2015年10月8日 星期四

2015-10-09 भारत (India) और सुर्खियां


प्रभात खबर
   
दादरी पर PM Modi ने तोड़ी चुप्पी : हिंदू-मुसलिम मिल कर गरीबी से लड़ें   
प्रभात खबर
बेगूसराय/नवादा/समस्तीपुर/मुंगेर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नवादा में आयोजित अपनी सभा में दादरी की घटना का जिक्र किये बिना कहा कि लोग राजनीति के लिए दिये जानेवाले छोटे-मोटे बयानों पर ध्यान नहीं दें. अगर मैं भी कोई बयान दूं, तो मेरी बातों पर ध्यान मत दें. अगर उन्हें कुछ सुनना है, तो राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के दिये गये भाषण को सुनना चाहिए. उन्होंने जो कुछ कहा, उससे बड़ी कोई प्रेरणा नहीं हो सकती. उससे बड़ा कोई मार्गदर्शन नहीं हो सकता. उन्होंने रास्ता दिखाया है, हमें उस रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए. हिंदू-मुसलिम को अापस में नहीं, बल्कि गरीबी से ...

गोमांस पर गरजे मोदी: दादरी पर चुप्पी तोड़ कहा, चलें राष्ट्रपति की बताई राह पर   Jansatta
राष्ट्रपति के संदेश का सहारा न लेकर दादरी मामले पर सफाई दें PM: नीतीश   आईबीएन-7
दादरी विवाद पर पीएम ने तोड़ी चुप्पी, कहा-एकता देश को आगे ले जाएगी   ABP News
Live हिन्दुस्तान   
Zee News हिन्दी   
नवभारत टाइम्स   
सभी ३४ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
सिंगर अभिजीत ने पाकिस्तानी गज़ल गायक गुलाम अली पर किए बेहद विवादास्पद ट्वीट   
Live हिन्दुस्तान
पाकिस्तानी गायक गुलाम अली का कार्यक्रम तो रद्द हो गया लेकिन मुद्दा अभी भी ठंडा नहीं पड़ा है। बॉलीवुड के गायक अभिजीत ने इस मामले पर कुछ ट्वीट किए हैं जो बेहद विवादास्पद हैं। उन्होंने पहले भी सलमान खान के समर्थन में काफी आपत्तिजनक ट्वीट किए थे। अब देखना ये होगा कि इन ट्वीट्स पर क्या प्रतिक्रियाएं सामने आएंगी। गौरतलब है कि गुलाम अली का शो मुंबई में होना था जो शिवसेना के विरोध के बाद रद्द हो गया। इसके बाद उनका पुणे का शो भी रद्द हो गया। इसके बाद दिल्ली सरकार और पश्चिम बंगाल सरकार ने गुलाम अली को वहां शो करने के लिए निमंत्रण दिया। हालांकि इन निमंत्रणों पर अभी तक ...


और अधिक »   


नवभारत टाइम्स
   
चुनाव आयोग करेगा पीएम मोदी के भाषणों की जांच   
नवभारत टाइम्स
'शैतान' और 'यदुवंशी' की टिप्पणियों के मद्देनजर, चुनाव आयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों की आज जांच करेगा। आयोग देखेगा कि क्या पीएम ने बिहार की अपनी चुनावी रैलियों में ऐसा कुछ कहा है जो कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करती है। एनडीटीवी में छपी एक खबर के मुताबिक, अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी आर.लक्ष्मणन ने कहा कि आयोग की आचार संहिता समिति मुंगेर जिले के मैजिस्ट्रेट की निगरानी में पीएम के भाषणों की जांच करेगी। लक्ष्मणन ने यह बात उन सवालों के जवाब में कही जिसमें पूछा गया था कि मुंगेर और अन्य जगहों की अपनी रैलियों के दौरान पीएम ने जिस तरह 'शैतान' और ...

