2015年10月27日 星期二

2015-10-28 भारत (India) व्यवसाय


Zee News हिन्दी
   
बिहार चुनाव: तीसरे दौर का मतदान जारी, 6 जिलों की 50 सीटों पर वोटिंग   
Zee News हिन्दी
पटना: बिहार में एनडीए और महागठबंधन के बीच महासंग्राम के तहत बुधवार सुबह सात बजे से तीसरे दौर का मतदान जारी है। पटना, वैशाली और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा समेत 6 जिलों की 50 सीटों पर वोटिंग जारी है। इसी के साथ आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद के दोनों बेटों का राजनीतिक भविष्य भी दांव पर है। आज के मतदान में 1909 बूथों को नक्सल प्रभावित घोषित कर दिया गया है, जिसके चलते सभी बूथों पर केंद्रीय बल तैनात हैं। तीसरे चरण में 50 विधानसभा क्षेत्र के करीब 1.46 करोड़ मतदाता 71 महिला समेत 808 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। तीसरे चरण के चुनाव में मुख्य ...

बिहार चुनाव: 50 सीटों के लिए वोटिंग जारी, 6 जिलों की हेलीकॉप्टर और ड्रोन से हो रही सुरक्षा   Live हिन्दुस्तान
बिहार में तीसरे चरण का मतदान जारी   बीबीसी हिन्दी
LIVE: तीसरे फेज की 50 सीटों पर वोटिंग शुरू, गांवों में सुबह से लंबी लाइनें   दैनिक भास्कर
आईबीएन-7   
Jansatta   
प्रभात खबर   
सभी १२८ समाचार लेख »   


Inext Live
   
टेलीकॉम कंपनियों का ऐलान, अगर ट्राई ने कॉल ड्रॉप पर मुआवजा दिलाया तो बढ़ जाएंगी कॉल दरें   
Inext Live
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा कॉल ड्रॉप को लेकर टेलीकॉम कंपनियों पर शिकंजा कसे जाने का विरोध शुरू हो गया है। टेलीकॉम कंपनियों ने ऐलान किया है कि अगर ट्राई ने उन पर कॉल ड्रॉप पर मुआवजे का दबाव बनाया तो वे कॉल दर बढा़ देंगी। ऐसे में कहा जा रहा है कि अब भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) और टेलीकॉम कंपनियों के बीच बड़ी जंग छिड़ सकती है। Related News. कॉल ड्रॉप की समस्‍या पर PM हुए नाराज, सुधार न होने पर अब जुर्माना लगाएगी सरकार · अब कॉल ड्राप की समस्या से मिलेगी आजादी · देश में इमरजेंसी के 'नायक' बन गए नेता · ताजमहल में शुरु हुई फ्री Wi-Fi स्‍कीम, पूरे ...

कॉल ड्रॉप: टेलीकॉम कंपनियों का विरोध तेज, दरों में बढ़ोतरी की दी चेतावनी   आईबीएन-7
कॉल ड्रॉप पर हर्जाने की पहल से भी मुहिम नहीं होगी सफल!   Business Standard Hindi
कॉल ड्रॉप के बहाने दरें बढ़ाने की तैयारी   दैनिक जागरण
Samachar Jagat   
Live हिन्दुस्तान   
एनडीटीवी खबर   
सभी १४ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
फेस्टिव सीजन में स्टेशनों पर स्पेशल इंतजाम   
नवभारत टाइम्स
नई दिल्ली : दिवाली और छठ पूजा पर ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ को कंट्रोल करने के लिए नॉर्दर्न रेलवे के दिल्ली डिविजन ने विशेष इंतजाम किए हैं। इसके तहत अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। टिकट दलालों पर शिकंजा कसने के लिए टीमें बनाई गई हैं। प्लैटफॉर्म पर भगदड़ न मचे इसकी व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्टेशनों पर जांच के इंतजाम किए गए हैं। इस पूरी व्यवस्था के साथ दिल्ली डिविजन के डीआरएम अरुण अरोड़ा ने फेस्टिव सीजन के लिए बनाए गए एक्शन प्लान को एनबीटी से शेयर किया। बढ़ेगी चार लाख लोगों की भीड़. फेस्टिव सीजन में दिल्ली के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर करीब चार ...

