2014年10月26日 星期日

2014-10-27 भारत (India) और सुर्खियां

  आईबीएन-7   
बीजेपी के आगे झुकी शिवसेना, समर्थन देने को तैयार!  आईबीएन-7
मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना ने बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। शिवसेना के मुखपत्र सामना में ये बात कही गई है। शिवसेना ने साफ किया है कि सीएम कोई भी हो वो सरकार बनाने के लिए बीजेपी का समर्थन करेगी। गौरतलब है कि बीजेपी की तरफ से देवेंद्र फडणवीस का नाम सीएम के लिए सबसे आगे है। बीजेपी से जुड़ी सभी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें. शिवसेना ने कहा है कि वो बीजेपी का साथ देने के लिए तैयार है बर्शते बीजेपी महाराष्ट्र का विकास करे और प्रदेश की भलाई के लिए काम करे। समर्थन के लिए अभी तक कोई औपचारिक बात तोे नहीं हुई है, लेकिन खबर है कि आज मातोश्री ...

सीएम जो भी हो, हम भाजपा के साथ: शिवसेना   बीबीसी हिन्दी
महाराष्ट्र में मंगलवार को मुख्यमंत्री का नाम तय करेगी भाजपा   दैनिक जागरण
नेता चुनने के लिए भाजपा विधायकों की 28 अक्तूबर को बैठक   ABP News
khaskhabar.com हिन्दी   
p7news   
Webdunia Hindi   
सभी 44 समाचार लेख »   

  एनडीटीवी खबर   
भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा, 'शपथ-ग्रहण समारोह में मुझे नहीं बुलाया था'  एनडीटीवी खबर
पंचकूला (हरियाणा): हरियाणा के निवर्तमान मुख्यमंत्री भुपिंदर सिंह हुड्डा ने यह कहते हुए आज मनोहर लाल खट्टर के शपथ-ग्रहण समारोह में शिरकत नहीं की कि उन्हें आमंत्रण नहीं मिला था। हुड्डा ने संवाददाताओं को बताया, 'मुझे आमंत्रण नहीं मिला था। अगर मुझे आमंत्रित किया गया होता तो मैं (इसमें शिरकत पर) विचार करता।' बहरहाल, हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान पंजाब के उप-मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सहित शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के शीर्ष नेतृत्व द्वारा भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ प्रचार करने के बाद भगवा पार्टी के नेताओं के निशाने पर आए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह ...

मुझे शपथग्रह समारोह में नहीं बुलाया गया : हुड्डा   प्रभात खबर
हरियाणा मंत्रिमंडल की पहली बैठक आज   दैनिक जागरण
हरियाणा में खट्टर ने नौ मंत्रियों के साथ शपथ ली   Live हिन्दुस्तान
पंजाब केसरी   
दैनिक भास्कर   
अमर उजाला   
सभी 161 समाचार लेख »   

  एनडीटीवी खबर   
ब्लैक मनी का मुद्दा : सुप्रीम कोर्ट में आज तीन नामों का खुलासा कर सकती है केंद्र सरकार  एनडीटीवी खबर
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने विदेशी बैंकों में काला धन जमा करने वालों के नाम उजागर करने की तैयारी कर ली है। सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार एक हलफनामा दायर कर विदेशी बैंकों में खाता रखने वाले तीन लोगों के नाम बता सकती है। हालांकि सूत्र बताते हैं कि इसमें किसी राजनीतिक दल से जुड़े व्यक्ति का नाम नहीं है। काला धन मुद्दे पर सरकार कोर्ट को यह बताएगी कि जिनका विदेशी बैंकों में खाता है, वो काला धन है या नहीं। किसी विदेशी बैंक में खाता खोलना अवैध नहीं है, न ही इसके लिए आरबीआई की अनुमित लेना जरूरी है। नियमों के मुताबिक आरबीआई एक शख्स को एक साल में विदेशी खाते में ...