चुनाव आयोग PM मोदी के शैतान वाले बयान की करेगा जांच   प्रभात खबर
बिहार में आज फिर गरजेंगे नमो; कल कहा था, 'शैतान' से है मुकाबला'   दैनिक जागरण
मोदी आज सासाराम और औरंगाबाद में करेंगे तूफानी रैली   आईबीएन-7
News18 Hindi   
Webdunia Hindi   
सभी १२६ समाचार लेख »   


US का दावा: ISIS के बजाय विद्रोहियों और आम लोगों पर हमले कर रहा रूस   
दैनिक भास्कर
रशियन डिफेंस मिनिस्ट्री ने जंगी जहाज से सीरिया पर हमले का वीडियो जारी किया है। देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। वॉशिंगटन. सीरिया में जारी रूस के हवाई हमलों पर अमेरिका ने सवाल उठाया है। अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट का कहना है कि रूस के ज्यादातर हमले आईएसआईएस और अल कायदा समर्थित आतंकियों के बजाय बशर विरोधी विद्रोहियों के ठिकानों पर किए जा रहे हैं। अमेरिका ने यह बात रूस के उस स्टेटमेंट के जवाब में कही, जिसमें रूस ने सीरिया में ISIS ठिकानों को निशाना बनाए जाने का दावा किया था। अमेरिका ने क्या कहा? स्टेट डिपार्टमेंट स्पोक्सपर्सन जॉन किर्बी ने बुधवार को कहा, "रूस ...


और अधिक »   


आईबीएन-7
   
राहुल की रैली के लिए काट दी किसान की फसल   
आईबीएन-7
बेंगलुरु। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस में बदलाव और खुद को राजनीति में स्थापित करने की कोशिश लंबे वक्त से कर रहे हैं। वह युवाओं पर फोकस कर रहे हैं, महिलाओं पर बात कर रहे हैं और किसानों के साथ खड़े होने की भी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन कर्नाटक में शनिवार को होने जा रही राहुल गांधी की एक रैली के लिए किसान की खड़ी फसल काट दी गई। यह खेत लगभग तीन फुटबॉल के मैदान बराबर बताया जा रहा है। कर्नाटक के रानीबेन्नूर के एक गांव में राहुल की शनिवार को रैली होनी है। ऐसी खबरें मिली हैं कि इस रैली के लिए एक किसान के 4 एकड़ के खेत में मक्के की लहलहाती फसल को तय वक्त से 15 दिन पहले ...

राहुल की रैली के लिए किसान की चार एकड़ तैयार फसल बर्बाद   प्रभात खबर
राहुल की रैली के लिए उजाड़ दी गई गरीब किसान की फसल!   Live हिन्दुस्तान
ये कैसी रैली? जिसके लिए काट दी किसान की खड़ी फसल   दैनिक जागरण
नवभारत टाइम्स   
Sahara Samay   
Jansatta   
सभी २८ समाचार लेख »   


बीबीसी हिन्दी
   
नीतीश 'लोकप्रिय', पर जुटा सकेंगे वोट?   
बीबीसी हिन्दी
बिहार विधानसभा का चुनाव प्रचार अपने चरम पर है. चुनावी पंडित जीत-हार के गुणा-भाग में व्यस्त हैं. सबसे बड़ा सवाल ये उठाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की छवि क्या महागठबंधन को वोट दिला सकेगी? कुछ हद तक यह संभव है, लेकिन पूरी तरह से नहीं. इस बात में कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार सबसे लोकप्रिय विकल्प हैं. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि नीतीश मौजूदा मुख्यमंत्री हैं और बिहार के मतदाताओं में सबसे परिचित चेहरा भी हैं. पहला चरण में 12 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. पहली कड़ीः क्या लालू केवल यादवों के नेता हैं? लेकिन ये भी सही है ...

क्या बिहार में कांग्रेस उजड़ चुकी है?   अमर उजाला
क्या बिहार में कांग्रेस उखड़ चुकी है?   द सिविलियन

सभी ५ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
सरकार रहे चाहे जाए सांप्रदायिकता से लड़ते रहेंगेः मुलायम   
दैनिक जागरण
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने बिसाहड़ा कांड के पीछे गहरी साजिश होने का इल्जाम लगाते हुए कहा है कि इसमें शामिल तीन लोगों का उन्हें पता चल गया है लेकिन कुछ और पड़ताल के बाद वह उनके नामों से पर्दा उठायेंगे। मुलायम ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों से लडऩे में अगर राज्य सरकार कुर्बान होती है तो वह तैयार हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस कांड पर बात करेंगे और उन्हें 'सबका साथ, सबका विकास' नारा भी याद दिलायेंगे। बिसाहड़ा कांड में रोज बढ़ रही सियासत पर गुरुवार को मुलायम ने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि, 'मैं दुखी मन से कह रहा हूं कि ...

