顯示具有 2015-03-27 標籤的文章。 顯示所有文章
顯示具有 2015-03-27 標籤的文章。 顯示所有文章

2015年3月26日 星期四

2015-03-27 भारत (India) और सुर्खियां


एनडीटीवी खबर
   
योगेंद्र-प्रशांत ने अरविंद केजरीवाल पर लगाया पार्टी से निकालने की साज़िश का आरोप   
एनडीटीवी खबर
नई दिल्‍ली: आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को लेकर मचा घमासान पूरी तरह आर-पार की लड़ाई में बदल गया है। गुरुवार को आम आदमी पार्टी की पीएसी की बैठक के बाद इस्तीफ़े के लिए योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण की सभी शर्तें मानने का एलान किया। यानी एक तरह से उनके इस्तीफ़े को हरी झंडी दे दी गई। इस एलान के बाद योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण के साथ सामने आए और कहा कि न तो उनकी शर्तें मानी गईं और न ही उन्होंने इस्तीफ़ा दिया। योगेंद्र यादव ने ये भी कहा कि उन्हें इस्तीफ़ा नहीं देने पर पार्टी से निकालने की धमकी दी गई। उन्होंने कहा ...

2015-03-27 भारत (India) खेलकूद


प्रभात खबर
   
CWC 2015 : भारत विश्व कप से बाहर, ऑस्‍ट्रेलिया और न्‍यूजीलैंड के बीच खिताबी भिड़ंत   
प्रभात खबर
सिडनी : भारतीय टीम का लगातार दूसरा विश्व कप जीतने का सपना तोडकर ऑस्ट्रेलिया ने आज यहां दूसरे सेमीफाइनल में उसे 95 रन से करारी शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया जहां उसका सामना सह मेजबान न्यूजीलैंड से होगा. स्टीवन स्मिथ के शतकीय प्रहार की मदद से चार बार के चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 328 रन बनाये. जवाब में भारतीय टीम 46.5 ओवर में 233 रन पर ढेर हो गयी. अब तक फार्म में चल रहे भारतीय गेंदबाजों का सिक्का इस मैच में नहीं चला. इस टूर्नामेंट में पहली बार भारतीय गेंदबाज विरोधी टीम के पूरे दस विकेट नहीं चटका सके और काफी महंगे साबित ...

2015-03-27 भारत (India) मनोरंजन


Worldnow
   
ऐश्वर्या की फिल्म जज्बा 9 को अक्टूबर को होगी रिलीज   
Worldnow
Aishwarya rai मुंबई। डारेक्टर संजय गुप्ता की एक्शन फिल्म 'जज्बा' 9 अक्तूबर को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी। पांच साल के अंतराल के बाद इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन वापसी कर रही है। मुंबई में इस समय फिल्माये जा रहे फिल्म में इरफान, शबाना आजमी, अभिमन्यु सिंह, अतुल कुलकर्णी, चंदन राय सन्याल और अनुपम खेर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। सुजय गुप्ता ने ट्विटर पर लिखा है कि अंतिम गिनती शुरू हो गयी है और 'जज्बा' फिल्म नौ अक्तूबर 2015 को प्रदर्शित होगी।
देखना है ऐश्वर्या का 'जज्बा, तो इंतज़ार करें 9 अक्टूबर का   Jansatta
फिल्म जज्बा 9 अक्टूबर को होगी रिलीज, दर्शकों को है फिल्म का इन्तजार   haribhoomi
ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'जज्बा' 9 अक्टूबर को होगी रिलीज   Samachar Jagat
Chhattisgarh Khabar   
aapkisaheli.com   
सभी ३५ समाचार लेख »   


