2014年10月24日 星期五

2014-10-25 भारत (India) खेलकूद

  आज तक   
ISL: नॉर्थईस्ट यूनाइटेड से हार गई मुंबई  आज तक
अपने विदेशी मिडफील्डरों के शानदार खेल के दम पर नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने शुक्रवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के अपने चौथे और बेहद रोमांचक मुकाबले में मुम्बई सिटी एफसी को 2-0 से हरा दिया. नॉर्थईस्ट के लिए मैच का पहला गोल जाम्बियाई खिलाड़ी कोंदवानी तोंगा ने 57वें मिनट में किया जबकि दूसरा गोल ब्राजीलियाई मिडफील्डर फिलिप दे कास्त्रो ने इंजरी टाइम में किया. आई-लीग क्लब शिलांग लाजोंग के लिए खेल चुके जाम्बियाई राष्ट्रीय टीम के सदस्य मिडफील्डर तोंगा ने कोके नाम से मशहूर स्पेनिश खिलाड़ी सर्गियो कोंत्रेरास प्रेडो के शानदार पास पर गोल किया. डीवाई पाटिल ...

आईएसएल : नॉर्थईस्ट युनाइटेड ने मुंबई को 2-0 से हराया   एनडीटीवी खबर
आईएसएल: नॉर्थईस्ट युनाइटेड ने मुम्बई को 2-0 से हराया   ABP News
आईसीएलः नॉर्थईस्ट युनाइटेड ने मुंबई को 2-0 से हराया   नवभारत टाइम्स

सभी 1 समाचार लेख »   

  प्रभात खबर   
हाशिम अमला के शतक के बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने श्रृंखला पर कब्‍जा जमाया  प्रभात खबर
माउंट मोंगानुई (न्यूजीलैंड) : सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला के शानदार शतक की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड को 72 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही अफ्रीकी टीम ने तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की निर्णायक बढ़त बना ली. दक्षिण अफ्रीका ने अमला के शतक की मदद से नौ विकेट पर 282 रन बनाने के बाद मेजबान टीम को 21 गेंद शेष रहते 210 रन पर ढेर कर दिया. एबी डिविलियर्स की टीम अगर सोमवार को हैमिल्टन में 3-0 से वाइटवाश पूरा करती है तो ऑस्ट्रेलिया को पछाडकर दुनिया की नंबर एक टीम बन जाएंगी. इससे पहले अमला ने 135 गेंद में 119 रन की पारी खेली.
दूसरा एकदिवसीय : दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 72 रनों से हराया   Patrika
अमला के शतक से दक्षिण अफ्रीका का सीरीज पर कब्‍जा   Nai Dunia
हाशिम अमला ने ठोका शतक, न्यूजीलैंड को रौंद अफ्रीका का सीरीज पर कब्जा   Batballa.com
khaskhabar.com हिन्दी   
Zee News हिन्दी   
दैनिक भास्कर   
सभी 11 समाचार लेख »   

  आज तक   
'AUS दौरे में काम आएगा इंग्लैंड का अनुभव'  आज तक
वीवीएस लक्ष्मण ने शुक्रवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया के चुनौतीपूर्ण दौरे में इंग्लैंड का अनुभव भारतीय क्रिकेटरों को मदद पहुंचाएगा. लक्ष्मण ने आज यहां पत्रकारों से कहा, 'मुझे पूरा विश्वास है कि हम ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. मैं इसलिए यह कह रहा हूं कि क्योंकि टीम के पास प्रतिभा और क्षमता है. लॉर्डस में आपने देखा होगा. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे अन्य मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए. यह विदेशी सरजमीं पर भारत की सर्वश्रेष्ठ जीत में से एक थी.' उन्होंने कहा, 'यह अच्छे प्रयास को जीत में बदलने से जुड़ा है. इसके अलावा इंग्लैंड की श्रृंखला में वहां पहली बार खेलने ...

इंग्लैंड का अनुभव आस्ट्रेलिया दौरे में भारत के काम आएगा: लक्ष्मण   Zee News हिन्दी
भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे में इंग्लैंड का अनुभव काम आयेगा : लक्ष्मण   प्रभात खबर

सभी 4 समाचार लेख »   

  प्रभात खबर   
ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए भारतीय हॉकी टीम का एलान  प्रभात खबर
नयी दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली भारतीय हॉकी टीम की घोषणा कर दी गयी है. सरदार सिंह भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व करेंगे. भारतीय टीम चार से नौ नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहेगी. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 21 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम जा रही है,29 अक्तूबर को टीम पर्थ के लिए रवाना होगी. भारत ने इंचियोन एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था जिसके बाद छह से 14 दिसंबर तक भुवनेश्वर में होने वाली एफआईएच चैम्पियन्स ट्राफी 2014 की तैयारी के लिए आस्ट्रेलिया दौरे का आयोजन किया गया है. चार टेस्ट के अलावा भारत पर्थ हॉकी स्टेडियम में एक नवंबर को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अभ्यास ...