'ब्लैक मनी खाताधारकों के नाम बताएगी सरकार'   प्रातःकाल

सभी 7 समाचार लेख »   

  Zee News हिन्दी   
राजनाथ ने युवाओं से शांति- सौहार्द का संदेश फैलाने को कहा  Zee News हिन्दी
नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को देश के युवाओं से शांति और सौहार्द का संदेश फैलाने और समाज के कल्याण के लिए काम करने का आह्वान किया। निरंकारी फाउंडेशन की ओर से आयोजित दौड़ को हरी झंडी दिखने से पहले सिंह ने कहा कि वह दौड़ में बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता से काफी प्रभावित है और उनका मानना है कि कोई आध्यात्मिक ताकत इन्हें इस आयोजन तक लाई है। उन्होंने कहा, 'अगर कोई राजनीतिक पार्टी ऐसी रैली आयोजित करती तब इतनी संख्या में लोगों को लाने में कई करोड़ रूपये खर्च किये बिना संभव नहीं होता। इतनी संख्या में युवाओं की हिस्सेदारी के ...

केंद्रीय गृह ने नौजवानों से शांति और सौहार्द का संदेश फैलाने को कहा   Sahara Samay
युवा शांति और सौहार्द का संदेश फैलाएं-राजनाथ   Webdunia Hindi
राजनाथ ने युवाओं से शांति और सौहार्द का संदेश फैलाने को कहा   Live हिन्दुस्तान

सभी 5 समाचार लेख »   

  दैनिक जागरण   
उमर गांदरबल से ही लड़ेंगे चुनाव  दैनिक जागरण
श्रीनगर (राज्य ब्यूरो)। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला दोबारा गांदरबल से ही चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, इसकी अभी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उनका यहां से चुनाव लड़ना तय है। पार्टी के अतिरिक्त महामंत्री डॉ. शेख मुस्तफा कमाल को उत्तरी कश्मीर में टंगमर्ग सीट का उम्मीदवार बनाया जा रहा है। गौरतलब है कि नेशनल कांफ्रेंस ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, डॉ. मुस्तफा कमाल समेत अपनी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के चुनाव क्षेत्रों का एलान नहीं किया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के चुनाव क्षेत्र को लेकर विभिन्न अटकलों का दौर जारी था। गांदरबल में पीडीपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व ...


और अधिक »   


ब्राजीलः जील्मा रूसैफ ने चुनाव जीता  अमर उजाला
ब्राजील में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनावों के शुरुआती नतीजों में मौजूदा राष्ट्रपति जील्मा रूसैफ फिस से सत्ता में वापसी करती दिख रही हैं। अब तक 98 प्रतिशत मत गिने जा चुके हैं जिनमें जील्मा रूसैफ ने 51.45 फीसदी मत हासिल किए हैं। वे अपने प्रतिद्वंदी आसयू नैविस से लगभग 2 फीसदी मतों से आगे चल रही हैं। ब्राज़ील की अर्थव्यवस्था गिरावट का सामना कर रही है। दोनों ही उम्मीदवारों ने अधिक से अधिक ब्राजीलवासियों को गरीबी से बाहर निकालने के वादे पर चुनाव लड़ा था। लातिन अमरीका की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश ब्राजील में गरीबी सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा रही। राष्ट्रपति ...

ब्राज़ीलः जील्मा रूसैफ़ ने चुनाव जीता   बीबीसी हिन्दी

सभी 2 समाचार लेख »   

  प्रभात खबर   
जल्दी ही योजना आयोग को रिप्लेस करने वाली संस्था का स्वरूप पेश करेगी सरकार!  प्रभात खबर
नयी दिल्ली : सरकार जल्दी ही योजना आयोग को रिप्लेस करने वाली संस्था का स्वरूप पेश कर सकती है. खबर है कि सरकार नवंबर में शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र से पहले उस नयी आधिकारिक संस्था का ढांचा पेश कर सकती है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार इस बात से पूरी तरह वाकिफ है कि शीतकालीन सत्र में सांसद निश्चित तौर पर आयोग की जगह पर वैकल्पिक संस्था के गठन की स्थिति के बारे में सवाल करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से इसकी घोषणा की थी. योजना आयोग में विशेषज्ञों की बैठक में नयी संस्था के संबंध में चर्चा हुई और ...

