2014年10月12日 星期日

2014-10-13 भारत (India) मनोरंजन

  नवभारत टाइम्स   
रितिक की नई दोस्त पेरिस हिल्टन!  आज तक
'बैंग बैंग' की सफलता के बाद रितिक रोशन के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं. हाल ही 'बिग बॉस' में घर में फिल्म की सफलता को सेलिब्रेट करने के दौरान भी रितिक ने कहा कि वह इन दिनों काफी खुश हैं. यह जायज भी है, क्योंकि रितिक को इंटरनेशनल सेलिब्रिटी पेरिस हिल्टन के रूप में नई दोस्त मिल गई है! बता दें कि रितिक फिलहाल दुबई में हैं और वहां एक रेस्त्रां के ओपनिंग पर उनकी मुलाकात पेरिस हिल्टन से हुई है. इस मुलाकात की एक तस्वीर पेरिस हिल्टन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' के साथ हॉलीवुड सुंदरी की इस तस्वीर को सोशल नेटवर्क पर भी खूब साझा किया जा रहा है.
रितिक ने दुबई में की पेरिस संग पार्टी   नवभारत टाइम्स
दुबई में पेरिस हिल्टन के साथ रितिक रोशन की पार्टी   Rashtriya Khabar
ऋतिक ने पेरिस हिल्टन संग की पार्टी, एक्ट्रेस ने ट्विटर पर पोस्ट की फोटो   दैनिक भास्कर
Zee News हिन्दी   
सभी 8 समाचार लेख »   

  Sanjeevni Today   
मेरा परिवार ही मेरे लिए सबसे बड़ा तौहफा है: अमिताभ  Sanjeevni Today
मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन कल 72 साल के हो गए। अमिताभ का जन्मदिन कल था। अमिताभ ने बताया कि मुझे लगता है कि परिवार के साथ वक्त बिताने से बेहतर तौहफा और कोई नही होता है। अमिताभ अपने जन्मदिन पर अपने आप को सबसे ज्यादा खुशकिस्मत मानने वाले अनुभवी कलाकार ने उन सब लोगों का शुक्रिया अदा किया जो अब तक की जीवन यात्रा में उनके साथ रहे और खुशी ही नहीं, अकेलेपन में भी साथ निभाया। अमिताभ ने अपने ब्लॉग एसआरबच्चन डॉट टंबलर डॉट कॉम पर अपने मित्रों, प्रशंसकों और परिवार के लिए अपना प्यार व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, ''आज जन्मदिन के अवसर पर बधाईयों की ...

''परिवार साथ है यही मेरा सबसे बड़ा उपहार ''   प्रातःकाल
72 के हुए अमिताभ, परिवार के साथ गुजारा वक्त   Live हिन्दुस्तान

सभी 4 समाचार लेख »   

  ABP News   
सबके प्यारे थे हिन्दी सिनेमा के पहले 'एंटी हीरो' अशोक कुमार  आज तक
हिंदी फिल्म जगत में कुमुद कुमार गांगुली के नाम से लोग भले ही लोग परिचित न हों, लेकिन अशोक कुमार और दादा मुनि के नाम से सिनेजगत और सिने प्रेमी अच्छी तरह परिचित हैं. 80 और 90 के दशक की फिल्मों में सिगार फूंकते और मुस्कुराते हुए शख्स का किरदार दर्शकों के लिए जैसे फिल्मों का एक जाना पहचाना और अपनापन वाला सहज चरित्र हो गया था. सोमवार, 13 अक्टूबर को प्यारे दादा मुनि का जन्मदिन है. उनका जन्म 13 अक्टूबर 1911 को बिहार के भागलपुर में एक मध्यम वर्गीय बंगाली परिवार में हुआ था. पेशे से वकील कुंजलाल गांगुली के बड़े बेटे अशोक कुमार आगे चलकर अपने छोटे भाइयों अनूप कुमार और ...

फिल्म इंडस्ट्री के पहले एंटी हीरो थे अशोक कुमार   Patrika
सबके प्यारे थे दादा मुनि   ABP News

सभी 4 समाचार लेख »   

  p7news   
बैंग-बैंग से पिछड़ी सिंघम रिटर्न्स, वर्ल्ड वाइड कमाए 265 करोड़  p7news
ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ की फिल्म बैंग लगता है बॉलीवुड इतिहास में एक नया रिकॉर्ड दर्ज करने की ओर बढ़ रही है। फिल्म ने अब तक भारत में 145 करोड़ का बिजनेस कर लिया है जबकि ओवरसीज में 57.25 करोड़ की कमाई कर चुकी है। गौरतलब है सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म बैंग-बैंग को रिलीज हुए 10 बीत चुके हैं और फिल्म लगातार बिजनेस कर रही है। फिल्म ने शनिवार को कुल 5 करोड़ की कमाई की है। यही नहीं, फिल्म बैंग-बैंग ने पहली बार केरल में 4 करोड़ की कमाई करके रिकॉर्ड कायम किया है। ऋतिक रोशन और कैटरीना की जोड़ी वाली इस फिल्म को दर्शको का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म ने पाकिस्तान में भी अब तक ...

