2015年3月30日 星期一

2015-03-31 भारत (India) विश्व


ABP News
   
कश्मीर में बाढ़ का कहर, 16 लोगों की मौत, फंसे लोगों को निकालने के लिए चल रहा है ऑपरेशन मेघ राहत   
ABP News
नई दिल्ली: कश्मीर घाटी में लगातार चार दिनों से हो रही भारी बारिश से आई बाढ़ तथा दो मकानों के ढहने से सोमवार को 16 लोग जिंदा दफन हो गए, जबकि एक व्यक्ति बह गया. झेलम नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर से चिंतित हजारों लोग सुरक्षित स्थानों की ओर रुख कर रहे हैं. श्रीनगर के पास बेमिना बांध टूटने के कारण शहर में पानी घुसने का खतरा भी बढ़ गया है. जम्मू कश्मीर में लगातार बारिश से जम्मू-कश्मीर के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. इस दौरान पुंछ में फंसे मां और नवजात बच्चे को पालकी के जरिए निकाला गया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बडगाम जिले के लादेन गांव में भारी बारिश के कारण हुए ...

कश्मीर में बाढ़ ने बरपाया कहर, 17 मरे   Oneindia Hindi
कश्मीर में बारिश और भूस्खलन से 10 लोग मरे   Jansatta
कश्मीर में फिर बाढ़ से 16 की मौत, हजारों फंसे   Live हिन्दुस्तान
दैनिक जागरण   
प्रभात खबर   
haribhoomi   
सभी १७८ समाचार लेख »   


आज तक
   
अमेरिका: NSA हेडक्वॉर्टर के पास शूटआउट में एक की मौत   
आज तक
अमेरिका में नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी (एनएसए) के मैरीलैंड हेडक्वॉर्टर के पास शूटआउट में एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य घायल हो गया है. बताया जाता है कि सोमवार को दो कार सवार एनएसए का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे. सूत्रों के मुताबिक वाशिंगटन से बीस मील दूर कार सवार दो लोगों ने सोमवार को फोर्ट मिडे स्थित सैन्य परिसर में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की थी. इसके बाद वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने जबावी कार्रवाई की. इस गोलीबारी में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है. दो अमेरिकी अधिकारियों ने प्राथमिक रिपोर्ट में ...

अमेरिका में मैरीलैंड हेडक्वॉर्टर के बाहर फायरिंग, एक की मौत   पंजाब केसरी
अमेरिका: NSA के दरवाजे में कार ने मारी टक्कर   आईबीएन-7
अमेरिका में NSA हेडक्वॉर्टर के पास फायरिंग, 1 की मौत   नवभारत टाइम्स

सभी ४ समाचार लेख »   


Zee News हिन्दी
   
यमन से भारतीयों को निकालने के लिए पीएम मोदी ने सऊदी अरब से मांगी मदद   
Zee News हिन्दी
नई दिल्ली : यमन में फंसे 4,000 भारतीयों को वहां से सुरक्षित तरीके से निकालने के लिए चिंतित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात सउदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद से टेलीफोन पर बातचीत कर उनसे मदद मांगी है। यमन इन दिनों गृह युद्ध जैसे हालातों से जुझ रहा है। सउदी के शाह ने मोदी से बातचीत की और इस दौरान प्रधानमंत्री ने शाह को भारतीय लोगों को यमन से निकालने की अपनी योजना के बारे में बताया। प्रधानमंत्री ने अपने देश के लोगों को निकालने के लिए सउदी अरब से समर्थन और सहयोग मांगा है। सउदी के शाह ने भी दोनों देशों के बीच मजबूत और घनिष्ठ संबंधों को याद करते हुए ...

यमन से भारतीयों को निकालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सउदी अरब से मदद मांगी   प्रभात खबर
यमन में फंसीं हजारों भारतीय नर्सें, पीएम ने मांगी सऊदी से मदद   दैनिक जागरण
यमन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए PM ने सऊदी अरब से मदद मांगी, मिला आश्वासन   haribhoomi
Rajasthan Patrika   
आज तक   
एनडीटीवी खबर   
सभी १५ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
आप विधायकों में सुलग रही आग, प्रशांत के कहने पर खुलकर नहीं आ रहे आगे   
दैनिक जागरण
नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। आम आदमी पार्टी (आप) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से संस्थापक सदस्य प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, प्रो. आनंद कुमार व अजित झा को निकाले जाने का फैसला पार्टी के कई विधायकों को हजम नहीं हो रहा है। विधायक खुले तौर पर तो पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के विरोध में नहीं आ रहे हैं, मगर उनमें आग सुलग रही है जो आगे चलकर पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि प्रशांत भूषण गुट ने ही इन लोगों को शांत रहने को कहा है। इसके चलते पार्टी के विधायक मामले में आगे नहीं आ रहे हैं। नाराज विधायकों की संख्या 12 के करीब बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ...