संसद सत्र से पूर्व योजना आयोग की जगह नयी संस्था का निर्माण   Sanjeevni Today
शीतकालीन सत्र से पहले नए योजना निकाय का गठन कर सकती है सरकार   Live हिन्दुस्तान

सभी 5 समाचार लेख »   

  आज तक   
लंदन में बिलावल भुट्टो के खि‍लाफ लगे नारे, फेंके गए अंडे-टमाटर  आज तक
लंदन में कश्मीर मुद्दे पर मिलियन मार्च में शामिल होने पहुंचे बिलावल भुट्टो का जमकर विरोध हुआ. लोगों ने बिलावल पर अंडे, टमाटर और बोतलें फेंकी. लोगों ने 'गो बिलावल गो' के नारे भी लगाए. ब्रिटेन में कश्मीर मसले को लेकर पाकिस्तान समर्थक गुट का लंदन के बीचोंबीच आयोजित विरोध मार्च असफल रहा. मार्च में तख्तियां और झंडे लहराने के लिए कुछ सौ लोग ही इकट्ठा हुए. ट्रैफल्गर स्क्वॉयर से डाउनिंग स्ट्रीट तक आयोजित 'मिलियन मार्च' में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी यानी पीपीपी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो भाषण देने के लिए मंच पर पहुंचे. भीड़ ने उनके खिलाफ ...

बिलावल भुट्टो पर लोगों ने बोतलें, टमाटर व अंडे फैंके   पंजाब केसरी
लंदन में बिलावल भुट्टो पर फेंके टमाटर और अंडे   Webdunia Hindi

सभी 3 समाचार लेख »   

  प्रभात खबर   
जामा मस्जिद के शाही इमाम पर केरोसिन फेंककर जलाने की कोशिश नाकाम  दैनिक भास्कर
नई दिल्‍ली। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी पर रविवार शाम कथित तौर पर जानलेवा हमले की कोशिश की गई। एक शख्‍स ने उन पर केरोसिन फेंककर उन्‍हें जलाने की कोशिश की। बुखारी के परिवारवालों ने कहा कि आरोपी द्वारा लाइटर से आग लगाने से पहले ही उसे सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हमले के पीछे के मकसद का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आरोपी पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले का रहने वाला है और उसका नाम कमालुद्दीन है। उसे मानसिक तौर पर बीमार बताया जा रहा है। उधर, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मामले में कार्रवाई का आश्‍वासन दिया है। क्‍या है मामला?
जामा मस्जिद के शाही इमाम पर हमला   आईबीएन-7
शाही इमाम मौलाना बुखारी पर केरोसिन डालकर जलाने की कोशिश   प्रभात खबर
जामा मस्जिद के अंदर बुखारी को जलाने की कोशिश   दैनिक जागरण
नवभारत टाइम्स   
पंजाब केसरी   
Live हिन्दुस्तान   
सभी 32 समाचार लेख »   

  आईबीएन-7   
डोभाल करेंगे बर्दवान ब्लास्ट की जगह का दौरा  आईबीएन-7
नई दिल्ली। एनआईए चीफ शरद कुमार के बर्दवान धमाके की जगह का दौरा करने के दो दिन बाद आज राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी पश्चिम बंगाल जाएंगे। इस दौरान वो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य के कुछ आला अफसरों से भी मुलाकात कर सकते हैं। 2 अक्टूबर को हुए बर्दवान धमाके को लेकर सरकार कितनी गंभीर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मामले की जांच की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल खुद मौका-ए-वारदात का दौरा करेंगे। एनएसए का दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब बांग्लादेश की गुजारिश पर केंद्र सरकार धमाके की रिपोर्ट वहां भेजने वाली है।
अजीत डोभाल आज बर्धवान में, ममता से भी करेंगे मुलाकात   Zee News हिन्दी
अजीत डोभाल करेंगे पश्चिम बंगाल का दौरा   Bhasha-PTI

सभी 4 समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言