2014年10月18日 星期六

2014-10-19 भारत (India) भारत

  Live हिन्दुस्तान   
नतीजा लाइव: महाराष्ट्र में भाजपा को शुरुआती बढ़त, हरियाणा में भी आगे  Live हिन्दुस्तान
सुबह 8:27 बजे द्रोनाचार्य कॉलेज में गुड़गांव के चार विधानसभा सोहना, गुड़गांव, पतौदी, बादशाहपुर में मतगणना शुरू। सुबह 8:25 बजे फरीदाबाद धर्मशाला में बडखल की मतगणना के दौरान तैनात पुलिस। counting1.jpg. सुबह 8 बजे महाराष्ट्र- हरियाणा विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू, रुझान थोड़ी देर में। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती आज होगी जिसे लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता की पहली अहम कसौटी माना जा रहा है। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा और हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है ...

विधानसभा चुनावः महाराष्ट्र, हरियाणा में वोटों की गिनती शुरू   नवभारत टाइम्स
किसकी बनेगी सरकार : महाराष्ट्र, हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना आज   एनडीटीवी खबर
LIVE UPDATE: महाराष्ट्र की 288 सीटों पर मतगणना शुरू, पहला रुझान कांग्रेस के पक्ष में   दैनिक भास्कर
प्रभात खबर   
Zee News हिन्दी   
दैनिक जागरण   
सभी 42 समाचार लेख »   

  आईबीएन-7   
चर्चा: काला धन सिर्फ चुनावी मुद्दा बना रहेगा?  आईबीएन-7
नई दिल्ली। काले धन को लेकर एक बार फिर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। वहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सफाई देते हुए कहा है कि सरकार काले धन को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। ये बयानबाजी सरकार के उस हलफनामे के बाद शुरू हुआ है जिसमें सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि विदेशी बैंकों के अकाउंट धारकों का नाम सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव में कांग्रेस ने ये मुद्दा खूब जोर शोर से उठाया कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादे का क्या हुआ, आखिर 100 दिन में काला धन वापस ...

विदेशी खातों का खुलासा कर जोखिम नहीं उठाएगी सरकार   Live हिन्दुस्तान
काले धन पर जनता को गुमराह कर रही है मोदी सरकार : कांग्रेस   एनडीटीवी खबर
काले धन पर मोदी सरकार का यू टर्न, कांग्रेस ने बोला जोरदार हमला   Inext Live
Rashtriya Khabar   
दैनिक जागरण   
प्रभात खबर   
सभी 22 समाचार लेख »   

  दैनिक जागरण   
नेहरू जयंती पर फिर बनी कमिटी  नवभारत टाइम्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती के आयोजन के लिए केंद्र सरकार की नैशनल कमिटी को शनिवार को फिर से गठित किया। जहां इस नैशनल कमिटी की अध्यक्षता खुद मोदी करेंगे, वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार के तमाम महत्वपूर्ण केंद्रीय मंत्री इसके मैंबर होंगे। इस कमिटी की पहली औपचारिक बैठक दीवाली के बाद होने की संभावना है। इसी के साथ गृह मंत्री की अध्यक्षता में पीएम ने एक राष्ट्रीय क्रियान्वयन समिति भी बनाई है। उल्लेखनीय है कि यूपीए सरकार द्वारा जनवरी के अंत में इस आयोजन के लिए एक कमिटी गठित की गई थी, जिसकी अध्यक्षता तत्कालीन ...

नेहरु जयंती मनाने के लिए बनी समिति की अध्यक्षता करेंगे मोदी, गांधी परिवार के सदस्यों को जगह नहीं   एनडीटीवी खबर
नेहरू जन्मशती समिति से गांधी परिवार बाहर   दैनिक जागरण
नेहरू की 125वीं जयंती मनाएगी मोदी सरकार   Pressnote.in
देशबन्धु   
Oneindia Hindi   
सभी 12 समाचार लेख »   

  एनडीटीवी खबर   
सरकारी बंगलों में नहीं बनेगा स्मृति भवन  नवभारत टाइम्स
अब सरकारी जमीन पर स्मृति भवन बनाना संभव नहीं होगा। नई दिल्ली खासकर लुटियंस जोन में जगह की किल्लत को देखते हुए केंद्र सरकार ने सरकारी बंगलों और जमीन पर स्मृति भवन बनाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में इस बारे में फैसला लिया गया। हालांकि सरकारी जमीन पर स्मृति भवन न बनाने से जुड़ा प्रशासनिक फैसला तो 2000 में तत्कालीन एनडीए सरकार ने ही ले लिया था, लेकिन पिछले दिनों पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर 12 तुगलक रोड वाले बंगले को स्मृति भवन बनाने को लेकर मचे बवाल के मद्देनजर इसे काफी अहम ...