प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव ने 14 अप्रैल को बुलाई अपने समर्थकों की बैठक   एनडीटीवी खबर
AAP के 'बागियों' की 14 अप्रैल को बैठक: नई पार्टी बना सकते हैं योगेंद्र-प्रशांत   दैनिक भास्कर
आप विधायकों में सुलग रही आग, नाराज विधायकों की संख्या 12   Nai Dunia
Webdunia Hindi   
Sahara Samay   
सभी २६ समाचार लेख »   


आज तक
   
बांग्लादेश में फिर एक ब्लॉगर की हत्या   
News Track
बांग्लादेश: बांग्लादेश में एक और हत्या का मामला सामने आया है, ब्लॉगर वशीकुर रहमान नामक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी है. एक महीने पहले बांग्लादेश में ब्लॉगर अविजीत रॉय की हत्या का मामला सामने आया था. आज एक और ब्लॉगर की हत्या चाकू मारकर कर दी गई है. पुलिस अधिकारी ने एएफपी को यह जानकारी दी कि वशीकुर रहमान नामक इस व्यक्ति पर उस समय हमला हुआ जब वह ढाका के बेगुनबारी स्थित अपने घर से कुछ दूरी पर था. हालांकि मदरसे के दो छात्रों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. अभी ये तो पता नहीं चल पाया है कि रहमान कौनसे ब्लॉग लिखते थे लेकिन ढाका पुलिस को हमलावर ने ...

ढाका में एक और ब्लॉगर की हत्या   नवभारत टाइम्स
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक और ब्लॉगर की हत्या   एनडीटीवी खबर
ढाका में फिर ब्लॉगर की हत्या   khaskhabar.com हिन्दी
दैनिक जागरण   
दैनिक भास्कर   
सभी २३ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
मोदी का वीजा, पासपोर्ट नंबर हो गया था लीक   
Live हिन्दुस्तान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत विश्व के 31 नेताओं की निजी जानकारियां पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए जी20 शिखर सम्मेलन में गलती से सार्वजनिक हो गई थीं। गार्जियन के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई आव्रजन विभाग के एक कर्मचारी के ईमेल भेजने में हुई गलती के कारण ऐसा हुआ। ब्योरों में नाम, जन्म तिथि, पद, पासपोर्ट नंबर, वीजा नंबर, वीजा उपवर्ग और अन्य निजी जानकारियां शामिल थीं। गलती से नेताओं के निजी ब्योरे एशियन कप फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजकों के पास पहुंच गए। खबर के मुताबिक, मोदी के अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, जर्मनी की ...

'जी 20 में मोदी सहित 31 नेताओं की निजी जानकारी हुई सार्वजनिक'   एनडीटीवी खबर
You are hereTop News'PM मोदी सहित 31 नेताओं की निजी जानकारी हुई सार्वजनिक'   पंजाब केसरी
मोदी समेत दुनिया के 31 नेताओं की निजी जानकारियां लीक!   Rajasthan Patrika
Patrika   
Zee News हिन्दी   
khaskhabar.com हिन्दी   
सभी १६ समाचार लेख »   


आज तक
   
सर्वे: ब्रिटेन में नहीं मिलेगा किसी को बहुमत   
आज तक
ब्रिटेन में सात मई को होने वाले संसदीय चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत सोमवार को शुरू हो गई. सर्वेक्षण में त्रिशंकु सदन की संभावना जताई गई है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने सोमवार को महारानी एलिजाबेथ 2 से बकिंघम पैलेस में मुलाकात की और संसद भंग करने का आग्रह किया. सदन की 650 सीटों के लिए चुनाव सात मई को होने वाले हैं. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल है. स्काई न्यूज के सर्वेक्षण के मुताबिक, लेबर पार्टी को 279, स्कॉटिश नेशनल पार्टी (एसएनपी) को 52, लिबरल डेमोक्रेट्स को 16, यूके इंडिपेंडेंट पार्टी (यूकेआईपी) को दो तथा अन्य को 23 सीटें मिलने की ...

