2015年10月6日 星期二

2015-10-07 भारत (India) व्यवसाय


ABP News
   
इस दिवाली रेलवे के 12 लाख कर्मचारियों को मिल सकता है ये तोहफा   
ABP News
नई दिल्ली : भारतीय रेलवे के कर्मचारियों के लिए ये दिवाली धमाकेदार हो सकती है. कर्मचारियों को चालू वित्त वर्ष 2014-15 के लिए 78 दिन का बोनस मिल सकता है. यह बोनस पिछले तीन साल के समान ही होगा. रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी के अनुसार रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिन के उत्पादकता सम्बद्ध बोनस की घोषणा को रेल यूनियनों के साथ अंतिम रूप दिया जा रहा है. रेलवे कर्मचारियों को हर साल दशहरे से पहले उत्पादकता सम्बद्ध बोनस का भुगतान किया जाता है. सूत्रों ने बताया कि बोनस का प्रस्ताव बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में रखा जा सकता है.
रेलकर्मियों को मिल सकता है 78 दिन का बोनस   आज तक
रेलकर्मियों के अच्छे दिन : मिल सकता है 78 दिन का बोनस   एनडीटीवी खबर
रेलकर्मियों को मिल सकता है 78 दिनों का बोनस   Nai Dunia
Patrika   
सभी ९ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
जानवरों के हितों के लिए कानून बनाएगी सरकार   
नवभारत टाइम्स
सरकार पशुओं के हित से जुड़ा कानून लाने की तैयारी में है। इसके तहत पालतू जानवरों से जुड़ी दुकानों, कुत्तों और अक्वेरियम मछली के प्रजनन के बिजनस को रेग्युलेट किया जाएगा। फिलहाल, ऐसा कोई भी कानून नहीं है, जिसके तहत इस तरह की व्यावासायिक गतिविधियों का रेग्युलेशन हो। इस कानून के अभाव में पशुओं के प्रति बर्बरता, असुरक्षित प्रजनन आदि पर लगाम नहीं लग पाती। इस दिक्कत को खत्म करने के लिए लॉ मिनिस्ट्री ने इन्वायरनमेंट, फॉरेस्ट ऐंड क्लाइमेट चेंज मिनिस्ट्री की तरफ से भेजे गए एक प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इससे पहले 2010 में भी इस नियम का ड्राफ्ट तैयार किया गया था, लेकिन ...


और अधिक »   


फ्लोकिंग पाइप्स करेगी 100 करोड़ का निवेश   
Business Standard Hindi
पीवीसी पाइप्स विनिर्माता फ्लोकिंग पाइप्स ने वाणिज्यिक उत्पादन बढ़ाने के लिए तमिलनाडु में एक नए संयंत्र की स्थापना के लिए 100 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव किया है। एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि कंपनी ने कारखाना लगाने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किया है। कंपनी श्रीपेरूंबुदूर में मौजूदा संयंत्र में उत्पादन भी बढ़ाएगी। Keyword: pvc pipes manufacturers, Floking Pipes, tamilnadu, plant, shreeperubandur,. Advertisements. Impact of Network performance on loyalty of smartphone users · Impact of connected mobile devices on consumer video needs · Bookmark and Share · Facebook, Add to Favorites Twitter, inShare0 ...


और अधिक »   


ABP News
   
1 रुपये सैलरी पर काम करना चाहिए : BJP   
नवभारत टाइम्स
बीजेपी एमएलए ओमप्रकाश शर्मा ने सैलरी बढ़ाने के प्रस्ताव को 'माले मुफ्त दिले बेरहम' कहा है। उन्होंने कहा कि एनजीओ चलाने वाले और आम आदमी दिखने वाले आप नेताओं का यह नया अवतार है। हम जनता की सेवा के लिए चुनकर आते हैं और सिर्फ एक रुपया सैलरी पर काम करना चाहिए। बीजेपी ने सैलरी बढ़ोतरी के प्रस्ताव और सैलरी रिविजन कमिटी के तौर-तरीके को लेकर सवाल उठाए हैं। विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता का कहना है कि बीजेपी के तीन विधायकों को बढ़ी हुई सैलरी लेने या न लेने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हमारा विरोध नीतिगत है। हम जनता को बताना चाहते हैं कि खुद को आम आदमी की ...

