2015年3月14日 星期六

2015-03-15 भारत (India) और सुर्खियां


दैनिक जागरण
   
संघ के मुखपत्र आर्गनाइजर ने गलत नक्शे पर मांगी माफी   
दैनिक जागरण
नई दिल्ली । आरएसएस के मुखपत्र आर्गनाइजर ने 15 मार्च के अंक में प्रकाशित नक्शे में जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्से को पाकिस्तान के साथ दिखाने पर खेद जताया है। पत्रिका के ताजा अंक में कहा गया है कि असावधानी से इस तरह की गलती हो गई। इसके अनुसार, पत्रिका के वेब संस्करण में गलत नक्शे को तत्काल सुधारा गया। इसके लिए हम अपने देशवासियों और सबसे बढ़कर अपने पाठकों और शुभचिंतकों से माफी चाहते हैं। माफीनामे को पत्रिका के 22 मार्च के अंक में छापा गया है। इसमें आगे कहा गया है कि आर्गनाइजर ने देश की एकता और अखंडता को हमेशा सर्वोपरि माना है। हमने हमेशा इस बात का समर्थन किया है कि ...

नागपुर में आरएसएस की बैठक का आज आखिरी दिन   ABP News
संघ के मुखपत्र 'आर्गनाइजर' ने मानचित्र में गलती को लेकर मांगी माफी   प्रभात खबर

सभी ६ समाचार लेख »   


Zee News हिन्दी
   
सेशल्स, मॉरीशस, श्रीलंका की यात्रा संपन्न कर स्वदेश लौटे प्रधानमंत्री मोदी   
Zee News हिन्दी
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की अपनी 5 दिवसीय यात्रा समाप्त कर कल रात स्वदेश लौट आए। तीन देशों - सेशल्स, मॉरीशस और फिर श्रीलंका - की यात्रा के अंतिम दिन मोदी जाफना का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। प्रधानमंत्री और उनके शिष्टमंडल को लेकर कोलंबो से रवाना हुआ एयर इंडिया का विशेष विमान कल रात 12:30 बजे यहां पहुंचा। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के बाद संकट ग्रस्त श्रीलंका का दौरा करने वाले दूसरे अंतरराष्ट्रीय नेता मोदी ने गृह युद्ध के दौरान बेघर हुए तमिलों को 27,000 नए मकान सौंपे। अपनी श्रीलंका यात्रा के दौरान मोदी ने कहा कि ...

श्रीलंका से भारत लौटने के पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने उबाला दूध   प्रभात खबर
श्रीलंका में सभी का सम्मान हो: मोदी   Live हिन्दुस्तान
तीन देशों की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री स्वदेश लौटे   दैनिक जागरण
Sahara Samay   
आज तक   
नवभारत टाइम्स   
सभी १८३ समाचार लेख »   


आज तक
   
पांच दिवसीय दौरे के बाद दिल्ली लौटे PM मोदी, नागपुर में संघ ने दिया बड़ा झटका   
आज तक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की पांच दिवसीय दौरे के बाद रविवार तड़के भारत वापस लौट आए हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने सेशेल्स, मॉरिशस और श्रीलंका की यात्रा की. मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने लिट्टे के गढ़ रहे जाफना शहर का दौरा किया. अपने अंतिम पड़ाव के तहत श्रीलंका पहुंचे मोदी ने कोलंबो की यात्रा की. साथ ही उन्होंने श्रीलंका की प्राचीन राजधानी अनुराधापुरा, तलइमन्नार और जाफना का भी दौरा किया. पीएम मोदी के दौरे के समापन पर श्रीलंका के प्रधानमंत्री विक्रम सिंघे उन्हें अलविदा कहने एयरपोर्ट पहुंचे. उनके साथ पर्यटन मंत्री अर्जुन रणतुंगा भी थे.
सुरेश भैयाजी जोशी तीसरी बार चुने गए RSS महासचिव   नवभारत टाइम्स
भैयाजी जोशी तीसरी बार चुने गए आरएसएस महासचिव   Veer Arjun
सुरेश भैयाजी जोशी तीसरी बार चुने गए आरएसएस महासचिव   एनडीटीवी खबर
दैनिक जागरण   
प्रभात खबर   
सभी ३८ समाचार लेख »   