ट्रेन में जितना देरी से रिजर्वेशन उतना ज्यादा लगेगा किराया   दैनिक जागरण
अब महंगा होगा ट्रेन का सफर, देरी से आरक्षण पर ज्‍यादा किराया   Nai Dunia
सिमुलतला में रेल टिकट के लिए लेकर हाथापाई   प्रभात खबर
दैनिक भास्कर   
ABP News   
Rajasthan Patrika   
सभी ३३ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
'शीत सत्र में पेश हो सकता है नया दिवालियापन कानून'   
नवभारत टाइम्स
वित्त मंत्रालय नया दिवालियापन संबंधी कानून संसद के शीतकालीन सत्र में पेश करने का पूरा प्रयास कर रहा है। आर्थिक मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव मनोज जोशी ने आज यह बात कही। जोशी ने कहा, 'हमारा प्रयास इसे शीतकालीन सत्र में पेश करने का है। यह कुछ कठिन है क्योंकि विचार विमर्श में समय लगेगा। इसके बावजूद हमारा लक्ष्य है कि इसे शीतकालीन सत्र में पेश कर दिया जाए।' जोशी ने उद्योग मंडल फिक्की के कार्यक्रम में कहा कि 'यदि शीतकालीन सत्र में यह पेश नहीं हो पाता है तो इसे बजट सत्र में निश्चित रुप से पेश किया जाएगा।' उन्होंने बताया कि पूर्व विधि सचिव टी. के. विश्वनाथन की ...

दिवालिया होने संबंधी कानून हो सकता है पेश   Nai Dunia

सभी ४ समाचार लेख »   


Inext Live
   
कमर्शल गाड़ियों से कैसे वसूलें ग्रीन टैक्स?   
नवभारत टाइम्स
विस, सुप्रीम कोर्ट : सुप्रीम कोर्ट के आदेश से एक नवंबर से दिल्ली में आने वाले कमर्शल गाड़ियों से ग्रीन टैक्स वसूली के मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक प्राइवेट कंपनी की ओर से अर्जी दाखिल कर कहा गया है कि वह दिल्ली में आने वाले कमर्शल गाड़ियों व ट्रकों से ग्रीन टैक्स वसूलने में अक्षम है क्योंकि उसके लिए कंपनी के पास इन्फ्रास्ट्रक्चर का अभाव है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले की जल्दी ही सुनवाई करेगी। कंपनी की ओर से सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि उसके पास संसाधनों की कमी है। टेक्निकल उपकरण और कंप्यूटर आदि के लिए उसे 4 करोड़ रुपये चाहिए और इस तरह संसाधन की कमी के कारण वह ...

दिल्ली में प्रदूषण शुल्क की वसूली पर पेच फंसा   Live हिन्दुस्तान
पर्यावरण शुल्क वसूलने तैयार नहीं टोल कंपनी   Inext Live
फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ग्रीन टैक्स वसूली का मामला   एनडीटीवी खबर
Pressnote.in (कटूपहास) (प्रेस विज्ञप्ति) (सदस्यता)   
सभी ८ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
जेटली ने शुरू की ई-सहयोग और पैन शिविर योजना   
Live हिन्दुस्तान
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने करदाताओं की सुविधा के लिये मंगलवार को दो नई पहलों की शुरुआत की। ई-सहयोग और पैन शिविर नामक इन दो योजनाओं की शुरुआत कराधान प्रक्रिया को सुनियोजित बनाने के लिये की गई है। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की दो पहलों की शुरुआत करते हुये जेटली ने कहा कि आयकर विभाग का उद्देश्य करदाताओं के लिये उनके जीवन को जितना संभव हो सके उतना सरल बनाना है और केवल उनके लिये मुश्किल होगी जो कि जानते समझते हुये कर भुगतान से बचते हैं और उसकी चोरी करते हैं। वित्त मंत्री ने इस दौरान वीडियो कन्फ्रेंस के जरिये विभिन्न केन्द्रों के अधिकारियों के ...

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने लॉन्च किया 'PAN कैंप' और 'ई सहयोग'   नवभारत टाइम्स
आयकर विभाग ने शुरू किया ई सहयोग   Pressnote.in (कटूपहास) (प्रेस विज्ञप्ति) (सदस्यता)
वित्‍त मंत्री ने दी करदाताओं को पैन कैंप और ई-मेल की सुविधा   Nai Dunia
मनी भास्कर   
khaskhabar.com हिन्दी   
सभी १० समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
बाइक प्रेमियों के लिये खासः बजाज ने लॉन्च किये एवेंजर के तीन नये मॉडल्स   
Zee News हिन्दी
मुंबई : बजाज ऑटो ने मंगलवार को अपने स्पोर्ट्स बाइक ब्रैंड एवेंजर के तीन नए मॉडल लॉन्च किए। इनकी कीमत 85 हजार रुपये तक रखी गई है। पुणे की इस कंपनी ने तीन नए मॉडल एवेंजर क्रूज 220, स्ट्रीट 220 और स्ट्रीट 150 पेश किए हैं। तीनों मॉडल लैजर बाइकिंग की जरूरतों को पूरा करते हैं। कंपनी की 220 सीसी की बाइक का दाम 84 हजार रुपये है। वहीं 150 सीसी की बाइक की दिल्ली में शोरूम कीमत 79 हजार रुपये है। मौजूदा एवेंजर 220 सीसी के इंजन के साथ आती है और इसकी कीमत 81,700 रुपये है। बजाज ऑटो के अध्यक्ष एरिक वास ने कहा कि नई एवेंजर सीरीज क्रूजर बाइक खंड को नये सिरे से परिभाषित करेगी। हम इसकी मासिक 20 ...

