2015年3月7日 星期六

2015-03-08 भारत (India) खेलकूद


Pradesh Today
   
पहली बार सायना ऑल इंग्लैंड के फाइनल में...   
Pradesh Today
बर्मिघम : भारतीय स्टार सायना नेहवाल ने एक और चीनी खिलाड़ी सुन यू को शनिवार को 21-13, 21-13 से शिकस्त देकर पहली बार आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया.तीसरी सीड सायना ने गैर वरीय सुन यू को 50 मिनट में लगातार गेमों में हराया. सायना ने इससे पहले क्वार्टर फाइनल में पांचवी सीड चीन की वांग यिहान को 21-19,21-6 से हराया था. सायना का फाइनल में छठी सीड स्पेन की कैरोलिना मारिन के साथ मुकाबला होगा जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में सातवीं वरीय चीनी ताइपे की तेई जू यग को 40 मिनट में 21-18, 21-11 से हराया.सायना का मारिन के खिलाफ 3-0 का रिकार्ड है. सायना ने इस वर्ष ...

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचीं साइना   Pressnote.in
साइना ने रचा इतिहास, पहुंची आल इंग्लैंड फाइनल में   प्रभात खबर
ऑल इंग्लैंड ओपन: फाइनल में पहुंचीं सायना   पंजाब केसरी
Dainik Navajyoti   
एनडीटीवी खबर   
नवभारत टाइम्स   
सभी ७५ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
आयरलैंड के खिलाफ बड़े लक्ष्‍य के दबाव में जिम्‍बाब्‍वे ने गंवाए 4 विकेट   
दैनिक जागरण
होबार्ट। आयरलैंड ने एड जोएस (112) की शतकीय और एंडी बालबिरनी (97) की ठोस पारी की बदाैलत जिम्बाब्वे के खिलाफ क्रिकेट विश्व कप के ग्रुप ए मुकाबले में निर्धारित 50 ओवरों में 8 विेकेट पर 331 रनों का पहाड़ा सा लक्ष्य बनाया। 332 रनों के बड़ें लक्ष्य के आगे जिम्बाब्वे की टीम बिखर गई और जल्दी में चार विकेट गंवा दिए हैं। खबर लिखे जाने तक जिम्बाब्वे ने 27 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए थे। क्रीज पर ब्रेंडन टेलर और सियन विलियम्स जमे हुए हैं। इस मैच का LIVE स्कोरबोर्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें। इससे पहले चामू चिभाभा, सिकंदर रजा ने जिम्बाब्वे की पारी शुरू की लेकिन ...

बेहद रोमांचक भिड़ंत में आयरलैंड जीता   Pressnote.in
वर्ल्ड कप: आयरलैंड ने जीत के साथ जिंदा रखीं उम्मीदें   आईबीएन-7
विश्व कप : Ireland की जिम्बाब्वे पर 5 रनों से रोमांचक जीत   news india network
Sahara Samay   
लोकतेज   
सभी ४५ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
विटोरी का कहर, न्यू जीलैंड ने अफगानिस्तान को 186 पर समेटा   
नवभारत टाइम्स
डेनियल विटोरी और ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को वर्ल्ड कप के पूल ए के मैच में 186 रनों पर समेट दिया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी अफगानिस्तान की बल्लेबाजी बोल्ट और विटोरी की कहर बरपाती गेंदों के आगे टिक नहीं सकी। सिर्फ नजीबुल्लाह (56) और शेनवारी (54) ही कुछ संघर्ष दिखा सके। विटोरी ने 10 ओवरों में 18 रन देकर 4 और बोल्ट ने 34 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं एंडरसन ने भी 2 विकेट लिए। देखेंः न्यू जीलैंड Vs अफगानिस्तान मैच का लाइव स्कोरकार्ड अफगानिस्ता की शुरुआत बहुत खराब रही। 5 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। जावेद अहमद 1 रन बनाकर आउट हो गए।
CWC: न्यूजीलैंड के सामने 187 का लक्ष्य   आज तक
PHOTOS : विश्व कप : विटोरी, बाउल्ट ने अफगानिस्तान को 186 रनों पर समेटा   khaskhabar.com हिन्दी
न्यूजीलैंड के सामने 187 रनों का लक्ष्य...   Webdunia Hindi
Nai Dunia   
Sahara Samay   
सभी १० समाचार लेख »   


