2015年10月21日 星期三

2015-10-22 भारत (India) व्यवसाय


दैनिक जागरण
   
जमाखोरों से 36000 टन दाल जब्त, मुनाफाखोरों के खिलाफ होगी कार्रवाई   
दैनिक जागरण
नई दिल्ली। दालों की बढ़ती कीमतों को काबू करने की केंद्र सरकार की कोशिशें रंग ला रही हैं। केंद्र के दबाव के बाद जमाखोरों और मुनाफाखोरों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी से अब तक करीब 36,000 मीट्रिक टन दाल जब्त हो चुकी है। वहीं विदेश से आयातित 5,000 टन दाल पहुंच चुकी है। इसके अलावा 3,000 टन दाल की अगली खेप एक-दो दिन में पहुंचने वाली है। इस विदेशी दाल को तमिलनाडु सहित कई राज्यों ने उठाकर सस्ती दर पर बेचना भी शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार दिल्ली में 450 से अधिक जगहों पर रियायती दर पर दाल उपलब्ध करा रही है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार शाम यहां मंत्रियों के एक समूह की बैठक ...

बाजार में बिकेगी जब्त की गई 3.60 करोड किलो दाल: जेटली   ABP News
राज्य में 23340 टन दाल जब्त, विदर्भ समेत प्रदेश में 276 स्थानों पर छापेमारी   दैनिक भास्कर
मुंबई में 5 गोदामों से 22342 टन दालें जब्त   नवभारत टाइम्स

सभी ३७९ समाचार लेख »   


जेएसडब्ल्यू स्टील का शुद्ध लाभ घटा   
Business Standard Hindi
जेएसडब्ल्यू स्टील का सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 84 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 116.95 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि सज्जन जिंदल की अगुवाई वाली कंपनी ने बिक्रीयोग्य इस्पात की सबसे अधिक तिमाही बिक्री दर्ज की है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 748.76 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था। बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल एकीकृत आय 22 प्रतिशत घटकर 10,906.90 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 13,894.79 करोड़ रुपये रही थी। हालांकि, तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च घटकर ...


और अधिक »   


नवभारत टाइम्स
   
कारोबारी अनुकूलता में दूसरे नंबर पर पहुंचा भारत   
नवभारत टाइम्स
इसे चीन की मंदी का असर कहें या फिर पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की ओर से भारत की इकॉनमी को आगे बढ़ाने का प्रयास। लेकिन, भारत दुनिया में कारोबार करने के लिहाज से दुनिया में दूसरा सबसे अनुकूल देश बन गया है। भारत ने कारोबार के लिहाज से एक बेहतर देश के रूप में अपनी रैंकिंग में खासा सुधार करते हुए दुनिया में दूसरा स्थान हासिल किया है। जुलाई-सितंबर तिमाही की ग्रांट थॉर्नटन की रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने अप्रैल से जून तिमाही के मुकाबले दो स्थान का सुधार किया है। जून में समाप्त हुई तिमाही में भारत चौथे स्थान पर था। ग्रांट थॉर्नटन की इंडिया लीडरशिप टीम ...


और अधिक »   


दैनिक जागरण
   
रिलायंस कैपिटल ने 243 करोड़ में खरीदा गोल्डमैन सैक्स का म्यूचुअल फंड कारोबार   
दैनिक जागरण
मुंबई। अनिल अंबानी की अगुवाई वाले समूह रिलायंस समूह की इकाई रिलायंस कैपिटल एसेट मैनेजमेंट (आरसीएएम) ने वैश्विक कंपनी गोल्डमैन सैक्स के भारत में म्यूचुअल फंड कारोबार का 243 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने की बुधवार को घोषणा की। सौदा पूरी तरह नकद होगा। सौदे के तहत आरसीएएम 7,132 करोड़ रुपये की प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति के साथ गोल्डमैन सैक्स की सभी 12 म्यूचुअल फंड योजनाओं का अधिग्रहण करेगी। इस अधिग्रहण के साथ रिलायंस म्यूचुअल फंड सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल पब्लिक सेक्टर इंटरप्राइजेज (सीपीएसई) एक्सचेंज ट्रेडेड फंड की एकमात्र कोष प्रबंधक बन जाएगी। आरसीएएम की मूल ...

