2015年3月20日 星期五

2015-03-21 भारत (India) भारत


आज तक
   
कठुआ के बाद J-K के सांबा में आर्मी कैंप पर आतंकवादी हमला, जारी है मुठभेड़   
आज तक
जम्मू कश्मीर में लगातार दूसरे दिन आतंकी हमला हुआ है. इस बार आतंकियों ने जम्मू के सांबा में आर्मी कैंप को निशाना बनाया है. खबर है कि आतंकियों ने शनिवार सुबह 81 आर्मर्ड रेजिमेंट कैंप के गेट पर हमला किया. इस हमले में चार से पांच आतंकियों के शामिल होने की खबर है. फिलहाल आतंकियों और सेना के जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है. मुठभेड़ आर्मी पब्लिक स्कूल के पास हो रहा है. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया, 'आतंकवादियों ने सांबा जिले में 81वीं आर्मर्ड रेजीमेंट के मेसार कैम्प पर हमला कर दिया. आतंकवादियों के पास ग्रेनेड और स्वचलित हथियार हैं.' अधिकारी ने कहा कि आतंकवादी ...

24 घंटे के अंदर जम्मू-कश्मीर में एक और आतंकी हमला   आईबीएन-7
सांबा में आर्मी के कैंप पर आतंकी हमला, एक नागरिक की मौत   नवभारत टाइम्स
जम्मू-कश्मीर के सांबा में सेना के कैंप पर आतंकवादियों का हमला   Live हिन्दुस्तान
एनडीटीवी खबर   
Jansatta   
ABP News   
सभी १३१ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
टिकट के बदले पैसे लेने के मामले में फंसी रेणुका चौधरी, केस दर्ज   
दैनिक जागरण
हैदराबाद । तेलंगाना के खम्मम जिले में पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी के खिलाफ एससी/एसटी उत्पीड़न एक्ट का केस दर्ज किया है। उन पर पिछले साल विधानसभा चुनाव में एक स्थानीय नेता को टिकट दिलाने के लिए 1.10 करोड़ रुपये वसूलने और पैसे वापस मांगने पर उनकी पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप लगे हैं। बी. कलावती की शिकायत पर हाई कोर्ट ने आदेश दिया। इसके बाद यह केस दर्ज किया गया। कलावती का आरोप है कि खम्मम जिले की व्यरा विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए उनके पति से चौधरी ने रुपये लिए थे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर चौधरी ने ...

कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी पर लगा टिकट के बदले नोट लेने का आरोप, केस दर्ज   Oneindia Hindi
कांग्रेस की रेणुका चौधरी के खिलाफ केस दर्ज   Webdunia Hindi
फ‍िर सुर्खियों में कांग्रेस : जानिए, किससे टिकट के बदले नोट लेने के आरोप में फंसीं राज्‍य सभा सासंद रेणुका चौधरी   Inext Live
khaskhabar.com हिन्दी   
Rajasthan Patrika   
haribhoomi   
सभी १८ समाचार लेख »   


बीबीसी हिन्दी
   
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए योग कक्षाएं   
बीबीसी हिन्दी
भारत सरकार अपने केंद्रीय कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए अगले महीने से योग की कक्षाएं शुरू कर रही है. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, 20 मार्च को जारी एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि योग कक्षाएं एक अप्रैल से आरंभ होंगी. भारत सरकार का कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग योग कक्षाओं का इंतजाम करेगा. एक अनुमान के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों और उनके आश्रितों की आबादी लगभग तीस लाख है. बाबा रामदेव, नरेंद्र मोदी. इस पहल को योग को बढ़ावा देने की भारतीय जनता पार्टी की कोशिशों के तौर पर देखा जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते साल संयुक्त राष्ट्र के मंच से ...

