2014年12月4日 星期四

2014-12-05 भारत (India) भारत


आईबीएन-7
   
आई कैंप में ऑपरेशन, 16 ने गवांई आंखों की रोशनी   
आईबीएन-7
अमृतसर। पंजाब के गुरदासपुर में 10 दिन पहले एनजीओ की तरफ से लगाए गए आई कैंप में ऑपरेशन के बाद 16 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। इस मामले के सामने आने के बाद पूरे पंजाब में हड़कंप मच गया है। बता दें कि इस आई कैंप में कुल 60 लोगों को मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था। जिन लोगों की आंखें गई हैं उनमें से 16 अमृतसर के हैं। जबकि लोगों का कहना है कि कुछ और लोग भी हैं जिनकी आंखों की रोशनी चली गई है। मोतिया बंद के ऑपरेशन के लिए ये आई कैंप 10 दिन पहले गुरदासपुर के घुमन गांव में लगा था। प्रशासन ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन डॉक्टर की तलाश की जा रही है जिन्होंने ऑपरेशन ...

पंजाब के गुरदासपुर में डॉक्टरों की लापरवाही से गई 60 लोगों की आंखों की रोशनी   आज तक
पंजाब में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 14 लोगों को दिखना हुआ बंद   एनडीटीवी खबर
आंखों की सर्जरी के बाद 60 मरीजों की गई रोशनी, डॉक्टर का अभी तक कोई सुराग नहीं   दैनिक भास्कर
Jansatta   
ABP News   
Webdunia Hindi   
सभी १९ समाचार लेख »   


एनडीटीवी खबर
   
नरेंद्र मोदी को था आभास, बीजेपी को मिलेगा 'वाइब्रैंट इंडिया' बनाने का अवसर : आडवाणी   
एनडीटीवी खबर
अहमदाबाद: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आभास था कि बीजेपी को 'वाइब्रैंट इंडिया' बनाने का अवसर मिलेगा। आडवाणी ने अहमदाबाद में एक सरकारी कार्यक्रम में कहा, नरेंद्रभाई को हमेशा यह आभास था कि 'वाइब्रैंट गुजरात' की तरह एक दिन हमें (बीजेपी को) 'वाइब्रैंट इंडिया' बनाने का अवसर मिलेगा। बीजेपी ने तब उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने का फैसला किया था और वह उस लाइन पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोगों ने विकास देखा है और राज्य नरेंद्र भाई के कारण आगे बढ़ा है। आडवाणी ने कहा, आप और आनंदीबेन ...

सरकारी कंपनियों को वाइब्रेंट गुजरात समिट में दिखी चमक   नवभारत टाइम्स
मोदी को आभास था कि बीजेपी को मिलेगा 'वाइब्रैंट इंडिया' बनाने का अवसर: आडवाणी   ABP News
मोदी को आभास था कि भाजपा को मिलेगा 'वाइब्रैंट इंडिया' बनाने का मौका   Sahara Samay
बिजनेस भास्कर   
सभी ७ समाचार लेख »   


एनडीटीवी खबर
   
महाराष्ट्र में फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार आज, शिवसेना के 10 मंत्री लेंगे शपथ   
एनडीटीवी खबर
मुंबई: महाराष्ट्र में 34 दिन पुरानी बीजेपी सरकार का आज पहला मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है और इस विस्तार की सबसे खास बात है शिवसेना का बीजेपी के साथ आना। शिवसेना के 10 मंत्री आज बीजेपी सरकार में शामिल होंगे। महाराष्ट्र सरकार के नए मंत्रियों का शपथग्रहण समारोह आज शाम 4 बजे विधान भवन में होगा। शिवसेना की तरफ से महाराष्ट्र सरकार में आज पांच कैबिनेट मंत्री और पांच राज्यमंत्री शपथ लेंगे। शिवसेना कोटे से कैबिनेट मंत्री बनने वालों के नाम हैं - सुभाष देसाई, दिवाकर रावते, एकनाथ शिंदे, रामदास कदम और डॉ दीपक सावंत। जो पांच राज्यमंत्री शपथ लेंगे वे हैं - रवींद्र वायकर, ...

