2015年7月18日 星期六

2015-07-19 भारत (India) और सुर्खियां


Live हिन्दुस्तान
   
दिल्ली: चार मंजिला इमारत गिरी, पांच की मौत, कई अब भी मलबे में फंसे   
दैनिक भास्कर
नई दिल्ली. पश्चिमी दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके में शनिवार रात एक चार मंजिला इमारत ढह गई। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं। कुछ लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका है। नौ घायलों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां और NDRF की टीमें मौके पर बचाव के काम में लगी हुई हैं। बताया जा रहा है कि मस्जिद ख्याला इलाके में सी ब्लॉक के करीब स्थित इस बिल्डिंग के पास में ही बेसमेंट की खुदाई का काम चल रहा था। इस वजह से नींव कमजोर हो गई और यह बिल्डिंग गिर गई। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना उन्‍हें ...

दिल्ली में चार मंजिला इमारत जमींदोज, 5 की मौत   दैनिक जागरण
दिल्ली: चार मंजिला इमारत गिरी, 5 लोगों की मौत, दस जख्मी, कई अभी भी फंसे   Live हिन्दुस्तान
पश्चिमी दिल्‍ली में 4 मंजिला इमारत ढही, हादसे में 5 लोगों की मौत   एनडीटीवी खबर
आईबीएन-7   
नवभारत टाइम्स   
ABP News   
सभी २७ समाचार लेख »   


आज तक
   
अशोक सिंघल ने कहा- 2020 तक हिंदू राष्ट्र बन जाएगा भारत   
आज तक
बीते वर्ष लोकसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन की जीत को देश में एक क्रांति की शुरुआत करार देते हुए विश्व हिंदू परिषद (VHP) के संरक्षक अशोक सिंघल ने शनिवार को कहा कि 2020 तक भारत हिन्दू राष्ट्र बन जाएगा. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और आरएसएस पदाधिकारियों की मौजूदगी में दिल्ली में आयोजित एक समारोह में सिंघल ने कहा, 'मैं साईं बाबा के आश्रम में था जहां मुझे साईं बाबा ने बताया कि 2020 तक पूरा देश हिन्दू हो जाएगा और 2030 तक पूरी दुनिया हिन्दू हो जाएगी. मैं महसूस करता हूं कि इस क्रांति की शुरूआत हो चुकी है.' 'मोदी सरकार के आने से खत्म हुई दासता' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ...

वीएचपी नेता सिंहल बोले, 'साल 2020 तक हिंदू राष्ट्र होगा भारत'   अमर उजाला
विहिप नेता सिंघल बोले 2020 तक भारत और 2030 तक पूरी दुनिया होगी हिंदू   पलपल इंडिया
VHP नेता ने कहा- 2030 तक पूरी दुनिया होगी हिंदू, 800 साल बाद मिली आजादी   दैनिक भास्कर
नवभारत टाइम्स   
दैनिक जागरण   
आईबीएन-7   
सभी २९ समाचार लेख »   


एनडीटीवी खबर
   
6 साल में तीन राज्यों में 16 बच्चियों को अगवा कर किया रेप, फिर हत्या कर लाशें फेंकी   
दैनिक भास्कर
नई दिल्ली. बच्चियों के साथ रेप के बाद उनका मर्डर करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी रविंद्र कुमार (24) ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पेशे से बस कंडक्टर रविंद्र ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह 2009 से लेकर अब तक दिल्ली, हरियाणा और यूपी में इस तरह की 15 और वारदात को अंजाम दे चुका है। वह अमूमन 3 से 4 चार साल की बच्चियों को निशाना बनाता था। कबूला जुर्म आरोपी यूपी के बदायूं का रहने वाला है। फिलहाल वह दिल्ली के उत्सव विहार इलाके में रह रहा था। रविंद्र ने बताया कि वह बच्चों को टॉफी या पैसों से लुभाता था। इसके बाद, उन्हें सुनसान जगह पर ले जाकर रेप करता था और ...