गोल्डमैन साक्श म्यूच्यूअल फंड कारोबार पर अब होगा रिलायंस कैपिटल का कब्‍जा   Inext Live
गोल्डमैन साक्श के एमएफ कारोबार का अधिग्रहण करेगी रिलायंस म्यूचुअल फंड   Veer Arjun
गोल्डमैन साक्श म्यूच्यूअल फंड कारोबार की खरीद करेगी रिलायंस कैपिटल   Jansatta
प्रभात खबर   
Sanjeevni Today   
पलपल इंडिया   
सभी २० समाचार लेख »   


Rajasthan Patrika
   
मिशन अमृत के लिए 3752 करोड़ स्वीकृत,1763 करोड़ रुपए सीवरेज पर होंगे खर्च   
Rajasthan Patrika
जयपुर अमृत मिशन के लिए केंद्र सरकार ने प्रदेश के 29 शहरों की करीब 3752 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूर कर दिया है। इसके अलावा वर्ष 2015-16 में मिलशन के तहत 12 शहरों में विकास कार्यों के लिए 934 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। अमृत योजना के अंतर्गत कार्य योजना की मंजूरी प्राप्त करने वाला राजस्थान देश का प्रथम राज्य है।नई दिल्ली के निर्माण भवन में बुधवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की अटल मिशन फॉर रिज्यूवेनेशन एण्ड अरबन ट्रांसफॉरमेशन (मिशन अमृत) के लिए आयोजित स्टेट एनुअल एक्शन प्लान की बैठक में यह मंजूरी दी गई। amrut mishion. बैठक में स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन ...

जयपुर का अमृत प्लान फिसड्डी, जोधपुर सहित 12 शहरों के लिए फंड मंजूर   दैनिक भास्कर
29 शहरों में 3752 करोड़ की परियोजना की मंजूरी :- जग मोहन ठाकन   नवसंचार समाचार .कॉम
मिशन अमृत : प्रदेश को मिले 3752 करोड़ रु.   Dainik Navajyoti

सभी ६ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
शेयर बाजार में कारोबार ठंडा, अच्छी शुरूआत के बाद 19 अंक गिरकर बंद हुआ   
Live हिन्दुस्तान
बंबई शेयर बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट का रूख रहा। बेहतर शुरूआत होने के बावजूद बाजार कारोबारियों के मुनाफा वसूली करने से संवेदी सूचकांक 19 अंक की गिरावट लेकर बंद हुआ। चीन के शेयर बाजारों में तीव्र गिरावट का वैश्विक स्तर पर असर दिखाई दिया। शंघाई कंपोजिट सूचकांक हाल के सप्ताह में मजबूती के साथ बढ़ने के बाद बुधवार को 3 प्रतिशत से अधिक गिरा। इससे भारतीय बाजार में भी धारणा प्रभावित हुई। शेयर ब्रोकरों ने कहा कि हाल की तेजी के बाद प्रमुख कंपनियों के शेयरों में मुनाफा वसूली का जोर रहा। आने वाले दिनों में कुछ बड़ी कंपनियों के परिणामों को लेकर सतर्कता भी ...

सेंसेक्स में 150 अंकों की उछाल के साथ बाजार बंद   दैनिक जागरण
सेंसेक्स में लगातार दूसरे दिन गिरावट, मुनाफा वसूली से 19 अंक लुढ़का   एनडीटीवी खबर
19 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स   आज तक
Patrika   
मनी कॉंट्रोल   
Sanjeevni Today   
सभी १४० समाचार लेख »   


बीबीसी हिन्दी
   
दुनिया भर में वित्तीय संकट के बाद ये चीन की सबसे कम आर्थिक विकास दर है.   
बीबीसी हिन्दी
चीन की साल-दर-साल विकास दर सरकार के 7 प्रतिशत दर के लक्ष्य से भी कम है. हालांकि ताज़ा आंकड़े आर्थिक विकास अनुमान से थोड़ा बेहतर हैं, लेकिन इनसे नीति निर्धारकों पर गिरती अर्थिक रफ्तार को रोकने का दबाव बढ़ेगा. हाल में चीनी शेयर बाज़ार में हुई भारी उथल-पुथल और कमज़ोर आर्थिक आंकड़ों की वजह से चीन की अर्थव्यवस्था लड़खड़ाई हुई है. चीन की अर्थव्यवस्था Image copyright. चीन की अर्थव्यवस्था Image copyright Getty. विश्लेषकों का अनुमान था कि जुलाई से सितंबर के बीच आर्थिक विकास 6.8 फीसदी की दर से होगा. (बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर ...