एनडीटीवी खबर
   
मैं भी दबाव महसूस करता हूं लेकिन इससे बाहर आ जाता हूं : महेंद्र सिंह धोनी   
एनडीटीवी खबर
पर्थ: भारत को कई बार अपने संयम से मुश्किल हालात से बाहर निकालने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि अन्य लोगों की तरह उन्हें भी दबाव महसूस होता है, लेकिन वह इस स्थिति से बाहर निकल जाते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि संभावित मुश्किल हालात से कैसे निपटना है। धोनी की नाबाद 45 रन की पारी की मदद से भारत कल वाका में विश्वकप के पूल मैच में वेस्टइंडीज को चार विकेट से हराने में सफल रहा। धोनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ''सभी को लगता है कि मुझे दबाव महसूस नहीं होता। मुझे भी किसी अन्य की तरह दबाव महसूस होता है। बात सिर्फ इतनी सी है कि मैं कई बार ऐसी स्थिति का सामना कर ...

मैं भी दबाव महसूस करता हूं लेकिन इससे बाहर आ जाता हूं: धोनी   Sahara Samay

सभी ७ समाचार लेख »   


आज तक
   
सरफराज ने छह कैच के रिकॉर्ड की बराबरी की   
आज तक
मौजूदा विश्व कप में पहली बार अंतिम एकादश में जगह बनाने वाले पाकिस्तानी विकेटकीपर सरफराज अहमद ने दक्षिण अफ्रीका पर मिली अप्रत्याशित जीत में छह कैच के रिकॉर्ड की बराबरी की. Pak vs SA: पाकिस्तान 29 रन से जीता. एक वनडे मैच में छह बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने वालों में ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट, भारत के महेंद्र सिंह धोनी, दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर और क्विंटन डिकॉक, वेस्टइंडीज के रिडले जैकब्स, इंग्लैंड के एलेक स्टीवर्ट, जोस बटलर, मैट प्रायर और स्कॉटलैंड के मैथ्यू क्रॉस शामिल हैं. पहले चार मैच में उमर अकमल को तरजीह दिये जाने के कारण सरफराज नहीं खेल सके थे.
सरफराज ने की विश्वकप रिकॉर्ड की बराबरी   Live हिन्दुस्तान
सरफराज ने 6 कैच के रिकॉर्ड की बराबरी की   Instant khabar

सभी ८ समाचार लेख »   


आज तक
   
पत्रकार के सवाल पर भड़के वकार, प्रेस कॉन्फ्रेंस बीच में छोड़कर गए   
आज तक
क्रिकेट वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका पर शानदार जीत के एक घंटे बाद पाकिस्तानी टीम विवाद में पड़ गई जब कोच वकार यूनुस एक खिलाड़ी के साथ कथित मतभेद का सवाल पूछे जाने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस से बाहर चले गए. वकार से पूछा गया था कि उन्होंने विकेटकीपर सरफराज अहमद को अभी तक क्यों नहीं उतारा जिसने 49 रन बनाने के साथ छह बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. इस सवाल पर वकार भड़क उठे. उन्होंने कहा कि उनके पास बेवकूफाना सवालों के लिए समय नहीं है. मीडिया में अटकलें लगाई जा रही थी कि लंबे समय से खराब फॉर्म के बावजूद नासिर जमशेद को मौके क्यों दिये जा रहे हैं? एक पत्रकार ने जब यह पूछा कि पिछले ...

वकार ने पीसी छोड़ी, कहा-बेवकूफाना सवालों के लिए समय नहीं   Zee News हिन्दी
पत्रकार के सवाल पर भड़के पाक कोच वकार यूनिस   News Track
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उखड़े पाक के कोच   Pressnote.in
Webdunia Hindi   
नवभारत टाइम्स   
सभी १० समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
जानें, आखिर क्यों धौनी ने की बिना पैड के विकेटकीपिंग   
प्रभात खबर
पर्थ : भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ विश्व कप मैच के दौरान रविचंद्रन अश्विन की गेंदबाजी पर कुछ समय तक बिना पैड पहने विकेटकीपिंग की. इस दौरान उन्होंने सिली मिड ऑफ पर खडे अजिंक्य रहाणे को अपने पैड दे रखे थे. ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जबकि कोई विकेटकीपर बिना पैड के विकेटकीपिंग करे लेकिन चार गेंद तक धौनी बिना पैड के रहे. धौनी को पारी के 14वें ओवर में लगा कि अश्विन के लिये एक करीबी क्षेत्ररक्षक की जरुरत है लेकिन तब ओवर चल रहा था और अंपायर पैड लाने के लिये सबस्टिट्यूट क्षेत्ररक्षक को मैदान में आने की अनुमति नहीं देते. करीबी क्षेत्ररक्षक के ...

