2014年10月12日 星期日

2014-10-13 भारत (India) और सुर्खियां

  नवभारत टाइम्स   
LIVE: विशाखापट्टनम तट से टकराया 'हुदहुद' तूफान, 6 घंटे तक रहेगा असर, 2 की मौत  आज तक
चक्रवात हुदहुद ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया है. तूफान की वजह से आंध्र-ओडिशा में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि हवा की रफ्तार अब कुछ धीमी हो गई है और विशाखापट्टनम में यह 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे से बह रही है. दूसरी ओर, भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में बिजली गुल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृहमंत्री को राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संपर्क में रहने के लिए कहा है. जबकि गृह सचिव अनिल गोस्वामी ने स्पष्ट कहा है कि ओडिशा के कई क्षेत्रों में सोमवार बाद बाढ़ आ सकती है. इसके साथ ही यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और प. बंगाल में भी ...

चक्रवात हुदहुद का कहर: आंध्रप्रदेश, ओडिशा में 8 मरे, विशाखापटनम सबसे ज्यादा प्रभावित   Zee News हिन्दी
तबाही मचाने के बाद कमजोर पड़ा 'हुदहुद', 8 की मौत   आईबीएन-7
हुदहुद की रफ्तार हुई धीमी, अब बारिश है अगली चुनौती   नवभारत टाइम्स
Live हिन्दुस्तान   
प्रभात खबर   
Oneindia Hindi   
सभी 377 समाचार लेख »   

  दैनिक जागरण   
जस्टिस मालवीय गंगा के लिए राजभवन ठुकराएंगे!  दैनिक जागरण
नई दिल्ली [राजकिशोर]। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के पौत्र और इलाहाबाद हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस गिरिधर मालवीय के राजभवन जाने की राह में उमा भारती चट्टान बनकर अड़ गई हैं। उमा का विरोध किसी नाराजगी में नहीं बल्कि वह जस्टिस मालवीय को गंगा संरक्षण अभियान से अलग नहीं होने देना चाहती हैं। केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने 'दैनिक जागरण' से दो टूक कहा, 'मालवीय जी की जरूरत राजभवन को नहीं गंगा को है। उनके राज्यपाल बनने से गंगा सफाई का लक्ष्य प्रभावित होगा।' जस्टिस मालवीय लोकसभा चुनाव के दौरान वाराणसी से नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक ...

गंगा के लिए राजभवन नकारेंगे जस्टिस मालवीय?   Nai Dunia

सभी 1 समाचार लेख »   

  एनडीटीवी खबर   
पाक ने 15 चौकियों पर फिर गोले दागे  Live हिन्दुस्तान
पाक की नापाक हरकतें बदस्तूर जारी हैं। पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को शांति के बाद शनिवार पूरी रात जम्मू क्षेत्र में 15 चौकियों पर भारी गोलाबारी की। इसमें तीन लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बीएसएफ जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों पक्षों के बीच रविवार रात तक रुक-रुककर गोलाबारी होती रही। बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार रात करीब 9:10 बजे अरनिया सेक्टर स्थित तीन चौकियों पर पाक ने गोले दागे। सुनसान पड़े अरनिया शहर में भी दर्जनों गोले गिरे। अरनिया के अलावा कुकू-दा कोठे, महाशा कोठे, जाबोवाल, त्रेवा, चिंगिया, अल्ला, सी, चिनाज और देवीगढ़ ...

