2015年3月26日 星期四

2015-03-27 भारत (India) और सुर्खियां


एनडीटीवी खबर
   
योगेंद्र-प्रशांत ने अरविंद केजरीवाल पर लगाया पार्टी से निकालने की साज़िश का आरोप   
एनडीटीवी खबर
नई दिल्‍ली: आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को लेकर मचा घमासान पूरी तरह आर-पार की लड़ाई में बदल गया है। गुरुवार को आम आदमी पार्टी की पीएसी की बैठक के बाद इस्तीफ़े के लिए योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण की सभी शर्तें मानने का एलान किया। यानी एक तरह से उनके इस्तीफ़े को हरी झंडी दे दी गई। इस एलान के बाद योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण के साथ सामने आए और कहा कि न तो उनकी शर्तें मानी गईं और न ही उन्होंने इस्तीफ़ा दिया। योगेंद्र यादव ने ये भी कहा कि उन्हें इस्तीफ़ा नहीं देने पर पार्टी से निकालने की धमकी दी गई। उन्होंने कहा ...

केजरीवाल ने रची हमें पार्टी से निकलने की साजिशः योगेंद्र, प्रशांत   दैनिक जागरण
योगेंद्र-प्रशांत की 'आप' से छुट्टी तय   Live हिन्दुस्तान
आप में झगड़े का तूफान चरम पर, योगेंद्र और प्रशांत का इस्तीफे से इनकार, पार्टी ने कहा- मांगे मान लेने के बाद भी गलतबयानी कर रहे हैं दोनों नेता   ABP News
पंजाब केसरी   
प्रभात खबर   
नवभारत टाइम्स   
सभी ९२ समाचार लेख »   


आईबीएन-7
   
प्रणब मुखर्जी आज देंगे वाजपेयी को भारत रत्न   
आईबीएन-7
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को आज देश का सबसे बड़ा सम्मान दिया जाएगा। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रेपति प्रणब मुखर्जी द्वारा दिया जाएगा। खराब स्वास्थ होने के कारण प्रणब वाजपेयी के घर जाकर ही उन्हें भारत रत्न का सम्मान देंगे। उम्मीद की जा रही है कि वाजपेयी को स्म्मान देने के लिए प्रणब मुखर्जी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य लोगों के मौजूद होंगे। गौरतलब है कि 90 साल के वाजपेयी काफी दिनों से अस्वस्थ हैं और उन्हें चलने-फिरने में कठिनाई हो रही है। और शायद इसलिए ही वह काफी दिन से सुर्खियों में भी नहीं है। अटल बिहारी वाजपेयी से पहले ...

अटल बिहारी वाजपेयी को आज उनके घर जाकर 'भारत रत्न' प्रदान करेंगे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी   एनडीटीवी खबर
न्यूज़ अलर्टः वाजपेयी को आज मिलेगा भारत रत्न   बीबीसी हिन्दी
राष्ट्रपति आज घर जाकर अटल बिहारी वाजपेयी को देंगे भारत रत्न   Nai Dunia
प्रभात खबर   
दैनिक जागरण   
सभी ७३ समाचार लेख »   


बीबीसी हिन्दी
   
कैसा रहा विश्वकप में भारत का प्रदर्शन   
बीबीसी हिन्दी
विश्व कप क्रिकेट सेमीफ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया से 95 रनों से हारने के बाद भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. अब रविवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया का फ़ाइनल मुक़ाबला न्यूज़ीलैंड से होगा. लेकिन इस विश्व कप के शुरू होने से पहले भारतीय टीम को लेकर क्रिकेट पंडित गंभीर नहीं थे. सेमीफ़ाइनल से पहले भारत ने लगातार सात मैच जीते और एक नया भरोसा हासिल किया. पढ़ें विस्तार से. विराट कोहली, भारत, क्रिकेट टीम. पूल मैचों और क्वार्टर फ़ाइनल में ज़बरदस्त प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम का तिलिस्म नहीं तोड़ पाई. इस विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के खेल ...