आस्ट्रेलिया दौरे के लिए हाकी टीम का एेलान   Dainiktribune
भारत ने आस्ट्रेलिया दौरे के लिए 21 सदस्यीय हाकी टीम की घोषणा की   Bhasha-PTI
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय हॉकी टीम की घोषणा   Nai Dunia
Live हिन्दुस्तान   
khaskhabar.com हिन्दी   
सभी 9 समाचार लेख »   

  प्रभात खबर   
वेस्‍टइंडीज का वर्ल्‍ड कप 2015 से बाहर होने का खतरा  प्रभात खबर
नयी दिल्‍ली : भारत दौरा बीच में रद्द करने वाली वेस्‍टइंडीज की टीम पर संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है, बल्कि संकट और गहराता जा रहा है. ऐसी संभावना बन रही है कि वेस्‍टइंडीज की टीम बिना खेले ही अगले साल होने जा रहे विश्व कप मैच से बाहर हो सकती है. वेस्‍टइंडीज क्रिकेट बोर्ड और खिलाडि़यों के बीच वेतन विवाद अभी तक खत्‍म नहीं हुआ है और ऐसी संभावना है कि अभी यह विवाद चलता रहेगा. इधर इस विवाद से कैरेबियाइ बोर्ड को भारी घाटा हो सकता है. सबसे अधिक नुकसान बोर्ड को तब उठाना पड़ सकता है जब टीम बिना खेले ही विश्व कप से बाहर हो जाएगी. विश्व कप शुरू होने में अभी तीन महीने का समय बचा हुआ ...

वेस्ट इंडीज की टीम पर वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडराया   एनडीटीवी खबर
2015 वर्ल्ड कप से बिना खेले बाहर हो सकता है वेस्ट इंडीज, हांगकांग के लिए मौका   दैनिक भास्कर
क्या 2015 वर्ल्ड कप से बिना खेले बाहर हो जाएगी वेस्ट इंडीज?   Patrika

सभी 5 समाचार लेख »   

  नवभारत टाइम्स   
होल्डिंग ने धोनी की कप्तानी पर सवाल उठाए, टेस्ट में मौलिकता की कमी  Sahara Samay
वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी में विशेषकर टेस्ट मैचों में कप्तान के रूप में मौलिकता की कमी है. उन्होंने कहा कि वह पूर्वानुमान लगाने में भी कमजोर हैं, हालांकि भारत अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप का प्रबल दावेदार है. होल्डिंग का मानना है कि भारतीय एकदिवसीय टीम की कप्तानी करना मुश्किल काम नहीं है. भारत ने धोनी की कप्तानी में काफी टूर्नामेंट जीते लेकिन हाल में विशेषकर टेस्ट मैचों में उनकी नेतृत्वक्षमता की काफी आलोचना हुई. होल्डिंग ने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि (धोनी के साथ) वनडे कप्तानी में कोई ...

धोनी की कप्तानी में नया कुछ नहीं: होल्डिंग   आज तक
धोनी पर बरसे होल्डिंग, कप्तानी पर उठाए सवाल   नवभारत टाइम्स
कप्तान धोनी में मौलिकता की कमी : होल्डिंग   Zee News हिन्दी
प्रभात खबर   
Nai Dunia   
सभी 9 समाचार लेख »   

  प्रभात खबर   
पीसीबी ने सकलेन को रिलीज किया  Sahara Samay
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक महीने का अनुबंध समाप्त होने के बाद पूर्व आफ स्पिनर सकलेन मुश्ताक को रिलीज कर दिया है. पीसीबी ने कहा कि निलंबित आफ स्पिनर सईद अजमल अपने गेंदबाजी एक्शन में सुधार का काम जारी रखेंगे. पीसीबी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 10 अक्तूबर को ब्रिटेन में बायो टेक प्रयोगशाला में अजमल के नये गेंदबाजी एक्शन के आकलन के बाद फैसला किया जाएगा कि सकलेन की सेवाएं दोबारा ली जाएंगी या नहीं. विज्ञप्ति में कहा गया, ''आकलन के बाद क्रिकेट समिति फैसला करेगी कि सकलेन मुश्ताक की सेवाएं दोबारा ली जाए या नहीं.'' सूत्रों ने कहा कि सकलेन के राष्ट्रीय क्रिकेट ...

