2015年10月4日 星期日

2015-10-05 भारत (India) और सुर्खियां


नवभारत टाइम्स
   
बीफ मर्डर: 10 में से 7 आरोपी बीजेपी नेता के रिश्तेदार, बेटा शामिल   
नवभारत टाइम्स
बिसाहड़ा गांव में 29 सितंबर की रात को मुहम्मद इखलाक पर भीड़ द्वारा किए गए कातिलाना हमले के मामले में पुलिस ने जिन 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, उनमें से 7 जिला बीजेपी कार्यकर्ता संजय राणा के परिवार से हैं। इन आरोपियों में उनका बेटा विशाल भी शामिल है। सभी आरोपी बिसाहड़ा गांव के ही हैं। सभी की उम्र 18 से 24 साल के बीच है और इनमें से किसी के खिलाफ इससे पहले का कोई भी आपराधिक मामला नहीं है। इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के मुताबिक, इस मामले में जिस होमगार्ड कॉन्स्टेबल विनय से पूछताछ की गई है वह भी संजय राणा का रिश्तेदार है। राणा ने इस बात की पुष्टि की कि ...

दादरी कांड: हिरासत में लिए गए 11 में से 8 आरोपी BJP कार्यकर्ता के रिश्तेदार निकले   आज तक

सभी २ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
मोदी-मर्केल मुलाकात से द्विपक्षीय संबंध होंगे मजबूत   
दैनिक जागरण
नई दिल्ली, एजेंसी। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार को होने वाली मुलाकात से दोनों देशों के संबंधों में मजबूती आएगी। इस मुलाकात में व्यापार और सुरक्षा के मुद्दे पर गहन बातचीत हो सकती है। इसके अलावा नवीकरणीय ऊर्जा, उच्च प्रौद्योगिकी, कौशल विकास, शिक्षा, तकनीक, जल प्रबंधन, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, शहरी विकास, कृषि में सहयोग जैसे कई मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है। भारत और जर्मनी 2001 से रणनीतिक साझेदार हैं। अपने तीन दिवसीय भारत दौरे के लिए मर्केल रविवार रात को नई दिल्ली पहुंच गईं। हवाई अड्डे पर वित्त राज्य मंत्री जयंत ...

आज जर्मन चांसलर मर्केल और पीएम नरेंद्र मोदी की होगी मुलाकात   प्रभात खबर
भारत पहुंचीं एंजेला मर्केल, पीएम मोदी ने किया ट्वीट - 'नमस्ते चांसलर'   एनडीटीवी खबर
मर्केल भारत पहुंचीं, पीएम का ट्वीटः 'नमस्ते चांसलर'   Live हिन्दुस्तान
ABP News   
Nai Dunia   
haribhoomi   
सभी ५६ समाचार लेख »   


एनडीटीवी खबर
   
इखलाक के बेटे ने एनडीटीवी से कहा, 'मुझे अब भी यकीन, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा'   
एनडीटीवी खबर
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से सटे दादरी के बिसाहड़ा गांव में गौमांस खाने और रखने की अफवाह को लेकर भीड़ द्वारा मारे गए 50 साल के मोहम्मद इखलाक के बेटे सरताज ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है। भारतीय वायुसेना में सेवा दे रहे सरताज ने एनडीटीवी के कार्यक्रम 'वी द पीपुल' में बरखा दत्त से बातचीत में कहा कि वह ऐसा नहीं कतई नहीं मानते कि सारे लोग बुरे हैं। उन्होंने कहा, 'कुछ लोगों के बुरे होने की वजह से मैं सारे लोगों को बुरा नहीं कह सकता।' सरताज ने कहा कि मेरे पिता की हत्या हुई है, लेकिन मैंने गांव में शांति बनाये रखने की अपील की है। उन्होंने कहा, 'मेरा सरकार पर ...

