2015年3月30日 星期一

2015-03-31 भारत (India) खेलकूद


आज तक
   
बैडमिंटन में धमाल, सायना और श्रीकांत ने जीता इंडिया ओपन   
आज तक
एक के बाद एक उपलब्धि अपने नाम करते हुए दुनिया की नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी बन चुकी सायना नेहवाल ने रविवार को इंडिया ओपन वर्ल्ड सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट जीत लिया. दिल्ली के सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुए फाइनल मुकाबले में सायना ने थाईलैंड की रातचानोक इंतानोन को सीधे गेमों में 21-16, 21-14 से मात दे दी. सीधे गेमों में मैच खत्म होने के बावजूद मैच 50 मिनट तक चला. खेल प्रशंसकों से खचाखच भरे कोर्ट-1 में सायना पूरे आत्मविश्वास से कोर्ट पर उतरीं और पहले गेम में शुरुआत से ही अपना दबदबा बना लिया. एक समय 12-5 की बढ़त ले चुकीं सायना को हालांकि इंतानोन ने संघर्ष ...

सुपर सीरिज जीतने के बाद बोली साइना, दिमाग पर से बोझ उतर गया   Sahara Samay
विश्व रैंकिंग में साइना नेहवाल नंबर वन, गौरवान्वित हुआ भारत   प्रभात खबर
PHOTO : साइना व श्रीकांत बने चैम्पियन   Samachar Jagat
ABP News   
Jansatta   
आर्यावर्त   
सभी १५० समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
ये कैसा धोखा, आखिर टीम इंडिया के साथ ऐसा क्यों हुआ?   
दैनिक जागरण
(शिवम् अवस्थी), नई दिल्ली। आइसीसी क्रिकेट विश्व कप 2015 समाप्त हो गया। ऑस्ट्रेलिया ने पांचवीं बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया और न्यूजीलैंड को निराश होकर घर लौटना पड़ा लेकिन एक निराशा अब टीम इंडिया और उनके फैंस के चेहरे पर भी दिख सकती है। ये निराशा सेमीफाइनल में मिली हार से संबंधित नहीं है, बल्कि ये नतीजा है आइसीसी के रवैये का। - नकली या असली?: दरअसल, रविवार की रात जब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने विश्व कप फाइनल जीता तो आइसीसी के चेयरमैन एन.श्रीनिवासन ने उन्हें विश्व कप ट्रॉफी सौंपी। आइसीसी के नियमों के हिसाब से सौंपी गई वो ट्रॉफी असल ट्रॉफी की 'रेप्लिका' यानी ...

टीम इंडिया के साथ हुआ अन्याय   News Track
ICC ने टीम इंडिया के साथ की नाइंसाफी: ऑस्ट्रेलिया को मिला असली वर्ल्ड कप   दैनिक भास्कर

सभी ७ समाचार लेख »   


देशबन्धु
   
आईसीसी टीम में कोई भारतीय नहीं   
देशबन्धु
दुबई ! अंतरराष्टï्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आईससी विश्व कप-2015 के समापन के बाद सोमवार को आईसीसी विश्व कप टीम घोषित कर दी, जिसमें किसी भी भारतीय खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है। आईसीसी ने विश्व कप-2015 में विभिन्न टीमों के खिलाडिय़ों के प्रदर्शन के आधार पर यह 12 सदस्यीय टीम चुनी है। पूर्व चैम्पियन भारत टूर्नामेंट में लगातार सात मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रहा था, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा। भारत इन सभी मैचों में लगातार सात बार अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को ऑल आउट करने में भी कामयाब रहा। आईसीसी द्वारा जारी विज्ञप्ति ...

ICC की टीम में भारत का एक भी क्रिकेटर नहीं   आईबीएन-7
ICC विश्व कप टीम में भारतीय खिलाडियों को जगह नहीं, न्यूजीलैंड का रहा दबदबा   प्रभात खबर
ICC की वर्ल्‍ड कप टीम में इंडियन प्‍लेयर्स को नहीं मिली जगह, देखें पूरी लिस्‍ट   Inext Live
Zee News हिन्दी   
Tarunmitra   
सभी ४६ समाचार लेख »   


Zee News हिन्दी
   
पोटिंग ने मुंबई इंडियन्स के कोच के रूप में नई पारी शुरू की   
Zee News हिन्दी
मुंबई : आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने सोमवार को मुंबई इंडियन्स के मुख्य कोच के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत की। मुंबई इंडियन्स ने आठ अप्रैल से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के आठवें सत्र से पूर्व वानखेड़े स्टेडियम में ट्रेनिंग शुरू की। वर्ष 2003 और 2007 में आस्ट्रेलिया को अपनी कप्तानी में विश्व कप दिलाने वाले पोंटिंग ने यहां अपनी नई भूमिका संभाली। आईपीएल 2013 के चैम्पियन मुंबई इंडियन्स ने घरेलू मैदान पर पहले नेट सत्र में हिस्सा लिया। पूरी टीम अभी एकत्रित नहीं हुई है और आठ अप्रैल को ईडन गार्डन्स में गत चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई ...