PHOTOS : बैंग बैंग ने सिंघम रिटर्न्स ने पछाडा   khaskhabar.com हिन्दी
रितिक की बैंग-बैंग ने केरल में कमाए चार करोड़   FilmiBeat Hindi
बैंग बैंग ने सिंघम रिटर्न्‍स को पीछे छोड़ा, लेकिन...   दैनिक जागरण
प्रभात खबर   
आईबीएन-7   
Rajasthan Patrika   
सभी 53 समाचार लेख »   

  नवभारत टाइम्स   
'दिल' के आमिर 'दिल 2' के लिए फिट नहीं: इंद्र कुमार  नवभारत टाइम्स
फिल्मकार इंद्र कुमार ने 1990 में आमिर खान को लेकर सफल फिल्म 'दिल' का डायरेक्शन किया था। उनका कहना है कि वह इसके सीक्वल में आमिर को नहीं ले सकते क्योंकि वह इसमें फिट नहीं बैठते। क्या आपकी अपनी पुरानी फिल्मों में से किसी का रीमेक बनाने की योजना है? जवाब में इंद्र ने कहा, 'मैं 'दिल 2' बनाऊंगा, लेकिन मैं फिल्म में आमिर को नहीं ले सकता, क्योंकि वह अब उस भूमिका में फिट नहीं बैठते।' देखते हैं कि भूमिका से कौन न्याय करता है। फिलहाल, सीक्वल पर काम शुरू होना बाकी है। इंद्र का कहना है कि वह वयस्क कॉमेडी फिल्में बनाना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, 'मैंने जब 'मस्ती' बनाई तो फिल्म ...


और अधिक »   

  Zee News हिन्दी   
नए गाने में फराह खान ने माइकल जैक्सन को श्रद्धांजलि दी  Zee News हिन्दी
मुंबई : आने वाली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के गाने 'नॉनसेंस की नाइट' में फिल्म की निर्देशिका और कोरियोग्राफर फराह खान ने 'पॉप के बादशाह' माइकल जैक्सन को श्रद्धांजलि दी है। फराह (49) ने कहा कि इस मजेदार गाने के साथ ही वह गीतकार भी बन गई हैं। इस गाने में फिल्म के मुख्य कलाकार शाहरुख खान, बोमन ईरानी, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद और विवान शाह माइकल जैक्सन के प्रसिद्ध गाने 'थ्रिलर' के नृत्य भंगिमाएं करते नजर आएंगे। फराह ने कहा, 'नॉनसेंस की नाइट एक तरीके से मेरे गुरू माइकल जैक्सन को मेरी श्रद्धांजलि है।' भाषा. First Published: Sunday, October 12, 2014 - 23:41. 0. Shares. Share on Facebook · Share on Twitter.

और अधिक »   

  प्रभात खबर   
...इसलिए सलमान ने अब तक नहीं की शादी  आज तक
सलमान खान शादी कब करेंगे या फिर सलमान शादी क्यों नहीं करते? यह ऐसा सवाल है, जिसका जवाब दो दशकों से बॉलीवुड और मीडिया इंडस्ट्री दोनों तलाश रही है. लेकिन आखि‍रकार इन दोनों सवालों का जवाब मिल गया है. दिलचस्प यह कि जवाब खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा ने दिया है! जवाब सीधे 'बिग बॉस' के सेट से आया है, जहां रविवार के एपिसोड में रेखा और सलमान साथ थे. शो के दौरान जब सलमान की शादी को लेकर सवाल उठे तो रेखा ने कहा कि वह जानती हैं कि सलमान ने अभी तक शादी क्यों नहीं की. रेखा ने कहा, 'जब सलमान 4-5 साल के थे और वह सुबह-सुबह बांद्रा इलाके में मॉर्निंग वॉक पर जाती थीं. उस वक्त मान बाबा (सलमान ...