जानें: भारत की ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार की 8 बड़ी वजहें   ABP News
ऑस्ट्रेलिया से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हुई धोनी की सेना   आज तक
विश्व कप लाइव : भारत हारा, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से   Live हिन्दुस्तान
आईबीएन-7   
प्रभात खबर   
Zee News हिन्दी   
सभी १४१ समाचार लेख »   


आज तक
   
कांग्रेस नेता हंसराज भारद्वाज ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना   
आज तक
कांग्रेस के वफादार नेता माने जाने वाले हंसराज भारद्वाज ने गुरुवार को सोनिया गांधी पर हमला बोल दिया. उन्होंने कांग्रेस की खस्ता हालत के लिए सोनिया को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि उन्होंने कोई जिम्मेदारी साझा नहीं की है और वह चाटुकारों और भ्रष्ट लोगों से घिरी हुई हैं. भारद्वाज ने 'हैडलाइंस टुडे' चैनल से बातचीत में कहा, 'यह बहुत दुख की बात है कि हमारे नेताओं को अदालतों में बुलाया जा रहा है. यह प्रधानमंत्री के स्तर तक के नेताओं समेत शीर्ष स्तर तक हो रहा है.' उन्होंने कहा, 'क्या सोनिया गांधी नहीं समझतीं कि क्या हुआ, यह क्यों हुआ और किसने यह किया. सब कुछ पता है.
You are herencrइसके लिए 'बेचारी' सोनिया को मत कोसो...   पंजाब केसरी
जिम्मेदारी साझा नहीं की सोनिया ने :भारद्वाज   Bhasha-PTI
भ्रष्ट लोगों से घिरी सोनिया ने जिम्मेदारी नहीं निभाई   Nai Dunia
नवभारत टाइम्स   
khaskhabar.com हिन्दी   
सभी १९ समाचार लेख »   


आज तक
   
साकेत एक्सप्रेस में लगी आग, जलकर खाक हुईं बोगियां   
आज तक
इलाहाबाद के नजदीक छिवकी स्टेशन के पास गुरुवार रात को फैजाबाद से मुंबई जा रही साकेत एक्सप्रेस में आग लग गई. विकलांग और पार्सल बोगी के पास आग लगने से ट्रेन में अफरातफरी मच गई. इस आग में कुछ बोगियां जलकर खाक हो गईं. हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. मंत्री और उनकी पत्नी को ट्रेन में लूटा. ट्रेन में आग कैसे लगी, इसका पता नहीं लग पाया है. देखते ही देखते पूरी ट्रेन की बोगी धूं धूं कर जलने लगी और लोगों के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा होकर आग बुझाने की कोशिश में जुट गए. स्थानीय लोगों से आग काबू में न आने पर फायर ब्रिगेड का सहारा लिया गया. लेकिन तब तक ...

फैज़ाबाद से मुम्बई जा रही साकेत एक्सप्रेस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित   प्रभात खबर
फैजाबाद से मुंबई जा रही साकेत एक्सप्रेस की दो बोगियों में आग   Nai Dunia
फैजाबाद से मुंबई जा रही साकेत एक्सप्रेस की दो बोगियों में आग, बाल बाल बचे यात्री   ABP News

सभी ४ समाचार लेख »   


Sahara Samay
   
खुली बहस के लिए अन्ना ने मोदी को ललकारा   
Sahara Samay
जमीन अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ अभियान चला रहे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खुली बहस करने को कहा. फिलहाल राजग सरकार के संशोधित जमीन अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ अभियान चला रहे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने इस प्रस्तावित कानून के विवादास्पद प्रावधानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खुली बहस करने को कहा. जब हजारे का ध्यान केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के इस बयान की ओर आकृष्ट कराया गया कि वह इस विधेयक का विरोध करने वालों के साथ इस प्रस्तावित कानून पर बहस के लिए तैयार हैं, तो उन्होंने कहा, 'गडकरी की तैयारी कमजोर है.
लैंड बिल पर हमसे खुली बहस करें पीएम मोदी : अण्णा हजारे   एनडीटीवी खबर
भूमि अधिग्रहण पर अन्ना ने दी मोदी को बहस की चुनौती   दैनिक जागरण
Anna हजारे करेंगे PM Narendra Modi से खुली बहस   Sanjeevni Today

सभी १९ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
प्रदूषण से गंगा को बचाने के लिए कानून बनाएगी सरकार   
प्रभात खबर
नयी दिल्ली: केंद्र सरकार गंगा नदी को स्थायी रुप से प्रदूषण से बचाने के लिए कानून बनाएगी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे प्रदूषण से बचाने के लिए ''बिना समझौते के मिशन रुख अपनाने'' की वकालत की. कानून लाने का निर्णय यहां एक बैठक में किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री ने की और इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने शिरकत की. बहरहाल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन प्राधिकरण की बैठक में शामिल नहीं हुए. गंगा इन ...