इकलाख के बेटे सरताज ने कहा, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे पड़ोसी ही ऐसा करेंगे   haribhoomi
इखलाक के बेटे ने कहा, 'देश के सभी लोग बुरे नहीं'   Nai Dunia
मेरा अब भी मानना 'सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा'   Instant khabar

सभी ६ समाचार लेख »   


Zee News हिन्दी
   
दादरी कांड पर PM मोदी की 'चुप्पी' पर केजरीवाल ने सवाल उठाए   
Zee News हिन्दी
नई दिल्ली : दादरी में भाजपा विधायक संगीत सोम के दौरे और विवादास्पद बयान के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश में सपा और भाजपा के बीच 'मिलीभगत' होने का आज आरोप लगाया और इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'चुप्पी' पर सवाल उठाए । केजरीवाल ने भाजपा विधायक सोम के विवादास्पद दादरी दौरे के संदर्भ में ट्वीट किया, 'राज्य में दलों और केंद्र के बीच मिलीभगत? जो कुछ भी हो रहा है वह बहुत खतरनाक है। प्रधानमंत्री की चुप्पी लगभग एक मौन मंजूरी है।' साल 2013 में मुजफ्फरनगर साम्प्रदायिक हिंसा के दौरान भड़काऊ भाषण देने के आरोपी संगीत सोम ने आरोप ...

दादरी के दर्द पर मुआवजे का मरहम, अखिलेश पर लगाया 'गोवध' करने वालों को बचाने का आरोप   Jansatta
बिसाहड़ा बवाल: 'जेल गए युवकों को छुड़ाने की जिम्मेदारी हमारी'   अमर उजाला
गिरफ्तारी की तो प्रशासन पर एक लाख की भीड़ चढ़ा देंगे : संगीत सोम   दैनिक जागरण
एनडीटीवी खबर   
प्रभात खबर   
दैनिक भास्कर   
सभी ३३ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
एनआरआइ बलवंत करेंगे छह महीने में कन्याकुमारी से दिल्ली तक पदयात्रा   
दैनिक जागरण
लंदन। अस्सी वर्षीय परोपकारी एनआरआइ बलवंत ग्रेवाल कन्याकुमारी से नई दिल्ली तक की 4160 किमी लंबी पदयात्र छह महीने में पूरा करेंगे और धर्मार्थ कार्यो के लिए 15 लाख पौंड (करीब 15 करोड़ रुपये) जुटाएंगे। इंडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष ग्रेवाल अपनी मैराथन पदयात्र 25 अक्टूबर को कन्याकुमारी से शुरू करेंगे और अगले साल चार अप्रैल को नई दिल्ली में समाप्त करेंगे। दोस्तों में बॉबी नाम से मशहूर लंदन निवासी ग्रेवाल की पदयात्र मदुरै, पुडुचेरी, चेन्नई, नेल्लोर, गुंटूर, विशाखापत्तनम, भुवनेश्वर, कोलकाता, आसनसोल, रांची, गया, पटना, वाराणसी, इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ और नोएडा होकर गुजरेगी।
एनआरआई बलवंत करेंगे कन्याकुमारी से दिल्ली तक पदयात्रा   Nai Dunia

सभी ३ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
मून से शिकायत के बाद नेपाल ने दी चीन के साथ जाने की धमकी   
दैनिक जागरण
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून से शिकायत करने के बाद नेपाल ने अब भारत को धमकी देना शुरू कर दिया है। नेपाल के राजदूत दीप कुमार उपाध्याय ने कहा है कि अगर भारत ने हमें पीछे धकेलना जारी रखा तो मजबूरन हमें मदद के लिए चीन और अन्य देशों की ओर हाथ बढ़ाना पड़ेगा। हालांकि, तार्किक रूप से यह हमारे लिए कठिन होगा, लेकिन मरता क्या न करता की स्थिति में हमारे पास कोई दूसरा विकल्प भी नहीं होगा। नेपाली राजदूत ने रविवार को एक विशेष भेंट में कहा कि पेट्रोल और अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति रोककर भारत हमारे विकल्प सीमित कर रहा है। हमें समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन ...

भारत से माल से लदे ट्रकों के पहुंचने पर नेपाल को मिली राहत   Zee News हिन्दी
भारतीय सीमा से दाखिल हुए माल से लदे ट्रक, नेपाल को मिली राहत   एनडीटीवी खबर
11 दिन बाद नेपाल ने ली राहत की सांस, दाखिल हुए भारतीय ट्रक   नवभारत टाइम्स

