2015年7月7日 星期二

2015-07-08 भारत (India) और सुर्खियां


Live हिन्दुस्तान
   
दीपावली के बाद अब ईद भी कश्मीर में मनाएंगे मोदी, श्रीनगर में होगी इफ्तार पार्टी...!   
Live हिन्दुस्तान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईद के मौके पर जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, उनका 17 जुलाई को जम्मू-कश्मीर जाने का कार्यक्रम है। जम्मू-कश्मीर में मार्च में भाजपा-पीडीपी सरकार बनने के बाद उनका राज्य का यह पहला दौरा होगा। हालांकि प्रधानमंत्री बनने के बाद से वह छह बार जम्मू-कश्मीर का दौरा कर चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि यात्रा के दौरान मोदी बाढ़ की विभीषिका झेलने वाले इस राज्य के लिए विशेष पैकेज का ऐलान कर सकते हैं। मोदी जम्मू में वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ गिरधारी लाल डोगरा की सौवीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद ...

पहले दिवाली, अब 17 जुलाई को श्रीनगर में PM मोदी दे सकते हैं इफ्तार पार्टी   ABP News
दीपावली के बाद अब ईद भी कश्मीर में मनाएंगे PM मोदी!   नवभारत टाइम्स
कश्मीर में दिखेगा सियासी चांद, मुफ्ती सरकार के साथ ईद मनाएंगे PM नरेंद्र मोदी   आज तक
Patrika   
दैनिक जागरण   
सभी १९ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
दिल्ली से अमित शाह का फोन आया और शिवराज हो गए CBI जांच को तैयार   
दैनिक भास्कर
भोपाल. व्यापमं घोटाले को लेकर चौतरफा घिरे मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को इस मामले की सीबीआई से जांच कराने के लिए हाईकोर्ट को लेटर लिख दिया है। सूत्रों के मुताबिक चौहान ने यह एलान तब किया जब उन्हें दिल्ली से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का फोन आया। व्यापमं घोटाले को लेकर चौहान पर सीबीआई जांच के लिए दबाव बढ़ता ही जा रहा था। वे अपने विश्वस्तों (मंत्रियों व अफसरों) के साथ कई बार बातचीत कर चुके थे लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रहे थे। केवल पांच मिनट हुई बात. सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को सुबह दिल्ली से अमित शाह का फोन आया।
व्यापमं घोटाले में आज CBI जांच का आदेश दे सकती है हाईकोर्ट   Live हिन्दुस्तान
शिवराज सरकार की सिफारिश के बाद आज व्यापम घोटाले की जांच सीबीआई को सौंप सकता है हाईकोर्ट   ABP News
व्यापमं मामला: शिवराज सिंह चौहान CBI जांच को तैयार, मध्य प्रदेश सरकार ने हाई कोर्ट से कहा- इस बारे में दें निर्देश   Jansatta
दैनिक जागरण   
नवभारत टाइम्स   
आज तक   
सभी २६२ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
ब्रिक्स, शंघाई सम्मेलन के लिए आज रूस पहुंचेंगे पीएम मोदी   
Live हिन्दुस्तान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स और शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए तीन दिन की यात्रा पर बुधवार को उफा शहर पहुंचेंगे। इस दौरान उनकी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से द्विपक्षीय मुलाकात हो सकती है। नौ-दस जुलाई तक चलने वाले इस एससीओ सम्मेलन में भारत को इस संगठन की सदस्यता दिए की घोषणा हो सकती है। रूस के रूसी राष्ट्रपति के सहायक यूरी उसाकोव ने कहा कि भारत को सदस्यता देने की प्रक्रिया अगले साल तक पूरी होगी। साथ ही पाकिस्तान को भी इसकी सदस्यता दी जाएगी। एशिया द्वारा प्राचीन रेशम मार्ग को बहाल करने के ...

