2015年7月15日 星期三

2015-07-16 भारत (India) भारत


एनडीटीवी खबर
   
पीएम मोदी का आज वाराणसी दौरा, सुबह से ही हो रही है तेज़ बारिश   
एनडीटीवी खबर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर जा रहे हैं, वे दोपहर तीन बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेगे। लेकिन वाराणसी से आ रही ख़बरों के अनुसार वहां आज सुबह से ही तेज़ बारिश हो रही है। वाराणसी पहुंचने पर पीएम मोदी का स्वागत उत्तरप्रदेश के मुख़्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे जो ख़ासतौर पर कल लखनऊ से यहां पहुंचने वाले हैं, उनके साथ यूपी के गवर्नर राम नाइक भी होंगे। वाराणसी पहुंचने के बाद पीएम मोदी सबसे पहले बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी जाएंगे, जहां वो एक नए ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी DLW मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे। अपनी इस ...

PM मोदी आज वाराणसी दौरे पर, कई परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला   Zee News हिन्दी
आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे पीएम मोदी   ABP News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी दौरा आज, रात से ही जारी है बारिश   प्रभात खबर
नवभारत टाइम्स   
आईबीएन-7   
प्रातःकाल   
सभी ३३ समाचार लेख »   


Rashtriya Khabar
   
24 घंटे में पाक ने दूसरी बार तोड़ा सीजफायर, बीएसएफ के 5 चौकियों पर की फायरिंग   
दैनिक भास्कर
जम्मू. पाकिस्तान ने 24 घंटे में दूसरी बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाक रेंजर्स ने जम्मू जिले के आरएस पुरा सेक्टर में गुरुवार तड़के चार बजे बीएसएफ के 5 चौकियों को निशाना बनाया। इसके बाद, बीएसएफ के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं। फायरिंग सुबह तक जारी रही। इससे पहले पाकिस्तान की ओर से बुधवार को भी जम्मू के अखनूर सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया गया था। मोर्टार फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई थी। बीएसएफ के एक जवान समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए थे। जब-जब मिले मोदी-शरीफ, तब-तब सीमा पर तनाव. 13 महीने में मोदी और नवाज 3 बार मिले। लेकिन इस दौरान ...

पाक ने 5 भारतीय चौकियों पर की फायरिंग, बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया   Rashtriya Khabar
पाक ने फिर तोडा सीजफायर, आधी रात से LOC पर फायरिंग   khaskhabar.com हिन्दी
पाक गोलाबारी में दो की मौत   Veer Arjun

सभी ६ समाचार लेख »   


Zee News हिन्दी
   
कांग्रेस के आरोप के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने व्यापमं घोटाले में शामिल होने से किया इंकार   
Zee News हिन्दी
नई दिल्ली : पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इन आरोपों से इंकार किया कि उन्होंने व्यापमं नामांकन और भर्ती घोटाले में धन लिया था। प्रधान ने कहा कि उन्होंने किसी व्यक्ति से यात्रा के लिए टिकट नहीं लिया और उनकी यात्रा का भुगतान हमेशा पार्टी ने किया। उन्होंने यहां कहा, 'मैं किसी व्यक्ति से टिकट या कोई सहायता लेने से पूरी तरह इंकार करता हूं। पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर हमेशा पार्टी (भाजपा) ने सामान्य तौर पर मेरे टिकट बुक कराए।' कांग्रेस नेताओं जयराम रमेश और रणदीप सुरजेवाला के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं कांग्रेस नेताओं से पूछना चाहता हूं कि ...

व्यापम घोटाले की आग में अब झुलसे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, शामिल होने से किया इंकार   पलपल इंडिया
कांग्रेस का वार, धर्मेंद्र प्रधान-प्रभात झा ने भी लिया व्यापमं का पैसा   आईबीएन-7

सभी ५ समाचार लेख »   


आज तक
   
इफ्तार पार्टी में कभी शामिल नहीं हुए पीएम मोदी, बीजेपी के ये नेता आए हैं नजर   
दैनिक भास्कर
नई दिल्ली. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। नॉर्थ-ईस्ट राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में शामिल होने के कारण पीएम नरेंद्र मोदी इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं हो सके, लेकिन केंद्र सरकार की तरफ से गृहमंत्री राजनाथ सिंह और वित्तमंत्री अरुण जेटली शामिल हुए। यह पहला मौका नहीं था जब पीएम मोदी राष्ट्रपति के इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं हुए, पिछले साल भी पीएम इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं हुए थे। पीएम अब तक किसी भी इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं। भले ही पीएम मोदी इफ्तार पार्टियों में शामिल नहीं होते हैं, लेकिन बीजेपी के ...