केंद्र सरकार की अनोखी पहल, 1 अप्रैल से केंद्रीय कर्मचारी ज्‍वाइन करेंगे योग क्‍लास   Inext Live
1 अप्रैल से केंद्रीय कर्मचारियों की लगेगी योगा क्लास   Oneindia Hindi
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक अप्रैल से योगा क्लास   नवभारत टाइम्स
News Track   
आज तक   
Mahanagar Times   
सभी १६ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
दिल्‍ली के ये 44 इलाके महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं!   
दैनिक जागरण
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा संबंधी याचिका पर शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट में माना कि राजधानी के 183 थानों में से 44 थाना क्षेत्र महिलाओं के लिए सर्वाधिक असुरक्षित हैं। इन 44 क्षेत्रों में महिलाओं के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़, झपटमारी व अन्य अपराधों की संख्या अधिक है। न्यायमूर्ति बीडी अहमद व संजीव सचदेव की खंडपीठ के समक्ष पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि अपराध रोकने के लिए पहले चरण में इन 44 थाना क्षेत्रों में ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। मामले की अगली सुनवाई 25 मार्च को होगी। हलफनामे में दिल्ली पुलिस ने ...


और अधिक »   


Live हिन्दुस्तान
   
किसान कर्ज और वायदों के गम में कर रहे आत्महत्या   
प्रभात खबर
पटना : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने किसानों के सवालों को लेकर केंद्र सरकार को छलावा देनेवाला बताया है. आर्थिक विकास के नाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पूंजीपतियों की तरफदारी कर रही है. किसान कर्ज व वायदों के गम में आत्म-हत्या कर रहे हैं. गरीब-गुरबा और मध्यमवर्गीय देशवासियों को विकास के नाम पर बड़े-बड़े आसमानी सपने दिखाये गये. प्रधानमंत्री मोदी चुनाव के पहले किसान और मजदूरों के बारे में झूठे वायदे करते थे. लगता था जैसे भाजपा सरकार में आयेगी तो किसानों की अमीरी देख कर पूंजीपति भी किसान बनने की सोचने लगेंगे. अब क्या हुआ? किसानों की उपजाऊ जमीन छद्म ...

मोदी सरकार किसानो के साथ कर रही छलः लालू   Live हिन्दुस्तान

सभी ३ समाचार लेख »   


Patrika
   
सुनंदा मामले में एफबीआई की रिपोर्ट का इंतजार : बस्सी   
Zee News हिन्दी
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस आयुक्त बी एस बस्सी ने शुक्रवार को कहा कि वे सुनंदा पुष्कर की मौत की वजह रहे जहर को लेकर एफबीआई की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, वहीं उन्होंने इन खबरों को खारिज कर दिया कि इस सिलसिले में पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से पूछताछ के लिए पाकिस्तानी उच्चायोग से संपर्क साधा गया है। सूत्रों ने कहा कि पुलिस अमेरिकी जांच एजेंसी से अंतिम रिपोर्ट मिलने के बाद अपने अगले कदम पर फैसला करेगी। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) प्रेमनाथ सुनंदा के विसरा का नमूना एफबीआई प्रयोगशाला को पहुंचाने पिछले महीने अमेरिका गये थे। एम्स के डॉक्टरों ने कहा था कि भारतीय ...

सुनंदा की बिसरा रिपोर्ट का इंतजार : बीएस बस्सी   दैनिक जागरण
सुनंदा मामले में एफबीआई की रिपोर्ट का इंतजार: दिल्ली पुलिस   Patrika
सुनंदा पुष्कर मामलाः दिल्ली पुलिस ने कहा मेहर तरार से पूछताछ के लिए पाक उच्चायुक्त से नहीं किया संपर्क   प्रभात खबर
Oneindia Hindi   
आईबीएन-7   
सभी ७ समाचार लेख »   