सरकारी बंगलों को नहीं बनाया जा सकेगा स्मारक   Nai Dunia
सरकारी बंगले स्मारक बनाने के लिए नहीं   Rajasthan Patrika
किसी भी सरकारी बंगले को स्मारक में नहीं बदला जाएगा : जेटली   आर्यावर्त
Patrika   
सभी 12 समाचार लेख »   

  एनडीटीवी खबर   
पटौदी पैलेस में बिना इजाजत पार्टी करने पर शर्मिला, सैफ को नोटिस  एनडीटीवी खबर
चंडीगढ़: पटौदी पैलेस में बिना अनुमति के कथित रूप से पार्टी करने और ऊंची आवाज में संगीत बजाने के लिए बीते जमाने की अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और उनके अभिनेता पुत्र सैफ अली खान को नोटिस जारी किया गया है। हरियाणा सरकार की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पटौदी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पर्यवेक्षक अजय शंकर पांडेय के निर्देश पर पीठासीन अधिकारी सह पटौदी के एसडीएम वीरेंद्र चौधरी ने उन्हें नोटिस जारी किया। एसडीएम ने कहा, हमें आसपास के लोगों से शिकायत मिली कि पटौदी पैलेस के अंदर आतिशबाजी हो रही है और लाउडस्पीकर बज रहे हैं, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है।
शर्मिला-सैफ के खिलाफ केस   नवभारत टाइम्स
सैफ और शर्मिला टैगोर को नोटिस   प्रभात खबर
PHOTOS : आचार संहिता के उल्लंघन पर शर्मिला व सैफ को नोटिस   khaskhabar.com हिन्दी
दैनिक जागरण   
Dainiktribune   
अमर उजाला   
सभी 15 समाचार लेख »   

  आज तक   
बिलावल की जुबां पर कश्मीर, कहा- हमें गलत न समझें हिंदुस्तानी  आज तक
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी ने पहले तो कहा कि वो कश्मीर को भारत से वापस छीन लेंगे और इसका एक इंच भी हिंदुस्तान को नहीं देंगे और अब अपने इस बयान पर लीपा पोती करने में जुट गए हैं. उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच शांति प्रक्रिया कश्मीर मुद्दे को लेकर नहीं रुकनी चाहिए. साथ उन्होंने कश्मीर पर अपनी हालिया टिप्पणी के बारे में कहा कि कश्मीर पर उनकी बयान पर हिंदुस्तानी उन्हें गलत न समझें. हमारे रुख को गलत न समझें... बिलावल ने अपनी पहली रैली में कहा, 'कृपया हमारे (पीपीपी) के रुख को गलत न समझें. जब मैं कश्मीर के बारे में बात करता हूं ...

बिलावल को जवाब नहीं देना चाहते इमरान   Live हिन्दुस्तान
बिलावल ने कहा,भारत के लोग मुझे गलत न समझे   प्रभात खबर
पहली रैली में ही बिलावल ने किया कश्मीर का जिक्र   Pressnote.in
Sahara Samay   
दैनिक जागरण   
सभी 9 समाचार लेख »   

  अमर उजाला   
तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, फिर...  अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर शनिवार दोपहर दनकौर स्थित नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के पास तेज रफ्तार वैगनआर का पहिया निकल गया और कार गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार सवार भाई-बहन की मौत हो गई जबकि परिवार के अन्य सात सदस्य घायल हो गए। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह घायलों को कार के नीचे से निकाल कर कैलाश अस्पताल पहुंचाया गया। सभी लोग दिल्ली से दनकौर शादी में शरीक होने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि मूलत: दिल्ली के मौजपुर-जाफराबाद निवासी भूरे खां की शादी दनकौर में हुई थी। भूरे खां के साले वीरू की रविवार को शादी होनी थी और उसमें शरीक होने ...

