2014年10月29日 星期三

2014-10-30 भारत (India) भारत

  आज तक   
दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर SC में सुनवाई आज, AAP की याचिका पर होगी बहस  आज तक
दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर राजनीतिक पार्टियों में ऊहापोह की स्थिति अब भी बरकरार है. इस बीच आज सुप्रीम कोर्ट में आम आदमी पार्टी की उस याचिका पर सुनवाई होगी जिसमें पार्टी ने दिल्ली में फिर से चुनाव कराने की मांग की है. सुनवाई के दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखेंगे. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने उपराज्यपाल से पूछा था कि आखिर दिल्ली में सरकार बनाने के लिए अभी तक क्या कोशिश की गई है. वहीं दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने एक बयान जारी कर कहा है कि जल्दी ही इस मुद्दे पर सभी राजनीतिक ...

दिल्ली में चुनाव का विकल्प चुन सकता है केन्द्र   Live हिन्दुस्तान
एलजी कर रहे हैं बीजेपी का समर्थन: केजरीवाल   नवभारत टाइम्स
दिल्ली में सरकार गठन की संभावनाएं तलाशेंगे उप राज्यपाल नजीब जंग   एनडीटीवी खबर
Nai Dunia   
आईबीएन-7   
सभी 154 समाचार लेख »   

  आईबीएन-7   
देवेंद्र कल लेंगे CM पद की शपथ, PM होंगे मौजूद  आईबीएन-7
मुंबई। देवेंद्र फड़नवीस कल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और बीजेपी ने इस शपथ ग्रहण के लिए खास तैयारी की है। वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस हाई प्रोफाइल शपथ ग्रहण में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। जाहिर है सुरक्षा के भी अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। 31 अक्टूबर को वानखेड़े में बीजेपी लिखेगी नया इतिहास, पहली बार महाराष्ट्र में बनेगा बीजेपी का मुख्यमंत्री। पार्टी के इस बेहद खास और ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे प्रधानमंत्री मोदी। मोदी और अमित शाह के अलावा न सिर्फ बीजेपी के तमाम मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शरीक होंगे बल्कि हजारों ...

फ्री में होगी फडणवीस की शपथ   नवभारत टाइम्स
शिवसेना ने बीजेपी से शपथ ग्रहण में उसे शामिल करने को कहा : सूत्र   एनडीटीवी खबर
वानखेड़े में मुफ्त होगा फड़नवीस का शपथ समारोह   दैनिक जागरण
Bhasha-PTI   
पंजाब केसरी   
सभी 12 समाचार लेख »   

  Webdunia Hindi   
वसुंधरा से नाराज ललित मोदी बोले, ओम माथुर को बनाओ सीएम...  Webdunia Hindi
जयपुर। आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी राजस्थान क्रिकेट बोर्ड में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बढ़ते दखल से खासे नाराज नजर आ रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को ट्विटर पर वसुंधरा राजे और उनके करीबियों पर निशाना साधते हुए राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की मांग की। राजे के पहले के कार्यकाल में उनके करीबी रहे ललित मोदी ने अपने ट्वीट में सुझाव दिया कि भाजपा नेता ओम माथुर को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया जाए। फिलहाल लंदन में रह रहे मोदी ने राजे के सहयोगियों पर निशाना साधते हुए कहा, 'यह महिला तो अद्भुत हैं लेकिन उनके चारों ओर एक मंडली बन गई है।' इससे पहले ललित मोदी ने भाजपा के ...

राजे को हटाओ, माथुर हो सीएम : ललित मोदी   Rajasthan Patrika
ललित मोदी ने वसुंधरा राजे पर साधा निशाना   Bhasha-PTI

सभी 4 समाचार लेख »   

