2015年3月28日 星期六

2015-03-29 भारत (India) भारत


आज तक
   
दिल्ली की अदिति आर्या बनीं मिस इंडिया   
आज तक
दिल्ली यूनिवर्सिटी की अदिति आर्या इस साल की मिस इंडिया चुनी गई हैं. मुंबई स्थित यशराज स्टूडियो में हुई प्रतियोगिता में पहली रनर अप रहीं मुंबई की आफ्रीन रेचल वाज. दूसरे रनर अप का ताज लखनऊ के आईटी कॉलेज से पढ़ाई करने वाली वर्तिका सिंह के नाम रहा. शनिवार को हुई इस प्रतियोगिता में करीना कपूर और शाहिद कपूर ने परफॉर्म किया. इनके अलावा कार्यक्रम में हंसी का तड़का कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की 'पलक' और 'दादी' ने लगाया. फेमिना मिस इंडिया की प्रतियोगिता में दिल्ली की बालाओं का दबदबा रहा. अदिति ने जहां मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया तो दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ ...

Femina Miss India 2015 : दिल्‍ली की अदिति आर्या के सिर सजा ताज, शाहिद और करीना ने हिलाया स्‍टेज   Inext Live
DU की अदिति आर्या बनीं MISS INDIA 2015, कोयल राणा ने पहनाया ताज- PICS   haribhoomi
दिल्ली विवि की अदिती आर्य बनी फेमिना मिस इंडिया   दैनिक जागरण
दैनिक भास्कर   
Live हिन्दुस्तान   
सभी १० समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
AAP: अहम बैठक से लोकपाल को दूर रखने पर गहरा सकता है विवाद   
नवभारत टाइम्स
पार्टी ने इस मांग को ठुकराते हुए ऐडमिरल रामदास को मेसेज भेज दिया गया कि विवाद से बचने के लिए अच्छा होगा कि वह मीटिंग में न आएं। रामदास ने शनिवार सुबह पार्टी की राष्ट्रीय परिषद, राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राजनीतिक मामलों की कमिटी के अलावा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के नाम 'लेटर बम' से हालात सामान्य होने में वक्त लग सकता है। इस खुले पत्र में उन्होंने कहा है कि वह महाराष्ट्र स्थित अपने गांव से इस उम्मीद में दिल्ली आए थे कि पिछले साल हुई मीटिंग की तरह इस मीटिंग में शामिल होंगे, लेकिन पार्टी के महासचिव ने मीटिंग से कुछ घंटे पहले एक एसएमएस भेजकर मीटिंग ...

'आप' ने अहम बैठक में आंतरिक लोकपाल को आने से रोका   i watch
'आप' की उठापटक का शिकार बने लोकपाल, बैठक से रखा गया बाहर   दैनिक जागरण
आप पार्टी के लोकपाल का पद नहीं छोड़ रहा : रामदास   Zee News हिन्दी
Bhasha-PTI   
पंजाब केसरी   
आईबीएन-7   
सभी २१ समाचार लेख »   


आज तक
   
राष्ट्रपति ने किया राज्यसभा का सत्रावसान   
आज तक
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राज्यसभा के सत्र का शनिवार को अवसान कर दिया. इससे सरकार के पास भूमि अधिग्रहण विधेयक में संशोधन कर अध्यादेश लाने का अवसर होगा. यह फैसला संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक में किया गया. इसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने की. दिसंबर में जारी किए गए अध्यादेश का स्थान लेने के लिए भूमि विधेयक को लोकसभा ने शीतकालीन सत्र के विराम से पहले हिस्से में पारित कर दिया था. लेकिन राज्यसभा में सरकार के पास बहुमत न होने की वजह से इसके पारित होने में गतिरोध बरकरार रहा. इस मुद्दे पर विपक्षी दलों से आम सहमति बनाने के प्रयासों के ...