मुंबई इंडियंस के कोच होंगे रिकी पोंटिंग   Webdunia Hindi
मुंबई इंडियन्स के कोच के रुप में नयी पारी शुरु करेंगे पोंटिंग   प्रभात खबर

सभी ३ समाचार लेख »   


Sahara Samay
   
मिशेल स्टार्क बने आईसीसी विश्व कप 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट'   
Sahara Samay
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को आठ मैचों में 22 विकेट लेने के लिए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' घोषित किया गया. विशेषज्ञों ने 25 वर्षीय स्टार्क को एकमत से इस पुरस्कार के लिए चुना. उनकी शानदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया पांचवीं बार विश्व कप जीतने में सफल रहा. बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज 10.18 की औसत से विकेट लिए और उनका इकॉनमी रेट 3.50 रन रहा. उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में किया था जब उन्होंने 28 रन देकर छह विकेट लिए थे. कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने भी नौ मैचों में 22 विकेट लिए. पैनल के सदस्यों ने इस ...

PHOTOS : विश्व कप के खास खिलाडी, जिन्हें मिला अवार्ड   khaskhabar.com हिन्दी
PHOTO: मिशेल स्टार्क को चुना गया प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट   Samachar Jagat
तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क बनें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट   Sanjeevni Today
Live हिन्दुस्तान   
Veer Arjun   
एनडीटीवी खबर   
सभी १६ समाचार लेख »   


Zee News हिन्दी
   
वर्मा ने श्रीनिवासन को आईसीसी चेयरमैन पद से वापस बुलाने की मांग की   
Zee News हिन्दी
नई दिल्ली : बिहार क्रिकेट संघ के सचिव आदित्य वर्मा ने सोमवार को बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया और सचिव अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर इन दोनों से आईसीसी चेयरमैन के ताकतवर पद से एन श्रीनिवासन का नामांकन वापस लेने को कहा। आईपीएल स्पाट फिक्सिंग मामले में याचिकाकर्ता वर्मा ने पत्र में लिखा, ''बंबई उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ अपील लंबित रहने के दौरान माननीय उच्चतम न्यायालय ने न्यायमूर्ति मुकुल मुदगल के नेतृत्व में स्वतंत्र जांच पैनल का गठन किया था और 28 मार्च 2014 के आदेश के जरिये एन श्रीनिवासन को निर्देश दिया था कि वह बीसीसीआई अध्यक्ष पद की ...

वर्मा ने श्रीनिवासन को आईसीसी चेयरमैन पद से हटाये जाने की मांग की   प्रभात खबर

सभी ३ समाचार लेख »   


एनडीटीवी खबर
   
मुस्तफा कमाल ने ICC पर साधा निशाना, सारे राज़ खोलने की धमकी दी   
एनडीटीवी खबर
मेलबर्न : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अंदर विवाद ने सोमवार को गंभीर रूप ले लिया, जब उसके अध्यक्ष मुस्तफा कमाल ने कुछ लोगों की 'शरारतों' का खुलासा करने की धमकी दी जिन्होंने उन्हें विश्वकप ट्राफी सौंपने के 'संवैधानिक अधिकार' से वंचित रखा। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क को फाइनल के बाद विश्व कप ट्राफी चेयरमैन एन. श्रीनिवासन ने दी, लेकिन कमाल ने दावा किया किया आईसीसी के जनवरी 2015 में संशोधित किए गए नियमों के अनुसार वैश्विक प्रतियोगिताओं में ट्राफी देने का अधिकार अध्यक्ष के पास है। कमाल ने बांग्लादेशी चैनलों से कहा, 'ट्राफी मुझे देनी चाहिए ...