दिल्ली के विधायकों की वेतन वृद्धि की घोषणा   दैनिक जागरण
दिल्ली के विधायक आम आदमी से 10 गुना वेतन पाएंगे!   Live हिन्दुस्तान
दिल्ली के विधायकों की तनख्वाह ढाई गुना बढ़ाने का प्रस्ताव   दैनिक भास्कर
haribhoomi   
एनडीटीवी खबर   
सभी ३८ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
बाजार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 147 अंक मजबूत   
Zee News हिन्दी
मुंबई : देश के बाजारों में तेजी का सिलसिला आज पाचवें दिन भी जारी रहा और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 147.33 अंक की तेजी के साथ 26,932.88 अंक पर बंद हुआ। अमेरिका में ब्याज दरों में शीघ्र बढ़ोतरी की आशंका कम होने से स्थानीय बाजार में विदेशी पूंजी प्रवाह मजबूत बना है जिससे बाजार में तेजी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान का भी निवेशकों की धारणा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा कि जीएसटी को योजना के अनुसार अगले साल से क्रियान्वित किया जाएगा। भारत और जर्मनी के उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने आज उम्मीद जतायी कि वस्तु एवं सेवा कर :जीएसटी: 2016 में ...

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 147 अंक ऊपर   ABP News
147 अंकों की उछाल के साथ बंद हुआ सेंसेक्स   आज तक
निफ्टी 8150 के पार, सेंसेक्स 27000 के करीब   मनी कॉंट्रोल
Webdunia Hindi   
दैनिक जागरण   
मनी भास्कर   
सभी ११३ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
भारत की ग्रोथ रेट घटने का अनुमान, फिर भी तेजी से बढ़ेगी जीडीपी   
दैनिक जागरण
नई दिल्ली। ग्लोबल स्तर पर जारी उथल-पुथल और चीन की सुस्ती का असर भारत पर भी पड़ेगा। इंटरनेशनल मोनेट्री फंड (आईएमएफ) ने वित्तीय वर्ष 2016 में भारत का जीडीपी ग्रोथ अनुमान 7.5 फीसद से घटाकर 7.3 फीसद कर दिया। हालांकि यह अनुमान चीन से ज्यादा है, जिसके लिए 6.3 फीसदी ग्रोथ का अनुमान जाहिर किया गया है। रिपोर्ट में भारत की ग्रोथ रेट अन्य विकासशील देशों से आगे रहने की उम्मीद जताई गई है। विकासशील देशों में तेज रहेगी भारत की ग्रोथ. आईएमएफ ने अपनी हालिया वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक में कहा कि भारत की जीडीपी ग्रोथ दूसरी विकासशील अर्थव्यवस्थाओं से ज्यादा रहने की उम्मीद है।
उभरती अर्थव्यवस्थाओं में भारत की वृद्धि दर टॉप पर, चीन भी पीछे: IMF   आईबीएन-7
चीन से ऊंची रहेगी भारत की आर्थिक वृद्धि दर   पलपल इंडिया
आईएमएफ ने घटाया भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान   नवभारत टाइम्स
Zee News हिन्दी   
Webdunia Hindi   
सभी १० समाचार लेख »   


आज तक
   
काले धन का खुलासा करने में डॉक्टर और इंजीनियर सबसे आगे   
आज तक
केंद्र सरकार द्वारा विदेश में जमा संपत्ति का खुलासा करने के लिए दिए गए 90 दिनों के समय में कुल 638 नामों का खुलासा हुआ है. इस बार ब्लैक मनी का खुलासा करने वालों में ज्यादा संख्या में डॉक्टर, इंजीनियर और बड़ी कंपनियों में काम करने प्रोफेशनल्स के नाम शामिल हैं. जिनमें कुछ ऐसे लोग भी है जो पहले विदेश में थे लेकिन अब भारत में रहते हैं. रिटर्न फाइल करने वालों में इंडिविजुअल की संख्या ज्यादा इस बार की संपत्ति‍ खुलासे की स्कीम पिछली स्कीम से अलग है. पिछली बार रिटर्न फाइल करने वालों में ज्यादातर कंपनियां, ट्रस्ट और ज्वॉइंट फैमिली थे लेकिन इस बार इंडिविजुअल की ...