राष्ट्रपति की इफ्तार पार्टी में पहुंचे राजनाथ, जेटली व सोनिया   दैनिक जागरण
प्रणब दा की इफ्तार में नहीं पहुंचे PM   आज तक
राष्ट्रपति की इफ्तार पार्टी में राजनाथ, जेटली, सोनिया पहुंचे   Live हिन्दुस्तान
ABP News   
Zee News हिन्दी   
पंजाब केसरी   
सभी ४७ समाचार लेख »   


Sahara Samay
   
इन्हें बताया गया दिल्ली के सीएम की बहन, ट्वीट कर केजरीवाल ने निकाली भड़ास   
दैनिक भास्कर
नई दिल्ली. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह की जगह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सलाहकार स्वाति मालीवाल नई अध्यक्ष बनेंगी। दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर स्वाति मालीवाल नियुक्ति को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल सवालों के घेरे में आ गए हैं और उनके ऊपर परिवारवाद का आरोप लग रहा है। इसके बाद स्वाति से रिश्तों को लेकर हो रहे विवाद पर केजरीवाल ने ट्वीट कर अपनी भड़ास निकाली है। परिवारवाद का आरोप लगने के बाद केजरीवाल ने बुधवार को स्वाति और खुद के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ते हुए दो ट्वीट किए। उन्होंने पहले ट्वीट में लिखा कि 'कुछ मीडिया हाउस और ...

स्वाति की नियुक्ति पर आप की सफाई, केजरीवाल की रिश्तेदार नहीं   Rajasthan Patrika
स्वाति बनेंगी महिला आयोग की अध्यक्ष   दैनिक जागरण
आप ने महिला आयोग की अध्यक्ष की नियुक्ति में परिवारवाद के आरोपों को खारिज किया   Jansatta
ABP News   
आज तक   
सभी ४७ समाचार लेख »   


आईबीएन-7
   
हाईकोर्ट का आदेश, छात्रों के निष्कासन पर IIT दाखिल करे हलफनामा   
आईबीएन-7
नैनीताल। खराब प्रदर्शन को लेकर आईआईटी रूड़की से निष्कासित विद्यार्थियों के लिए एक राहतभरे कदम के तहत उत्तराखंड हाईकोर्ट ने इस प्रतिष्ठित संस्थान के प्रशासन को उसके फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर जवाब देने का निर्देश दिया और उन्हें अपनी इच्छा के अनुसार आज होने वाली पुनर्परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी। न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया ने 46 निष्कासित विद्यार्थियों के एक समूह की याचिका पर यह अंतरिम आदेश दिया। समूह ने 73 विद्यार्थियों को निष्कासित करने के आईआईटी सीनेट के हाल के फैसले को इस आधार पर चुनौती दी है कि देश में किसी भी अन्य आईआईटी में उन ...

IIT रूड़की को काउंटर हलफनामा दाखिल करने का हाईकोर्ट ने दिया आदेश   ABP News
आइआइटी रुड़की के 72 छात्रों को हाई कोर्ट से राहत   दैनिक जागरण
हाईकोर्ट ने आईआईटी को विद्यार्थियों के निष्कासन पर प्रति हलफनामा दाखिल करने को कहा   Sahara Samay
दैनिक भास्कर   
आज तक   
प्रभात खबर   
सभी ४३ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
पाकिस्तान ने बाड़मेर सीमा से भी हटाए कैमरे   
नवभारत टाइम्स
भारत के कड़े विरोध के बाद पाकिस्तान ने मंगलवार देर शाम बाड़मेर से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा से भी कैमरे हटा लिए हैं। इससे पहले बीते गुरुवार को बीएसएफ के विरोध के बाद पाकिस्तान ने जैसलमेर से लगी अंतरराष्ट्रीय के पास से कैमरे हटाने का काम शुरु कर दिया था। बीएसएफ के बाड़मेर सेक्टर के उपमहानिरीक्षक प्रत्युल गौतम ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा बाड़मेर से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास 150 से 500 मीटर के दायरे में 15 से 20 फुट की ऊंचाई पर करीब दस कैमरे 15 दिन पहले लगाए गए थे। बीएसएफ द्वारा इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए पाकिस्तानी रेंजरों को विरोध पत्र (प्रोटेस्ट नोट) सौंपा था।
भारत के विरोध के बाद पाक ने बाड़मेर सीमा से भी हटाए कैमरे   Veer Arjun
पाक ने राजस्थान से सटे अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से हटाए स्पाई कैमरे   Rajasthan Patrika
भारत के कड़े विरोध के बाद पाकिस्तान ने सीमाओं से CCTV कैमरे हटाए   Khabar Mantra