पकड़ा गया मासूमों को शिकार बनाने वाला 'सीरियल किलर और रेपिस्ट'   एनडीटीवी खबर
पुलिस के हत्थे चढ़ा 15 बच्चियों का रेप करने वाला आरोपी   आईबीएन-7

सभी ३ समाचार लेख »   


Sahara Samay
   
धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा   
नवभारत टाइम्स
एस, नोएडा : श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट की भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शनिवार शाम 3 बजे शहर के विभिन्न रास्तों से होकर निकली। जगन्नाथ मंदिर प्रांगण से निकली यह रथ यात्रा सेक्टर-82 गेझा रोड से मेन दादरी रोड, सलारपुर पुलिस चौकी मार्ग से आगे निकलकर श्री साईं मंदिर पर समाप्त हुई। इसके बाद भंडारे और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। श्री साईं मंदिर में भगवान जगन्नाथ एक सप्ताह तक रहेंगे। इसके बाद 26 जुलाई को वापस जगन्नाथ मंदिर में जाएंगे। रविवार 26 जुलाई को बाहुडा से वापसी दोपहर दो बजे होगी। रथ यात्रा का नेतृत्व श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के प्रेजिडेंट अभिराम ने की। उन्होंने बताया ...

जगन्नाथजी की रथयात्रा निकली, गूंजे जयकारे   दैनिक भास्कर
धूमधाम से निकली जगन्नाथ रथयात्रा   दैनिक जागरण
बलभद्र व सुभद्रा संग जगन्नााथ ने किया नगर भ्रमण   Nai Dunia
Inext Live   
News18 Hindi   
सभी २८० समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
मौत के कंफर्मेशन के लिए चाकू के 35 वार   
नवभारत टाइम्स
नई दिल्ली मीनाक्षी का कत्ल जितना खौफनाक था, कातिलों का इरादा उतना ही डरावना। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मीनाक्षी की मौत के कंफर्मेशन के लिए आरोपी उसे ताबड़तोड़ चाकूओं से गोदते रहे। कातिलों का इरादा इस बार मीनाक्षी को जिंदा छोड़ने का नहीं था। इससे पहले भी आरोपियों ने मीनाक्षी पर तेजाब डालने की कोशिश की थी। लेकिन अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए। आरोप है कि दो साल पहले भी जयप्रकाश ने मीनाक्षी के साथ मारपीट की थी। मीनाक्षी के परिवार ने 2013 में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इस मामले में जेल हुई थी। आरोपियों के डर से मीनाक्षी के परिवार ने दो साल ...

मीनाक्षी हत्याकांड: केजरीवाल ने 5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश   Live हिन्दुस्तान
दिल्ली में बीच सड़क युवती की हत्या, 35 बार किया चाकू से वार   आज तक
मीनाक्षी मर्डरः केजरीवाल ने पांच लाख रूपये के मुआवजे की घोषणा की   ABP News
दैनिक जागरण   
दैनिक भास्कर   
सभी ३९ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
दिल्ली के एम्स में मौत के बाद भी तीन लोगों को दी नई जिंदगी   
Live हिन्दुस्तान
एम्स में 58 वर्षीय एक व्यक्ति के अंगदान से मिले किडनी और लिवर ने तीन नई जिंदगियां दीं। परिजनों की स्वीकृति के बाद ट्रॉमा सेंटर में तीन ऑपरेशन थिएटरों में करीब 100 मेडिकल स्टाफ ने सफल प्रत्यारोपण किया। इनमें बरेली से आई छह साल की दीपिका भी शामिल हैं। एम्स के निदेशक एमसी मिश्र ने बताया कि करनाल के रहने वाले नरिंदर सलूजा का निजी नर्सिग होम में आंख का ऑपरेशन होना था लेकिन हृदयाघात के चलते उनकी मौत हो गई। परिजनों ने अंगदान के लिए मंगलवार को ऑबरे विभाग के राजीव मैखुरी से संपर्क किया। शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे ऑपरेशन शुरू हुआ जो देर रात तक चला। हृदय की स्थिति ...

ऑर्गन डोनेट कर तीन को दी नई जिंदगी   नवभारत टाइम्स
तीन जिंदगियों को रोशन कर गए करनाल के नरेंद्र   दैनिक जागरण
तीन जिंदगियों को रोशन कर गए नरेंद्र   Nai Dunia

सभी ४ समाचार लेख »   


News18 Hindi
   
2014 में औसतन हर घंटे 16 लोगों की मौत, UP में ये आंकड़ा सबसे ज्यादा   
News18 Hindi
#लखनऊ #उत्तर प्रदेश नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ने आंकड़ा जारी किया है जिसके मुताबिक साल 2014 सड़क हादसों के हिसाब से बेहद घातक साबित हुआ है. इस साल हर घंटे 16 मौतें हुई हैं. साल भर में 1.141 लोग रोड एक्सीडेंट में मारे गए हैं. वहीं घायलों की संख्या भी कुछ कम नहीं रही है. जिनमें 4.5 लाख कुचल दिए गए और 4.8 लाख लोग घायल हुए हैं. ब्यूरो के मुताबिक इन हादसों की बड़ी वजहें खतरनाक ड्राइविंग और स्पीड से गाड़ी चलाना रहा है. इन में दो-पहिया और ट्रक से जुड़ी दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा लोग मारे गए हैं. अगर आंकड़ों पर गौर करें तो दोपहिया वाहनों दुर्घटनाओं में 13,787 लोग शिकार हुए.