डॉक्टर्स, इंजीनियर्स के पास से निकला सबसे ज्यादा काला धन   नवभारत टाइम्स
सबसे ज्यादा कालाधन डॉक्टरों और इंजीनियरों के पास!   Rajasthan Patrika
प्रोफेशनल्स हैं काले धन के खुलासे में सबसे आगे   Inext Live
News Track   
viratpost (प्रेस विज्ञप्ति) (ब्लॉग)   
सभी १२ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
फैक्ट्री लाइसेंस रिन्यू न करने का प्रपोजल पास   
नवभारत टाइम्स
नॉर्थ एमसीडी ने अपनी स्टैंडिंग कमिटी की मीटिंग में अपने इलाके में आने वाली फैक्ट्रियों का लाइसेंस रिन्यू न करने वाले प्रस्ताव को ग्रीन सिग्नल दे दिया। इसके बाद इस प्रस्ताव को हाउस में रखा जाएगा। जिसे यहां से भी पास करके दिल्ली सरकार के पास भेज दिया जाएगा। ईस्ट एमसीडी का भी कहना है कि वह भी आने वाले समय में फैक्ट्री लाइसेंस रिन्यू करने वाले सिस्टम को खत्म कर देगा। स्थायी समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि इसमें 87 लाख रुपये तनख्वाह के लिए खर्च किए जा रहे हैं जबकि रेवेन्यू काफी कम मिल रहा है। एक बार तो केवल एक हजार रुपये का ही रेवेन्यू मिला था।
फैक्टरी लाइसेंस हटाने का प्रस्ताव   Business Standard Hindi
फैक्ट्री के लिए निगम से लाइसेंस लेने की व्यवस्था खत्म   दैनिक जागरण

सभी ४ समाचार लेख »   


आज तक
   
1 जनवरी से लागू होगा 7वां वेतन आयोग   
आज तक
सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. सरकार जनवरी 2016 से सातवां वेतन आयोग लागू करने जा रही है. आयोग को केंद्र सरकार के करीब 48 लाख कर्मचारियों तथा 55 लाख पेंशनभोगियों के नए वेतनमान, भत्तों और पेंशन की समीक्षा पर अपनी रिपोर्ट दिसंबर 2015 तक देनी है. सातवां वेतन आयोग लागू होने के बाद केंद्र सरकार के 48 लाख कर्मचारियों को और 55 लाख पेंशनभोगियों को इसका लाभ मिलेगा. जस्टिस ऐ.के. माथुर की अध्यक्षता वाले 7वें वेतन आयोग का गठन फरवरी 2014 में उत्तर प्रदेश सरकार ने किया था. वाटल ने कहा कि हालांकि सिफारिशों को 1 जनवरी 2016 से क्रियान्वित किया जाना है लेकिन चालू ...

7वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी से होंगी लागू   पलपल इंडिया
जनवरी 2016 से लागू होंगी 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें   news india network
कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज: 1 जनवरी से लागू होंगी सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें   Rajasthan Patrika
khaskhabar.com हिन्दी   
सभी ९ समाचार लेख »   


आज तक
   
जालंधर: SBI का ATM उखाड़ ले गए चोर   
आज तक
जालंधर में पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम उखाड़ कर ले जाने का मसला अभी हल भी नहीं हुआ था कि चोरों ने इलाके से तड़के भारतीय स्टेट बैंक की भी एक एटीएम मशीन उखाड़ी और ले गए. मशीन में लगभग दस लाख रुपये थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि जंडियाला इलाके में मंगलवार तड़के चोरों ने भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम पर धावा बोला दिया. जब वे लूट की मंशा में सफल नहीं हुए तो वह पूरी की पूरी एटीएम मशीन ही उखाड़ कर ले गए. एटीएम मशीन में करीब 10 लाख रुपये थे. जानकारी के मुताबिक, जहां एटीएम मशीन लगी थी वहां न तो कोई गार्ड तैनात था और न ही सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था.
9 लाख से भरा एटीएम उखाड़ ले गए लुटेरे   Amar Ujala Chandigarh
स्टेट बैंक का एटीएम ही उखाड़ ले गए चोर   Samachar Jagat
You are hereJalandharजालंधरः एक बार फिर SBI का ए.टी.एम. ही उखाड़ ले गए लुटेरे   पंजाब केसरी

सभी ७ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言