  दैनिक जागरण   
बेटे ने इंस्टाग्राम पर डाली डीआइजी की विवादास्पद तस्वीरें  दैनिक जागरण
जागरण ब्यूरो, जम्मू। राष्ट्रपति पुलिस पदक समेत विभिन्न पदकों और सम्मानों से सम्मानित जम्मू-कठुआ रेंज के डीआइजी शकील बेग कैलीफोर्निया में रह रहे अपने ही पुत्र के कारण विवादों में घिर गए हैं। हालांकि उनके बेटे टोनी बेग ने कानून नहीं तोड़ा है, लेकिन अपने पिता की उन तस्वीरों को सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी हैं, जिनमें वह अपने पद और प्रतिष्ठा का दुरुपयोग करते नजर आते हैं। इंस्टाग्राम पर तस्वीरों के अपलोड होने के बाद व्हाट्सअप, ट्विटर और फेसबुक पर भी कइयों ने ये तस्वीरें अपलोड कर दी। जो भी तस्वीरें देखता, वह अपनी तीखी प्रतिक्रिया जरूर व्यक्त करता।
जम्मू-कश्मीर DIG और बेटे की हनक तो देखिए!   आईबीएन-7
शाही ठाठ : तस्वीरें वायरल होने से डीअाईजी मुिश्कल में   Dainiktribune
डीआईजी की 'राजसी जिंदगी' वाली तस्वीरों को लेकर विवाद   एनडीटीवी खबर
Nai Dunia   
Sahara Samay   
Sanjeevni Today   
सभी 20 समाचार लेख »   

  दैनिक जागरण   
शीला की सक्रियता, सूबे का कांग्रेसी नेतृत्व बेचैन  दैनिक जागरण
गूगल डूडल मना रहा है पोलियो दवा के खोजकर्ता डॉ. जोनास सॉल्क का 100वां जन्मदिन · आइडिये का आगाज · जॉब्स एलर्ट · 8 गैजेट्स जो केवल लखपति ही खरीदने की सोच सकते · ऐरोमोबिल ने बनाई हवा में उड़ने वाली कार, देखें तस्‍वीरें · आने वाली दिवाली पर लें 10,000 रुपये से भी कम कीमत में लाजवाब स्मार्टफोन · गैलरी · तस्वीरें · समाचार · मनोरंजन · क्रिकेट · कार्टून · ई-कार्ड्स · सुविचार · फोटो गैलरी · समाचार · क्रिकेट · मनोरंजन · अध्यात्म · टेक्नोलॉजी · वीडियो · न्यूज़ रील · मनोरंजन · अध्यात्म · स्वास्थ्य · पर्यटन · राशिफल · हास्य · स्वास्थ्य · bolindiabol. जुड़े जागरण से और दें अपनी सोच को एक नया मुक़ाम.

और अधिक »   

  दैनिक जागरण   
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दी कैग को नसीहत  दैनिक जागरण
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। नियंत्रण एवं महालेखा परीक्षक (कैग) को नसीहत देते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि ऑडिट रिपोर्ट में सनसनी या सुर्खियां बनाने पर जोर न दिया जाए। ऑडिटर (लेखाकार) को सक्रिय होना चाहिए, लेकिन उसे यह अहसास भी होना चाहिए कि सक्रियता और संयम एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कैग द्वारा आयोजित 27वें महालेखाकार सम्मेलन के समापन सत्र में जेटली ने कहा कि लेखाकार को इस बात का अहसास होना चाहिए कि वह एक ऐसे फैसले की समीक्षा कर रहा है जो पहले ही लिया जा चुका है। क्या उचित प्रक्रिया का पालन किया गया है? उसे सनसनीखेज होने की जरूरत नहीं है।
कैग अपनी रिपोर्टों को सनसनीखेज न बनाए: जेतली   पंजाब केसरी
वित्त मंत्री ने कैग को दी हिदायत, अपनी रिपोर्टों को न बनाएं सनसनीखेज   Zee News हिन्दी

सभी 13 समाचार लेख »   

  अमर उजाला   
सतीश उपाध्याय ने भाजपा कार्यकारिणी में किया बड़ा खेल  अमर उजाला
नगर निगम की राजनीति से सीधे प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी पर पहुंचे सतीश उपाध्याय व उनके करीबी अपनी नियुक्ति के साथ की कार्यकारिणी के गठन में जुटे हुए थे लेकिन सूची जारी होने में महीनों लग गए और वह जारी भी हुई तो रात के करीब एक बजे। इस सूची में उपाध्याय के पावर गेम अपने हाथ में रखने की कवायद दिख रही है। कार्यकारिणी की सूची में भाजपा विधायकों व सांसदों का किनारे कर दिया गया है जबकि पार्षदों, नगर निगम की राजनीति करने वाले व हारे उम्मीदवारों की सूची में बड़ी संख्या है। इसके अलावा भी इस बार की सूची में कई नए प्रयोग किए गए हैं। लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेशाध्यक्ष के रूप में ...