प्यार से नहीं, बिग बी से डरती है रेखा!   Sahara Samay
'कॉमेडी नाइट्स' के बाद अब 'Bigg Boss 8' में नजर आएंगी रेखा, देखें Pix   दैनिक भास्कर
रेखा ने जब ''बिगबॉस'' की जगह लिया ''बिग बी'' का नाम...   प्रभात खबर
पंजाब केसरी   
Patrika   
FilmiBeat Hindi   
सभी 19 समाचार लेख »   

  नवभारत टाइम्स   
शाहरुख की फिल्म में अबराम का कैमियो  नवभारत टाइम्स
बॉलिवुड ऐक्टर शाहरुख खान ने हाल ही में ट्विटर पर अपने बेटे अबराम की फोटो शेयर की थी। अब आप जल्द ही अबराम को सिल्वर स्क्रीन पर देखेंगे। अबराम अपने पापा की मच अवेटेड फिल्म 'हैपी न्यू इयर' में स्पेशल अपियरेंस देंगे। एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में गौरी ने बताया कि वह अबराम के साथ शाहरुख की फिल्म हैपी न्यू इयर में दिखाई देंगी। फिल्म में अबराम की स्पेशल अपियरेंस के लिए पहले से कोई प्लान नहीं था। यह सब अचानक हुआ। गौरी बताती हैं कि जब वह अपने शॉट के लिए जा रही थीं, तभी फराह और शाहरुख ने उनसे अबराम को भी साथ लाने को कहा। तब गौरी अबराम को भी गोद में उठाकर कैमरे के सामने आ ...

PHOTOS : शाहरूख के लिए पहली बार बडे पर्दे पर गौरी और अबराम!   khaskhabar.com हिन्दी
गौरी के लिए नहीं, शाहरुख इसके लिए है पागल...   प्रभात खबर
बेटे अबराम ने शाहरूख को किया क्रेजीः गौरी खान   p7news
आज तक   
aapkisaheli.com   
Shri News   
सभी 19 समाचार लेख »   

  दैनिक जागरण   
सलवार-सूट में नहीं, इस ग्लैमरस लुक में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्‍हा  दैनिक जागरण
मुंबई। निर्देशक प्रभु देवा की आने वाली फिल्म 'एक्शन जैक्सन' में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ग्लैमरस लुक में नजर आएंगी। इससे पहले ज्यादातर सलवार सूट में दिखती रही हैं। हाल ही में इस फिल्म का पहला लुक सामने आया है। इसमें सोनाक्षी काफी हॉट लग रही हैं। सोनाक्षी का ये लुक ग्लैमरस और स्टाइलिश है। उन्होंने इसमें काले रंग का स्लीवलेस टॉप और काला शॉर्ट पहना हुआ है, जिस पर एक चेक शर्ट बंधी हुई है। सोनाक्षी के बाल खुले हुए हैं और उन्होंने एक हैट लगा रखा है। फिल्म 'एक्शन जैक्सन' का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, यामी गौतम, सोनू सूद, कुणाल रॉय कपूर के ...

''एक्‍शन जैक्‍सन'' में सोनाक्षी को नया लुक   प्रभात खबर
फर्स्ट लुक: "एक्शन जैक्सन" में सोनाक्षी का हॉट अवतार   Patrika
''एक्शन जैक्सन'' में बोल्ड सोनाक्षी का फर्स्ट लुक हुआ वायरल   पंजाब केसरी
आज तक   
Shri News   
Rajasthan Patrika   
सभी 10 समाचार लेख »   

  FilmiBeat Hindi   
अनुपम खेर ने फैंस को दी इक्कीस तोपों की सलामी  FilmiBeat Hindi
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अपने अभिनय के बल पर लगातार दर्शकों के दिलोदिमाग पर छाए हुए हैं। इस शुक्रवार को अनुपम खेर की फिल्म ''इक्कीस तोपों की सलामी'' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की रिलीज के बाद अनुपम खेर काफी खुश नजर आ रहे हैं। अनुपम खेर ने ट्वीटर पर ट्वीट कर फैंस से अपनी फिल्म देखने का आग्रह भी कर डाला। अनुपम खेर ने कहा कि फिल्म की शूटिंग करते हुए उन्हें बेहद मजा आया और खुशी मिली। अनुपम खेर ने फैंस को दी इक्कीस तोपों की सलामी. अनुपम ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, फिल्म 'इक्कीस तोपों की सलामी' शुक्रवार को प्रदर्शित हो गई। फिल्म के कलाकारों और सभी ...

बनती है इक्कीस तोपों की सलामी   Palpalindia
फिल्म रिव्यूः '21 तोपों की सलामी'   आज तक
समीक्षा: अच्छा मैसेज देती है '21 तोपों की सलामी'   आईबीएन-7
aapkisaheli.com   
Sahara Samay   
Shri News   
सभी 34 समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言