2015年7月30日 星期四

2015-07-31 भारत (India) व्यवसाय


Live हिन्दुस्तान
   
देश में केवल 17 व्यक्तियों पर 2.14 लाख करोड़ का कर बकाया   
Live हिन्दुस्तान
केवल 17 व्यक्तियों पर ही 2.14 लाख करोड़ रुपये का कर बकाया है और इनमें से हर एक पर 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर बाकी है। संसद को यह सूचना दी गई। इसके अनुसार इसी (1,000 करोड़ रुपये से अधिक कर बकाया वाली) श्रेणी की 35 कंपनियों पर 90,568 करोड़ रुपये का कुल कर बकाया है। इस लिहाज से इसी श्रेणी के 17 व्यक्तियों पर बकाया कर की राशि दोगुने से भी अधिक है। इसके अनुसार एक अप्रैल 2015 तक कुल मिलाकर 8,27,680 करोड़ रुपये का कर बकाया था। इन व्यक्तियों व कंपनियों का इसमें हिस्सा एक तिहाई से भी अधिक है। वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने राज्यसभा में लिखित सवालों के जवाब में यह जानकारी दी गई।
17 व्यक्तियों पर बकाया है 2.14 लाख करोड़ रुपये का टैक्स   ABP News
17 व्यक्तियों पर ही 2.14 लाख करोड़ रुपये का टैक्स बकाया   इकनॉमिक टाइम्स
सिर्फ 17 लोगों पर 2.14 लाख करोड़ का टैक्स बाकाया!   Raftaar

सभी ६ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
महिन्द्रा सितंबर मध्य में लॉन्च करेगी एसयूवी टीयूवी-300   
Zee News हिन्दी
नयी दिल्ली : वाहन कंपनी महिन्द्रा एंड महिन्द्रा अपना नया कांपैक्ट एसयूवी टीयूवी- 300 सितंबर के मध्य में लॉन्च करेगी। कंपनी भारत में उपयोगी वाहनों के अग्रणी विनिर्माता के तौर पर अपनी स्थिति और मजबूत करने की संभावना तलाश रही है। महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के कार्यकारी निदेशक पवन गोयनका ने बताया, टीयूवी-300 एक कांपैक्ट एसयूवी है। यह सही मायनों में एसयूवी वाहन होगा। नया वाहन उन ग्राहकों की जरूरतें पूरी करेगा जो कांपैक्ट खंड में एक विशुद्ध एसयूवी तलाश रहे हैं। टीयूवी-300 टोयोटा इटियास क्रास, हुंदै 120 एक्टिव और फिएट एवेंचुरा जैसे वाहनों से प्रतिस्पर्धा कर सकता है।
सितंबर में लांच होगी महिंद्रा टीयूवी-300   Pressnote.in (कटूपहास) (प्रेस विज्ञप्ति) (सदस्यता)
महिंद्रा ने जारी किया कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी, टीयूवी300 का स्‍कैच   Nai Dunia

सभी ९ समाचार लेख »   


एनडीटीवी खबर
   
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने माना- भारत में हॉलमार्क गहने तक शुद्ध नहीं   
दैनिक भास्कर
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने गुरुवार को भास्कर की खबर पर मुहर लगा दी। गोल्ड काउंसिल ने कहा कि भारत में गहनों की हॉलमार्किंग प्रणाली गड़बड़ है। भास्कर ने सिलसिलेवार खुलासे कर सोने-चांदी के गहनों में शुद्धता और हॉलमार्किंग प्रणाली की गड़बड़ियां उजागर की थीं। नई दिल्ली. भारत की हॉलमार्क गोल्ड ज्वैलरी की शुद्धता भरोसेमंद नहीं रह गई है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने गुरुवार को जारी रिपोर्ट में यह बात कही। जब हॉलमार्क ज्वैलरी की शुद्धता ही खरी नहीं होगी तो बिना हॉलमार्किंग ज्वैलरी के क्या हाल होंगे? हॉलमार्किंग ज्वैलरी ज्यादातर बड़े शहरों में ही मिलती है। छोटे शहरों ...