पाक ने पंद्रह चौकियों पर बरसाए गोले   दैनिक जागरण
पाक का लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन, बीएसएफ ने की जवाबी कार्रवाई   Sahara Samay
सीमा पर रुक-रुक कर फायरिंग   Pressnote.in
देशबन्धु   
अमर उजाला   
सभी 18 समाचार लेख »   

  Live हिन्दुस्तान   
हर हाल में मिलेगी पूर्व सांसदों को पेंशन  नवभारत टाइम्स
पूर्व सांसदों को कानूनन यह हक दिया गया है कि अगर उन्हें कोई अन्य पेंशन मिलती है तो पूर्व सांसद के रूप में मिलने वाली पेंशन उन्हें मिलती रहेगी । सूचना के अधिकार के तहत यह जानकारी मिली है। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत राज्यसभा सचिवालय से बताया गया कि पूर्व सांसदों को संसद सदस्य वेतन, भत्ता और पेंशन अधिनियम 1954 के तहत पेंशन मिलती है। अगर वह कोई और पेंशन पाते हैं तब भी वह कानूनी रूप से संसदीय पेंशन प्राप्त करने के हकदार हैं। दिल्ली स्थित आरटीआई एक्टिविस्ट गोपाल प्रसाद ने सरकार से ऐसे सांसदों और पूर्व सांसदों की लिस्ट मांगी थी, जो संसद, विधानसभा या विधानपरिषद के ...

पूर्व एमएलए-एमएलसी भी पूर्व सांसद के तौर पर पेंशन के हकदार   Nai Dunia
नियम कायदे बने सूचना के अधिकार में बाधा   Live हिन्दुस्तान

सभी 3 समाचार लेख »   


दिल्ली: थाने के पास बदमाशों ने गोली मारकर की कॉन्स्टेबल की हत्या, हथियार छीनकर हुए फरार  दैनिक भास्कर
नई दिल्ली। राजधानी में बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस पर गोलीबारी की जिसमें एक कॉन्स्टेबल की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। गोलीबारी रविवार रात दो बजे नॉर्थ दिल्ली में एक थाने के पास तीन अज्ञात लोगों द्वारा की गई। गोलीबारी करने के बाद बदमाश पुलिस के हथियार लेकर भी फरार हो गए। इससे पहले शनिवार रात कनॉट प्लेस में तीन लोगों ने दो सिपाहियों पर गोलीबारी की थी। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था। ऑटोरिक्शा में थे बदमाश पुलिस ने बताया कि विजय विहार इलाके में दोनों कॉन्स्टेबल गश्ती कर रहे थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि ऑटोरिक्शा में तीन बदमाश जा रहे हैं।

और अधिक »   

  प्रभात खबर   
आइआरएनएसएस-1 सी का प्रक्षेपण:आज से उलटी गिनती शुरू  प्रभात खबर
चेन्नई:अमेरिका के ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम के समकक्ष भारतीय प्रणाली की स्थापना के लिए सात उपग्रहों की श्रृंखला के तीसरे नौवहन उपग्रह 'आइआरएनएसएस-1सी' के प्रक्षेपण के लिए उलटी गिनती सोमवार से श्रीहरिकोटा के अंतरिक्ष केंद्र से शुरू हो जायेगी. इससे पहले इसे छह अक्तूबर को प्रक्षेपित करने की योजना थी, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण इसे टाल दिया गया था. इसरो ने बताया अभियान के लिए 67 घंटे की उलटी गिनती 13 अक्तूबर को भारतीय समयानुसार सुबह 6:32 बजे शुरू होगी. 1425.4 किलो के आइआरएनएसएस 1सी का प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से भारत के ...

श्रीहरिकोटा में IRNSS उपग्रह के प्रक्षेपण की उल्टी गिनती शुरू   ABP News
PHOTOS : IRNSS-1-सी की उलटी गिनती शुरू   khaskhabar.com हिन्दी
इसरो के IRNSS 1-C सैटेलाइट का काउंटडाउन शुरू   p7news
दैनिक जागरण   
सभी 9 समाचार लेख »   


