2015年7月25日 星期六

2015-07-26 भारत (India) और सुर्खियां


आज तक
   
याकूब मेमन को सलमान के सपोर्ट पर भड़के निकम, कहा-रात को लोगों को होश नहीं रहता   
दैनिक भास्कर
मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने 1993 मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन को फांसी दिए जाने का विरोध किया है। सलमान ने शनिवार देर रात 49 मिनट में कुल 14 ट्वीट कर याकूब का सपोर्ट किया। उन्होंने पहला ट्वीट 1:52 AM और अाखिरी ट्वीट 2:41 AM बजे किया। सलमान ने ट्वीट कर कहा कि एक बेगुनाह की मौत इंसानियत का कत्ल है। टाइगर मेमन के गुनाह की सजा उसके भाई याकूब को नहीं मिलनी चाहिए। सलमान ने आगे ट्वीट में लिखा ''टाइगर मेमन को पकड़ो, जो बिल्ली की तरह छुपा है और हम एक बिल्ली को नहीं पकड़ पा रहे...।'' उधर, सलमान के इस कमेंट से मामले से जुड़े सरकारी वकील उज्जवल निकम भड़क गए हैं। उन्होंने ...

याकूब मेमन के बचाव में उतरे सलमान खान, कहा- याकूब के भाई टाइगर को दो फांसी   नवभारत टाइम्स
याकूब को फांसी के विरोध में सलमान, कहा- टाइगर के गुनाह की सजा भाई को क्यों?   आज तक
याकूब मेमन की फांसी के विरोध में सलमान के 14 ट्वीट   ABP News
आईबीएन-7   
अमर उजाला   
Webdunia Hindi   
सभी ९ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
'नाराज़' शत्रुघ्न सिन्हा ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, बताया देश का बेस्ट CM   
Live हिन्दुस्तान
अपनी पार्टी से नाराज चल रहे पटना साहिब के भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा उर्फ बिहारी बाबू ने शनिवार की रात अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर भेंट की। शत्रुघ्न सिन्हा की इस मुलाकात से राजनीतिक गलियारे में जबर्दस्त हलचल मच गयी। इस मुलाकात के दौरान श्री सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार सबसे बड़े विकास पुरुष हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के सिलसिले में पटना आए शत्रुघ्न सिन्हा से शनिवार को मुख्यमंत्री की मुलाकात वेटनरी कॉलेज मैदान वाले आयोजन में हुई थी। उसके बाद रात नौ बजे के करीब अचानक बिहारी बाबू मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पहुंचे।
नीतीश कुमार से मिले शत्रुघ्न सिन्हा कहा, देश के सबसे बेहतर सीएम   प्रभात खबर
शत्रुघ्न ने नीतीश से मुलाकात की, उन्हें बिहार का अभिभावक कहा   नवभारत टाइम्स
शत्रुघ्न ने नीतीश को बताया विकास पुरुष, कहा- सीएम पर नहीं बोलना चाहिए था पीएम को   दैनिक भास्कर
एनडीटीवी खबर   
दैनिक जागरण   
Inext Live   
सभी १९ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
'ठुल्ला' पर AK ने मांगी माफी, 'बहकाने वाले' विज्ञापन पर नोटिस देगी दिल्ली पुलिस   
दैनिक भास्कर
दिल्ली: पुलिस के जवानों के लिए 'ठुल्ला' शब्द का इस्तेमाल करने को लेकर दिल्ली के सीएम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने माफी मांगी है। केजरीवाल ने कहा है कि मेरे इस शब्द से यदि दिल्ली पुलिस के ईमानदार लोगों को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं। उधर, दिल्ली पुलिस आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा दिखाए जा रहे एक टीवी विज्ञापन को लेकर केजरीवाल को नोटिस थमाने की योजना बना रही है। पुलिस का आरोप है कि यह विज्ञापन मिसलीडिंग (बहकाने वाला) है। क्या कहा केजरीवाल ने एक टीवी इंटरव्यू में केजरीवाल ने शनिवार रात कहा कि उनकी जीत में एक बड़ा हिस्सा दिल्ली की गरीब जनता का है।
केजरीवाल ने 'ठुल्ला' पर मांगी माफी, बोले- PM कर रहे पुलिस का गलत इस्तेमाल   दैनिक जागरण
पुलिस को 'ठुल्ला' बोलने पर केजरीवाल ने मांगी माफी   Sahara Samay
सीएम अरविंद केजरीवाल ने पुलिसवालों को 'ठुल्ला' कहने पर मांगी माफी   एनडीटीवी खबर

