2015年3月3日 星期二

2015-03-04 भारत (India) और सुर्खियां


एनडीटीवी खबर
   
योगेंद्र और प्रशांत भूषण पर फैसला आज, केजरीवाल रह सकते हैं कार्यकारिणी की बैठक से बाहर   
एनडीटीवी खबर
नई दिल्ली: आज आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है। बैठक में पार्टी के दो बड़े नेताओं योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण पर फैसला लिया जाएगा। आम आदमी पार्टी के नेता दिलीप पांडे ने चिट्ठी लिखकर शिकायत की थी कि योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण और शांति भूषण, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ षडयंत्र कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण का पार्टी की पीएसी से बाहर जाना तय माना जा रहा है। अगर आरोप सही पाए गए तो दोनों नेताओं को पार्टी से बाहर का भी रास्ता दिखाया जा सकता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद ...

AAP के गृहयुद्ध का फाइनल आज, NEC की बैठक में योगेंद्र-भूषण पर गिर सकती है गाज   आज तक
आप की बैठक आज, योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण पर गिरेगी गाज...!   Live हिन्दुस्तान
केजरीवाल की 'मैं और मेरे' के चलते, बागी हो रहे 'आप' के अपने   आईबीएन-7
Jansatta   
दैनिक जागरण   
प्रभात खबर   
सभी २८७ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
निर्भया कांड की बरसी पर रेपिस्टों ने तिहाड़ में मनाया था जश्न!   
नवभारत टाइम्स
निर्भया गैंगरेप के दोषियों में से कैदी विनय और पवन ने 16 दिसंबर को जेल के अंदर जश्न मनाया था ? सूत्रों की मानें तो यह सच है। इन दोनों कैदियों ने जेल नंबर-7 में गुब्बारे और मिठाई का केक बनाकर इस दिन को सेलिब्रेट किया था। लेकिन तिहाड़ जेल के डीआईजी मुकेश प्रसाद ने इस बात से साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह का कोई सेलिब्रेशन जेल में हो ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि जेल के अंदर गुब्बारा और केक लाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। तिहाड़ जेल के विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि 16 दिसंबर 2014 को विनय और पवन ने जेल नंबर-7 में अपनी बैरक के अंदर जश्न मनाया था। इसमें यह कैदी ...

इंटरव्यू प्रसारण पर कोर्ट ने लगाई रोक   Sahara Samay
निर्भया के रेपिस्ट के इंटरव्यू पर बवाल, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर   ABP News

सभी ७ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
रास में मोदी सरकार चित, विपक्ष के संशोधन को केंद्र बाध्य   
दैनिक जागरण
नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। राज्यसभा में सरकार के अल्पमत में होने की बेबसी मंगलवार को सामने आ गई। राष्ट्रपति के अभिभाषण में संशोधन पर लोकसभा में प्रचंड बहुमत वाली मोदी सरकार राज्यसभा में चित हो गई। सत्ता पक्ष की मान-मनुहार के बावजूद ताकत दिखाने पर तुले विपक्ष ने अभिभाषण पर वोटिंग के जरिये सरकार को नीचा दिखाया। विपक्ष के संशोधन प्रस्ताव पर सरकार 118 के मुकाबले 57 वोटों से हार गई। प्रधानमंत्री मोदी उस वक्त राज्यसभा में मौजूद थे। वोटिंग में हार के बाद सरकार को राष्ट्रपति के अभिभाषण में विपक्ष का संशोधन शामिल करने पर बाध्य होना पड़ा। अड़े येचुरी. इससे पहले ...