News18 Hindi
   
कहां हैं राहुल गांधी, क्‍या कहना है अमेठी के लोगों का?   
News18 Hindi
#अमेठी #उत्तर प्रदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस समय कहां हैं? क्या वे कहीं एकांत में चिंतन कर रहे हैं, या फिर देश से बाहर कहीं घूमने गए हुए हैं। आखिर वजह क्या है कि वे लोगों के सामने आने से कतरा रहे हैं? पूरे देश के साथ-साथ अमेठी के लोगों में भी यह चर्चा आम हो चुकी है कि आखिर राहुल कहां हैं? पिछले काफी समय से कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की देश में नामौजूदगी लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है। कोई कह रहा है कि वे चिंतन कर रहे हैं, तो कोई उनके बाहर होने की बात कह रहा है। कुछ का कहना है कि राहुल समस्यायों से भाग रहे हैं तो कोई उन पर ही ...

राहुल गांधी से पहले जासूसी के इतिहास में राजीव गांधी भी हो चुके थे शिकार   Inext Live
पहले भी जासूसी का आरोप लगा चुकी है कांग्रेस   नवभारत टाइम्स
'राहुल की जासूसी के आरोप बेकार'   आज तक
Live हिन्दुस्तान   
Veer Arjun   
दैनिक जागरण   
सभी १०५ समाचार लेख »   


देशबन्धु
   
अलगाववादी नेता मसर्रत की रिहाई जायज : महबूबा मुफ्ती   
देशबन्धु
नई दिल्ली ! पीपुल्स डेमोक्रैटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा कट्टरपंथी अलगाववादी नेता मसर्रत आलम की रिहाई को जायज ठहराते हुए आज कहा कि जब उच्चतम न्यायालय के फैसले पर अफजल गुरु को फांसी दी जा सकती है, तो फिर उसी के आदेश पर मसरत की रिहाई का आदेश क्यों नहीं दिया जा सकता है? सुश्री महबूबा ने यहां एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा कि मसर्रत आलम की रिहाई में कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने मसर्रत की वकालत करते हुए कहा, 'मसर्रत ने कभी बंदूक नहीं उठायी। वह 2010 की पथराव वाली अशांति की उपज है, जिसकी उसने अगुआई की थी।Ó उन्होंने ...

अफजल की फांसी सही तो मसरत की रिहाई भी: महबूबा   आईबीएन-7
मसर्रत आलम की रिहाई में कुछ भी गलत नहीं: महबूबा मुफ्ती   Zee News हिन्दी
महबूबा मुफ्ती ने ठहराया मसरत आलम की रिहाई को जायज   Nai Dunia
Patrika   
aapkisaheli.com   
सभी १० समाचार लेख »   


आज तक
   
मस्जिद कोई धार्मिक जगह नहीं, कभी तोड़ी जा सकती हैः स्वामी   
आज तक
देश की गंगा-जमुनी तहजीब को तबाह करने का ठेका बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने ले रखा है. स्वामी के नए बयान से असम में हर कोने से विरोध के आवाजें उठ खड़ी हुई हैं. बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने हाल ही गुवाहाटी में कहा कि मस्जिद कोई धार्मिक स्थान नहीं है और इसे किसी भी समय तोड़ा जा सकता है. स्वामी के इस बयान का राज्य में जबरदस्त विरोध हुआ है और उनके खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया गया है. स्वामी ने अपने बयान के पक्ष में सऊदी अरब का एक उदाहरण पेश किया, जहां सड़कें बनाने के लिए मस्जिदों को जमींदोज कर दिया गया. उन्होंने कहा, 'मस्जिद कोई धार्मिक स्थल नहीं होता, ...

धार्मिक स्थल नहीं हैं मस्जिद, तोड़ी जा सकती हैं : स्वामी   Nai Dunia
मस्जिद कोई धार्मिक स्थल नहीं, कभी भी तोड़ी जा सकती हैः स्वामी   नवभारत टाइम्स

सभी ३ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
बाप रौब से बोला, पढ़ेगी नहीं तो मरेगी बेटी   
दैनिक जागरण
मथुरा। यह दृश्य है उत्तर प्रदेश के मथुरा का। ...जब बेटी की शिक्षा की सरकारी पहल पर एक बाप जल्लाद बन गया। शनिवार को मथुरा के गांव नगला माना में जब बच्ची ने स्कूल जाने से इन्कार किया तो बाप गुस्से से भर उठा। पहले बेटी को जानवरों की तरह पीटा। फिर हाथ-पैर बांधकर बाइक पर लादा और कई किलोमीटर तक बाइक दौड़ाता रहा। मासूम बच्ची बिलखती रही, मगर जल्लाद बाप को दया नहीं आई। जब बेटी को इस तरह सजा देने के बारे में पूछा तो बाप रौब से बोला, पढ़ेगी नहीं तो मरेगी बेटी। यह फोटो खींची है हमारे छायाकार मनोज चौहान ने। मजदूर की दो बेटियों को बनाया बंधक. बिहारशरीफ, जागरण संवाददाता। बिहार में ...


