2014年12月3日 星期三

2014-12-04 भारत (India) भारत

  दैनिक जागरण   
साध्वी निरंजन ज्योति को लेकर असहज हुई भाजपा  दैनिक जागरण
नई दिल्ली। अपने बयान से सड़क से संसद तक हंगामा खड़ा करने वालीं केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को लेकर दिल्ली प्रदेश भाजपा असहज हो गई है। विवाद और नहीं बढ़े, इसलिए बुधवार को उनका चुनाव प्रचार कार्यक्रम रद कर दिया गया। हालांकि, बृहस्पतिवार को वह 30 अन्य सांसदों के साथ फिर से विपक्षियों पर हमला बोलेंगी। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में हवा बनाने के लिए सांसद जनसभाएं कर रहे हैं। सोमवार को अभियान के पहले ही दिन साध्वी निरंजन चौधरी की अमर्यादित टिप्पणी से सियासी हंगामा मच गया। संसद में विपक्ष दो दिनों से साध्वी को बर्खास्त करने की मांग कर ...

साध्वी पर संसद में जंग   नवभारत टाइम्स
साध्वी को बर्खास्त नहीं करेगी सरकार   Jansatta
साध्वी निरंजन ज्योति के खिलाफ दिल्ली-कानपुर में शिकायत, इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष   आज तक
ABP News   
दैनिक भास्कर   
Live हिन्दुस्तान   
सभी 166 समाचार लेख »   

  आईबीएन-7   
शहीदों की शहादत का अपमान, कूड़े में फेंका गया सामान!  आईबीएन-7
रायपुर। नक्सलियों से लड़ते वक्त शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों की शहादत का अपमान हुआ है। रायपुर के अस्पताल में देश के इन वीर जवानों की वर्दी और जूते कूड़े के ढेर में फेंक दिए गए। इतना ही नहीं पोस्टमॉर्टम के दौरान भी ऐसी भयंकर लापरवाही हुई कि विसरा को कुत्ते नोचते हुए न्रुार आए। नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान की वर्दी का इस तरह अपमान होगा ये किसी ने सोचा भी नहीं होगा। वर्दी और जूते अस्पताल के बाहर कचरे में फेंके हुए थे। शहादत का ऐसा अपमान जिसे देखकर देश का सिर शर्म से झुक जाए। जिस अस्पताल में शहीदों का पोस्टमार्टम होता है उसके बाहर का हाल तो और भी बुरा है जिस ...

शहीदों की नाकद्री के साथ सियासत का खेल   Jansatta
शहीदों का अपमानः कचरे में मिली सुकमा के हमले शहीद CRPF जवानों की वर्दियों   Zee News हिन्दी
छत्तीसगढ़: शहीदों का अपमान, नक्सली हमले में मारे गए जवानों की वर्दी कचरे में मिली   आज तक
पंजाब केसरी   
Sahara Samay   
देशबन्धु   
सभी 13 समाचार लेख »   

  आईबीएन-7   
राहुल ने गोद लिया गांव,'स्कीम समझ नहीं आई'  आईबीएन-7
अमेठी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार की सांसद आदर्श ग्राम योजना पर सवाल उठाए हैं। राहुल ने कहा कि आदर्श गांव का आइडिया तो सही है लेकिन इसके लिए कोई पैसा क्यों नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि मुझे योजना की स्पष्टता समझ में नहीं आ रही है। राहुल ने कहा कि मेरा सवाल ये है कि एक सांसद के पास 700 गांव होते हैं। आदर्श गांव का आइडिया सही है लेकिन मेरा काम सबके विकास का है, न कि किसी एक गांव का। जो स्कीम चालू की गई है उसके लिए कोई पैसा नहीं दिया गया है। ये पहली बार है कि कोई स्कीम है पर पैसा नहीं दिया गया है। मुझे योजना की स्पष्टता समझ में नहीं आ रही है।
राहुल ने उठाए 'सांसद आदर्श ग्राम विकास योजना' पर सवाल   Jansatta
शाह के जवाब में प्रियंका को लाने की मांग   Live हिन्दुस्तान
राहुल को 'समझ' नहीं आई मोदी की सांसद आदर्श ग्राम योजना   नवभारत टाइम्स
आज तक   
Zee News हिन्दी   
पंजाब केसरी   
सभी 30 समाचार लेख »   