मोदी ने भारत, मध्य एशिया की साझा इस्लामी विरासत की दुहाई दी   Oneindia Hindi
भारत की इस्लामिक विरासत ने कट्टरपंथी ताकतों को नकारा   दैनिक जागरण
'मध्य एशिया से हमारी साझा इस्लामी विरासत'   आज तक
Business Standard Hindi   
Sahara Samay   
अमर उजाला   
सभी २२ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
राष्ट्रगान से 'अधिनायक' शब्द हटा देना चाहिए: कल्याण सिंह   
Live हिन्दुस्तान
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रगान में 'अधिनायक' की जगह 'मंगल' शब्द होना चाहिए क्योंकि अधिनायक शब्द में स्वतंत्रता पूर्व के समय के अंग्रेजी शासक का गुणगान किया गया है। कल्याण सिंह ने राजस्थान विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा, जन गण मन अधिनायक जय हो, अधिनायक किसके लिए। यह ब्रिटिश समय के अंग्रेजी शासक का गुणगान है। राष्ट्रगान में संशोधन होना चाहिए। यह जन गण मंगलदायक...भारत भाग्य विधाता किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, मैं रविंद्र नाथ टैगोर के प्रति पूरी श्रद्धा रखता हूं, 'जन गण मन अधिनायक' की 'जगह जन गण ...

राष्ट्रगान से 'अधिनायक' शब्द को बाहर कर देना चाहिए : राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह   एनडीटीवी खबर
राष्ट्रगान में संशोधन पर हो विचार : कल्याण सिंह   Mahanagar Times
जन-गण-मन से हटे अधिनायक शब्द: कल्याण सिंह   दैनिक जागरण
दैनिक भास्कर   
Zee News हिन्दी   
आईबीएन-7   
सभी २३ समाचार लेख »   


Amar Ujala Lucknow
   
घोषित हुई बीटीसी दाखिले की पूरी प्रकिया, और फीस भी   
Amar Ujala Lucknow
बीटीसी की 50,450 सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू हो जाएगी और 16 जुलाई तक किया जा सकेगा। आवेदन 21 जुलाई तक किए जा सकेंगे और मेरिट 2 अगस्त तक जारी करते हुए 10 अगस्त तक प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू कर दिया जाएगा। सचिव बेसिक शिक्षा एलएल गुप्ता ने मंगलवार को बीटीसी शैक्षिक सत्र 2014-15 में दाखिले के लिए शासनादेश जारी कर दिया है। राज्य सरकार ने सरकारी संस्थानों यानी डायटों में बीटीसी की फीस 4600 से बढ़ाकर 10,200 रुपये कर दी है। डायटों में बीटीसी की 10,450 और निजी कॉलेजों में 40,000 सीटें हैं। बीटीसी दाखिले के लिए आवेदन ऑनलाइन लिए ...

दोगुनी से ज्यादा होगी बीटीसी की फीस!   नवभारत टाइम्स

सभी ४ समाचार लेख »   


ABP News
   
वसुंधरा सरकार ने ललित मोदी के लिए की थी पद्म अवॉर्ड की सिफारिश   
आज तक
बीजेपी और कांग्रेस को अपने ट्वीट से परेशान कर रहे IPL के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी मामले में नया खुलासा हुआ है. साल 2007 में तत्कालीन वसुंधरा सरकार ने ललित मोदी के लिए केंद्र से पद्म अवॉर्ड की सिफारिश की थी. पद्म अवॉर्ड की सिफारिश 28 जुलाई, 2007 को खेल परिषद के जरिए कराई गई थी. इस बारे में खेल परिषद ने दो बार आरसीए को पत्र लिखकर जानकारी मांगी थी. खुद सरकार ने तब तत्कालीन आरसीए अध्यक्ष ललित मोदी से आवेदन मंगवाया था. खेल परिषद को इस बारे में निर्देश दिया गया, तब परिषद के सचिव यूडी खान ने आरसीए के तत्कालीन सचिव सुभाष जोशी को एक प्रोफार्मा भेजकर आवेदन मांगा था. अब कसने ...

ललितगेट में नया खुलासा- वसुंधरा सरकार ने की थी ललित मोदी को पद्म सम्मान देने की सिफारिश   ABP News
वसुंधरा राजे सरकार ने की थी ललित मोदी को पद्म पुरस्कार देने की सिफारिश   प्रभात खबर
बीजेपी सरकार ने की थी ललित मोदी को पद्म पुरस्कार देने की सिफारिश   दैनिक भास्कर

सभी २ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
प्रियंका की लैंड डिटेल्स पर रोक, हाईकोर्ट ने कहा- हर शख्स के लिए महल है उसका घर   
दैनिक भास्कर
शिमला: कांग्रेस प्रेसिडेंट सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा शिमला के करीब खरीदी गई जमीन से जुड़ी जानकारी 10 दिन के भीतर देने से जुड़े राज्य सूचना आयोग के आदेश पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। 29 जून को आयोग ने शिमला के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से यह जानकारी देने के लिए कहा था। राज्य सूचना आयोग की डबल बेंच ने कहा था कि प्रियंका को एसपीजी निजी सुरक्षा के लिए दी गई है, उनकी जमीन के लिए नहीं।हाईकोर्ट ने माना कि आयोग ने उस कहावत को नजरअंदाज किया जिसके मुताबिक, हर व्यक्ति के लिए उसका घर महल होता है। इस वजह से उसकी प्राइवेसी में दखल से बढ़कर उस ...