भारत में हॉलमार्क वाले सोने के जेवरात भी नहीं होते पूरी तरह शुद्ध : वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल   एनडीटीवी खबर
शुद्धता से बढ़ेगा आभूषण निर्यात   Business Standard Hindi
हॉलमार्क गोल्ड ज्वैलरी पर भी नहीं कर सकते भरोसा   दैनिक जागरण
नवभारत टाइम्स   
Pressnote.in (कटूपहास) (प्रेस विज्ञप्ति) (सदस्यता)   
सभी १२ समाचार लेख »   


बदमाशों ने लूटा मणप्पुरम का सोना व नकदी   
Business Standard Hindi
मणप्पुरम फाइनैंस लिमिटेड के गिल रोड कार्यालय से आज दिन-दहाड़े 6.40 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और 60 लाख रुपये नकदी लूट ली गई। यह घटना करीब दोपहर 3 बजे हुई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दो व्यक्ति ऋण लेने के बहाने कंपनी के कार्यालय आए और कार्यालय से निकलने के तत्काल बाद वे छह और लोगों के साथ अंदर घुसे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि धारदार हथियारों से लैस इन लागों ने स्ट्रांग रूम की चाबी जबरन ली और वहां जमा 27.5 किलोग्राम सोना और 60 लाख रुपये नकदी लेकर चंपत हो गए। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एडीसीपी-क्राइम) मुक्तेश्वर सिंह भुल्लर ने बताया, 'घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठï पुलिस ...


और अधिक »   


मल्टीब्रांड रिटेल में 49% विदेशी निवेश मुमिकन   
मनी कॉंट्रोल
सरकार ने पिछले दरवाजे से मल्टीब्रांड रिटेल में विदेशी निवेश का रास्ता खोल दिया है। कंपोजिट कैप के मुद्दे पर वाणिज्य मंत्रालय की ओर से इस बारे में एक प्रेस नोट जारी किया गया है। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए प्रेस नोट के मुताबिक मल्टीब्रांड में 49 फीसदी तक विदेशी निवेश का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने मल्टीब्रांड रिटेल में 49 फीसदी एफआईआई या एफपीआई को मंजूरी दे दी है और अब निवेश के लिए सरकार से मंजूरी की जरूरत नहीं होगी। सरकार के फैसले का लिस्टेड रिटेल कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा। कंपोजिट कैप के फैसले से मल्टीब्रांड रिटेल में पिछले दरवाजे से ...

विदेशी निवेश पर कंपोजिट कैप के नियम लागू, डिफेंस-बैंकिंग सेक्टर बाहर   मनी भास्कर

सभी २ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
रियल्टी सेक्टर ने अपनाया मकान बेचने का नया तरीका   
दैनिक जागरण
मुंबई। महंगे मकानों के लिए खरीदार न मिलने की वजह से बिल्डर अब बिक्री बढ़ाने के अनूठे तरीके अपनाने लगे हैं। प्रापर्टी कंसल्टेंसी फर्म जोंस लांग लासाले (जेएलएल) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बिल्डर कई नए तरीके अपना रहे हैं। मसलन, वे अपार्टमेंट का आकार छोटा कर रहे हैं, ताकि उनकी कीमत घटाई जा सके। रिपोर्ट में कहा गया है कि संभावित खरीदारों के लिए प्रमुख शहरों में महंगी आवासीय यूनिट्स को आकर्षक बनाने के लिए बिल्डर इनोवेटिव तरकीबें अपना रहे हैं। ये कदम ऐसे समय उठाए जा रहे हैं जब महंगे अपार्टमेंट बेचना मुश्किल होता जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार महंगे मकानों को बेचने में आ ...

महंगे घरों को बेचने के लिए खास तरीके अपना रहे हैं बिल्डर   नवभारत टाइम्स

सभी ८ समाचार लेख »   


प्रातःकाल
   
डेढ़ रू. सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल   
प्रातःकाल
petrol_hike नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के मद्देनजर शुक्रवार को तेल विपणन कंपनियां पेट्रोल के दाम में लगतार तीसरी बार तथा डीजल के दाम में लगातार चौथी बार कटौती कर सकती हैं। पिछली समीक्षा में 15 जुलाई को कंपनियों ने वैट के अलावा इनकी कीमतों में २-२ रूपये प्रति लीटर की कमी की थी। हालांकि, दिल्ली में उसी दिन राज्य सरकार द्वारा इन पर वैट बढ़ाने से ग्राहकों के लिए पेट्रोल 28 पैसे महंगा हो गया था जबकि डीजल 50 पैसे सस्ता हुआ था। इस प्रकार दिल्ली में पेट्रोल के दाम 66.90 रूपये प्रति लीटर तथा डीजल के दाम 49.72 रूपये प्रति लीटर हो गये थे। पिछली ...