टायर पंक्चर होने से गिरी कार, 2 मरे   नवभारत टाइम्स
कार पलटने से भाई बहन की मौत   Sahara Samay
भाई-बहन की मौत से गमगीन हैं विजय मोहल्ले के लोग   दैनिक जागरण
ABP News   
पंजाब केसरी   
सभी 7 समाचार लेख »   

  प्रभात खबर   
लिंक फेल होने से कोलकाता एयरपोर्ट पर परिचालन प्रभावित  नवभारत टाइम्स
कई जगहों पर बीएसएनएल लिंक फेल होने से ऑटोमेटिक रडार सिस्टम में आई गडबड़ी के कारण शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर विमान परिचालन प्रभावित हुआ। लिंक फेल होने की वजह से एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) में समस्या आ गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के रिजनल इग्जेक्यूटिव डायरेक्टर एस भादुड़ी ने बताया कि मामले को तुरंत ही बीएसएनएल अथॉरिटी के पास रखा गया जिसने विमान परिचालन का वैकल्पिक इंतजाम किया। उन्होंने बताया कि वाराणसी, गुवाहाटी, कटिहार और किशनगंज से बीएसएनएल लिंक फेल होने की खबर है जहां से विभिन्न डेटा संबंधी जानकारी यहां स्क्रीन पर ...

कोलकाता एयरपोर्ट के रडार फेल   Patrika
कोलकाता : घंटो रडार के संपर्क के बाहर उड़े जहाज   प्रभात खबर
10 घंटे खराब रहा एयरपोर्ट का रडार   Nai Dunia

सभी 17 समाचार लेख »   

  अमर उजाला   
जूलियट मर्डर केस में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार  नवभारत टाइम्स
मिजोरम की युवती जूलियट जोननमावी की मौत का रहस्य साफ नहीं हो सका है। उसके बॉयफ्रेंड के बार-बार बयान बदलने पर पुलिस को शक हो रहा है, लेकिन पुलिस शक पुख्ता करने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। शनिवार को जूलियट का पोस्टमॉर्टम कराया गया। शव उसके रिश्तेदारों के सुपुर्द कर दिया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बारे में डॉक्टरों ने पुलिस को अभी कोई क्लू नहीं दिया। पुलिस को उम्मीद है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सोमवार को मिलेगी। पुलिस अफसरों के मुताबिक इस रिपोर्ट से जानकारी मिल सकती है कि जूलियट की जांघ पर लगा चाकू का वार होमिसाइडल (मर्डर) था या ...

मिजोरम की युवती की मौत में हुआ एक और खुलासा   अमर उजाला

सभी 42 समाचार लेख »   

  दैनिक जागरण   
पूर्वोत्तर के लोगों के लिए स्पेशल हेल्पलाइन नंबर  दैनिक जागरण
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू ने कहा है कि पूर्वोत्तर के लोगों के साथ हो रही वारदात किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुड़गांव में रह रहे इन लोगों के लिए स्पेशल हेल्पलाइन शुरू की जाएगी। साथ ही जिस क्षेत्र में पूर्वोत्तर के लोग रह रहे हैं वहां पुलिस की विशेष टुकड़ी लगाई जाएगी। इसके अलावा पूर्वोत्तर के लोगों की मदद के लिए बनाई गई बेजबरूआ कमेटी के नियमों को सख्ती से लागू किया जाएगा। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री शनिवार सुबह गुड़गांव पहुंचे थे। उन्होंने स्थानीय पुलिस व जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से गुड़गांव में पूर्वोत्तर के लोगों पर हुए हमले की रिपोर्ट ...

गुड़गांव बनेगा देश का रोल मॉडल: रिजिजू   अमर उजाला
पूर्वोत्तर के लोगों के लिए विशिष्ठ हेल्पलाइन स्थापित की जायेगी : रिजिजू   प्रभात खबर
पूर्वोत्तर के लोगों के लिए हेल्पलाइन और विशेष पुलिस बल: रिजिजू   Nai Dunia
Bhasha-PTI   
Webdunia Hindi   
सभी 9 समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言