और अधिक »   


दैनिक जागरण
   
आर्ट ऑफ लीविंग को IS की धमकी   
नवभारत टाइम्स
श्री श्री रविशंकर के 'आर्ट ऑफ लीविंग' की मलयेशियाई शाखा को इस्लामिक स्टेट (आईएस) से धमकी भरे पत्र मिले हैं। रविशंकर के साथी नकुल ने कहा कि श्री श्री रविशंकर सुदूर पूर्व के कुछ देशों का दौरा कर रहे हैं और वह शुक्रवार को मलयेशिया पहुंचे। कुछ दिनों पहले वह कंबोडिया में थे। हमें आईएस से धमकी भरे पत्र मिले हैं। एक पत्र होटल के प्रबंधक को, एक आर्ट ऑफ लीविंग के निदेशक को और एक अन्य पत्र मिला है। पत्र में शामिल बातें धमकी भरी हैं। इसमें कहा गया है कि अगर आपलोग कार्यक्रमों को लेकर आगे बढ़ते हैं तो इसके बुरे नतीजे होंगे। उन्होंने कहा कि इस बारे में तत्काल स्थानीय प्रशासन को ...

'आर्ट ऑफ लीविंग' की मलेशियाई शाखा में में श्री श्री रविशंकर को मिली ISIS की धमकी   Inext Live
श्री श्री रविशंकर को आंतकी संगठन आईएस ने दी धमकी   Palpalindia
श्री श्री रविशंकर को IS ने दी जान से मारने की धमकी   एनडीटीवी खबर
आईबीएन-7   
सभी ३० समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
सोनिया अध्यक्ष, राहुल उपाध्यक्ष बने रहें, यह अमरिंदर का निजी विचार है : सिंधिया   
प्रभात खबर
नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के विचार को ''निजी विचार'' करार दिया जिसमें सिंह ने सोनिया गांधी के अध्यक्ष और राहुल गांधी के उपाध्यक्ष बने रहने और इस दौरान उनके सब कुछ सीख जाने की बात कही थी. सिंधिया ने हेडलाइंस टुडे पर करण थापर के कार्यक्रम ''नथिंग बट ट्रूथ'' में कहा, ''यह उनका निजी विचार हो सकता है. वह निजी विचार के तौर पर ऐसा कह सकते हैं.'' यह पूछने पर कि क्या यह राहुल के नेतृत्व पर सिंह के विश्वास की कमी को नहीं दिखाता है तो सिंधिया ने कहा, ''मैं इससे सहमत नहीं हूं. उनमें नेतृत्व के सभी गुण हैं. उन्हें लागू करने के कई विचार हैं.

और अधिक »   


Patrika
   
एअरपोर्ट पर महिला से अश्लील सवाल पूछने पर इमिग्रेशन अधिकारी निलंबित   
Patrika
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) के एक अधिकारी को महिला यात्री से बेहद निजी सवाल पूछने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। बंगलुरू की रहने वाली महिला से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक इमिग्रेशन अधिकारी द्वारा अश्लील सवाल पूछने की घटना सामने आई, जिसके बाद आरोपी अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। महिला हॉंगकॉंग जाने के लिए बंगलुरू से दिल्ली पहुंची थी। जहां इमिग्रेशन अधिकारी ने महिला का पासपोर्ट चेक करने के दौरान उससे कुछ बेहद ही आपत्तिजनक और अभद्र सवाल पूछे। मामले में महिला के ससुर ने शिकायत दर्ज ...

PHOTOS : इमिग्रेशन अधिकारी के महिला से अश्लील सवाल!!   khaskhabar.com हिन्दी
महिला से अश्लील सवाल पूछने पर इमीग्रेशन अधिकारी निलंबित   Webdunia Hindi
महिला से निजी सवाल पूछने पर इमिग्रेशन अधिकारी सस्पेंड   Rajasthan Patrika
News Track   
Nai Dunia   
सभी २३ समाचार लेख »   


News18 Hindi
   
अब हरियाणवी बोली में भी सुनिए खबरें   
News18 Hindi
#चंडीगढ़ #हरियाणा ईटीवी हरियाणा-हिमाचल ने सफलता की एक और उड़ान भरी है. चैनल की वर्षगांठ के मौके पर ईटीवी ने प्रदेशवासियों को एक नया तोहफा दिया है. अब से हरियाणावासी अपनी बोली में भी खबरें सुन सकेंगे. इस मौके पर ईटीवी के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में आज एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणवी बुलेटिन म्हारी बोली, म्हारी खबर की लॉन्चिंग की. इस अवसर ईटीवी के नेटवर्क हेड जगदीश चंद्र भी मौजूद रहे. इस दौरान उनके साथ ईटीवी हरियाणा के संपादक मुकेश राजपूत, ईटीवी हिमाचल के संपादक शशिभूषण, ईटीवी के सलाहकार बलवंत तक्षक भी ...