और अधिक »   


आज तक
   
MP: कारगिल के जिम्मेदार मुशर्रफ को किताब में बताया महापुरुष   
आज तक
मध्यप्रदेश के जबलपुर में एनसीईआरटी की एक किताब में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को महापुरुष बताने का मामला सामने आया है. जबलपुर जिला बार एसोसिएशन ने इसकी शिकायत कलेक्टर एसएन रूपला से की है. तीसरी क्लास की किताब. जबलपुर जिला बार एसोसिएशन के मेंबर अमित साहू का कहना है कि तीसरी क्लास की 'नैतिक शिक्षा, सामान्य ज्ञान एवं योग' किताब में मुशर्रफ को महापुरुष बताया गया है. इस किताब को दिल्ली के 'गायत्री पब्लिकेशन' ने छापा है. पंकज जैन इसके राइटर हैं. किताब के दूसरे सेक्शन के आठवें चैप्टर में छह फोटो दिए गए हैं. इनमें महापुरुषों को पहचानने को कहा गया है, ...

NCERT पर आरोप, किताब में मुशर्रफ को बताया महापुरुष, कलेक्टर से हुई शिकायत   दैनिक भास्कर
एनसीईआरटी की किताब में पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक मुशर्रफ को बताया महापुरुष   Live हिन्दुस्तान
स्कूलों में पढ़ाया जा रहा महापुरुष है मुशर्रफ   News Track

सभी ११ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
IND vs ZIM: रहाणे पर होंगी निगाहें, आज जीते तो बनेगा अनोखा रिकॉर्ड   
दैनिक भास्कर
खेल डेस्क. सीनियर खिलाडियों की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया का जिम्बाब्वे दौरा अब तक शानदार रहा है। टीम इंडिया रविवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरा टी-20 मुकाबला जीतती है तो दो अनोखे रिकॉर्ड बनेंगे। अपनी पहली ही वनडे और टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाले रहाणे टीम इंडिया के पहले कप्तान बन जाएंगे। वहीं टीम इंडिया सर्वाधिक टी-20 मुकाबलों में जीत दर्ज करने के मामले में वेस्ट इंडीज की बराबरी कर लेगी। भारत ने 54 मैच में से 31 में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्ट इंडीज के खाते में 69 मैच में 32 जीत दर्ज है। बता दें कि अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम इंडिया ने वनडे सीरीज 3-0 से ...

IND Vs ZIM: आखिरी T-20 आज, जीत के साथ विदाई के लिए खेलेगा भारत   आईबीएन-7
दूसरा टी-20: जीत के साथ दौरे का अंत करने उतरेगा भारत   नवभारत टाइम्स

सभी ४ समाचार लेख »   


Zee News हिन्दी
   
जम्मू-कश्मीर में संघर्ष विराम के ताजा उल्लंघन में पांच लोग घायल   
Zee News हिन्दी
जम्मू : ईद के मौके पर राजौरी और पुंछ सेक्टरों में पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन किए जाने से शनिवार को सीमा पर तनाव बढ़ गया। सीमा पार से हुई गोलाबारी में तीन महिलाओं सहित पांच नागरिक घायल हो गए हैं। पिछले चार दिन में इस तरह की यह छठी घटना है। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान सेना ने 82 एमएम के मोर्टार गोले, आरपीजी, पिका और एमएमजी दागे। उन्होंने पुंछ सेक्टर में जुतरियां और कस्बा नाम के दो गांवों को निशाना बनाया। अधिकारी ने बताया, 'जब लोग ईद मना रहे हैं, पाकिस्तानी सैनिकों ने हमारे दो गांवों पर भारी गोलाबारी की।' उन्होंने बताया कि सभी ...

ईद पर भी पाक को 'चैन' नहीं, फिर तोड़ा सीजफायर   नवभारत टाइम्स
पाकिस्तान सेना ने नियंत्रण रेखा पर फिर किया संघषर्विराम का उल्लंघन   Bhasha-PTI
नौशेरा के बाद पाक ने केरन में भी फिर तोड़ा सीजफायर, मिठाइयां भी लौटाई   दैनिक जागरण
Rajasthan Patrika   
Jansatta   
Live हिन्दुस्तान   
सभी २६ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言