顯示具有 2015-10-07 標籤的文章。 顯示所有文章
顯示具有 2015-10-07 標籤的文章。 顯示所有文章

2015年10月6日 星期二

2015-10-07 भारत (India) और सुर्खियां


ABP News
   
दादरी कांड पर अब जागी बीजेपी, नेताओं की जुबान पर लगायी लगाम   
ABP News
नई दिल्ली: दादरी हत्याकांड को लेकर अपने नेताओं के बयानबाजी से बीजेपी आलाकमान नाराज है. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी नेतृत्व ने अपने नेताओं को सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी नेता दादरी हत्याकांड पर ऐसा भड़काऊ बयान ना दे जिससे हालात और बिगड़े. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने स्थानीय विधायक और सांसद को छोड़कर किसी भी नेता को बिसाड़ा गांव नहीं जाने की चेतावनी दी है. बीजेपी का मानना है कि यूपी की समाजवादी पार्टी सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए दादरी हत्याकांड को हवा दे रही है. लिहाजा कोई भी बीजेपी नेता ऐसा कुछ नहीं करे जिससे अखिलेश सरकार को ...

2015-10-07 भारत (India) खेलकूद


ABP News
   
नवजोत सिंह सिद्धू अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर   
ABP News
नई दिल्लीः पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी नेता नवजोत सिंह सिद्धू को आज अचानक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. खबर है न्यूरोलॉजिकल समस्‍या के बाद सिद्धू को दिल्‍ली के अपोलो अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल ने बयान में कहा, ''नवजोत सिंह सिद्धू को नसों में थक्का जमने (डीवीटी) की बीमारी के कारण आज शाम को इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया. समय पर इलाज नहीं करने पर इससे जान को खतरा पैदा हो सकता है. '' बयान के अनुसार ''सिद्धू का उपचार किया जा रहा है और वह अच्छी प्रगति कर रहे हैं. उनकी स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है. '' ...

2015-10-07 भारत (India) मनोरंजन


आज तक
   
बिग बॉस के लिए मैं ठीक इंसान नहीं: सुरवीन चावला   
आज तक
'हेट स्टोरी 2' की अभिनेत्री सुरवीन चावला ने रिएलिटी शो बिग बॉस के नौवें सीजन का हिस्सा बनने की खबरों को पूरी तरह से खारिज किया है. सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो में सुरवीन के शिरकत करने की खबरें पिछले कई दिनों से आ रही थीं. तमाम खबरों पर विराम लगाते हुए सुरवीन ने कहा कि मैं बिग बॉस के लिए ठीक इंसान नहीं हूं. सुरवीन ने कहा, 'मैं शो की बड़ी फैन हूं. पर मैं शो के लिए सही इंसान नहीं हूं. बिग बॉस अंतरराष्ट्रीय रिएलिटी शो बिग ब्रदर का हिंदी संस्करण है. इसमें तमाम सितारे 24 घंटे कैमरों की नजर में रहते हैं. इस बार शो की थीम डबल ट्रबल है. इनपुट: भाषा. अन्य अपडेट लगातार ...

2015-10-07 भारत (India) व्यवसाय


ABP News
   
इस दिवाली रेलवे के 12 लाख कर्मचारियों को मिल सकता है ये तोहफा   
ABP News
नई दिल्ली : भारतीय रेलवे के कर्मचारियों के लिए ये दिवाली धमाकेदार हो सकती है. कर्मचारियों को चालू वित्त वर्ष 2014-15 के लिए 78 दिन का बोनस मिल सकता है. यह बोनस पिछले तीन साल के समान ही होगा. रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी के अनुसार रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिन के उत्पादकता सम्बद्ध बोनस की घोषणा को रेल यूनियनों के साथ अंतिम रूप दिया जा रहा है. रेलवे कर्मचारियों को हर साल दशहरे से पहले उत्पादकता सम्बद्ध बोनस का भुगतान किया जाता है. सूत्रों ने बताया कि बोनस का प्रस्ताव बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में रखा जा सकता है.
रेलकर्मियों को मिल सकता है 78 दिन का बोनस   आज तक
रेलकर्मियों के अच्छे दिन : मिल सकता है 78 दिन का बोनस   एनडीटीवी खबर
रेलकर्मियों को मिल सकता है 78 दिनों का बोनस   Nai Dunia
Patrika   
सभी ९ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
जानवरों के हितों के लिए कानून बनाएगी सरकार   
नवभारत टाइम्स
सरकार पशुओं के हित से जुड़ा कानून लाने की तैयारी में है। इसके तहत पालतू जानवरों से जुड़ी दुकानों, कुत्तों और अक्वेरियम मछली के प्रजनन के बिजनस को रेग्युलेट किया जाएगा। फिलहाल, ऐसा कोई भी कानून नहीं है, जिसके तहत इस तरह की व्यावासायिक गतिविधियों का रेग्युलेशन हो। इस कानून के अभाव में पशुओं के प्रति बर्बरता, असुरक्षित प्रजनन आदि पर लगाम नहीं लग पाती। इस दिक्कत को खत्म करने के लिए लॉ मिनिस्ट्री ने इन्वायरनमेंट, फॉरेस्ट ऐंड क्लाइमेट चेंज मिनिस्ट्री की तरफ से भेजे गए एक प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इससे पहले 2010 में भी इस नियम का ड्राफ्ट तैयार किया गया था, लेकिन ...

2015-10-07 भारत (India) भारत


आज तक
   
शीना केस: पुलिस ने 3 घंटे तक दर्ज किया बयान, इंद्राणी बोलीं- नहीं की सुसाइड की कोश‍िश   
आज तक
शीना बोरा हत्याकांड में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने मंगलवार को जेजे अस्पताल से छुट्टी मिलने के शीघ्र बाद पुलिस के पास अपना बयान दर्ज कराया. पिछले शुक्रवार को जिन परिस्थितियों में वह बेहोश हो गई थीं उस बारे में उन्होंने बयान दिया. महाराष्ट्र के आईजी (जेल) बिपिन कुमार सिंह ने चिकित्सकों की मौजूदगी में इंद्राणी का बयान दर्ज किया. पुलिस ने लगभग तीन घंटे तक उनका बयान दर्ज किया. इंद्राणी ने साफ कहा कि उन्होंने आत्महत्या की कोश‍िश नहीं की. जानिए इंद्राणी ने अपने बयान में पुलिस को क्या-क्या बताया. इंद्राणी ने पुलिस को क्या बताया मैंने कोई गोली या दवा नहीं ...

2015-10-07 भारत (India) विश्व


Zee News हिन्दी
   
IS ने अदन में यमन सरकार, अरब सैनिकों पर हमले की जिम्मेदारी ली   
Zee News हिन्दी
दुबई: इस्लामिक स्टेट संगठन ने यमनी शहर अदन में सउदी अरब नीत गठबंधन के सरकारी मुख्यालय और अन्य ठिकानों पर हुए भीषण हमले की जिम्मेदारी ली है। सुन्नी आतंकवादी संगठन ने एक बयान ऑनलाइन जारी कर कहा है कि इसने अपने लक्ष्यों पर चार आत्मघाती हमले किए । आईएस ने बताया कि दो हमलों में अल कसर होटल स्थित सरकारी मुख्यालय को निशाना बनाया गया। अल कसर पर हुए हमले में बाल बाल बचे प्रधानमंत्री खालीद बहाह ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि दो रॉकेट उनके होटल पर गिरे जबकि अन्य रॉकेट कहीं और गिरे। आईएस ने कहा कि तीसरे आत्मघाती हमले में ने सउदी और अमीराती बलों के केंद्रीय अभियान ...