और अधिक »   


दैनिक जागरण
   
विवाद और अलग अंदाज से चर्चा में रहे कुरैशी   
दैनिक जागरण
उत्तराखंड में तकरीबन दो साल और आठ माह के बाद मिजोरम में बामुश्किल तीन माह बतौर राज्यपाल रहे डा अजीज कुरैशी को आखिरकार केंद्र सरकार ने पद से हटा दिया। पहले उत्तराखंड और फिर मिजोरम में तैनाती के बाद भी अलग अंदाज के साथ विवादों से डा कुरैशी का नाता टूट नहीं पाया। शायरी और कविता के प्रति लगाव के चलते उन्होंने मुशायरों के लिए खूब वक्त दिया। डा. कुरैशी ने 15 मई, 2012 को उत्तराखंड के राज्यपाल का पद संभाला था। केंद्र की पिछली कांग्रेसनीत सरकार में राज्यपाल बनाए गए डा कुरैशी का अपने अलहदा अंदाज के चलते प्रदेश की कांग्रेस सरकार के साथ भी मतभेदों को सार्वजनिक करने से ...

मिजोरम के राज्यपाल अजीज कुरैशी पद से हटाए गए   Sahara Samay
मिजोरम ने नौ महीनों में देखे छह राज्यपाल   एनडीटीवी खबर
मिजोरम के राज्यपाल अजीज कुरैशी बर्खास्त   देशबन्धु
Bhasha-PTI   
सभी ३० समाचार लेख »   


आईबीएन-7
   
कश्मीर में मंत्री का गार्ड दो एके-47 लेकर फरार   
आईबीएन-7
श्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर के एक वरिष्ठ मंत्री का निजी सुरक्षा गार्ड (पीएसओ) शनिवार को दो राइफलों के साथ फरार हो गया। पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही है। फरार सुरक्षा गार्ड दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले का रहने वाला है। मंत्री के गार्ड के रूप में उसकी नियुक्ति 12 दिन पूर्व ही हुई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल निसार अहमद पंडित को लोक निर्माण मंत्री सैयद अल्ताफ बुखारी के साथ निजी सुरक्षा गार्ड के तौर पर तैनात किया गया था। अपनी ड्यूटी से वह दो एके-47 राइफलों के साथ फरार हो गया है। निसार का एक साथी नमाज अदा करने के लिए गया था और उसने अपनी राइफल ...

मंत्री का सुरक्षाकर्मी दो AK-47 लेकर फरार, वादी में अलर्ट   Nai Dunia

सभी १० समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
बोले नीतीश : विलय पर कोई संशय नहीं, पटरी पर आ रही विलय की गाड़ी   
प्रभात खबर
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जदयू,राजद व सपा सहित छह दलों के विलय को लेकर अब कोई संशय नहीं है. विलय की गाड़ी पटरी पर है व चल पड़ी है. वे स्कील कॉन्क्लेव, 2015 कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे. उन्होंने कहा कि 26 मार्च को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से छह राजनीतिक दलों के विलय के संबंध में चर्चा हुई. उसके दूसरे दिन राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, जदयू अध्यक्ष शरद यादव व सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के साथ एक साथ मिल कर विलय की प्रक्रिया पर बात हुई. आगे की प्रक्रिया के लिए छह पार्टी की ओर से सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को अधिकृत किया ...

जनता परिवार के विलय की गाड़ी दौड़ने लगी पटरी पर : नितीश   News Track
जनता परिवार के विलय में ज्यादा समय नहीं लगेगा : नीतीश कुमार   Zee News हिन्दी

सभी २२ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言