महाराष्ट्र सरकार में आज शामिल होगी सेना, लेंगे 10 मंत्री शपथ   दैनिक जागरण
विपक्ष की कुर्सी छोड़ शिवसेना आज शामिल होगी सरकार में, 12 मंत्री लेंगे शपथ, नहीं मिलेगा डिप्‍टी सीएम का पद   प्रभात खबर
फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार आज, शिवसेना के 10 मंत्री लेंगे शपथ   पंजाब केसरी
Nai Dunia   
Dainiktribune   
Zee News हिन्दी   
सभी १४५ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
'आम आदमी' की बिजनेस क्लास पर बवाल   
नवभारत टाइम्स
खुद को 'आम आदमी' बताने वाले आम आदमी पार्टी के लीडर अरविंद केजरीवाल के बिजनेस क्लास में सफर करने के मामले ने गुरुवार की शाम को तूल पकड़ लिया। बीजेपी व अन्य विरोधी पार्टियों ने जहां इसे लेकर अरविंद केजरीवाल और आप पर सवाल उठाए, वहीं पार्टी नेताओं ने भी जवाबी हमला बोलते हुए सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लपेटे में ले लिया। पार्टी ने सफाई भी दी कि अरविंद के टिकट प्रायोजित हैं, वह अपने या जनता के पैसे से बिजनेस क्लास में नहीं गए हैं। शनिवार को दुबई में अरविंद केजरीवाल को वर्ल्ड ब्रैंड समिट की तरफ से एशिया के सबसे प्रभावशाली युवा नेता के अवॉर्ड से सम्मानित किया ...

बिजनेस क्लास में दुबई रवाना हुए 'आम आदमी' केजरीवाल, BJP ने उठाए सवाल   आज तक
अरविंद केजरीवाल बिजनेस क्लास से दुबई गए, भाजपा, कांग्रेस ने की आलोचना   एनडीटीवी खबर
महंगी हवाई यात्रा पर भाजपा ने केजरीवाल को घेरा   अमर उजाला
दैनिक भास्कर   
Rajasthan Patrika   
दैनिक जागरण   
सभी ७५ समाचार लेख »   


आज तक
   
सुकमा मुठभेड़: CRPF कांस्टेबल की सात घंटे तक खून बहने के बाद हुई मौत   
आज तक
छत्तीसगढ़ में माओवादी हमले में घायल सीआरपीएफ के एक कांस्टेबल के शरीर से सात घंटे तक खून बहता रहा और नौ किलोमीटर की दूरी घिसटते हुए चल कर तय करके आधार शिविर में पहुंचने के बाद उसकी मौत हो गई. इस घटना ने नक्सल विरोधी अभियान में घायलों को तेजी से निकालने की आवश्यकता की पोल खोल कर रख दी है. सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के गश्ती दल पर सोमवार को माओवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में 13 सीआरपीएफ कर्मियों की मौत हो गई. 26 वर्षीय कांस्टेबल दीपक कुमार की उस रात मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई. खौफनाक हमले के तीन दिन बाद यह बात सामने आई है कि कुमार ...

सुकमा मुठभेड़: सीआरपीएफ कांस्टेबल की सात घंटे तक खून बहने के बाद मौत हुई   ABP News
सुकमा मुठभेड़ : CRPF कांस्टेबल की सात घंटे तक खून बहने के बाद मौत हुई   Sahara Samay

सभी २ समाचार लेख »   


बीबीसी हिन्दी
   
वीआर कृष्णा अय्यर का निधन   
बीबीसी हिन्दी
प्रसिद्ध न्यायविद और भारत के सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश वीआर कृष्णा अय्यर का गुरुवार को निधन हो गया. वे सौ वर्ष के थे. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, "काबिल वकील, ख्यात न्यायविद, अतुलनीय दार्शनिक और सबसे बढ़कर एक अद्भुत इंसान. मैं उन्हें नमन करता हूँ." भारत के पूर्व क़ानून मंत्री और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता शांति भूषण ने बीबीसी हिन्दी से कहा, "मेरे विचार से जस्टिस कृष्णा अय्यर आज तक सुप्रीम कोर्ट में जितने भी न्यायाधीश हुए उनमें सबसे महान जज थे. क्योंकि उनका दिल इस देश के ग़रीबों के लिए धड़कता था. उनका बहुत तेज़ ...

पूर्व जस्टिस वीआर कृष्ण अय्यर का निधन   दैनिक भास्कर
SC के पूर्व न्यायाधीश कृष्ण अय्यर का निधन, PM ने जताया दुख   Oneindia Hindi
जज कृष्णा अय्यर के निधन पर मोदी ने जताई संवेदना   ABP News
Live हिन्दुस्तान   
Zee News हिन्दी   
सभी २० समाचार लेख »   


आईबीएन-7
   
साध्वी को माफ करे संसद: मोदी   
Live हिन्दुस्तान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के विवादास्पद बयान पर राज्यसभा में पहली बार बयान दिया। मोदी ने कहा,'मंत्री ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया, वह उचित नहीं है। मंत्री की पृष्ठभूमि हम सब जानते हैं, वे नई हैं, पहली बार सदन की सदस्य बनी हैं और उन्होंने माफी मांग ली है। मैं संसद से आग्रह करूंगा कि उन्हें माफ कर दें और देशहित में सदन की कार्यवाही चलने दें।' विपक्ष इस्तीफे पर अड़ा: विपक्ष ने प्रधानमंत्री के इस बयान को खारिज कर दिया। इस मुद्दे पर तीन दिनों से एकजुट विपक्ष अपनी मांग पर अड़ा है। विपक्ष ने कहा, 'जब तक साध्वी को बर्खास्त ...