सभी २० समाचार लेख »   


आईबीएन-7
   
श्रीसंत की वापसी पर BCCI को कोई परेशानी नहीं: गांगुली   
आईबीएन-7
कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को आईपीएल-2013 स्पॉट फिक्सिंग मामले में सभी आरोपों से मुक्त कर दिए गए श्रीसंत की वापसी से कोई परेशानी नहीं है। दिल्ली की एक अदालत ने श्रीसंत, राजस्थान रॉयल्स के उनके साथी खिलाड़ी अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण सहित आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में 36 आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान गांगुली ने कहा कि श्रीसंत पर लगे सभी आरोप अदालत ने खारिज कर दिए हैं, इसलिए मुझे नहीं लगता कि ...

क्रिकेटर्स को मैदान पर वापसी की उम्मीद   नवभारत टाइम्स
फिक्सिंग में श्रीसंत सहित सभी 36 आरोपी बरी   Jansatta
श्रीसंत सहित सभी 36 आरोपी बरी   दैनिक भास्कर
Sahara Samay   
प्रातःकाल   
Zee News हिन्दी   
सभी ९२ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
संसद में जारी गतिरोध को तोड़ने के लिए सरकार खेलेगी 'दलित कार्ड'   
Live हिन्दुस्तान
संसद में जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार अपने तुरुप का पत्ता खेलने की योजना बना रही है। सरकार अनुसूचित जातियों के सशक्तीकरण और आरक्षण संबंधी लंबित दो विधेयक पेश करेगी। जाहिर है, विपक्ष इसकी अनदेखी नहीं कर पाएगा। सरकार की रणनीति को लेकर राय है कि इस कदम से न सिर्फ विपक्ष बंट जाएगा, बल्कि विधानसभा चुनाव वाले राज्य बिहार में राजग को दलितों का समर्थन मिलेगा। सूत्रों ने कहा कि सरकार अगले सप्ताह विधेयक (संविधान के 117वें संशोधन विधेयक) 2012 लाने की योजना बना रही है, जिसका लक्ष्य पदोन्नति में कोटा उपलब्ध कराना है तथा दूसरा अनुसूचित जाति तथा जनजाति से ...

संसद में गतिरोध तोड़ने के लिए 'दलित कार्ड'!   आज तक
संसद में गतिरोध तोडने को सरकार का नया पासा-"दलित कार्ड"!   द सिविलियन

सभी ५ समाचार लेख »   


Zee News हिन्दी
   
शरीफ ने कहा था कि पाक कश्मीर न कभी ले सकता है न ही भारत इसे दे सकता है: कुलदीप नैयर   
Zee News हिन्दी
श्रीनगर : जाने-माने पत्रकार कुलदीप नैयर ने शनिवार को दावा किया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने काफी पहले उनके सामने माना था कि उनका देश न तो कश्मीर ले सकता है और न ही भारत उसे दे सकता है। नैयर ने यहां लहर एनजीओ द्वारा आयोजित श्रीनगर मीडिया सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में कहा कि नवाज शरीफ से मेरी दोस्ती बहुत पुरानी है। मैं उनसे (सऊदी अरब के) जेद्दा में उनके प्रवास के दौरान मिला.. उन्होंने मुझसे कहा, न तो हम आपसे कश्मीर ले सकते हैं और न ही आप कश्मीर हमें दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में सत्ता में लौटे नवाज ने दोनों देशों के बीच लोगों के आपसी संपर्क ...

पाकिस्तान कभी कश्मीर हासिल नहीं कर सकता   Nai Dunia

सभी ५ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
शहीद शौर्य गाथा अब देती है 'टीस'   
दैनिक जागरण
डा.राजेश औदीच्य, फर्रुखाबाद : कारगिल जंग को बीते 16 साल हो चुके हैं, पर इस युद्ध में शहीद जवानों की दिलेरी आज भी हर देशवासी की जुबान पर है। युद्ध में जिले के दो जांबाजों ने भी मां भारती पर अपने प्राण न्योछावर कर दिए। जब-जब कारगिल विजय दिवस (26 जुलाई) नजदीक आता है, शहीदों को याद करने वाले भले फक्र करें पर उनके परिवारों का दर्द और बढ़ जाता। वजह शहीदों के परिजनों द्वारा बनवाये गए 'आपरेशन विजय' की शौर्य गाथा के प्रतीक स्मारक सरकारी और प्रशासनिक उपेक्षा की धुंध में गहरे से घिरे जो हैं। 'बेटे पीठ पर गोली मत खाना' यही संदेश दिया था 1965 व 1971 के युद्ध में दुश्मनों के छक्के ...