कालेधन पर केंद्र की किरकिरी   Jansatta
राज्यसभा में मोदी ने विपक्ष को दिया करारा जवाब, वोटिंग में सरकार को लगा झटका   प्रभात खबर
भ्रष्टाचार व काले धन पर मोदी सरकार को राज्यसभा में जबरदस्त झटका   देशबन्धु
haribhoomi   
आज तक   
पंजाब केसरी   
सभी ३५ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
कश्मीरी हिंदूओं की घर वापसी विहिप का पहला लक्ष्य: तोगड़िया   
दैनिक जागरण
जागरण संवाददाता, पलवल। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने देश के सामने हिंदूत्व बनाए रखने को बड़ी चुनौती बताया है। तोगड़िया के अनुसार राष्ट्र विरोधी शक्तियां हिंदूत्व को विखंडित करने के प्रयास कर रही हैं, पर विहिप ऐसा होने नहीं देगी। हमें इनसे मुकाबला करने के लिए एकजुट होना पड़ेगा। तोगड़िया मंगलवार सायं होडल की अनाज मंडी में विश्व हिंदू परिषद स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे। तोगड़िया ने कहा कि आज से दो हजार वर्ष पहले देश में केवल हिंदू धर्म था, पर बाद में हिंदूओं को ...

विराट हिंदू सम्मेलन में नूंह पहुंचे तोगड़िया   नवभारत टाइम्स

सभी ४ समाचार लेख »   


बीबीसी हिन्दी
   
ईरान दुनिया के लिए ख़तरा: नेतन्याहू   
बीबीसी हिन्दी
इसराइली प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने अमरीकी संसद को दिए अपने भाषण में कहा है कि ईरान पूरी दुनिया के लिए ख़तरा है. नेत्यनयाहू ने कहा कि ईरान और अमरीका सहित अन्य देशों में हो रहे परमाणु समझौते उसके लिए परमाणु हथियार बनाने का रास्ता खोल देंगे. 'ईरान एक दशक तक परमाणु कार्यक्रम बंद करे'. हालांकि साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनके इस भाषण को लेकर काफ़ी विवाद हो रहा है लेकिन उनका मकसद अमरीका की आंतरिक राजनीति में हस्तक्षेप करने का नहीं है. मंच पर पहुंचकर उन्होंने कहा कि इसराइल और अमरीका का रिश्ता राजनीति से ऊपर होना चाहिए. इसराइली प्रधानमंत्री ने ...

नेतनयाहू ने कहा-परमाणु करार से ईरान को मिलेगा प्रोत्साहन, अमेरिका ने किया खारिज   Zee News हिन्दी
ईरान-अमरीका के बीच परमाणु वार्ता संपन्न   देशबन्धु
ईरान परमाणु समझौते पर ओबामा, नेतन्याहू में विवाद   Nai Dunia
News Track   
ABP News   
सभी ३८ समाचार लेख »   


बीफ बैन 'मानवाधिकारों का उल्लंघन': बॉलिवुड   
नवभारत टाइम्स
फिल्म डायरेक्टर ओनिर ने ट्विटर पर लिखा कि बीफ पर पाबंदी मानवाधिकारों का उल्लंघन है। मैं क्या खाऊं, यह सरकार तय नहीं कर सकती। लगता है कि भारत का 'लोकतांत्रिक' संविधान विविधता सुनिश्चित नहीं करता। बीफ पर पाबंदी इसका निराशाजनक परिचायक है। रिचा चड्ढा ने कहा कि मैं शाकाहारी हूं लेकिन गोमांस पर पाबंदी सांप्रदायिक राजनीति है। स्टैंड अप कमीडियन वीर दास ने राजनेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, 'प्रिय सरकार आइए, बीफ के साथ दांतों पर बैन लगाते हैं। हम उबली सब्जियों पर जी सकते हैं और इस तरह आपके नेता नफरत फैलाने वाला भाषण नहीं दे सकेंगे।' ऐक्टर रणवीर शौरी ने ट्विटर पर लिखा ...


और अधिक »   


ABP News
   
लोकतंत्र में किसी की धमकी न चली है, न चलेगी : राज्यसभा में पीएम मोदी   
एनडीटीवी खबर
नई दिल्ली: कालाधन पर धमकी नहीं देने की कांग्रेस की टिप्पणी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पलटवार करते हुए मंगलवार को कहा लोकतंत्र में किसी की धमकी न तो चली है, न चलेगी। मोदी ने कहा, ''लोकतंत्र में न कभी धमकियां चली हैं और न कभी चल सकती हैं। मुझे गुजरात में 14 वर्षों तक पत्र मिलते रहे, जेल में भेजने की धमकियां मिलती रही। क्या खेल खेला जा रहा था, मुझे पता है।'' राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आपातकाल के दौरान क्या कुछ जुल्म नहीं हुए थे, लेकिन देश झुका नहीं। इससे बड़ी धमकी क्या हो सकती है। उन्होंने ...