एनडीटीवी खबर
   
नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म 'क्वीन' में भी थे ऐसे BLUNDERS   
दैनिक भास्कर
मुंबई: 62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में कंगना रनोट की फिल्म 'क्वीन' ने कैटेगिरी के अवॉर्ड्स अपने नाम किए है। 'क्वीन' को साल 2015 की बेस्ट फिल्म चुना गया है। साथ ही एक्ट्रेस कंगना रनोट को बेस्ट एक्ट्रेसेस के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। विकास बेहल के डायरेक्शन में बनीं यह फिल्म दर्शकों और क्रिटिक्स द्वारा बेहद पसंद की गई थी। 12.5 करोड़ के बजट में बनीं इस फिल्म ने देशभर में लगभग 61 करोड़ का कलेक्शन किया था। भले ही 'क्वीन' की सक्सेस ने कंगना की पॉपुलैरिटी पर चार चांद लगा दिए हों। लेकिन गौर से देखें तो इस फिल्म में कई ब्लंडर्स थे। फिल्म में कंगना रनोट को एयर फ्रांस फ्लाइट से ...

2015-03-27 भारत (India) व्यवसाय


सिंगापुर से सबक ले सकते हैं मोदी और भारत   
इकनॉमिक टाइम्स
चैतन्य कालबाग सिंगापुर के पहले प्रधानमंत्री ली क्वान यू का निधन हो गया है। रविवार को होने वाले उनके अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। ली हर लिहाज से एक सख्त मिजाज नेता थे, लेकिन ऐसे स्टेट्समैन भी थे, जिनकी इमेज उनके देश की संस्कृति, मूल्य, छवि और संपत्ति में गहराई से दर्ज है। वह पूरी सत्ता अपने हाथ में रखने वाले नेता थे। विपक्ष को कुचल देने में उन्हें परहेज नहीं था। उनका मानना था कि लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के वेस्टर्न कॉन्सेप्ट एशिया के लिए नहीं हैं। अपने गरीब पड़ोसियों के बीच सिंगापुर ने काफी पहले वर्ल्ड क्लास ...

2015-03-27 भारत (India) भारत


आज तक
   
डोर्नियर दुर्घटना : लापता महिला का शव बरामद   
आज तक
नौसेना के दुर्घटनाग्रस्त डोर्नियर विमान के मलबे से गुरुवार को लेफ्टिनेंट किरण शेखावत का शव बरामद किया गया जबकि दूसरा अधिकारी अब भी लापता है. गोवा के तट पर उड़ान भरने के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डी. के. शर्मा ने नई दिल्ली में बताया कि लेफ्टिनेंट किरण शेखावत का शव विमान के मलबे से बरामद किया गया है. शव को गोवा ले जाया जा रहा है. पर्यवेक्षक शेखावत ने गणतंत्र दिवस पर पहली बार संपूर्ण महिला दस्ते की मार्च में हिस्सा लिया था. आईएनएस माकर ने 50...60 मीटर की गहराई पर स्कैन सोनार का उपयोग कर बड़े धातु का पता लगाया था. बाद में जांच में यह ...

2015-03-27 भारत (India) विश्व


ABP News
   
फ्रांस विमान हादसा: सह पायलट ने जानबूझकर दुर्घटनाग्रस्त किया'   
ABP News
पेरिस/नई दिल्ली: फ्रांस में हुई जर्मनविंग्स विमान दुर्घटना मामले में फ्रांस के सरकारी अभियोजक ने गुरुवार को कहा कि जर्मनविंग्स के विमान ए320 को जानबूझकर उसके सहचालक ने दुर्घटनाग्रस्त किया, जिसमें कुल 150 लोगों की जान गई. फ्रेंच अभियोजक ब्राइस रॉबिन ने मर्सिले में एक संवाददाता सम्मेलन मे गुरुवार को कहा कि विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के लिए पायलट एंड्रियाज जी लूबिट्ज की गतिविधियों का विश्लेषण किया जाएगा. स्पेन की समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अभियोजक ने संवाददाताओं से कहा कि दुर्घटना स्थल से बरामद कॉकपिट व्यॉइस रिकॉर्डर में रिकार्ड बातचीत को सुनने ...