बाइक प्रेमियों के लिये बजाज ने लॉन्च किये एवेंजर के नये मॉडल्स   Sanjeevni Today
बजाज ने उतारी एवेंजर की नई रेंज   Live हिन्दुस्तान
बजाज ने उतारी अवेंजर मॉडल की नई रेंज, कीमत 84 हजार तक   दैनिक जागरण
Dainik Navajyoti   
khaskhabar.com हिन्दी   
सभी १० समाचार लेख »   


आज तक
   
SEBI ने निवेश के लिए म्यूचुअल फंड को किया अलर्ट   
आज तक
पूंजी बाजार नियामक सेबी ने म्यूचुअल फंड घरानों से कहा है कि वह कंपनियों के बॉन्डपत्रों में निवेश करते समय सावधानी बरतें. नियामक ने कहा है कि इस प्रकार के निवेश फैसलों में होने वाले जोखिम के बारे में उसने व्यापक जांच परख किये जाने की शुरुआत की है. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) अध्यक्ष यूके सिन्हा ने यह भी कहा कि कंपनियों के बॉन्डपत्रों की रेटिंग तय करने की प्रक्रिया के बारे में बाजार नियामक क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों के लिये जल्द ही अतिरिक्त दिशानिर्देश भी जारी करेगा. कंपनियों के एक के बाद एक बॉंड जारी करने और उनकी साखपत्र के मामले में रेटिंग की ...

'कंपनियों के बॉंड में निवेश में सावधानी बरतें म्यूचुअल फंड'   Live हिन्दुस्तान
कंपनियों के बॉंड में निवेश में सतर्कता बरतें निवेशक: SEBI   Sanjeevni Today
सेबी चेयरमैन ने रेटिंग एजेंसियों पर उठाए सवाल   मनी कॉंट्रोल
Webdunia Hindi   
मनी भास्कर   
सभी १० समाचार लेख »   


आर्थिक नीतियों के लिए धैर्य की आवश्यकता   
Business Standard Hindi
आईसीआईसीआई बैंक की मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक चंदा कोचर ने कहा कि भारत जैसे 'जटिलतापूर्ण देश' में मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के वास्तविक जमीनी असर को देखने होने के लिए 'बहुत धैर्य की जरूरत' है। उन्होंने यह बात भाजपा नेता अरुण शौरी एक दिन पहले की इस टिप्पणी के बाद आई है कि मौजूदा सरकार की नीतियां पिछली कांग्रेस नीत सरकार की ही तरह की हैं। कोचर ने कहा 'हमें यह समझना होगा कि भारत जटिल देश है। जमीनी असर दिखने के लिए हर चीज में समय लगता है और हम आज यही देख रहे हैं। मुझे लगता है कि हमें बड़ा धैर्य रखने की जरूरत है, और वास्तविक अर्थव्यवस्था पर इसका नतीजा दिखे, ...


और अधिक »   


व्यापार में सहूलियत के मामले में भारत 130 वें स्थान पर पहुंचा, 12 स्थानों की लगाई छलांग   
ABP News
वाशिंगटन: व्यापार करने में सहूलियत के मामले में भारत 189 देशों में 130 वें स्थान पर आ गया है. भारत ने पिछले साल की तुलना में 12 स्थानों की छलांग लगाई है. यह बात वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट में कही गई है. विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कौशिक बसु ने कहा, 'भारत जैसे आकार वाली अर्थव्यवस्था के व्यापार में सहूलियत के मामले में 12 स्थानों की छलांग लगाना उल्लेखनीय उपलब्धि है.' बसु ने कहा, 'किसी भी बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए 12 रैंक का सुधार उल्लेखनीय उपलब्धि है. विश्व में 142 वें स्थान से भारत 130 वें स्थान पर आ गया है. यह बहुत अच्छा संकेत है. जिस तरीके से भारत ...


और अधिक »   

沒有留言:

張貼留言