आईबीएन-7
   
सब्जियों पर महंगाई की मार, राहत के नहीं आसार!   
आईबीएन-7
नई दिल्ली। मार्च की बेमौसम बारिश ने सब्जियों को लोगों की थाली से दूर कर दिया है। मौजूदा समय में दिल्ली के फुटकर बाजार में सब्जियां 2 गुनी तक महंगी बिक रही हैं। फलों के दाम में भी 60-70 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। चूंकि बारिश की आशंका अब भी बनी हुई है इसलिए सब्जियों के महंगे जायके के फिलहाल सस्ता होने के आसार नहीं हैं। दरअसल, मार्च के महीने में लगातार हो रही बारिश से सब्जियां खेतों में बर्बाद पड़ी हैं। बची-खुची सब्जियों को मार्केट तक पहुंचाने में भी खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। दिल्ली की बड़ी सब्जी मंडियों में सब्जियों की आवक में 65 फीसदी तक की कमी आई है।
हाय मंहगाई : पालक 40 रुपये किलो,मटर 15 रुपये पाव   दैनिक जागरण

सभी ११ समाचार लेख »   


Patrika
   
15 राज्यों में खत्म किए गए 62 टॉल प्लाजा   
Patrika
नई दिल्ली। सरकार ने 15 राज्यों में 62 टॉल प्लाजा समाप्त किये जाने की आज घोषणा की। ये कदम लोगों को बिना किसी परेशानी के यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उठाया गया है। ये घोषणा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के पिछले महीने की गई घोषणा के बाद उठाया गया है। गडकरी ने पिछले महीने करीब 125 टॉल प्लाजा रद्द करने की घोषणा की थी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा आज जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के ...

सरकार 15 राज्यों के 62 टॉल प्लाजा पर नहीं लेगी टोल टेक्स   News Track
पंद्रह राज्यों में 62 टॉल प्लाजा खत्म : सरकार   Zee News हिन्दी
15 राज्यों के 62 टोल प्लाजा खत्म   आज तक

सभी ८ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
शिक्षा मंत्री ने माना, भ्रष्ट हैं राज्य के लोकसेवक   
प्रभात खबर
पटना : शिक्षा मंत्री पीके शाही शुक्रवार को एक बार फिर सरकारी तंत्र की खामियों पर अपनी लाचारी जतायी. उन्होंने कहा कि सभी लोकसेवकों ने मान लिया है कि भ्रष्टाचार में लिप्त होना उनका मौलिक अधिकार है. दरअसल, शिक्षा मंत्री विधान परिषद में भोजनावकाश के बाद संजय कुमार सिंह और दिलीप कुमार चौधरी के बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसइबी) से संबंधित ध्यानाकर्षण का जवाब दे रहे थे. इन दोनों सदस्यों ने बीएसइबी में कैलेंडर जारी नहीं किये जाने और अन्य कई मामलों में व्याप्त भ्रष्टाचार का मामला उठाते हुए सुधार की मांग की थी. मंत्री ने कहा कि जहां तक भ्रष्टाचार की बात है, ...

विद्यालय परीक्षा समिति में है भ्रष्टाचारः शाही   Live हिन्दुस्तान

सभी ४ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
''सामूहिक बलात्कार के दोषी की आवाज घर घर में है''   
प्रभात खबर
नयी दिल्ली : बीबीसी की प्रतिबंधित डाक्यूमेंटरी इंडियाज डाटर्स के सह निर्माता ने आज 16 दिसंबर सामूहिक बलात्कार कांड के अभियुक्तों में से एक का साक्षात्कार लेने के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि उसकी आवाज देशभर में बहुत से ड्राइंग रुमों में पायी जा सकती है और इसे अलग करके नहीं देखा जाना चाहिए. ब्रिटिश फिल्म निर्माता लेस्ली उडविन के साथ मिलकर इस फिल्म को बनाने वाले दिबांग ने कहा कि दोषी मुकेश सिंह हमारे समाज का एक हिस्सा था और ऐसी मानसिकता का पर्दाफाश करने की जरुरत थी. उन्होंने कहा, मुझे पता है कि इस बयान की कई प्रकार से व्याख्या की जा सकती है लेकिन मेरे ...

'घर-घर में है निर्भया के दोषी की आवाज'   आज तक

सभी २ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言