'आईसीसी के 'गड़बड़झाले' का खुलासा करूंगा'   आज तक
क्रिकेट विश्व कप: ट्राफ़ी देने पर विवाद   बीबीसी हिन्दी
कमाल ने आईसीसी पर निशाना साधा, सभी चीजों का खुलासा करने की धमकी दी   Zee News हिन्दी
आईबीएन-7   
Patrika   
देशबन्धु   
सभी ४६ समाचार लेख »   


बीबीसी हिन्दी
   
पहली बार टाइगर वुड्स पहले 100 में नहीं   
बीबीसी हिन्दी
पहली बार अपने करीयर में टाइगर वुड्स दुनिया के सर्वश्रेष्ठ 100 गोल्फ खिलाड़ियों में शामिल नहीं हैं. चौदह बार चैंपियन बनने वाले वुड्स वर्ष 1996 में सर्वश्रेष्ठ 100 गोल्फ खिलाड़ियों की सूची में शामिल हुए थे. वे 683 सप्ताह तक विश्व नम्बर वन बने रहे. पर अब वुड्स सूची में काफ़ी नीचे 104 नम्बर पर खिसक गए हैं. 39 वर्षीय वुड्स ने इस साल 6 फरवरी को फार्मर्स इंश्योरेन्स ओपन से अपना नाम वापस ले लिया था, जिसके बाद उन्होंने अभी तक गोल्फ नहीं ख़ेला है. टाइगर वुड्स. वुड्स का कहना है कि उन्हें "उम्मीद" है कि वे 9 अप्रैल से शुरू होने वाले मास्टर्स टूर्नामेंट से वापसी करेंगे. बीबीसी के गोल्फ ...

19 सालों में पहली बार टॉप-100 से बाहर हुए टाइगर वुड्स   Sportskeeda Hindi

सभी २ समाचार लेख »   


आज तक
   
सलमान के ड्राइवर का बयान-'मैं चला रहा था हादसे के वक्त गाड़ी'   
आज तक
हिट एंड रन मामले में सोमवार को सलमान खान के ड्राइवर ने कोर्ट में बयान दिया. जज के सामने ड्राइवर ने कहा, 'दुर्घटना की रात मैं गाड़ी चला रहा था.' इससे पहले शुक्रवार को सलमान खान ने भी जज के सामने कहा था कि गाड़ी ड्राइवर चला रहा था. 28 सितंबर 2002 को नशे की हालत में उपनगर बांद्रा में एक बेकरी में अपनी लैंडक्रूजर गाड़ी को घुसा देने के आरोपी सलमान खान ने पिछले सप्ताह अदालत को बताया था कि सिंह कार चला रहा था. यह पहला मौका था जब सलमान खान ने यह खुलासा किया था. 42 वर्षीय अशोक सिंह सोमवार को बचाव पक्ष के गवाह के तौर पर हाजिर हुए और खान के बयान से पूरी तरह मिलता जुलता बयान दिया.
Year 2075 सलमान आज भी वर्जिन हैं, हिट एंड रन केस still Running   FilmiBeat Hindi
क्या सलमान को बचा पाएगी ड्राइवर की 'कुर्बानी'?   आईबीएन-7
हिट एंड रन: केस में ट्विस्ट, जानें ड्राइवर ने कोर्ट में क्या कहा   ABP News
एनडीटीवी खबर   
Live हिन्दुस्तान   
Instant khabar   
सभी ४४ समाचार लेख »   


आईबीएन-7
   
सिंगापुर मॉडल से पानी की प्रॉब्लम होगी खत्म : केजरी   
नवभारत टाइम्स
सिंगापुर की तरह अब दिल्ली में भी लोगों को रिसाइकल वॉटर पीने को मिलेगा। दिल्ली सरकार 100 से 200 घरों वाले क्लस्टर इलाके में रिसाइकल वॉटर पहुंचाने के लिए एक योजना बना रही है। पाइप के जरिये सप्लाई किए जाने वाले पानी के लिए डिवेलपमेंट चार्ज की तुलना में इस सिस्टम से पानी की सप्लाई पर लागत कम आएगी। राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार समारोह के दौरान मीडिया से बातचीत में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह एक पायलट प्रोजेक्ट होगा, जो एक महीने में लागू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के प्रमुख इस सिस्टम की स्टडी के लिए सिंगापुर गए हैं।
राजधानी दिल्ली में सिंगापुर मॉडल होगा लागू : केजरीवाल   देशबन्धु
'सिंगापुर मॉडल से खत्म होगी पानी की समस्या'   आज तक
सिंगापुर मॉडल से पानी की समस्या को खत्म करेंगे केजरीवाल   Palpalindia
Patrika   
सभी ९ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言