अजमल को अब मार्गदर्शन नहीं देंगे सकलैन   Nai Dunia
पीसीबी ने सकलेन मुश्‍ताक को रिलीज किया, अजमल पर प्रतिबंध जारी   प्रभात खबर
अजमल के एक्शन सुधार के लिए सकलैन का अनुबंध बढ़ा   Live हिन्दुस्तान

सभी 9 समाचार लेख »   

  आज तक   
पंकज आडवाणी ने जीता 11वां विश्व खिताब  आज तक
भारतीय क्यूइस्ट पंकज आडवाणी ने उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए विश्व बिलियड्र्स चैंपियनशिप के फाइनल में पूर्व चैम्पियन पीटर गिलक्रिस्ट को हराकर 11 वां विश्व खिताब अपने नाम किया. 29 साल के आडवाणी ने अंक प्रारूप के रोमांचक फाइनल में सिंगापुर के गिलक्रिस्ट को 6..2 से पटखनी दी. हालांकि आडवाणी लीग चरण में 3..2 से गिलक्रिस्ट से हार गए थे लेकिन वह बदला लेने के लिए प्रतिबद्ध थे. आडवाणी के पास अब तीन अलग अलग विश्व खिताब हो गए हैं. अपने 11वें विश्व खिताब की कवायद में लगे आडवाणी ने इससे पहले हमवतन सौरव कोठारी को 5-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था. (पीटीआई से इनपुट).
आडवाणी ने विश्व बिलियर्डस अंक प्रारूप के फाइनल में गिलक्रिस्ट को हराकर खिताब अपने नाम किया   Bhasha-PTI

सभी 4 समाचार लेख »   

  प्रभात खबर   
भारत दौरा जारी रखना चाहता था : सैमुअल्स  प्रभात खबर
किंग्सटन : वेस्टइंडीज के बल्लेबाज मलरेन सैमुअल्स भारत दौरा बीच में ही छोडने की योजना का हिस्सा नहीं थे और वह इस दौरे के दौरान अधिकतर टीम बैठकों में उपस्थित नहीं रहे. मीडिया रिर्पोट में यह जानकारी दी गयी है. जमैका के इस खिलाडी वह दौरा पूरा करने पर ध्यान दे रहे थे और उसके बाद अनुबंध और भुगतान संबंधी मसलों पर विचार कर रहे थे. इस विवादास्पद फैसले को लेकर बात करने वाले पहले खिलाडी सैमुअल्स ने स्थानीय मीडिया से कहा, ''वावेल हाइंड्स मेरी तरह से बात नहीं कर सकते थे इसलिए मैं जानता था कि यदि मैं दौरा जारी रखता हूं तो फिर मुझे यह दौरा पूरा करने की जरुरत है और फिर मैं सवाल कर ...

कभी भारत नहीं छोड़ना चाहता था : सैमुएल्स   Patrika
दौरा रद्द होने पर बोले, मार्लन सैमुएल्स, कभी भारत नहीं छोड़ना चाहता था   एनडीटीवी खबर

सभी 4 समाचार लेख »   

  Nai Dunia   
मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने लिया यू टर्न, इस सत्र में भी खेलेगा  Nai Dunia
कोलकाता। वित्तीय संकट के कारण इस सीजन में नहीं खेलने की घोषणा करके भारतीय फुटबॉल जगत को हैरान करने वाले शहर के 123 साल पुराने क्लब मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह सभी टूर्नामेंट में खेलेगा और शनिवार से अभ्यास शुरू कर देगा। मोहम्मडन स्पोर्टिंग के अध्यक्ष सुल्तान अहमद ने कहा, "मीडिया में व्यापक कवरेज (क्लब के नहीं खेलने को लेकर) के बाद हमें अब प्रायोजक मिलने लग गए हैं। बातचीत चल रही है और अब कुछ सही होता नजर आ रहा है।" सांसद अहमद ने कहा कि डूरंड कप में मौजूदा चैंपियन टीम गोवा में 28 अक्टूबर से शुरू होने वाले क्वार्टर फाइनल लीग से शुरुआत करेगी।

और अधिक »   

沒有留言:

張貼留言