विवादित मंत्री निरंजन ज्योति की जनसभा रद्द   देशबन्धु
दिल्ली में साध्वी से 'बचने' लगी बीजेपी, रैलियां रद्द   नवभारत टाइम्स
पीएम ने कहा माफ करो, विपक्ष बोला नहीं   दैनिक जागरण
Zee News हिन्दी   
आईबीएन-7   
ABP News   
सभी २४० समाचार लेख »   


आज तक
   
नक्सलियों ने दिया बड़े कांड को अंजाम, दो उपनिदेशक सहित चार का अपहरण   
आज तक
झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. झारखंड खनन विभाग के चार अधिकारियों का रोरो माइंस के पास से नक्सलियों ने अपहरण कर लिया है. एक दर्जन की संख्या में नक्सलियों ने हथियार के बल पर अपहरण की घटना को अंजाम दिया. चाईबासा एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है. एसपी नरेंद्र कुमार के अनुसार चार अधिकारियों का नक्सलियों ने रोरो के एस्बेस्टस खदान से अपराह्न करीब चार बजे अपहरण किया. रोरो का एस्बेस्टस खदान चाईबासा के निकट मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तहत है. अपहृत चार लोगों में दो उपनिदेशक हैं, जबकि दो लोग कर्मचारी हैं. ये लोग बंद पड़े रोरो ...

झारखंडः नक्सलियों ने किया दो उपनिदेशक सहित चार का अपहरण   Oneindia Hindi
उग्रवादियों ने दिन दहाड़े किया दो खान उपनिदेशक सहित चार को अगवा   प्रभात खबर
नक्सलियों ने किया दो खान उपनिदेशक समेत चार का अपहरण   दैनिक जागरण
Worldnow   
पंजाब केसरी   
Patrika   
सभी १३ समाचार लेख »   


Sahara Samay
   
6 घंटे तक बस डिपो पर रहा ताला   
नवभारत टाइम्स
यहां के थानाखुर्द की दो सगी बहनों की बहादुरी के मामले में नए मोड़ आने के बाद रोडवेज के कर्मचारियों ने सोमवार से सस्पेंड चल रहे ड्राइवर और कंडक्टर की बहाली की मांग को लेकर सुबह 6 बजे राज्य परिवहन के स्थानीय डिपो और बस अड्डे का गेट बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। एसडीएम ने दोपहर 12.22 बजे डिपो महाप्रबंधक की मौजुदगी में चालक परिचालक को अंडर जांच बहाल करने की घोषणा की। घोषणा के तुरंत बाद ड्राइवर और कंडक्टर हड़ताल खत्म कर अपनी अपनी बसों में सवारियां बैठाकर रवाना हो गए। शनिवार को रोहतक से सोनीपत आ रही राज्य परिवहन के सोनीपत डिपो की बस में थानाखुर्द की दो सगी बहनों का तीन युवकों ...

बस में पिटाई: लड़कियों को मिलने वाले सम्मान से पलटी सरकार, ड्राइवर-कंडक्टर बहाल   दैनिक भास्कर
बस चालक-परिचालक बहाल, जांच जारी रहेगी   पंजाब केसरी
सोनीपत में 4 घंटे चक्का जाम   Dainiktribune
आज तक   
सभी १४ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
मुंडे केस में सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट   
नवभारत टाइम्स
पूर्व केंद्रीय ग्रामीण मंत्री गोपीनाथ मुंडे एक्सिडेंट केस में सीबीआई ने चीफ मेट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट की अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में प्राइवेट कार के ड्राइवर को एक्सिडेंट के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। केस सुलझाने के लिए सीबीआई ने आईआईटी, दिल्ली की मदद ली है। कार एक्सिडेंट में गोपीनाथ मुंडे की मौत 3 जून को अरविंदो मार्ग चौक पर हुई थी। दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके तफ्तीश शुरू की थी, लेकिन बाद में यह केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया था। इन्वेस्टिगेशन में जुटी सीबीआई आईआईटी के एक्सपर्ट्स को लेकर मौके पर पहुंची। स्पेशल फरेंसिक ...

मुंडे की मौत महज हादसा   दैनिक जागरण
मुंडे की मौत मामले में सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट   Nai Dunia
मुंडे मौत मामले में ट्रैक्सी चालक के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल   प्रभात खबर

सभी ७ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言