ब्रिटेन में बजा चुनावी बिगुल   दैनिक जागरण

सभी ९ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
प्रॉपर्टी विवाद में की गई भरत सिंह की हत्या   
दैनिक जागरण
नई दिल्ली (राकेश कुमार सिंह)। नजफगढ़ स्थित ढिचाऊं कला के रहने वाले इनेलो के पूर्व विधायक चौधरी भरत सिंह की हत्या के पीछे जमीन विवाद को मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो कुख्यात विकास लगरपुरिया व चौधरी भरत सिंह के बीच 1400 गज जमीन पर कब्जे को लेकर वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी। एक महीने पहले दोनों के बीच हुआ विवाद नजफगढ़ थाने पहुंचा था। लेकिन थाना पुलिस ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। पुलिसिया लापरवाही ने इलाके की फिजा ही बदलकर रख दी। यह घटना बेशक गैंगवार का नतीजा नहीं है, लेकिन अब कृष्ण पहलवान व विकास लगरपुरिया समेत कई अन्य गिरोहों के बीच फिर से ...

पूर्व MLA की हत्या, छिड़ सकती है दिल्ली में गैंगवार   आईबीएन-7
'पुलिस की चूक से हुई इनेलो नेता भरत सिंह की हत्या'   News18 Hindi
बागपत के बदमाश पर पूर्व विधायक की हत्या का शक   Live हिन्दुस्तान
Shri News   
दैनिक भास्कर   
सभी ६१ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
किसानों के सपनों पर आफत की बारिश   
प्रभात खबर
मधुबनी : किसानों के मेहनत व पूंजी के साथ-साथ उनके सुनहरे सपने पर सोमवार को कुछ ही देर में पानी फिर गया. लाखों की फसल महज कुछ देर की पानी व तेज हवा में पूरी तरह बरबाद हो गयी. दोपहर करीब दो बजे तेज हवा के साथ हुई मूसलधार बारिश का हर बूंद किसानों के सपना को तोड़ रहा था. करीब आधे घंटे तक जिला मुख्यालय सहित सभी भागों में जमकर बारिश हुई. न सिर्फ रबी फसल बरबाद हुई, बल्कि आम के फसल पर भी पानी का व्यापक प्रभाव पड़ा है. जिला कृषि परामर्शी एसए रब्बानी ने कहा है कि बेमौसम बारिश से दलहन, रबी, आम सहित प्राय: सभी फसलों पर बूरा प्रभाव पड़ा है. कहा है कि जिन खेतों में मसूर, खेसारी लगा हुआ ...

बारिश से गेहूं का एक लाख हेक्टेयर रकबा प्रभावित   दैनिक जागरण
किसान परेशान   नवभारत टाइम्स
बेमौसम बारिश से 8 की मौत   आज तक
Inext Live   
दैनिक भास्कर   
सभी ३ समाचार लेख »   


आईबीएन-7
   
लंबी छुट्टी के बाद 19 अप्रैल को वापस आएंगे राहुल   
आईबीएन-7
नई दिल्ली। सियासत से लंबी छुट्टी के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 19 अप्रैल को रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की रैली में शामिल होंगे। राहुल की वापसी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि भूमि अधिग्रहण के खिलाफ होने वाली रैली में सभी वरिष्ठ नेता होंगे और राहुल भी उसमें शामिल हैं। बीजेपी ने चुटकी लेते हुए इसे राहुल गांधी की रीपैकेजिंग बताया। उधर मानहानि के एक मामले में 8 मई को कोर्ट में राहुल की पेशी पर उनके वकील का कहना है कि राहुल पेश होंगे। अच्छी बात है कि राहुल गांधी को रीपैकेज किया जा रहा है। एक गुमशुदा ...

भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ 19 अप्रैल को सोनिया व राहुल करेंगे बडी किसान रैली   प्रभात खबर
केेंद्र सरकार को घेरने की तैयारी, भूमि अधिग्रहण पर मोर्चा खोलेगी कांग्रेस   देशबन्धु
19 अप्रैल को दिल्ली में किसान रैली से वापसी करेंगे राहुल गांधी   दैनिक जागरण
Zee News हिन्दी   
एनडीटीवी खबर   
Rashtriya Khabar   
सभी २० समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言