  एनडीटीवी खबर   
नए विवाद में घिरे मोदी के मंत्री कठेरिया, बिना पढ़ाए तनख्वाह लेने का आरोप  एनडीटीवी खबर
नई दिल्ली: मानव संसाधन विभाग के राज्यमंत्री प्रोफेसर राम शंकर कठेरिया एक और विवाद में घिर गए हैं। जाली डिग्री के आरोप के बाद उन पर नया आरोप लगा है। बिना पढ़ाए तनख्वाह लेने के आरोपों के मुताबिक, आगरा से सांसद चुने गए प्रो. कठेरिया डॉ. भीमराव यूनिवर्सिटी में पढ़ाते थे। मोदी सरकार के पहले विस्तार में उन्हें मंत्री बनाया गया। इसके बाद वह नवंबर में एक भी बार क्लास लेने नहीं गए, लेकिन इसके बदले तनख्वाह उन्होंने जरूर ली। समाजवादी पार्टी ने कहा है कि कठेरिया ने जो किया है, वह गैर-कानूनी है। वहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन कह रहा है कि मंत्री बनने के बाद कठेरिया की छुट्टी की ...

वेतन पर फंसे मोदी के मंत्री ने मांगी बिना वेतन छुट्टी   Nai Dunia
कठेरिया बिना क्लास लिए उठा रहे वेतन   आज तक

सभी 5 समाचार लेख »   

  एनडीटीवी खबर   
मुलायम सिंह यादव के घर पुराने जनता परिवार की बैठक, थर्ड फ्रंट बनाने की कवायद  एनडीटीवी खबर
दिल्ली में मुलायम सिंह यादव के घर पुराने जनता दल परिवार की बैठक होने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक मुलायम के घर होने वाली इस बैठक में नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, एचडी देवेगौड़ा और आईएनएलडी के दुष्यंत चौटाला भी शामिल होंगे। यह सारी कवायद गैर-बीजेपी और गैर-कांग्रेसी तीसरा मोर्चा बनाने की है। यह भी कहा जा रहा है कि इस मोर्चे का नेतृत्व करने के लिए मुलायम सिंह यादव का नाम सबसे आगे चल रहा है। वहीं अंग्रेजी अखबार 'हिन्दुस्तान टाइम्स' से जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा है कि पुराने जनता दल परिवार के फिर से एक होने की खबर को धर्मनिरपेक्ष पार्टियों की एकता के तौर पर ...

मुलायम के घर आज लालू और नीतीश की बैठक, मोदी से मुकाबले को महामोर्चा आज!   Zee News हिन्दी
जनता परिवार का महामिलन आज   नवभारत टाइम्स
मोदी सरकार के खिलाफ साझा मोर्चा बनाएगा पुराना जनता दल परिवार, मुलायम के घर जुटेंगे लालू, शरद, नीतीश और देवगौड़ा   ABP News
Live हिन्दुस्तान   
सभी 5 समाचार लेख »   

  आज तक   
वसंत कुंजः बंधक बना महीने भर रेप करता रहा MBA छात्र  आज तक
दिल्ली में 21 साल की एक लड़की को घर में बंधक बनाकर रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी एमबीए का छात्र है और लड़की से उसकी जान पहचान है. फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है. दरअसल, पीड़ित लड़की केरल की रहने वाली है. लड़की ने अपनी मां को किसी तरह फोन कर जानकारी दी कि एक लड़के ने महीने भर से उसे बंधक बना रखा है और रेप करता है. पीड़िता ने बताया कि आरोपी लड़के ने रेप का वीडियो बना रखा है और मुंह ना खोलने की धमकी देता है. इन सबके बीच एमबीए कर रहा आरोपी लड़का परीक्षा के सिलसिले में भोपाल गया हुआ था. इस बीच लड़की अपनी आपबीती मां को बताने में कामयाब हो गई, लिहाजा ...