दूसरा करगिल वॉर नहीं होने देंगे -आर्मी चीफ   दैनिक भास्कर
नहीं होने देंगे दूसरा करगिल : सेना प्रमुख   Sahara Samay
दूसरा कारगिल युद्ध नहीं होने देंगे: सेना प्रमुख   Pressnote.in (कटूपहास) (प्रेस विज्ञप्ति) (सदस्यता)

सभी ९० समाचार लेख »   


आज तक
   
राष्ट्रपति ने 3 साल पूरे होने पर दिया भोज, चहकते दिखे सांसद   
आज तक
लोकसभा में अलग-अलग मुद्दों को लेकर उलझने वाले सांसद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के रात्रिभोज में एक-दूसरे के साथ खुले मन-मिजाज से व्यंजनों का आनंद लेते देखे गए. दरअसल, भोज का आयोजन राष्ट्रपति ने अपने कार्यकाल के 3 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में किया था. राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ बैठे देखा गया, जहां दोनों रात्रिभोज के समय एक-दूसरे को चुटकुले सुना रहे थे. संसद में पिछले कुछ दिनों से गतिरोध की स्थिति बनी हुई है, जहां कांग्रेस ललित मोदी विवाद को लेकर सुषमा के इस्तीफे की मांग पर दबाव बना रही है. कांग्रेस उपाध्यक्ष ...

राष्ट्रपति ने तीन वर्ष पूरे होने पर दिया रात्रिभोज   Sahara Samay
राष्ट्रपति के रात्रिभोज में शामिल हुए सत्ता और विपक्ष के सांसद   Zee News हिन्दी

सभी ३ समाचार लेख »   


पंजाब केसरी
   
पति को चीट करने वाली पत्नी का कैसे खुला राज, जानिए अभी   
दैनिक भास्कर
अटलांटा। अगर आप अपने पार्टनर को चीट कर रहे हैं तो जरा संभल जाइए। हो सकता है कि आप पर किसी की नजर हो। अमेरिका के अटलांटा में कुछ ऐसा हुआ, जो चीटर्स के लिए सबक है। यहां दो बहनों ने पति को चीट करने वाली एक महिला का पर्दाफाश किया है। हुआ यूं कि बीते बुधवार को अटलांटा के टर्नर फील्ड स्टेडियम में बेसबॉल मैच चल रहा था। दो बहनें डेलना और ब्रायन हिनसन अपनी टीम अटलांटा ब्रेव्स गेम को सपोर्ट करने आई थीं। स्टेडियम में उनके आगे एक कपल बैठा था। महिला मोबाइल पर लगातार किसी को रोमांटिक मैसेज भेज रही थी। इस दौरान उसका पति बगल में ही बैठा था। बावजूद इसके वह उसी के कंधे पर हाथ रखकर मार्क ...

पति को धोखा देने वाली बीवी का खुल गया राज (PHOTOS)   पंजाब केसरी

सभी ३ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
केजरीवाल को भी पसंद आई फिल्म 'मसान'   
नवभारत टाइम्स
फिल्म देखने के बाद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि फिल्म 'मसान' एक बेहतरीन फिल्म है। 'मसान' को नीरज घेवान ने डायरेक्ट किया है, फिल्म में रिचा चड्ढा के अलावा श्वेता त्रिपाठी और विकी कौशल भी मुख्य भूमिकाओ में हैं। फिल्म 24 जुलाई को भारत में रिलीज हुई है, जिसे लेकर दर्शकों के बड़े वर्ग ने इसे सराहा है। अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने भी केजरिवाल के ट्वीट का जवाब देते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट। हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए NBT के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।
केजरीवाल को भी पसंद आई 'मसान'   आज तक

सभी ९० समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言