दादरी के दोषियों पर करेंगे कड़ी कार्रवाई, चाहे सरकार गिर जाए: मुलायम   Jansatta
मुलायम सिंह बोले- दादरी के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे, चाहे सरकार क्यों ना कुर्बान करनी पड़े   एनडीटीवी खबर
दादरी के दोषियों पर होगी कड़ी-से-कड़ी कार्रवाई, चाहे सरकार क्यों ना कुर्बान करनी पड़े : मुलायम   प्रभात खबर
दैनिक भास्कर   
Zee News हिन्दी   
Daily Hindi News   
सभी ५१ समाचार लेख »   


आईबीएन-7
   
सऊदी मालिक ने भारतीय महिला का काटा हाथ   
आईबीएन-7
चेन्नई। सऊदी अरब में घरेलू सहायिका के तौर पर काम करने वाली 55 साल की कस्तूरी मणिरत्नम के परिवार ने आरोप लगाया है कि कस्तूरी के नियोक्ता ने उनका दायां हाथ उस वक्त काट डाला जब उसने प्रताड़ना एवं यातना से बचने की कोशिश की। कस्तूरी को सऊदी अरब से वापस लाने में मदद की गुहार लगा रहे परिवार ने केंद्र एवं राज्य सरकार को इस बाबत ज्ञापन भेजे हैं। द्रमुक सांसद कनिमोझी ने भी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखकर इस बाबत उनसे मदद मांगी है । मणिरत्नम की बहन एस विजयाकुमारी ने बताया कि जब उन्होंने प्रताड़ना एवं यातना से बचने की कोशिश की तो महिला नियोक्ता ने उनका दायां हाथ ...

सऊदी नागरिक ने भारतीय नौकरानी का हाथ काटा   दैनिक जागरण
सऊदी में भारतीय नौकरानी का काटा हाथ   अमर उजाला
वेतन देने को कहा तो सऊदी व्यक्ति ने काटा भारतीय महिला का हाथ   Patrika
एनडीटीवी खबर   
Sanjeevni Today   
Live हिन्दुस्तान   
सभी १४ समाचार लेख »   


आज तक
   
DMK नेता स्टालिन ने सेल्फी ले रहे ऑटो ड्राइवर को जड़ा थप्पड़   
आज तक
डीएमके नेता और एम करुणानिधि के बेटे एमके स्टालिन ने एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर को थप्पड़ मार दिया. उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह स्टालिन के साथ सेल्फी ले रहा था. घटना गुरुवार की है, लेकिन शुक्रवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. स्टालिन कोयंबटूर के पास उधगमंडलम में थे. वह यहां जनसुनवाई के लिए आए थे. हालांकि डीएमके कार्यकर्ताओं का कहना है कि स्टालिन के आसपास भीड़ जुट गई थी. वह खुद को बचाने का प्रयास कर रहे थे. दुर्घटनावश ड्राइवर को हाथ लग गया. थप्पड़ लगने के बाद ड्राइवर तकरीबन उनके ऊपर गिरने को हो गया था. इस बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब स्टालिन ने ...

करुणानिधी के बेटे स्टालिन ने सेल्फी लेने वाले ऑटोलाचक को थप्पड़ मारा   ABP News
सेल्फी लेने की कोशिश करते एक शख्स को डीएमके नेता स्टालिन ने जड़ा थप्पड़?   एनडीटीवी खबर
DMK नेता करुणानिधि के बेटे ने Selfie ले रहे ऑटो ड्राइवर को मारा थप्पड़   दैनिक भास्कर

सभी ४ समाचार लेख »   


आज तक
   
चार साल में देश के 11 परमाणु वैज्ञानिकों की रहस्यमय मौत   
आज तक
परमाणु ऊर्जा विभाग द्वारा मुहैया कराए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में 2009 से 2013 के बीच 11 परमाणु वैज्ञानिकों की अप्राकृतिक मौत के मामले सामने आए. विभाग की प्रयोगशालाओं और अनुसंधान केंद्रों में कार्यरत आठ वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की विस्फोट में या समुद्र में डूबने से या फांसी पर लटकने से मौत हो गई. हरियाणा के रहने वाले राहुल सेहरावत के 21 सितंबर के आरटीआई आवेदन के जवाब में विभाग ने बताया कि परमाणु ऊर्जा निगम के भी तीन अधिकारियों की इस अवधि में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई, जिनमें से दो ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी और एक की सड़क दुर्घटना ...

4 साल में 11 परमाणु वैज्ञानिकों की मौत   प्रभात खबर
चार साल में देश ने खोए 11 परमाणु वैज्ञानिक   दैनिक जागरण
चार साल में 11 परमाणु वैज्ञानिकों की संदिग्ध मौत   Live हिन्दुस्तान
पलपल इंडिया   
अमर उजाला   
सभी १५ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言