और अधिक »   


Sanjeevni Today
   
कही भारतीय रेलवे की हालत एयर इंडिया की तरह न हो जाए: दिनेश त्रिवेदी   
Sanjeevni Today
मुंबई। यूपीए सरकार के पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने वर्तमान रेल मंत्री सुरेश प्रभु को रेलवे की कमाई में आ रही गिरावट के खिलाफ सावधान करते हुये कहा है कि कर्ज लेकर काम करने की नीति से भारतीय रेल कर्ज के भंवर में फंस सकती है और इसके परिणाम 'एक और एयर इंडिया' बनने का जोखिम हो सकता है। रेलवे देश में नौकरी देने वाला सबसे बड़ा सार्वजनिक उपक्रम है। रेलवे के घटतें राजस्व पर चिंता व्यक्त करतें हुए पूर्व रेलवे मंत्री ने इस ओर ध्यान देने को कहा, जोकि राजस्व की कमी भी संगठन की चिंता का बड़ा कारण है, जिसपर शीध्र ध्यान देने की जरूरत है। ये बातें पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने कही ...

एयर इंडिया जैसी हालत हो सकती है रेलवे की भी : दिनेश त्रिवेदी   Zee News हिन्दी
रेलवे गड्ढे में है : दिनेश त्रिवेदी   प्रभात खबर
कर्ज के भंवर में फंस सकती है रेलवेः दिनेश त्रिवेदी   Live हिन्दुस्तान
मनी भास्कर   
सभी ८ समाचार लेख »   


News18 Hindi
   
NJAC को लेकर SC कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाकर फंसे अरुण जेटली   
News18 Hindi
#इलाहाबाद #उत्तर प्रदेश केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा जजों की नियुक्ति प्रक्रिया को असंवैधनिक निर्णय कहकर सार्वजनिक करने के मामले को सर्वोच्य न्यायालय की अवमानना मानते हुए यूपी में महोबा के सिविल जज जूनियर डिवीजन कुलपहाड़ ने स्वत: संज्ञान लेते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है. साथ ही आगामी 19 नबंबर को न्यायालय में तलब कर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को मुश्किल में डाल दिया है. यूपी के महोबा के सिविल जज जूनियर डिवीजन कुलपहाड़ अंकित गोयल ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पर आज गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

और अधिक »   


ABP News
   
LAUNCH: iPhone जैसे लुक के साथ लॉन्च हुआ HTC One A9   
ABP News
नई दिल्लीः HTC ने मंगलवार को अपने बहुचर्चित स्मार्टफोन HTC One A9 को लॉन्च कर दिया. ये फोन कंपनी की प्रीमियम रेंज का नया फ्लैगशिप है. इस फोन का लुक काफी कुछ लेटेस्ट एपल आईफोन की तरह है. ये फोन नवंबर के पहले हफ्ते से बिक्री के लिए बाजार में उपलब्ध होगा. भारतीय बाजार में ये फोन कब तक आएगा इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. अमेरिकी बाजारों में इस फोन के प्री-ऑर्डर मंगलवार से ही शुरु हो गए हैं. ये कंपनी का मि-रेंज प्रीमियम स्मार्टफोन है. इसकी कीमत 399 डॉलर (26,000 रुपये लगभग) है. ताइवानी कंपनी HTC इस फोन के साथ ही नई स्कीम 'Uh-Oh' भी दे रही है इस स्कीम के तहत आपको डिस्प्ले ...

एंडरॉयड मार्शमेलो 6.0 के साथ एचटीसी ने लांच किया वन ए9 स्मार्टफोन   i watch
Htc का marshmallow पर चलने वाला पहला स्मार्टफोन One A9 लांच   दैनिक जागरण
HTC ने New वन ए9 स्मार्टफोन किया लॉन्च   news india network
Sanjeevni Today   
Inext Live   
सभी १७ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言