सभी ८ समाचार लेख »   


Sahara Samay
   
'अवैध बिल्डिंग को बेचने की इजाजत आम आदमी से धोखा'   
नवभारत टाइम्स
हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार के खिलाफ सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि अवैध तरीके से बनाए गए बिल्डिंग को बेचने की इजाजत देने वाला सरकार का सर्कुलर आम आदमी के साथ धोखा है। यह बिल्डर के फेवर में है। हाई कोर्ट के जस्टिस बी. डी. अहमद और जस्टिस संजीव सचदेव ने कहा कि यह सर्कुलर बिल्डरों के फेवर में है, क्योंकि इस तरह की बिल्डिंग को गिराने के लिए कॉरपोरेशन फ्री है। अदालत ने कहा कि हम लगातार कहते रहे हैं कि राजधानी दिल्ली में जो अवैध कंस्ट्रक्शन है वह भूकंप के हल्के झटके से हजारों लोगों की जान ले सकता है। अदालत ने कहा कि आप इस तरह के एक्ट को अनुमति दे रहे हैं। यह सब क्या है। आम आदमी के ...

अवैध भवनों की ब्रिकी अनुमति पर दिल्ली सरकार को फटकार   दैनिक जागरण
अवैध मकानों को बेचे जाने की अनुमति से हाईकोर्ट नाराज, दिल्ली सरकार की खिंचाई की   Sahara Samay

सभी ३ समाचार लेख »   


ABP News
   
गुड़गांव: गोलीबारी में ऑटो चालक की मौत   
नवभारत टाइम्स
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुड़गांव में एक मॉल के बाहर एक गैंगस्टर पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद उसकी तेज रफ्तार कार एक ऑटो रिक्शा से जा टकराई। इस दुर्घटना में ऑटो चालक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मामला मेहरौली-गुड़गांव (एमजी) रोड का है। चार बंदूकधारियों ने अदालत जा रहे गैंगस्टर राकेश यादव पर गोलीबारी शुरू कर दी। अनाधिकारिक सूत्रों ने दावा किया कि ऑटो रिक्शा चालक को गोली लगी थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी की घटना से तो 40 वर्षीय यादव सुरक्षित बच निकला लेकिन तेज रफ्तार कार के ऑटो से टकराने के कारण वह घायल हो गया।
एनसीआर में   दैनिक जागरण
गुड़गांव में गैंगवार, बेगुनाह मरा, घंटों जाम   Live हिन्दुस्तान
गुड़गांव : बीच सड़क पर गैंगवार, ऑटो पर चढ़ी SUV, एक की मौत, दो घायल   दैनिक भास्कर
Dainiktribune   
Sahara Samay   
ABP News   
सभी ३८ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
न्यायिक कार्य का वकीलों ने किया बहिष्कार   
दैनिक जागरण
मधेपुरा। निचली अदालत में भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला अधिवक्ता संघ के बैनर तले बुधवार को वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने स्वतंत्र विजिलेंस के गठन की जोरदार वकालत करते हुए प्रदर्शन किया। अधिवक्ता संघ की ओर से विशेष बैठक भी आयोजित की गई। शंभू नारायण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान सचिव कृतनारायण यादव ने कहा कि निचली अदालत में भ्रष्टाचार से इतना दुखी हैं तो पूरे राज्य की क्या स्थिति है। पूर्व सचिव जवाहर झा ने कहा कि न्यायिक व्यवस्था में भ्रष्टाचार से सबसे ज्यादा आम लोग दुखी हैं क्योंकि जब न्याय ...

भ्रष्टाचार के विरोध में एक लाख वकीलों ने नहीं किया काम   Nai Dunia
अदालतों में पनप रहा है भ्रष्टाचार , वकीलों ने किया बहिष्कार   News Track
सुप्रीम कोर्ट में भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर वकीलों ने कामकाज किया बंद   News18 Hindi

सभी १० समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言