लोकतंत्र में धमकी नहीं चलती: मोदी   बीबीसी हिन्दी
कॉर्पोरेट नहीं, गरीबों के लिए काम कर रही मेरी सरकारः नरेंद्र मोदी   नवभारत टाइम्स
मोदी बाले-मुफ्ती के बयान का समर्थन नहीं, जम्मू-कश्मीर में सरकार CMP पर चलेगी   Palpalindia

सभी १६ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
हल्की ठंड के साथ मनेगी होली   
नवभारत टाइम्स
दिल्ली में अब लोगों को अगले कुछ दिनों तक हल्की ठंड महसूस होती रहेगी। वहीं मौसम विभाग ने संडे और मंडे को एक बार फिर हल्की बारिश होने के संकेत दिए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि होली के दिन मौसम साफ रहेगा और सुबह हल्के बादल भी छा सकते हैं। हालांकि होली पर बारिश होने की उम्मीद नहीं है लेकिन मौसम ठंडा रहने की संभावना है। मंगलवार की सुबह ठंड महसूस हुई। कुछ इलाकों में हल्की ठंडी हवाएं भी चली। मैक्सिमम टेंपरेचर नॉर्मल से 5 डिग्री कम के साथ 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पिछले पांच सालों में 3 मार्च को सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री ...

होली के बाद भीग सकती है दिल्ली   दैनिक जागरण
बदरंग मौसम के बीच मनेगी होली   प्रभात खबर
तापमान गिरने से ठंड   Pressnote.in
Nai Dunia   
Amar Ujala Dehradun   
सभी १२ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
उबर कैब बलात्‍कार मामले में सुनवाई आज   
दैनिक जागरण
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में हुए 'उबर कैब दुष्कर्म' मामले में कोर्ट आज सुनवाई करेगी। हालांकि इस मामले की सुनवाई सोमवार को ही होनी थी, लेकिन आरोपी शिवकुमार के वकील की ओर से अदालत में अपील की गई थी कि वह सीढ़ियों से गिर गए हैं। इसलिए उन्हें कुछ दिनों का समय दिया जाए। कोर्ट ने इसके बाद मामले की सुनवाई के लिए बुधवार का दिन तय किया था। इसे भी पढ़ें : सोती महिला का वीडियो बनाया, कैब ड्राइवर गिरफ्तार. इससे पहले उबर कैब दुष्कर्म मामले में तीस हजारी कोर्ट की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कावेरी बावेजा की फास्ट ट्रैक कोर्ट में आरोपी चालक शिवकुमार यादव का बयान रिकार्ड ...


और अधिक »   


इकनॉमिक टाइम्स
   
रहने के लिहाज से बेंगलुरु, कराची सबसे सस्ता शहर   
इकनॉमिक टाइम्स
लंदन भारत का सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र बेंगलुरु और पाकिस्तान का वित्तीय बाजार कराची रहने के लिहाज से सबसे सस्ते शहर के रूप में उभरा है। इकनॉमिक इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) द्वारा तैयार 'वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लीविंग रिपोर्ट, 2015' में भारत के मुंबई, चेन्नै और नई दिल्ली को भी निचले स्थान पर रखा गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि छह सस्ते शहरों में चार भारत के हैं। सालाना रिपोर्ट में न्यू यॉर्क को आधार शहर मानकर 133 शहरों के बीच जीवन लागत की तुलना की गई है। सूची में बेंगलुरु सबसे निचले पायदान पर है। उसके बाद कराची है। मुंबई इस पायदान में 13वें स्थान पर है। चेन्नै 129वें और नई ...

बेंगलुरु है दुनिया का सबसे सस्ता शहर   दैनिक जागरण

सभी ६ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言