और अधिक »   

  मनी कॉंट्रोल   
भारत की ग्रोथ सबसे तेज होगी: मुकेश अंबानी  मनी कॉंट्रोल
आने वाले 2 सालों में भारत दुनिया की सबसे तेज रफ्तार से ग्रोथ करने वाली इकोनॉमी होगी। यहां तक ग्रोथ के मामले में चीन भी हमसे पीछे रह जाएगा। ये बात कही है रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने। मुकेश अंबानी ने ये बात ब्राउन युनिवर्सिटी के एक आयोजन में कही। मुकेश अंबानी के साथ बैंक ऑफ अमेरिका के चेयरमैन ब्रायन मोयनीहान भी थे। दोनों कॉरपोरेट लीडर से बात की सीएनबीसी-टीवी18 की मैनेजिंग एडिटर शिरीन भान ने। मुकेश अंबानी के मुताबिक 2014 देश के लिए ऐतिहासिक साल था। देश में 30 सालों बाद एक पार्टी की सरकार बनी है और इस राजनीतिक स्थिरता का बड़ा फायदा मिलेगा।
जल्द चीन को पीछे छोड़गा भारत: मुकेश अंबानी   आईबीएन-7

सभी 2 समाचार लेख »   


सीवीसी ने भ्रष्टाचार के मामलों की जल्द  Nai Dunia
नई दिल्ली। भ्रष्ट अधिकारियों को अब जल्दी दंडित किया जा सकेगा। खासकर सार्वजनिक क्षेत्र और बैंकों के बड़े अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों की जांच की प्रक्रिया में तेजी आए इसके लिए केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने अपने नियमों में ढील दी है। सतर्कता और अनुशासनिक कार्यवाही के मामले में सीवीसी से दो स्तर पर सलाह ली जाती थी। पहली बार जांच रिपोर्ट पर और दूसरी बार जांच निष्कर्ष पर अंतिम फैसला लेते समय। इस भ्रष्टाचार निरोधक संस्था ने अपने मुख्य सतर्कता अधिकारियों (सीवीओ) के लिए बुधवार को जारी आदेश में कहा है कि मुख्य सतर्कता अधिकारियों को अब जांच ...


और अधिक »   

  Jansatta   
मार्च 2015 तक पूरी हो कालाधन मामले की जांच: सुप्रीम कोर्ट  Jansatta
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र से यह तय करने के लिए कहा कि जिनीवा में एचएसबीसी बैंक में खाता रखने वाले 627 भारतीयों के संदिग्ध कालेधन के मामले की जांच अगले साल मार्च तक पूरी कर ली जाए। अदालत ने कहा कि अगर किसी वजह से जांच पूरी नहीं होती है तो केंद्र सरकार 31 मार्च 2015 की समयसीमा बढ़ाने के बारे में उचित फैसला लेगा। प्रधान न्यायाधीश एचएल दत्तू की अध्यक्षता वाले खंडपीठ ने कालेधन के मामलों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के नियुक्त विशेष जांच दल से कहा कि उसे प्राप्त चुनिंदा सूचनाएं और पत्राचार को स्याह किए बगैर ही याचिकाकर्ताओं को मुहैया कराने पर विचार करे।
कालेधन वाले 627 खातों की जांच 31 मार्च तक करें : कोर्ट   दैनिक भास्कर
कालेधन पर मोदी सरकार को 'सुप्रीम' निर्देश   अमर उजाला
31 मार्च तक पूरी करो काले धन की जांच : सुप्रीम कोर्ट   Sahara Samay
देशबन्धु   
नवभारत टाइम्स   
आज तक   
सभी 20 समाचार लेख »   

  प्रभात खबर   
मोदी को मांझी की चुनौती, झाडू छोड़ो, दलित संग भोजन करो  प्रभात खबर
वाराणसी: बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी है. कहा है कि अगर आप महात्मा गांधी के समाज की सफाई के सपने को साकार करना चाहते हैं, तो महादलित व आदिवासी परिवारों के साथ बैठ कर चावल व मछली जैसे उनके भोजन को ग्रहण करें. बुधवार को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के अपने पहले दौरे पर आये श्री मांझी ने स्वच्छ भारत अभियान पर कटाक्ष किया. कहा- झाड़ू चलाने से क्या होगा? उन्होंने कहा कि जाति आधारित भेदभाव व छुआछूत को समाप्त करने के लिए माइंडसेट की सफाई करना आज अधिक जरूरी है. बिहार की राजनीति के संबंध में श्री मांझी ने ...

मुझे ठुकराते रहेंगे, तो एक दिन PM बन जाऊंगा: जीतन राम मांझी   आज तक
नीयत साफ तो आदिवासियों संग भोजन करें मोदी   दैनिक जागरण
मोदी पर बिफरे मांझी, कहा घोंघा और मछली खाएं तो दूंगा साथ   Oneindia Hindi
नवभारत टाइम्स   
Live हिन्दुस्तान   
सभी 20 समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言