ली। जब दुर्घटना का अंदेशा हो तो भला कौन यात्री ट्रेन में बैठना चाहेगा? रेलवे में निवेश करने वाले देशी-विदेशी निवेशकों का कुछ ऐसा ही हाल है। वे रेलवे में तब तक निवेश नहीं करना चाहते जब तक कि नीतियों में निरंतरता और निर्णयों में एकरूपता का भरोसा नहीं हो जाता। यह तभी होगा जब सरकार की तरह मंत्री भी टिक कर काम करें, लेकिन रेलवे में तो ट्रेनों की तरह फिलहाल मंत्रियों के 'दुर्घटनाग्रस्त होने का क्रम भी जारी है। रेलवे में एक बार फिर से निवेश की कार्यशालाएं शुरू हो गई हैं। यह अलग बात है कि इस तरह की कई कार्यशालाएं पहले भी हो चुकी हैं, और उनका कोई प्रतिफल ...


और अधिक »   


Live हिन्दुस्तान
   
पीएम बोले, कश्मीर में आतंकियों ने किया भारत के लोकतंत्र पर हमला   
दैनिक भास्कर
नई दिल्ली. झारखंड के हजारीबाग में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल कश्मीर में हुई घटना किया। पीएम ने कहा कि आतंकियों ने कश्मीर में लोकतंत्र पर हमला करने की शर्मनाक कोशिश की थी जिसका हमारे जवानों ने मुंह तोड़ जवाब दिया। राष्ट्र की सेवा में अपना बलिदान देने वाले उन शहीदों को मैं नमन करता हूं। पीएम ने झारखंड के सपूत संकल्प शुक्ला को भी श्रद्धांजलि दी । झारखंड में भी बने मजबूत सरकार. मोदी ने कहा कि 30 साल के बाद केंद्र में एक मजबूत और स्थाई सरकार बनी है। मैं चाहता हूं कि झारखंड भी एक ऐसी ही स्थाई और मजबूत सरकार चुने और राष्ट्र निर्माण में ...

आतंकियों ने की लोकतंत्र पर हमले की कोशिशः मोदी   दैनिक जागरण
संकल्प की शहादत को याद रखेगा देश : नरेंद्र मोदी   प्रभात खबर
'संकल्‍प कुमार' समेत कश्‍मीर के आतंकी हमले में शहीदों को नमन: मोदी   Palpalindia
Zee News हिन्दी   
आज तक   
विस्फोट   
सभी ६१ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
योजना आयोग को बदलने की दिशा में पहली कोशिश, मुख्यमंत्रियों के साथ PM की बैठक   
आज तक
योजना आयोग को बदलने की पहली कोशिश आज होनी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिलेंगे. हालांकि, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पीएम की बैठक में शामिल नहीं होंगी. उनके नुमाइंदे के तौर पर अमित मित्रा बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी शामिल नहीं होंगे. केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद ही प्रधानमंत्री ने प्लानिंग कमीशन को बदलने की बात की थी. योजना आयोग की जगह 8 सदस्यों की टीम. पीएम आवास पर मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ यह बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी जिसमें नई सरकार ...

योजना आयोग पर PM करेंगे CM से मीटिंग   नवभारत टाइम्स
जरूरी विधेयकों को पारित कराने के लिए संसद का संयुक्त सत्र बुला सकती है सरकार   दैनिक भास्कर
मोदी आज मुख्यमंत्रियों से मिलेंगे, योजना आयोग के नये ढांचे पर होगी चर्चा   प्रभात खबर
Rajasthan Patrika   
सभी २४ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
बर्दवान ब्लास्ट का प्रमुख आरोपी गिरफ्तार   
नवभारत टाइम्स
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की मदद से बर्दवान ब्लास्ट मामले के प्रमुख संदिग्ध और आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश के कथित वित्त प्रबंधक शाहनूर आलम को असम के नलबाड़ी जिले से गिरफ्तार किया है। एनआईए ने उस पर पांच लाख रुपये का इनाम रखा था। कामरूप की अदालत ने उसे 14 दिन की पुलिस रिमांड पर दे दिया। टेलीफोन कॉल रेकार्ड और गिरफ्तार आरोपी साजिद से पूछताछ में आलम का नाम उभरने के बाद से एनआईए उसके पीछे लगी थी। एनआईए ने पिछले माह आलम की पत्नी को गिरफ्तार किया था लेकिन वह विस्फोट के बाद से फरार था। असम पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा ...

बर्दवान धमाके का मुख्य आरोपी शाहनूर आलम गिरफ्तार   दैनिक भास्कर
बर्दवान धमाके का आरोपी गिरफ्तार   Live हिन्दुस्तान
धमाके का एक और प्रमुख आरोपी गिरफ्तार   Rajasthan Patrika
प्रभात खबर   
सभी ३७ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言