हाईकोर्ट ने रद की प्रियंका से जुड़ी आरटीआइ   दैनिक जागरण
हाई कोर्ट से प्रियंका गांधी वाड्रा को मिली बड़ी राहत   पलपल इंडिया
प्रियंका गांधी को हाईकोर्ट से राहत   Webdunia Hindi
Sahara Samay   
सभी १ समाचार लेख »   


Jansatta
   
बम की सूचना पर उतारा गया तुर्की का विमान   
Jansatta
शौचालय के शीशे पर कार्गो में बम की सूचना के बाद तुर्की एअरलाइंस के बैंकाक से इस्तांबुल जा रहे एक विमान को मंगलवार दोपहर आपात स्थिति में दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर उतार लिया गया। विमान में 148 यात्री थे। विमान के उतरते ही चप्पे-चप्पे की जांच के बाद बम की सूचना को अफवाह करार दिया गया। केंद्र ने एयरलाइन अधिकारियों से जानकारी मांगी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बम की धमकी उनमें से किसी की शरारत तो नहीं थी। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री महेश शर्मा ने कहा, 'हम यात्रियों से भी पूछताछ कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या किसी ने शरारत की है।
टर्किश एयरलाइंस में नहीं मिला बम, विमान को उड़ने भरने की मिली मंजूरी   Zee News हिन्दी

सभी ४८ समाचार लेख »   


एनडीटीवी खबर
   
दाऊद की शर्तों को ठुकराने पर पवार बोले- 'भगोड़े को पांच सितारा सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जाती'   
एनडीटीवी खबर
कोल्हापुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम द्वारा सशर्त आत्मसमर्पण की पेशकश ठुकराने के अपनी सरकार के फैसले को उचित ठहराते हुए मंगलवार को कहा कि भगोड़े को पांच सितारा सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जाती, क्योंकि वह 1993 के श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों में बेकसूर लोगों की मौत का जिम्मेदार था। उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दाऊद इब्राहिम मुंबई श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों में आरोपों का सामना कर रहा है, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान गई। उसके खिलाफ गंभीर आरोपों को देखते हुए क्या यह ठीक होता कि दाऊद को ...

अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद को पांच सितारा सुविधाएं नहीं मुहैया करा सकते थे : शरद पवार   Zee News हिन्दी
दाऊद को लेकर महाराष्ट्र में राजनीति गरमाई   Live हिन्दुस्तान
शिवसेना की दो टूक- दाऊद इब्राहिम पर चर्चा बंद करो, दम है तो उसे पकड़कर भारत लाओ   आज तक

सभी ११ समाचार लेख »   


एनडीटीवी खबर
   
उबर के बाद टैक्सीफोरश्योर के ड्राइवर पर लगा महिला से अश्लील हरकत का आरोप   
एनडीटीवी खबर
नई दिल्ली: एक महिला ने ऐप आधारित कैब सर्विस टैक्सीफोरश्योर के ड्राइवर पर दक्षिण दिल्ली के साकेत से फरीदाबाद जाने के दौरान अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। महिला ने 3 जुलाई को सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक और ट्विटर पर पिछले सप्ताह की घटना का जिक्र किया है। हालांकि, उन्होंने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उबर के ड्राइवर द्वारा एक महिला पेशेवर को 'चूमने और उससे छेड़छाड़ करने की कोशिश' की घटना के कुछ सप्ताह बाद यह कथित घटना सामने आई है। महिला ने आरोपी ड्राइवर देवेंद्र कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उसे जेल भेजे जाने की मांग की है। एक वरिष्ठ ...

कैब ड्राइवर ने गाड़ी चलाते वक्त की अश्लील हरकत   नवभारत टाइम्स
गाड़ी चलाते वक्त महिला के सामने ड्राइवर ने की 'गंदी बात'   आज तक
ऐप से महिला ने बुक की कैब, ड्राइवर ने चलती कार में की गंदी हरकत   दैनिक भास्कर
Patrika   
Pressnote.in (कटूपहास) (प्रेस विज्ञप्ति) (सदस्यता)   
सभी १३ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言