17 साल की हुई सचिन की बिटिया, देखिए सारा की ग्लैमरस लाइफ  दैनिक भास्कर
खेल डेस्क. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर की बिटिया सारा आज 17वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। वैसे तो क्रिकेट वर्ल्ड में सचिन की हर मोर्चे पर मिसाल दी जाती है, लेकिन तेंडुलकर की जिंदगी में उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा उनकी बेटी हैं। नन्ही सी उम्र से सारा अपने पिता को अच्छे काम करने के लिए प्रेरित करती रही हैं। खुद से पहले दूसरों के बारे में सोचने वाली सारा ने ही सचिन को चैरिटी में दान देने की सीख दी थी। जब सारा ने सचिन को चौंकाया. मौका था सारा का 12वां बर्थडे। सचिन और अंजलि अपनी लाडली के जन्मदिन को जोरशोर के साथ मनाने की तैयारी कर रहे थे। किस होटल में पार्टी करनी है, इस ...


और अधिक »   

  अमर उजाला   
गरिमा और सम्मान के साथ हो कश्मीरी पंडितों की घर वापसी: महबूबा  ABP News
जम्मू: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने आज विस्थापित कश्मीरी पंडितों की घाटी में 'सम्मान और गरिमा' के साथ वापसी की इच्छा जाहिर की. महबूबा ने कश्मीरी पंडित समुदाय के विस्थापित सदस्यों के साथ यहां हुई एक बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा, ''कश्मीरी पंडित समुदाय ने अतीत में कश्मीरी समाज के उद्धार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और यह सम्मान और गरिमा के साथ उनकी घर वापसी का वक्त है.'' जम्मू-कश्मीर में हाल ही में आई भीषण बाढ़ के बाबत महबूबा ने कहा, ''कश्मीर ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर तबाही झेली. हालांकि, इस बार यह कुदरत के कहर ...

सम्मान के साथ हो कश्मीरी पंडितों की घर वापसी: महबूबा   Webdunia Hindi
'सम्मान के साथ हो कश्मीरी पंडितों की वापसी'   आज तक

सभी 9 समाचार लेख »   

  ABP News   
सुप्रीम कोर्ट में जयललिता की जमानत याचिका पर सुनवाई आज  प्रभात खबर
बेंगलूर : अन्नाद्रमुक प्रमुख जे जयललिता की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हो सकती है. 14 दिनों से जेल में बंद जयललिता ने कर्नाटक हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. गौरतलब है कि हाई कोर्ट ने 66.65 करोड़ के आय से अधिक संपत्त‍ि के मामले में उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था. 66 वर्षीय जयललिता को बेंगलुरु के स्पेशल कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में 27 सितंबर को दोषी करार देते हुए चार साल की सजा सुनाई थी. उन पर 100 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था. सजा मिलने के बाद उन्हें मुख्‍यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था.
जेल में बंद जयललिता की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज हो सकती है सुनवाई   ABP News
जया की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज   दैनिक जागरण

सभी 8 समाचार लेख »   

  नवभारत टाइम्स   
इबोला का दूसरा केस हेल्थ वर्कर  नवभारत टाइम्स
टेक्सस में इबोला के एक और केस की पुष्टि हुई है। अमेरिका में इबोला से बीमार होने वाला यह दूसरा केस है। अमरीका के एक अस्पताल में ख़तरनाक इबोला वायरस के एक केस का पता चला है। इबोला पीड़ित टेक्सस के इस हेल्थ वर्कर ने इबोला पीड़ित थॉमस डंकन का इलाज किया था, जिसकी कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। टैक्सस के हेल्थ कमिश्नर डॉ. डेविड लेकी के मुताबिक, हमें आशंका था कि यह दूसरा केस हो सकता है। हमारी आशंका सही निकली। उन्होंने बताया कि इस हेल्थ वर्कर में इबोला पॉज़िटिव पाया गया है। डंकन को उनके अपने देश लाइबेरिया में इबोला का इन्फेक्शन हुआ था। उनकी मौत टैक्सस हेल्थ प्रेसबायटेरियन ...

अमेरिका में इबोला वायरस का दूसरा मामला   Pressnote.in
अमरीका: अस्पताल की ग़लती से फैला इबोला   बीबीसी हिन्दी

सभी 5 समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言