और अधिक »   


आज तक
   
भूमि अधिग्रहण बिल के खि‍लाफ आज राजभवन मार्च करेंगे लालू   
आज तक
भूमि अधिग्रहण बिल पर केंद्र सरकार को घेरने के लिए जहां कांग्रेस और समाजसेवी दल दिल्ली में कमर कस चुके हैं, वहीं तमाम विवादित विधेयकों के खिलाफ आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव रविवार को राजभवन मार्च करने वाले हैं. खास बात यह है कि लालू का यह राजभवन मार्च प्रदेश के सीएम नीतीश कुमार के उपवास खत्म होने के ठीक बाद आयोजित किया जा रहा है. बिल को काला कानून बताते हुए नीतीश ने 24 घंटे का उपवास रखा था, जो रविवार सुबह साढ़े 5 बजे खत्म हुआ. जानकारी के मुताबिक, लालू प्रसाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पटना में राजभवन तक प्रदर्शन करेंगे. बिहार में बीजेपी के खि‍लाफ जेडीयू, ...

प्रखंड जदयू ने केंद्र सरकार को घेरा   प्रभात खबर
You are hereTop Newsबीरेंद्र सिंह बोले, किसान विरोधी था भूमि अधिग्रहण बिल   पंजाब केसरी
भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ उपवास पर बैठीं मंत्री हुई बेहोश   Sahara Samay
दैनिक जागरण   
Zee News हिन्दी   
नवभारत टाइम्स   
सभी ८१ समाचार लेख »   


देशबन्धु
   
रति अग्निहोत्री ने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज   
देशबन्धु
मुम्बई ! बालीवुड़ अभिनेत्री रति अग्निहोत्री ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में आज घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि वर्ष 1985 में अनिल वीरमानी से विवाह करने वाली रति ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर उन पर मानसिक शोषण करने और मारपीट का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि शिकायत में इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है कि उनके पति ने क्यों मारपीट की। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच करेगी। श्री विरमानी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498, 323, 506 और 350 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
घरेलू हिंसा का शिकार हुईं रति अग्निहोत्री!   आज तक
रति अग्निहोत्री ने पति पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप   दैनिक जागरण
ऐक्ट्रेस रति अग्निहोत्री ने पति पर घरेलू हिंसा का केस किया   नवभारत टाइम्स
प्रभात खबर   
सभी १९ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
क्वॉर्टर फाइनल से पहले जीत का 'छक्का' जड़ने उतरेगा भारत   
दैनिक जागरण
ऑकलैंड। टीम इंडिया ने अब तक आइसीसी विश्व कप 2015 के अपने सभी 5 मुकाबलों में जीत दर्ज कर शानदार प्रदर्शन किया है। धौनी के धुरंधर क्वॉर्टर फाइनल्स में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं और अब बारी है ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले की जहां शनिवार को वे जिंबॉब्वे की टीम के सामने होंगे। भारतीय धुरंधर इस मैच में जीत दर्ज करते हुए जीत का छक्का लगाने के साथ ही अपने ग्रुप में मजबूती से शीर्ष पर अपराजित रहने का प्रयास करेंगे। वहीं, क्वॉर्टर फाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी जिंबॉब्वे की टीम अपने इस आखिरी मुकाबले में फैंस के चेहरे पर थोड़ी मुस्कान बिखेरने का प्रयास करेगी। - विश्व कप के ...

विश्वकप: भारत ने लगाया जीत का छक्का   Tarunmitra
कहीं विजय रथ रोक न दे जिम्‍बाब्‍वे? देखें रिकॉर्ड   आईबीएन-7
क्वार्टर फाइनल के लिए मिस्बाह ने टीम के सामने 'जोड़े हाथ'   अमर उजाला
प्रातःकाल   
Sahara Samay   
Inext Live   
सभी ४९ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言