सभी ७ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
2 साल से गायब बच्चा वॉट्सऐप से पहुंचा घर   
नवभारत टाइम्स
2 साल पहले मोदीनगर से गायब हुआ एक बच्चा खेल-खेल में चेन्नै पहुंच गया और वहां से उसे एक दंपती सिक्किम ले गया। सिक्किम के एक एनजीओ ने गूगल और और वॉट्सऐप के जरिए उसके परिवार का पता लगाया। यह बच्चा अब अपने परिवार के पास आने वाला है। सीकरी खुर्द के बबली का बेटा वंश 12 जून 2013 को गुम हो गया था। उसका कोई सुराग न मिलने पर परिजन उसे पाने की उम्मीद खो बैठे थे। मगर सोशल मीडिया ने बेटे के रूप में उनके परिवार को खुशियां लौटा दीं। सिक्किम के दृष्टि एनजीओ ने एक सप्ताह पहले मोदीनगर के इस बच्चे वंश की सिक्किम में होने की सूचना मोदीनगर के कोतवाल को उनके सीयूजी फोन पर दी थी। उन्होंने ...

ऑपरेशन स्माइल : यूपी से लापता बच्चा सिक्किम में मिला   News18 Hindi

सभी ३ समाचार लेख »   


आज तक
   
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एक आतंकी ढेर, एनकाउंटर जारी   
आज तक
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों को सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया गया है. लोलाब के घने जंगल में रविवार शाम कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी. मुठभेड़ अब भी जारी है. जानकारी के मुताबिक, रविवार देर शाम सुरक्षबलों को खबर मिली की उत्तरी कश्मीर स्थ‍ित घने जंगल में कुछ आतंकी भारी मात्रा में हथ‍ियार के साथ छिपे हुए हैं. सूचना मिलने के फौरन बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. इस गोलीबारी में अब एक आतंकी के मारे जाने की खबर है. आतंकियों की कुल संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं आई है, लेकिन दोनों ओर से फायरिंग ...

कश्मीरः मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी ढेर   Live हिन्दुस्तान
संशोधित-1..जैश का चीफ कमांडर व अंगरक्षक ढेर   दैनिक जागरण
J&K: पुलवामा में एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकी ढेर   दैनिक भास्कर
ABP News   
Webdunia Hindi   
Rajasthan Patrika   
सभी ३१ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
200 रुपये किलो छूने की तैयारी में अरहर की दाल   
दैनिक जागरण
नई दिल्ली, [नेमिष हेमंत]। दाल के दामों में उछाल जारी है। आशंका है कि इसी तरह अगर दाल के दामों में बढ़ोत्तरी जारी रही तो जल्द ही यह 200 रुपये प्रति किलो का आंकड़ा छू लेगी। कम से कम अरहर और उड़द दाल को लेकर यह संभावना ज्यादा है। थोक मंडी नया बाजार में जहां शनिवार तक अरहर दाल की कीमत 150 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है, जो खुदरा बाजार में जाकर 170 से 180 रुपये किलो तक में बिकेगा। उड़द भी अरहर की राह पर है। उड़द धोई दाल की कीमत 150 से 160 रुपये किलो तक के बीच है, जबकि उड़द छिलके की कीमत थोक बाजार में 140 प्रतिकिलो तक है। खास बात कि पिछले 15 दिनों में अरहर और उड़द के दामों में 25 ...

165 रुपए किलो तक पहुंच गई तुअर दाल   दैनिक भास्कर

सभी १५ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
मुस्लिम समुदाय ने महिलाओं को रखा गुलाम, इसीलिए हैं पिछड़े- वीसी,एएमयू   
दैनिक जागरण
नई दिल्ली। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी(एएमयू) के वाइस चांसलर लेफ्टिनेंट जनरल(रिटायर्ड) जमीरूद्दीन शाह ने मुस्लिमों के पिछड़ेपन के लिए महिलाओं के साथ गुलामों जैसा व्यवहार रखने को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि, मुसलमानो ने आधी आबादी को आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया गया। महिलाओं को दासों की तरह रखा गया। वे घर से बाहर निकल ही नहीं पाई। मुस्लिम किसी और को दोष न दें। आपने महिलाओं को गुलाम समझा और इसका नतीजा यह रहा कि आप गुलाम बन गए। लखनऊ में एएमयू ओल्ड बॉयज कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, मैं सऊदी अरब में रहा, तुर्की और ईरान को छोड़कर सभी मुस्लिम देशों ...

'मदरसा छात्रों को मेनस्ट्रीम में लाने की कोशिश कर रहा एएमयू'   नवभारत टाइम्स

सभी २ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言