गंगा बचाने को कानून बनेगा   Live हिन्दुस्तान
गंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए कानून बनाएगी सरकार   आज तक

सभी ४ समाचार लेख »   


ABP News
   
फ्रांस विमान हादसा: सह पायलट ने जानबूझकर दुर्घटनाग्रस्त किया'   
ABP News
पेरिस/नई दिल्ली: फ्रांस में हुई जर्मनविंग्स विमान दुर्घटना मामले में फ्रांस के सरकारी अभियोजक ने गुरुवार को कहा कि जर्मनविंग्स के विमान ए320 को जानबूझकर उसके सहचालक ने दुर्घटनाग्रस्त किया, जिसमें कुल 150 लोगों की जान गई. फ्रेंच अभियोजक ब्राइस रॉबिन ने मर्सिले में एक संवाददाता सम्मेलन मे गुरुवार को कहा कि विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के लिए पायलट एंड्रियाज जी लूबिट्ज की गतिविधियों का विश्लेषण किया जाएगा. स्पेन की समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अभियोजक ने संवाददाताओं से कहा कि दुर्घटना स्थल से बरामद कॉकपिट व्यॉइस रिकॉर्डर में रिकार्ड बातचीत को सुनने ...

प्लेन का एक पायलट कॉकपिट के बाहर लॉक हो गया था!   नवभारत टाइम्स
को-पायलट की सनक ने ली डेढ़ सौ लोगों की जान   आज तक
पायलट चिल्लाता रहा और को पायलट ने कॉकपिट का दरवाजा बंद कर लिया   दैनिक जागरण
दैनिक भास्कर   
Live हिन्दुस्तान   
प्रभात खबर   
सभी १८० समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
स्लमडॉग मिलियनेयर के लेखक बने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता   
दैनिक जागरण
नई दिल्ली । नामचीन उपन्यासकार और राजनयिक विकास स्वरूप विदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं। विकास सर्वाधिक बिक्री वाले उपन्यास 'क्यूएंडए' के लेखक हैं, ऑस्कर अवॉर्ड हासिल करने वाली हॉलीवुड फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' इसी उपन्यास पर आधारित है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पद पर वह सैयद अकबरुद्दीन की जगह लेंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है। बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस, जर्मनी और कनाडा दौरे से लौटने के बाद 18 अप्रैल को स्वरूप यह कार्यभार ग्रहण करेंगे। वर्ष 1963 में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्मे ...

अकबरुद्दीन की जगह विकास स्वरूप होंगे विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता   Rajasthan Patrika
विकास स्वरूप बने विदेश विभाग के नए प्रवक्ता   News Track
स्लमडॉग मिलेनियर के लेखक विकास स्वरूप होंगे विदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता   प्रभात खबर
Palpalindia   
सभी १० समाचार लेख »   


आईबीएन-7
   
आज कोर्ट में होगी सलमान की पेशी, देंगे बयान   
आईबीएन-7
मुंबई। 2002 के हिट एंड रन मामले में सभी गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद अब खुद सलमान खान के पेश होने की बारी है। सलमान खान आज अपना बयान जज के सामने देंगे। इस मामले में अब तक कोर्ट में 22 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज हो चुके है। सलमान ने बयान देने के लिए कोर्ट से तीन हफ्ते का और समय मांगा था पर कोर्ट ने उनकी मांग ठुकरा दी थी। इस केस का ट्रायल अपने फाइनल स्टेज पर है इसलिए सलमान को इस मामले में अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया। गौरतलब है कि 28 सितंबर 2002 को सलमान खान की गाड़ी से हुई टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई थी और 4 लोग जख्मी हो गए थे। इस मामले में सभी गवाहों के बयान ...

हिट एंड रन केस : सलमान खान आज कोर्ट में होंगे पेश   एनडीटीवी खबर
हिट एंड रन केस में अदालत के कटघरे में खड़े होकर बयान देंगे सलमान खान   ABP News
हिट एंड रन मामला : आज कटघरे में होंगे सलमान खान   प्रभात खबर
Nai Dunia   
Jansatta   
सभी ५५ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言