रहाणे की सुरक्षा के लिए धोनी ने उतारे अपने पैड   News Track
...जब धोनी ने की बिना पैड विकेटकीपिंग   Patrika
क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2015: धोनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पैड के बिना विकेटकीपिंग की   Zee News हिन्दी
आज तक   
पंजाब केसरी   
सभी १७ समाचार लेख »   


एनडीटीवी खबर
   
अब तक के सबसे महान वनडे क्रिकेटरों की दौड़ में तेंदुलकर और धोनी   
एनडीटीवी खबर
नई दिल्ली: महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उन पांच खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें अब तक के महान वनडे क्रिकेटर के लिए नामित किया गया है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की मासिक पत्रिका एक दिलचस्प सर्वे करवा रही है, जिससे दुनिया के महानतम वनडे क्रिकेटर का चयन किया जाएगा। इस रेस में दुनिया के पांच खिलाड़ियों के बीच होड़ चल रही है। सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह के अलावा सर विवियन रिचर्ड्स, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज़ एडम गिलक्रिस्ट शामिल हैं। सबसे लंबे समय तक फ़ॉर्म में खिलाड़ियों को चुनने ...

सचिन और धोनी महानतम वनडे खिलाड़ी बनने की रेस में   Patrika
महान वनडे क्रिकेटरों की दौड़ में सचिन और धोनी शामिल   Nai Dunia
सर्वकालिक महान खिलाड़ी की रेस में सचिन, धोनी शीर्ष पांच में   News Track
khaskhabar.com हिन्दी   
Instant khabar   
Sanjeevni Today   
सभी १२ समाचार लेख »   


Samachar Jagat
   
सानिया का फोरहैंड अच्छा और मेरा बेकहैंड : हिंगिस   
Samachar Jagat
बेंगलुरु। दुनिया की पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस (34) ने कहा कि सानिया मिर्जा (28) के साथ साझेदारी का भविष्य डब्ल्यूटीए सर्किट पर मिलने वाले नतीजों पर निर्भर होगा। सानिया ने इस सत्र में सिर्फ चार टूर्नामेंटों के बाद चीनी ताइपै की सियेह के साथ साझेदारी तोड़ दी। मार्टिना ने कहा कि सानिया और मैं एक जोड़ी के तौर पर प्रतिस्पर्धी हो सकते हैं क्योंकि हमारी शैली एकदम अलग है। सानिया का फोरहैंड अच्छा है और मेरा बैकहैंड। मैं अगले कुछ महीने सानिया के साथ खेलूंगी लेकिन साझेदारी जारी रखने का फैसला नतीजों पर निर्भर होगा। हिंगिस ने हाल ...

नतीजे पर निर्भर करेगी सानिया से साझेदारी : हिंगिस   Webdunia Hindi
सानिया के साथ साझेदारी नतीजे पर निर्भर करेगी : हिंगिस   Zee News हिन्दी
परिणामों पर निर्भर करेगी सानिया के साथ मेरी जोड़ी : हिंगिस   Nai Dunia

सभी ६ समाचार लेख »   


Sahara Samay
   
आस्ट्रेलिया और श्रीलंका में दूसरे स्थान के लिए जंग   
Sahara Samay
आस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीम रविवार को जब सिडनी में विश्व कप मुकाबले में आमने-सामने होंगी तो उनका इरादा इस मैच को जीतकर पूल 'ए' में दूसरा स्थान हासिल करना होगा. न्यूजीलैंड की टीम का शीर्ष पर रहना लगभग तय हो गया है और ऐसे में सह मेजबान आस्ट्रेलिया और 1996 का चैंपियन श्रीलंका दूसरे स्थान पर आने के लिए संघर्ष कर रहे हैं जिससे कि अंतिम आठ मैच में द.अफ्रीका से भिड़ने से बचा जा सके. श्रीलंका ने अपने चार में से तीन मैच जीते हैं और टीम छह अंक के साथ आस्ट्रेलिया से एक अंक आगे है. माइकल क्लार्क की आस्ट्रेलियाई टीम ने अपने पिछले मैच में अफगानिस्तान को 275 रन से रौंदा था ...

विश्वकप : ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच अहम मैच आज   लोकतेज
विश्वकप क्रिकेट : कल पूल ए में नंबर दो के लिए होगी ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच जंग   प्रभात खबर
ऑस्ट्रेलिया व श्रीलंका के बीच ग्रुप में दूसरे स्थान की जंग   Nai Dunia
Bhasha-PTI   
सभी ७ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言