डेढ़ रुपये तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल   Sahara Samay
पेट्रोल-डीजल के दामों में हो सकती है 1.50 रु. तक की कटौती   Mahanagar Times
खुशखबरीः डेढ़ रुपए तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल   Rajasthan Patrika

सभी १६ समाचार लेख »   


बीबीसी हिन्दी
   
झारखंड: नक्सली अरविंद समेत चार पर एक-एक करोड़ रुपए के इनाम का एलान   
दैनिक भास्कर
रांची/गुमला. माओवादी अरविंद, मिसिर मांझी, प्रताप बोस और प्रयाग पर राज्य सरकार ने एक-एक करोड़ रुपए इनाम का एलान किया है। ये चारों छत्तीसगढ़ और झारखंड में नक्सली वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। झारखंड के डीजीपी डीके पांडेय ने गुरुवार को नक्सलियों के खिलाफ लोहा लेने वाले पुलिस अफसरों और जवानों के लिए गुमला में आयोजित सम्मान समारोह में कहा कि पुलिस इन चारों नक्सलियों के खिलाफ कैंपेन चलाएगी। सम्मान समारोह के दौरान 31 पुलिस अफसरों और जवानों को सम्मानित किया। नक्सली स्वार्थ की लड़ाई लड़ रहे हैं : एसएन प्रधान. इस मौके पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एसएन प्रधान ने कहा कि ...

राज्य से नक्सल का जल्द होगा सफाया : डीजीपी   दैनिक जागरण
झारखंड सरकार ने 3 नक्सलियों पर रखा 1-1 करोड़ का इनाम   नवभारत टाइम्स
झारखंडः तीन नक्सलियों पर एक-एक करोड़ के इनाम   बीबीसी हिन्दी
Nai Dunia   
Inext Live   
Rajasthan Patrika   
सभी ७ समाचार लेख »   


ABP News
   
आर्थिक सुधारों को लेकर फिर जगी उम्मीद, सेंसेक्स 142 अंक चढ़ा   
ABP News
मुंबई: आर्थिक सुधारों को लेकर सरकार द्वारा नए सिरे से जोर दिए जाने से शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी का रख रहा और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 142 अंक चढ़कर 27,705.35 अंक पर बंद हुआ. फाइल फोटो. सेंसेक्स मजबूती के साथ खुला और कारोबार के दौरान दिन के उच्च स्तर 27,854.46 अंक पर पहुंचा. हालांकि, बाद में यह 141.92 अंक की बढ़त के साथ 27,705.35 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 46.75 अंक की मजबूती के साथ 8,421.80 अंक पर बंद हुआ. कल मंत्रिमंडल द्वारा जीएसटी विधेयक में संशोधनों को मंजूरी दिए जाने से संसद द्वारा इसके पारित होने की उम्मीद बढ़ गई है.
सेंसेक्स में 142 अंकों की मजबूती   आज तक
जीएसटी संशोधनों को सरकार की मंजूरी से सेंसेक्स 142 अंक चढा   प्रभात खबर
जीएसटी संशोधनों को सरकार की मंजूरी से सेंसेक्स 142 अंक चढ़ा   Live हिन्दुस्तान
Khabar Mantra   
सभी १५ समाचार लेख »   


मनी कॉंट्रोल
   
बीएनपी परिबा ने शेयरखान को खरीदा   
मनी कॉंट्रोल
बीएनपी परिबा ने ब्रोकरेज फर्म शेयरखान को खरीद लिया है। ये डील करीब 2250 करोड़ रुपये में हुई है। इस खरीद के बाद शेयरखान बीएनपी परिबा के पर्सनल इन्वेस्टर्स डिवीजन में शामिल हो जाएगी। इस विलय के बाद अब शेयरखान के सभी कर्मचारी बीएनपी पारिबा में ट्रांसफर होंगे। बता दें कि शेयरखान दिग्गज ब्रोकरेज फर्म है। माना जा रहा है कि शेयरखान के साथ मिलकर बीएनपी पारिबा नए प्रोडक्ट्स भी लाएगी। नए प्रोडक्ट्स में म्युचुअल फंड और सेविंग्स प्रोडक्ट्स होंगे। वीडियो देखें ...

बीएनपी की शेयरखान   Business Standard Hindi
बीएनपी पारिबा ने शेयरखान को 2000 करोड़ में खरीदा   Nai Dunia
ब्रोकरेज हाउस शेयरखान को खरीदेगी बीएनपी पारीब   मनी भास्कर

सभी ६ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言