सतीश उपाध्याय की टीम में MLA को जगह नहीं   नवभारत टाइम्स
सतीश की टीम पर संघ हावी   पंजाब केसरी
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने की नयी टीम की घोषणा   Bhasha-PTI

सभी 9 समाचार लेख »   

  अमर उजाला   
वाराणसी में मोनो रेल चलाने की तैयारी  अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को क्योटो की तर्ज पर विकसित करने और संवारने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस क्रम में जापान से शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए वाराणसी में मोनो रेल सरीखे लाइट रेल ट्रांसपोर्ट को विकसित करने की संभावना तलाशने का अनुरोध किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के जापान दौरे में क्योटो और वाराणसी के बीच सिस्टर सिटी पार्टनरशिप करार के बाद शहर का जायजा लेने भारत दौरे पर आए क्योटो के उपमहापौर के निची ओगासावारा के साथ बुधवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के सचिव शंकर अग्रवाल ने इस संभावना पर गौर करने का ...

वाराणसी में दौड़ेगी 'लाइट रेल'   Sahara Samay

सभी 4 समाचार लेख »   

  अमर उजाला   
अब इलाहाबाद के मकान में रहस्यमयी विस्फोट, सहमी संगमनगरी  नवभारत टाइम्स
प्रसं, इलाहाबाद/लखनऊ। बुलंदशहर, मेरठ के बाद अब इलाहाबाद के कीड़गंज के एक मकान में हुए रहस्यमयी विस्फोट से बुधवार को पूरी संगम नगरी दहल गई। विस्फोट इतना तीव्र था कि भीड़भाड़ वाले मधवापुर मुहल्ले में स्थित पूरा मकान ही जमींदोज हो गया। इस इमारत में स्थित एक दुकान भी विस्फोट की भेंट चढ़ गई। तेज धमाके से आसपास के घरों की खिड़कियों के साथ सड़क पर खड़े वाहनों के भी शीशे टूट गये। लोगों ने एक किमी तक धमाके की आवाज सुनने का दावा किया है। धमाके की खबर मिलते ही पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। पांच घंटे की मशक्कत के बाद भी बीडीएस टीम तेज धमाके के पीछे का ...

विस्फोट पैकेज---जांच टीम के लिए पहेली बना धमाका   दैनिक जागरण
इलाहाबाद में जबरदस्त धमाका, दो दुकानें ढही   अमर उजाला
इलाहाबाद में चाय की दुकान में हुआ ब्लास्ट   आईबीएन-7

सभी 11 समाचार लेख »   

  ABP News   
सुबह 9:15 बजे सीएम पहुंचे दफ्तर  नवभारत टाइम्स
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने वजीरों को कामकाज बांटने के अगले ही दिन सुबह ठीक 9:15 बजे अपने दफ्तर पहुंच गए। इस दौरान उनके साथ रहने वाले अफसर तो आ गए थे लेकिन अन्य विभागों के मंत्रियों ने अलग-अलग समय पर कार्यभार संभाला। खट्टर के सुबह-सुबह दफ्तर पहुंचते ही सचिवालय में अफसरों और कर्मचारियों की भागदौड़ शुरु हो गई। खट्टर दोपहर 1 बजे तक दफ्तर में रहे और इसके बाद उन्होंने पंजाब विधानसभा में कृषि पर आधारित एक कार्यक्रम में हिस्सा भी लिया। मुख्यमंत्री ने दफ्तर पहुंचते ही काम निपटाए और इसके बाद बारी-बारी अपने मंत्रियों को कमरों में गए और उन्हें पद ग्रहण करवाया।
लेट लतीफ अफसरों को सी.एम. ने दिखाया आईना   पंजाब केसरी

सभी 26 समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言